कैसे निभाएं New Year Resolution ?

How to keep New Year's Resolution in Hindi

How to keep New Year's Resolution

 

कैसे निभाएं New  Year Resolution ?

अगर आप भी उन करोड़ों लोगों में से हैं जो नए साल पे कोई resolution, promise या प्रण   तो करते हैं पर उसे निभा नहीं पाते हैं तो ये  article  आपकी मदद कर सकता है.

पहली चीज,  आखिर लोग new year resolution लेते क्यों हैं ? शायद खुद में कोई positive बदलाव लाने के लिए, कोई अच्छी आदत डालने के लिए .क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने ये resolution लिया हो कि कल से मैं 10 cigarette  और पियूँगा? नहीं सुना होगा ,पर ये ज़रूर सुना होगा कि कल से मुझे cigarette पीना छोड़ना है. यानि new year resolution  का मकसद तो बड़ा नेक होता है. पर सवाल ये उठता है कि आखिर इसे निभाना इतना मुश्किल क्यों होता है?क्यों ज्यादातर लोग अपने resolution  को महीने भर भी नहीं चला पाते हैं ? आज इस article के माध्यम से मैं आपके साथ “New Year Resolution कैसे निभाएं?” पर अपने thoughts share करूँगा :

कभी भी हो सकती है आपके resolutionकि शुरुआत

New Year Resolution कि शुरुआत 1 जनवरी  से ही हो ये ज़रूरी नहीं है. इसलिए  यदि आपने अभी तक कोई resolution न भी लिया हो तो कोई बात नहीं. और यदि आपने साल के शुरू में कोई resolution लिया था और वो एक दिन भी नहीं चल पाया तो भी कोई बात नहीं. जैसे हम पूरे महीने Happy New Year wish  करते रहते हैं उसी तरह हम पूरे महीने कभी भी new year resolution   ले सकते हैं. और यदि resolution लेते लेते पूरी जनवरी निकल जाये तो आप आगे भी resolution  तो ले ही सकते हैं भले ही उसे new year resolution  न कह के simply  resolution  कहिये.

Resolve तभी करें जब सच-मुच आप इसकी ज़रूरत मह्शूश करें

अगर 31st December  को आपके मन में आता है की मुझे कल से office time से पहुचना है या मुझे कल से सुबह walk  पे जाना है और आप ये resolution  ले लेते हैं तो बहुत ज्यादा   chance  है की आपके इस प्रण के प्राण 24 घंटे के अंदर ही निकल जायेंगे.   क्योंकि ये resolution  बिना ज्यादा सोचे-समझे अचानक ही ले लिया गया है.

अब ये कैसे पता चलेगा कि सच-मुच कौन सा resolutionलेने की ज़रूरत है? इसका कोई tried and tested तरीका तो नहीं है पर मैं आपसे वो तरीका share करना चाहूँगा जो मेरे लिए काम करता है.

मुझे जो बाते अपील करती हैं उन्हें मैं पहले एक diary में लिख लेता हूँ.( कभी किसी loose page  पे न लिखें उसके गायब होने में कुछ ही घंटे लगेंगे). अब मैं उन्हें  priority wise list  कर लेता हूँ. और सबसे पहली priority उसी की  होती है जो काम मुझे सबसे ज्यादा खुशी दे. अब मैं उस point को ले के काफी सोचता हूँ और visualize करता हूँ कि ये हो जाने पे कितना मज़ा आएगा …कितना अच्छा  feel  होगा….सच मानिए मैं उसके बारे में इतना ज्यादा सोचता हूँ कि वो काम शुरू हो जाता है. चाहे वो Kartavya (An NGO) की शुरुआत करना हो  या फिर AchhiKhabar.Com  को start  करना हो..काम होता ज़रूर है. सोच बड़ी चीज है.

तो यदि आपको कोई नयी आदत डालनी या छोड़नी है तो पहले उसके बारे में खूब सोचें.उसको हकीकत बनते सोचें उससे होने वाले फायेदे , मिलने वाली खुशी को सोचें; और अगर वाकई में आप इसको लेकर excited  feel   करते हैं तो फिर ले लें अपना  Resolution.   नहीं तो आगे बढ़ जाएँ..कोई ज़रूरी थोड़ी है की resolutionलिया ही जाये.

अगर इतना सब कुछ करने के बाद आपने resolution लिया है तो यकीन जानिये  आप  already  उन 90%  लोगों कि  category  से निकल चुके हैं जो अपने  resolution  को 10 दिन भी नहीं रख पाते हैं. अब बात आती है कि कैसे इस  resolution  को बनाये रखा जाये.

अपने लक्ष्य को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें

आप इस बात से तो agree  करेंगे ही कि किसी बड़े काम को अगर छोटे-छोटे कई कामों में  divide  कर दिया जाये तो उसे करना आसान हो जाता है.

Student life  में मैं  अक्सर पढ़ने के लिए बड़े ही डिजाईनदार  Time-Table  बनाया करता था…..चाहे जो हो जाये कल से रोज 10  घंटे पढ़ना है….इतने बजे से इतने बजे तक Maths, इतने बजे से इतने बजे तक Chemistry, and so on,  पर दो दिन के अंदर उस Time Table का हवाई-जहाज बन जाता था और एक brand new time-table उसकी जगह ले लेता था..पर अफ़सोस इस वाले की भी नाव बन जाती थी. पर जब मैं infinite time की  जगह हफ्ते-हफ्ते भर का time-table बनाने लगा तो मुझे उसे follow करना आसान हो जाता था .

कुछ ऐसी ही trick अपने  resolution  के साथ की जा सकती है. आप अपना resolution इस प्रण के साथ मत शुरू कीजिये कि मैं आज के बाद हमेशा  time से  office  पहुंचूंगा बल्कि  आप कुछ यूँ शुरू कीजिये कि आज के बाद मैं लगातार 21  दिनों तक office time  से पहुंचूंगा. सिर्फ  21  दिनों तक उसके बाद जो होगा देखा जायेगा.  ऐसा करने से आपको ये resolution पहाड नहीं लगेगा और आपका अवचेतन मस्तिष्क इस बात को कहीं आसानी से  accept कर लेगा कि ये  काम doable  है.

अगर आप सोच रहे हैं कि 21  दिन ही क्यों , तो बता दें कि  Researchers  का मानना है कि यदि आपकी किसी काम को अपनी  habit  बनानी है तो कम से कम उसे 21 दिन करना चाहिए , और यदि आप उसे अपनी  personality  का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो 6  महीने तक उसे करें.

21 दिन बाद क्या होगा ?

अगर आपने अपना काम सही ढंग से किया है तो अब तक ये आपकी habit में आ चुका होगा. और अब इसे जरी रखना कहीं आसान होगा.  और यदि ये आपकी habit में नहीं भी आया है तो भी आपने कुछ सफलता तो पायी ही होगी और ये आपको और अधिक सफलता कि तरफ प्रेरित करेगी, success breeds success.  एक  छोटा लक्ष्य  achieve करना आपके confidence  को बढ़ा देगा , अब आप अपना अगला goal  चुन  सकते हैं जैसे कि अगले 42 दिन तक  resolution  निभाने का लक्ष्य. और इस तरह से आप सच-मुच अपने resolution को निभा सकते हैं.

कुछ और Tips  जो मददगार हो सकती हैं :

  •  अपने resolution को बड़े बड़े अक्षरों में लिख कर अपने सामने रखें. For Example, “For next 21 days   मुझे सुबह Exercise करना है”
  • अपने resolution को कुछ खास लोगों को बताएँ,ऐसा करने पर आप खुद को थोडा answerable मह्शूश करेंगे. और resolution के follow  होने के chances  बढ़ जायेंगे.
  • खुद को माफ करना ज़रूरी है , यदि एक-आध बार आप अपने resolution से विचलित हो जाएँ तो उसे अपनी हार न माने बल्कि आगे और भी दृढ़ता से उसे निभाने का प्रयास करें.

और अंत में मैं आप सभी को अपनी तरफ से आने वाले नव वर्ष कि शुभकामनाएं देता हूँ. उम्मीद करता हूँ कि यदि आप कोई  new year resolution  लेंगे  तो उसे कामयाबी के साथ निभा भी पायंगे. All the best.

                                                                        :)

——————————————————————————-

 
निवेदन :कृपया अपने comments के through बताएं की ये POST आपको कैसी लगी .

यदि आपके पास English या Hindi में कोई good article,  news; inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achchikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

This entry was posted in Personal Development, Self Improvement and tagged , , . Bookmark the permalink.

11 Responses to कैसे निभाएं New Year Resolution ?

  1. Neeraj Kumar Shukla says:

    so many times i decieded but i failed,BUT again i will try for MY DREAM…Thanks..

  2. Insurance Guru says:

    good……..

  3. fast_rizwaan says:

    नकारात्मक की जगह 'बुरा' use करें.

  4. Anonymous says:

    okay

  5. Gopal Mishra says:

    Thanks for your comments.
    @boletobindas: Thanks a lot for your appreciation. Regarding color therapy ….many like the current scheme.. :)

    @ Anonymous: Please mail on achchikhabar@gmail.com, I would try to help as per my caliber.

  6. ZEAL says:

    resolution पर लिखी बेहतरीन पोस्ट ! बधाई। इस वर्ष कोई resolution नहीं लिया , बस पिछले वालों को शिद्दत से निभा रही हूँ, और आनंद में हूँ।

  7. boletobindas says:

    किस लेख की तारीफ करों बताओ। सारी ही पसंद आई। अपनी लाइफ स्टाइल से मिलती हुई। नए साल के प्रण को लेकर मैंने जिंदगी में एक ही बार कुछ सोचा था। सही में मुझे उसकी जरुरत थी शायद और मानो या न मानो 31 दिसंबर कि उस रात मैने सोचा और रात के बारह बजते ही ऑफिस में दिमाग ने उसपर अमल शुरु कर दिया। अवसाद से निकर कर किनारे आ खड़ा हुआ था बड़ी ही आसानी से। खैर अच्छे लेख बांटने के लिए साधुवाद के पात्र हो मित्र।

    हां एक बात और….रंग थेरेपी के हिसाब से ब्लॉग का रंग ब्लॉग के उद्देश्य से नहीं मिलता है। उसे बदल डालो।

  8. Anonymous says:

    Dear team achhikhabar.com, what you suggested probably my heart n mind both agrees.but its tough to put my karmas in your fashion. can you help me out.

  9. "पलाश" says:

    very true yo said . many time person takes the resolution but just after few days he / she forget .
    at least we must try to be honest with ourself
    wish you a very happy new year ..

  10. सुशील बाकलीवाल says:

    संकल्प साधने के सही तरीके. नववर्ष शुभ हो…

  11. SAFE Society says:

    You should see the video The Secret dont mind if already seen,,,,,,,,,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>