कहीं आप monkey business में तो नहीं लगे हैं?
एक समय की बात है , एक गाँव में एक आदमी आया और उसने गाँव वालों से कहा कि वो बन्दर खरीदने आया है , और वो एक बन्दर के 10 रुपये देगा . चूँकि गाँव में बहुत सारे बन्दर थे इसलिए गाँव वाले तुरंत ही इस काम में लग गए .
उस आदमी ने 10 रूपये की rate से 1000 बन्दर खरीद लिए अब बंदरों की supply काफी घट गयी और धीरे धीरे गाँव वालों ने बन्दर पकड़ने का प्रयास बंद कर दिया . ऐसा होने पर उस आदमी ने फिर घोषणा की कि अब वो 20 रूपये में एक बन्दर खरीदेगा . ऐसा सुनते ही गाँव वाले फिर से बंदरों को पकड़ने में लग गए .
बहुत जल्द बंदरों की संख्या इतनी घाट गयी की लोग ये काम छोड़ अपने खेती -बारी में लगने लगे . अब एक बन्दर के लिए 25 रुपये दिए जाने लगे , पर उनकी तादाद इतनी कम हो चुकी थी की पकड़ना तो दूर उन्हें देखने के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती थी .
तब उस आदमी ने घोषणा की कि वो एक बन्दर के 50 रूपये देगा . पर इस बार उसकी जगह बन्दर खरीदने का काम उसका assistant करेगा क्योंकि उसे किसी ज़रूरी काम से कुछ दिनों के लिए शहर जाना पद रहा है . उस आदमी की गैरमौजूदगी में assistant ने गाँव वालों से कहा कि वो पिंजड़े में बंद बंदरों को 35 रुपये में उससे खरीद लें और जब उसका मालिक वापस आये तो उसे 50 रुपये में बेंच दें .
फिर क्या था गाँव वाले ने अपनी जमा पूँजी बदारों को खरीदने में लगा दी . और उसके बाद ना कभी वो आदमी दिखा ना ही उसका assistant, बस चारो तरफ बन्दर ही बन्दर थे .
दोस्तों कुछ ऐसा ही होता है जब Speak Asia जैसी company अपना business फैलाती है . बिना ज्यादा मेहनत के जब पैसा आता दीखता है तो अच्छे-अच्छे लोगों की आँखें चौंधिया जाती हैं और वो अपने तर्क सांगत दिमाग की ना सुनकर लालच में फँस जाते हैं .
जब Speak Aisa आई थी तो मुझे भी कई लोगों ने इस join करने के लिए कहा था , पर मैंने join नहीं किया क्योंकि मैं उनके business model से संतुष्ट नहीं हो पाया . और यकीन जानिये ज्यादातर लोग संतुष्ट नहीं हो पाते , जब बहुत आसानी से पैसा आता दीखता है तो कहीं ना कहीं आपके अन्दर से आवाज़ आती है कि कहीं कुछ गड़बड़ है , पर हम ये सोच के पैसे लगा देते हैं की अगर company 6 महीने और नहीं भागी तो भी मेरा पैसा निकल जायेगा .
कई लोगों का पैसा निकल भी जाता है , पर जहाँ एक आदमी को फायदा होता है वहीँ 10 लोगों का नुकसान भी होता है यानि यदि आप अपने लाभ के लिए किसी ऐसी company से जुड़ते हैं तो आप कई लोगों का नुकसान भी कराते हैं . और अधिकतर नुकसान उठाने वाले लोग आपके करीबी होते हैं . इसलिए कभी भी ऐसे लुभावने वादों में मत आइये ; आप पैसे तो गवाएंगे ही साथ में रिश्तों में भी दरार पड़ जायेगी .
तो अब जब कभी कोई आपसे बिना मेहनत के पैसा कमाने की बात करे आप उसे इस Monkey Business की कहानी सुना दीजिये और अपना पल्ला झाड लीजिये 🙂
*Monkey Business means mischievous, suspect, dishonest, or meddlesome behaviour or acts
——————————
इन कहानियों को भी ज़रूर पढ़ें:
- सबसे कीमती चीज
- मेरी ताकत
- सफलता की तैयारी
- क्या बनना चाहेंगे आप कैरट्स , एग्स या कॉफ़ी बीन्स
- जुड़वा भाई
निवेदन : यदि यह लेख आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया कृपया comment के माध्यम से मुझे ज़रूर बताएं.और इसे अपने Facebook friends के साथ ज़रूर share करें .
Komal says
Boston,aapki bhavnaon ki maen Kadra karta Hun,bahaut accha example hae yeh khaskar un logon ke liye Jo laalach mein aa jate haen.
Aapne dekha ki tab tak sab kuch sahi tha jab tak Bandar pakadne aur use bechne ka kaam chal raha tha,gadbad tabhi Hui jab dishonesty assistant ne ki aur gaon walon ne usi dishonesty ko aage badhaya…
Maen yahan roshni daalna chahunga,aapko apna karm karte rehna chahiye kyunki ek fisherman ko bhi fish pakadne ke liye uski jaan leni padegi,yeh jeevan chakra hae,ped padhon ko bhi apni jaan gawani hoti hae aapki life bachane ke liye…toh karm kijiye..nuksaan aur fayeda ki chinta mein pad jana vyartha hae.
Yaad rahe,MLM companies hi duniya ka bhavishya haen,jis tarah se traditional business tezi se ghat tey ja rahe haen aur unki jagah direct selling ne le li hae…usi tarah agar aap bhi badlaav nahn laayenge apni soch mein,zahir si baat hae,nuksaan toh hoga aur woh kitna hoga,yeh aap MLM Industry ki growth se pata laga sakte haen.
Dhanyawad !
imraan says
bikul thik kaha gopal g apne network marketing company hoti aisi h paisa totaly. west krne wali baat h khud ka to krte hi h apne krbi logo ka krke ynki najro me bhi gir jaate h log
gahana says
very nice story vese bhi log kahete he lalach buri bala he
RUDRAPAL RAJPUT KAKARUA says
sahi baat h esi baato me bilkul na fse
Ravi kumar says
Thanks gopal ji,
Apne kahani k madhyam se un logo ko satark kiya hai jo is daldal me dubane ja rahe the.
Mai khud smart value co. Me dhokha kha chuka hu.
Veri thanks
AP SHARMA says
Kisi khaas company ka naam na bhi liya jaye to is prasang ko share market se jod kar dekh lijiye. Sab clear jo jayega. Baat sirf itni si hai ki “LALACH BURI BALA HAI”. Share market me Kisi ek ka fayda dusre ka nuksaan hota hai. Kyon ki paisa ek ji jeb se nikar kar dusre ki jeb me jata hai jab ki kisi bhi product ya service ka len den nahi hota hai.
Thanks.
abdul wasim says
bahut he badya
Mohammad Amjad says
very nice post
Gopal says
this one is supreb…………
anand says
good example network business
Aash Saifi says
Ye Kahani mere dil Choo gai hai .
Kiyunki aisa aksar hota rahta hai.
Very Nice Stry