Lord Jhulelal Biography In Hindi | भागवान झूलेलाल की जीवनी
Jhulelal Ki jivani, jivan Parichaya, Jhulelal Story, Jhulelal History, Jhulelal Image, God Jhulelal Jayanti 2023, Jhulelal Biography:
पृथ्वी पर जब जब अन्याय और अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच जाता है। तब ईश्वरीय शक्तियां अवतार धारण कर उनका संहार करती हैं। इस तरह से दीन-दुखी और पीड़ित मानव जाति दुखों से मुक्ति पाती है। पाप और अत्याचार के विनाश के बाद धर्म, सद्भावना, और सुख शांति का संदेश दिया जाता है। भगवान झूलेलाल की कथा भी कुछ ऐसी ही है। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार अखंड भारत का इतिहास बहुत ही समृद्ध रहा है।
दुनियां के इस सिरमोर वतन को कई आक्रांताओं ने लूटा है, हिन्दू धर्म और सभ्यता को मिटाने की कई नाकाम कोशिशें भी हुई, कभी लालच दे कर, कभी डर दिखा कर तो कभी अत्याचार से इसका वजूद ख़त्म करने के षड्यंत्र हुए, लेकिन महान हिन्दू सभ्यता को इतिहास के पन्नों से मिटाने की हर साजिश विफल रही है।
यह कहानी उस समय की है जब भारत देश की सीमाएं सिंध के भी पार थीं। आज के समय में यह स्थान पड़ोसी देश पाकिस्तान में पड़ता है। दरसअल सिंधी समाज के इष्ट देव झूलेलाल कहे जाते हैं। जिन्होंने सिंध के अत्याचारी मुस्लिम राजा मिरक शाह के ज़ुल्मों से मासूम हिंदुओं को निजात दिलाई थी। आइये इन्ही परम प्रतापी भगवान झूलेलाल की कथा विस्तार से सुनें।
Bhagwan Jhulelal Biography in Hindi
झूलेलाल की कहानी
11वीं शताब्दी में मिरक शाह नाम का एक दुष्ट अत्याचारी शासक हुआ करता था। यह राजा अत्यंत क्रूर और अन्यायी था, जिसे दूसरों को प्रताड़ित करने और दुख देने में तामसी आनंद आता था। धर्म, न्याय, करुणा और सद्भावना जैसे शब्द उसके लिए कोई मायने नहीं रखते थे, वह खुद जितना ज़ुल्मी था, उसके मौलवी और सेनानी उतने ही धर्म जूनूनी और कट्टर इस्लामवादी थे। राजा के ऐसे अनैतिक व्यव्हार से सिंध की प्रजा (खास कर हिन्दू प्रजा) त्रस्त हो चुकी थी।
हिंदुओं के धर्मान्तरण की साजिश
झूलेलाल के अवतार के समय सिंध का राजा मिरक शाह था। इस बादशाह की क्रूर सेना अपने राजा के आदेश पर हिन्दू जाती के लोगों का उत्पीड़न करती थी। ऐसा इस लिए किया जाता था ताकि, सभी हिन्दू अपना धर्म त्याग कर इस्लाम कबूल लें, और मुसलमान बन जाएं।
मिरक शाह की बर्बरता और मौत के भय के कारण कई लोगों ने अपना धर्म बदल भी लिया, लेकिन कुछ स्वाभिमानी हिन्दू इस गलत मांग के आगे झुकने को तैयार नहीं थे। इसी लिए उन्होंने 40 दिन तक वरुण देव की कठोर उपासना करने का निश्चय किया।
झूलेलाल भगवान के जन्म की आकाशवाणी
जब भक्तों ने 40 दिन के धार्मिक अनुष्ठान को अंजाम दिया तो वरुण देव प्रसंन्न हुए, फिर एक दिव्य आकाशवाणी हुई, जिसमें कहा गया कि, सिंध के सभी सताए हुए लोगों का उद्धार करने भगवान झूलेलाल का जन्म होगा, वह रतन राय और देवकी के पुत्र के रूप में अवतार लेने वाले हैं।
जब दिव्यवाणी की बात बादशाह मिरक शाह को बताई गई तो वह अज्ञानवश खूब हंसा, उसने इस बात को खारिज कर दिया। फिर भी हिन्दू समुदाय की मांग पर उन्हें 7 दिन का समय दिया गया, यानी 7 दिन बाद झूलेलाल का जन्म न हुआ तो वह सब इस्लाम कबूल कर लेंगे, यह बात रखी गई।
देवकी और रतनराय के घर प्रभु झूलेलाल ने लिया जन्म
चैत्र शुक्ल 2 संवत 1007 के दिन नसरपुर में माँ देवकी और पिता रतनराय के घर एक चमत्कारी बालक ने जन्म लिया जिसका नाम “उदयचंद” रखा गया।
यह खबर जंगल की आग के जैसे मिरक शाह तक पहुंची, इसके बाद वह अहंकारी बादशाह बालक उदयचंद को मारने के लिए अपने सेनापति को सेना सहित भेजता है।
लेकिन, झूलेलाल की दिव्य शक्तियों के आगे उसकी एक नहीं चली, आक्रमण करने आई शाह की सेना पंगु बन जाती है और उसका भव्य राजमहल धूं-धूं कर आग की लपटों में घिर जाता है।
भगवान झूलेलाल का उपदेश मिरक शाह पर बेअसर
भगवान झूलेलाल ने मिरक शाह को कट्टरता त्याग कर मानवता अपनाने का उपदेश भी दिया था, लेकिन उस दुराचारी पर इसका कोई असर नहीं हुआ, उसने उल्टा भगवान झूलेलाल को कैद करने सैनिक भेजे, इस लीला में भगवान बंदी बन कर कारागार में भी गए, जहाँ कैद में बंद अन्य पीड़ित हिंदुओं को उन्होंने मुक्त कराया।
इसके बाद वह सब पुगर नाम की नदी के किनारे इकठ्ठा हुए, इस जगह पर माया से एक विशाल मंदिर का निर्माण हुआ। इस मंदिर में रत्नजड़ित झूला था, जिस पर प्रभु बिराजमान हुए, वह झूला अपने आप झूल रहा था, इस तरह उनका नाम “झूलेलाल” पड़ा।
इसके बाद झूलेलाल और अन्य बंधकों के जेल से छूट जाने की खबर जब मिरक शाह तक पहुंची तो वह अन्य नगरजनों में यह झूठी खबर पहुँचाने लगा की, तुम्हारा अवतार झूलेलाल तो भाग गया, अब तुम सब इस्लाम कबूल कर लो, और अपनी जान बचा लो।
मिरक शाह पर झूलेलाल का प्रकोप फूटा
यह ख़बर फैलते ही लोगों का हुजूम नदी के तट की ओर भागा, जहाँ भव्य मंदिर में झूलेलाल सोने के रत्नजड़ित सिंहासन पर विराजमान थे, उनके एक हाथ में धर्म ध्वज शोभायमान था और दूसरे हाथ में भगवत गीता थी जिसे वह पढ़ रहे थे। लोगों की भीड़ सामने देख कर झूलेलाल ने अग्नि देव और पवन देव को आदेश दिया कि वह जा कर आक्रांता मिरक शाह के साम्राज्य को ध्वस्त कर दे।
इसके बाद पवन देव और अग्निदेव का तांडव शुरू हुआ, यह सब देख मिरक शाह अपने अनुयायियों सहित रोता बिलखता रहम की भीख मांगता हुआ झूलेलाल के दरबार में पहुंचा, भगवान नें जब उसके पछतावे के आंसू देखे तब उन्होंने उसे क्षमा कर दिया। और अग्नि देव और पवन देव को शांत हो कर लौट आने को कहा। अब मिरक शाह हिन्दू मुस्लिम जातिवाद से ऊपर उठ कर इंसानियत के मूल्यों को समझ चुका था। फिर कभी उसमें अपने राज्य में निर्दोष प्रजा पर अत्याचार नहीं किया।
झूलेलाल की पूजा कैसे करें
इस पावन दिवस पर सुबह जल्द उठने की परंपरा है। इसके बाद सभी भक्त किसी नदी, या तालाब पर एकत्र हो जाते हैं। फिर सब विधि विधान से भगवान झूलेलाल की आराधना करते हैं। अनुष्ठान के उपरांत पूजा सामग्री जल में प्रवाहित कर के भक्तजन अपने सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। इसके उपरांत जलीय जीवों को चारा खिलाया जाता हैं, फिर लोगों में मीठे नमकीन चने, शरबत और मीठे भात का प्रसाद बांटा जाता है। फिर भगवान झूलेलाल के शांति और सद्भावना संदेश का प्रचार किया जाता है और उनकी कथाएं सुनाई जाती है और यात्रा भी निकाली जाती है।
झूलेलाल जयंती कैसे मनाते हैं
यह सिंधी समुदाय का सब से पवित्र और महान पर्व माना जाता है। वर्ष 2023 में यह 22 मार्च के दिन मनाया गया। यह पर्व चेटीचंड के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पहली बार पूर्ण चंद्र दर्शन होता है।
चेटीचंड के मौके पर सिंधी समाज में शिशुओं का मंदिरों में मुंडन भी कराया जाता है। पूजन के दौरान सभी सिंधी समाज के लोग ‘’चेटीचंड जूं लख-लख वाधायूं’’ का जय घोष करते हैं।
प्रथा
इस दिवस पर भारतीय लोग गुड़ी पड़वा, तथा उगदी भी मनाते हैं। इस दिन सार्वजानिक मंदिरों और देवस्थानों पर पूजा पाठ होता है, इसके बाद जुलुस निकलते हैं और कई तरह के सुगम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
प्रसाद
इस पर्व पर मीठी भात और काले उबले चने का प्रसाद भक्तों में बांटा जाता है।
चलिहो उर्फ़ चालिहो
यह सिंधी पर्व जुलाई या अगस्त में सिंधी समुदाय द्वारा मनाया जाता है, यह पर्व पुरे 40 दिन तक चलता है, जिसमें साधक अपने आराध्य झूलेलाल का आभार प्रगट करते हैं।
भगवान झूलेलाल के संदेश
प्रभु झूलेलाल ने कहा है कि ईश्वर अल्लाह एक है, इन्सान को छूत अछूत, धर्मांतरण, ऊंच नीच, भेदभाव और घृणा छोड़ कर अपने दिलों में एकता, भाईचारा, मेल मिलाप, सहिष्णुता और धर्म निरपेक्षता का दीप जलाना चाहिए।
उन्होंने श्रुष्टि के सभी मनुष्यों को एक परिवार की तरह रहने का संदेश दिया, ताकि समृद्धि के द्वार खुलें और खुशहाली बनी रहे।
झूलेलाल जीवनी ( FAQs )
Q – झूलेलाल का जन्म कब हुआ था ? उनका असल नाम क्या है?
A – चैत्र शुक्ल 2 संवत 1007 के दिन नसरपुर में माँ देवकी और पिता रतनराय के घर में चमत्कारी बालक ने जन्म लिया जिसका नाम “उदयचंद” रखा गया था।
Q- झूलेलाल की जयंती कब है? इसे किस उत्सव के नाम स्व जाना जाता है?
A- उनकी जयंती 22 मार्च 2023 को है और सिंधी समाज में इसे चेटीचंड उत्सव कहा जाता है।
Q – 11वीं सदी में सिंध इलाके का बादशाह कौन था, उसका आचरण कैसा था?
A- उस समयकाल में वहां मिरक शाह नाम का राज था, वह हिन्दू विरोधी अत्याचारी और प्रजा में अप्रिय राजा था।
Q- झूलेलाल के उपनाम क्या क्या है?
A- उन्हें लालसांई, उदेरो लाल, जिन्दा पीर, घोड़ेवारो, पल्लेवारो, ज्योतिनवारो, अमरलाल के नाम से जाना जाता है।
Q- झूलेलाल के माता-पिता का नाम क्या है?
A- उनके पिता का नाम रतनराय और माता का नाम देवकी जी है।
Q – झूलेलाल को कैसे जानाजाता है? वह किस धर्म से थे?
A- वह हिन्दू धर्म से थे और उन्हें एक संत और भगवान के तौर पर पूजा जाता है।
Q – झूलेलाल कहाँ हुए? उनके गुरु का नाम क्या है?
A- वह ठठा नगर, नसरपुर, सिंध प्रांत (अखंड भारत के समय) में जन्मे और उनके गुरु जल देवता है।
Q – झूलेलाल का वंश क्या है?
A- वह अरोड़वंशी माने जाते हैं।
Q – झूलेलाल को कौनसा समुदाय मानता है?
A – झूलेलाल को हिन्दू संत कहते हैं, मुस्लिम फकीर बुलाते हैं, लेकिन सिंधी इन्हें अपने इष्टदेव बताते हैं, और वह इन्हें हर भगवान से बड़ा मानते हैं।
Q – झूलेलाल को किस देवता का अवतार माना जाता है?
A – झूलेलाल को वरुण देव का अवतार माना जाता है।
Q- झूलेलाल ने किस जीव पर सवार हो कर सिंध निवासियों को दर्शन दिया?
A- वरुणदेव (उदेरोलाल / झूलेलाल) ने जलपति के रूप में मछली पर सवार होकर सिंध के लोगों को दर्शन दिया।
Read Also
- श्री गुरु नानक देव के 10 अनमोल उपदेश
- Maharishi Valmiki / महर्षि वाल्मीकि
- श्री कृष्ण जयंती – कृष्ण जन्माष्टमी पर लेख
- कहाँ हैं भगवान्?- छोटी सी हिंदी कहानी
- सबसे बड़ा गुरू- महाभारत की कहानी
- भगवान् बुद्ध की जीवनी
Did you like the Jhulelal Biography In Hindi ? / झूलेलाल भागवान की जीवनी को दर्शाता यह लेख आप को कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Essay, Story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: [email protected] .पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Impressive post. Got to learn so much about our Indian Gods and deities.
Great post
nice history and thanku sir share this website
Excellent information. I hope you will share this type of article in the future.
Nice post it helped a lot
please make another amazing content like this, I have also read
Mahakal shayari
Jai Jhoolelal
Dhanywad is post ke liye.
Nice and detailed life of Lord Jhulelal. Thank You AchhiKhabar.
ya bahot achi ha kafi ssare cheza asi thi jo mojha malom nahi thi