Gujarati New Year Interesting Facts In Hindi| गुजरातीयों का नया साल 2026
Gujarati New Year Kab Hai ?
गुजरातियों का नया साल वर्ष 2026 में Tuesday, November 10 को मनाया जाएगा. इसे गुजरती में “बेसतु वरस” कहा जाता है. यह वर्ष-प्रतिपदा या पड़वा का दिन भी कहा जाता है.
सफाई और खरीददारी : दीवाली और नूतन वर्ष के दिनों से पूर्व घर से पुराना सामान भंगार में देने या बेच कर नया सामान लेने का कार्य होता है, त्यौहारों के दिन शुरू होने से पूर्व घर का कोना कोना साफ़ किया जाता है और रौशनी के लिये Lights लगाई जाती है, दीप जलाए जाते हैं.
चोपड़ा पूजन : ये बही-खाता पूजन भी कहा जाता है, व्यापारी वर्ग और कारोबारी इस दिन अपने पुराने बही खाते समाप्त कर लेते हैं, और नए शुरू करते हैं. चोपड़ा पूजन के इस दिन माता लक्ष्मी व देवी सरस्वती की पूजा होती है.
अन्नकूट और गोवर्धन पूजा : इस दिन को भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाए जाने की दिव्य घटना के साथ साथ जोड़ा जाता है, इस खुशी को व्यक्त करते हुए मंदिरों में अन्नकूट भोग का आयोजन होता है.
शुभकामनाएं और आशीर्वाद : इस दिवस पर बड़े एक दूसरे को हाथ मिला कर “साल मुबारक” या “नूतन वर्षाभिनंदन” कहते हैं. साथी ही आयु में छोटे लोग बड़ों के पैर छु कर आशीर्वाद लेते हैं, बदले में बड़ों की तरफ से Gifts और Cash बख्शीश दी जाती है.
बैर छोड़ना : सालभर में पड़ौसी, रिश्तेदार या जान पहचान के लोगों में जो भी विवाद, जगड़ा होता है, उसे इस दिन ख़त्म कर लेने का भी रिवाज़ है, नए गुजराती साल पर नई शुरुआत कर के, आगे बढ़ने की सीख दी जाती है.
सबरस की मान्यता : गुजराती नववर्ष के दिन पड़ौसी एक दूसरे को सबरस (थोड़ा नमक) एक दूजे को देते हैं, ऐसी मान्यता है कि इससे पूरे साल घर परिवार में बरकत बनी रहती है.
रंगोली और दीये : नए साल के दिन दीवाली के जैसे ही दिए जलाए जाते हैं, साथ ही घर के आंगन में बढ़िया सी रंगोली सजाई जाती है. घर के लोग फिर नए कपड़े पहन कर पुरे दिन खुश रहने का प्रयास करते हैं.
नूतन वर्ष के पकवान : इस दिवस पर मेहमानों का स्वागत मिठाई, मठिया, चोरा फली और मुखवास से करते हैं, साथ ही बच्चों को चॉकलेट और आइसक्रीम भी खिलाते हैं, बाद में परिवार के लोग नदी, समंदर या बाग़ बगीचे की सैर करने जाते हैं, इन त्यौहारों पर नई फ़िल्में रिलीजी होती हैं तो उन्हें भी देखने जाने का चलन है.
सोशल मीडिया का असर : Gujarati New Year पर पहले के ज़माने में लोग बहुत जल्दी उठ कर एक दूसरे को Wish करने घर जाते थे, लेकिन अब इसका महात्मय कम होने लगा है, लोग Social Apps या Call के माध्यम से Images & Videos Share कर के Happy New Near कह लेते हैं.
Gujarati New Year पर गोवर्धन पर्वत की कथा

भागवत पुराण के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र की भेजी मूसलाधार बारिश से ब्रजवासियों और उनके पशुओं को बचाने के लिए, गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाया, और इंद्र का अभिमान उतार दिया.
इसी लिए ब्रजवासियों द्वारा अन्नकूट भोग और गोवर्धन पूजा का चलन शुरू किया गया, फिर यह परंपरा पुरे गुजरात में और फिर भारतवर्ष में फैली.
Gujarati New Year से विक्रम संवत की शुरुआत
महाराष्ट्र राज्य में यह दिन “बलि प्रतिपदा” के रूप में पूजा जाता है, जहाँ राजा बलि की उदारता का गुणगान होता है. और गुजरात में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य से इस दिन को जोड़ा गया है. इसी लिए इसे “विक्रम संवत” कहा जाता है.
दीवाली सीज़न के सभी पर्व की सूचि

धन तेरस : इस दिन लक्ष्मी-कुबेर की पूजा का प्रावधान है, साथ ही लोग सोना चांदी की शॉपिंग भी जम कर करते हैं.
अगले दिन होती है नरक चतुर्दशी, जिसे छोटी दीवाली या काली पूजा दिन भी कहा जाता है, इस दिन अभ्यंग स्नान होता है.
दीवाली : पटाके जलाए जाते हैं, रंगोली होती है, घर में पकवान बनते हैं, अमावस्या की इस रात लक्ष्मी माता का पूजन करते हैं. दीवाली की रात नए बही खाते भी पूजे जाते हैं. (शारदा पूजन)
नूतन वर्ष : अगले दिन गुजराती नववर्ष पर अन्नकूट भोग होता है, लोग एक दूसरे को मिल कर खुशियां मनाते हैं.
(Note : दीवाली के बाद गुजराती नव वर्ष आता है, लेकिन कई बार इन दो दिन के बीछ “धोका दिवस” होता है, जैसे की इस बार 8 Nov को दीवाली, 9 Nov को धोका दिन और 10 Nov को गुजराती नया साल है)
भाई दूज : उसके बाद कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर भाई को तिलक का त्यौहार होता है, जिसमें भाई तिलक लगवा कर बहन को पैसा या गिफ्ट देता है.
लाभ पंचमी : फिर कार्तिक शुक्ल पंचमी पर दुकान का मुहूर्त होता है.
Gujarati New Year Facts Hindi QNA

Q : क्या गुजराती नववर्ष पर पब्लिक हॉलिडे होता है?
A : गुजरात में इस दिन ऑफिशियल पब्लिक हॉलिडे होता है. भारत के अन्य राज्यों में इस दिन छुट्टी नहीं होती है.
Q : दिवाली और गुजराती नव वर्ष में क्या अंतर है?
A : दीवाली का दिन भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी से जोड़ा जाता है, जब की गुजराती नव वर्ष श्रीकृष्ण भगवान के गोवर्धन पर्वत उठाने और व्रज वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने से जोड़ा जाता है.
Q : नूतन वर्ष मनाने से जुडी Activity क्या क्या है?
A : इस मौके पर छात्र-छात्राएं नाटक और Play में हिस्सा लेते हैं, रंगोली स्पर्धा में भाग लेते हैं, अनोखे ग्रीटिंगस कार्ड शेयर कर के Wish करते हैं और पढाई से छुट्टी का दिन Full Enjoy करते हैं.
Q : गुजराती नववर्ष पर कौन-कौन से खास व्यंजन बनते हैं?
A : श्रीखंड, खाजा, घुघरा, गाठिया, फाफड़ा, मेसुप और अन्य फरसाण बनाये जाते हैं, साथ ही बर्फी पेड़े बांटने का भी चलन है.
Q : Gujarati New Year पर लोग एक-दूसरे को कैसे बधाई देते हैं?
A : अधिकतर लोग, इस दिन नूतन वर्षाभिनंदन, साल मुबारक या फिर हैप्पी न्यू ईयर कहते हैं.
Q : नूतन वर्ष की रस्मों को संक्षिप्त में बताएं?
A : अगले दिनों में घर साफ़ करना, त्यौहार के दिन सुबह स्वच्छ हो कर बही खता पूजन करना, अन्नकूट भोग और मंदिर के दर्शन करना, घर पे एक बाउल में मिठाई, पिपरमेंट लगाना, मेहमानों को wish करना, रंगोली बनाना, पुराने विवाद भूल जाना, और नए वर्ष सब कुछ अच्छा हो, इसकी प्रार्थना करना, और खास, नए साल के दिन किसी से जगड़ा या बदसलूकी ना करना.
Read Also :
- नीम करोली बाबा की रहस्यमयी जीवनी
- शिक्षक दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं
- तुकाराम मुंढे का जीवन परिचय
- रक्षाबंधन पर कविता
- अलौकिक रक्षा बंधन
- भगवान विष्णु ने क्यों लिया वामन अवतार? 3 कदमों के पीछे छिपा है बड़ा रहस्य!
- टैरो कार्ड रीडिंग के पीछे का रहस्य, विज्ञान और विश्वास
Did you like Gujarati New Year Interesting Facts | गुजरातीयों का नया साल 2026
यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks


Gujarati New Year ki dher sari shubhkamnaye, kya koi bata sakta hai gujarat Aur maharashtra alag kab hue the?