
जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ,
मैं बपुरा बूडन डरा, रहा किनारे बैठ।
कबीर दास जी के दोहे
दुःख में सुमिरन सब करे सुख में करै न कोय।
जो सुख में सुमिरन करे दुःख काहे को होय ॥
अर्थ : कबीर दास जी कहते हैं कि दुःख के समय सभी भगवान् को याद करते हैं पर सुख में कोई नहीं करता। यदि सुख में भी भगवान् को याद किया जाए तो दुःख हो ही क्यों !
—
साईं इतना दीजिये, जा मे कुटुम समाय ।
मैं भी भूखा न रहूँ, साधु ना भूखा जाय ॥
अर्थ : कबीर दस जी कहते हैं कि परमात्मा तुम मुझे इतना दो कि जिसमे बस मेरा गुजरा चल जाये , मैं खुद भी अपना पेट पाल सकूँ और आने वाले मेहमानो को भी भोजन करा सकूँ।
—
काल करे सो आज कर, आज करे सो अब ।
पल में प्रलय होएगी,बहुरि करेगा कब ॥
अर्थ : कबीर दास जी समय की महत्ता बताते हुए कहते हैं कि जो कल करना है उसे आज करो और और जो आज करना है उसे अभी करो , कुछ ही समय में जीवन ख़त्म हो जायेगा फिर तुम क्या कर पाओगे !!
—
लूट सके तो लूट ले,राम नाम की लूट ।
पाछे फिर पछ्ताओगे,प्राण जाहि जब छूट ॥
अर्थ : कबीर दस जी कहते हैं कि अभी राम नाम की लूट मची है , अभी तुम भगवान् का जितना नाम लेना चाहो ले लो नहीं तो समय निकल जाने पर, अर्थात मर जाने के बाद पछताओगे कि मैंने तब राम भगवान् की पूजा क्यों नहीं की ।
Watch कबीर दास के दोहे Part 2 on YouTube
—
——-कबीर दास जी के दोहे Part 1——
——-रहीम दास जी के दोहे———-
——–संत कबीर दास जीवनी———
——गोस्वामी तुलसीदास जी के दोहे——-
—— कबीर दास जी के 25 प्रसिद्द दोहे —–
निवेदन: कृपया अपने comments के मध्यम से बताएं कि कबीर दास जी के दोहों का यह संकलन आपको कैसा लगा .
i like kabirdas dohe pahan puje hari mile to me puju pahad
Kabirji hame bahut kam labjome jivan kaise jina hain yeh sikhate hain ! He is a great Human being.
कबीर जी के विचार हीरे से भी अनमोल है। जीवन जीने की कला सिखाती है।
Bahut acchi website hai jisme Hindi sahitya she Jude logoñ ke bare me jaan sakte hañ.
Kabir Dass ji ek samaz sudharak sant hai.
(jati na pucho sadhu ki puch lijiyo gyan,Mol karo talwar ka para rahan do Myan.)
(Duniya Kaisi Bawari Pather Pujan jayen, Ghar ki chaki koi na puje Jiska Pisa Khayen.)
Thankyou gopal .This article helped me to complete my project
good add more
Kabir das ko mera atmapurvak Naman inke vicharo ko koi nahi meta sakta wo sadayv aamaar hai unke vicharo se
Bura jo dekhan me chala ;Bura na milyo koi jo dil khojo aapno to mujse buro na koi
Nice collection KABIR JI bahut badi divine personality the, unki bato ka prachar bahut bada kaam. meri subhkamnaye aapke sath hai. Nirantar aisi bate humse share kare…………Dhanyvad