हँसने के पाँच फायदे
Benefits of Laughter in Hindi
आज की भाग दौङ भरी जिंदगी, ऊपर से काम का प्रेशर हममे में से कई लोगों को तो याद भी न होगा कि पिछली बार कब खिलखिला कर हँसे थे। जबकी हँसना हम सभी के लिये अति महत्वपूर्ण है किन्तु हम उसे नजर अंदाज कर देते हैं। मित्रों हँसने से हमारी जिंदगी किस तरह स्वस्थ एवं खुशनुमा हो सकती है उसी के बारे में थोङी सी जानकारी शेयर करने की कोशिश कर रही हूँ , पसन्द आए तो हँसियेगा जरूर. तो आइये जानते हैं हंसने के पाँच फायदे:

1) हंसने से हद्रय की एक्सरसाइज हो जाती है। रक्त का संचार अच्छीतरह होता है। हँसने पर शरीर से एंडोर्फिन रसायन निकलता है, ये द्रव्य ह्रदय को मजबूत बनाता है। हँसने से हार्ट-अटैक की संभावना कम हो जाती है।
2) एक रिसर्च के अनुसार ऑक्सीजन की उपस्थिती में कैंसर कोशिका और कई प्रकार के हानिकारक बैक्टीरिया एवं वायरस नष्ट हो जाते हैं। ऑक्सीजन हमें हँसने से अधिक मात्रा में मिलती है और शरीर का प्रतिरक्षातंत्र भी मजबूत हो जाता है।
3) य़दि सुबह के समय हास्य ध्यान योग किया जाए तो दिन भर प्रसन्नता रहती है। यदि रात में ये योग किया जाये तो नींद अच्छी आती है। हास्य योग से हमारे शरीर में कई प्रकार के हारमोंस का स्राव होता है, जिससे मधुमेह, पीठ-दर्द एवं तनाव से पीङित व्यक्तियों को लाभ होता है।
4) हँसने से सकारत्मक ऊर्जा भी बढती है, खुशहाल सुबह से ऑफिस का माहौल भी खुशनुमा होता है। तो दोस्तों, क्यों न हम सब दो चार चुटकुले पढ कर या सुनकर अपने दिन की शुरुवात जोरदार हँसी के साथ करें।
5) रोज एक घंटा हँसने से 400 कैलोरी ऊर्जा की खपत होती है, जिससे मोटापा भी काबू में रहता है। आज कल कई हास्य क्लब भी तनाव भरी जिंदगी को हँसी के माध्यम से दूर करने का कार्य कर रहे हैं।
दोस्तों प्रकृति भी हमें संदेश देती है- बारिश के बाद खिली धूप, खिला हुआ फूल, लहलहाते हरे भरे पेङ अपनी खुशी का एहसास दिलाते हैं। उनकी इसी खुशी को देख कर हम सब का मन भी खुश होता है, उसी तरह जब हम सब खुश एवं स्वस्थ रहेंगे तो अपने आसपास का वातावरण भी खुशनुमा बना सकते हैं। कहते हैं—“Health is above wealth”.
सोचिये अगर जरा सी मुस्कान से फोटो अच्छी आ सकती है तो खुलकर हँसने से जिंदगी की तस्वीर कितनी खूबसूरत हो सकती है। मित्रों जब स्वास्थ और सामाजिक क्षेत्र में हँसी के अनगिनत फायदें हैं, तो हँसना तो लाजमी है।
Keep Smiling 🙂
अनिता शर्मा
YouTube Channel: Anita Sharma Visit for Educational & Inspirational Videos
Blog: रौशन सवेरा
E-mail Id: voiceforblind@gmail.com
अनिता जी दृष्टिबाधित लोगों की सेवा में तत्पर हैं। उनके बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें – नेत्रहीन लोगों के जीवन में प्रकाश बिखेरती अनिता शर्मा और उनसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
—————
I am grateful to Anita Ji for sharing this useful health article in Hindi with AKC.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Maja aa gya.
Thank
fantastic
mujhe ye sab baat sunkar bahut aacha laga or mein hasne laga
Aapki batn se mujha bahut maja aya. Phir me jor se hansa.
chaliye yaha par hansne ke liye ek joke post kar raha hu…..shayad aapko hansi aa jae…
to mera ye comment dalna success ho jaega…..
Army Training k dauran……
1 officer ne Santa se puchha : ye tumhare hath me kya hai….?
Santa : sir ye Banduk hai…..!
Officer : ye Banduk nahi tumhari Izzat aur Shaan hai, Tumhari Maa..hai..Maa….!
Than Officer to Another Sipahi (Banta) : Tumhare hath me ye kya hai….?
Banta : Sir ye Santa ki Maa hai….aur hamari Aunty hai Aunty…….!!!!!!
Anitiji you are doing an appreciable job for the society.
BAHUT HI ACHCHHA UPAY HAI YE DHANYWAD
च्वनप्राश के बजाय हसी का टोनिक ज्यादा अच्छा है इसे आप जब भी ले सकते हो | बहूत ही अच्छी जानकारी धन्यवाद.
mai aapke is baat se puri tarah sahmat hu 🙂
आपने बिलकुल सही कहा हंसने से काफ़ी फ़ायेदें है तो चलिए आज से हसना लाइफ़ का हिसा बनाया जाय
हंसी ही इंसान को जानवर से अलग करती है ! क्या आपने कभी किसी गधे या तोते को हँसते देखा है ? ये नेमत भगवान ने केवल इंसान को ही दी है ! इसलिए हंसिये और हंसाइये !
http://achhibatein.blogspot.in/