आप सभी को शिक्षक दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं

गर्व करिए यदि आप एक शिक्षक है, शिक्षक कोई पद नहीं, सेवा है, जिम्मेदारी है, नौनिहालों को न केवल शब्द भाषा सिखाने की, अपितु उन्हें संस्कारित करने और सही मार्गदर्शित करने की।
एक अच्छे समाज की बुनियाद या ढांचा बिना शिक्षकों के कुछ नहीं है।
शिक्षक हमेशा ही विद्यार्थियों की नैसर्गिक प्रतिभा को पहचानने और उन्हें नई दिशा देने की कोशिश करता है और करता रहेगा।
वो विद्यार्थियों को वहां तक ले जाने की कौशिश करता है, और करता रहेगा, जहां वह स्वयं नहीं पहुंच पाया।
अपने विद्यार्थियों की सफलता में खुश होने वाला शिक्षक, विद्यार्थियों को सदैव प्रेरित करने वाला शिक्षक, अपने दुखों को कभी जाहिर न करने वाला शिक्षक आप से ये उम्मीद करता है कि…
आप उसका मूल्यांकन उसके सिखाने की क्षमता उसका शिक्षा के प्रति समर्पण और छात्रों की बेहतरी के लिए गए प्रयास के आधार पर करे, उसका आर्थिक मूल्यांकन ना करे।
शिक्षक दिवस पर शिक्षक के लिए कविता
शिक्षक शब्द ही नहीं गढ़ता,
गढ़ता है, एक नया आसमान।
असीमित संभावनाओं का,
अलौकिक संवेदनाओं का।
सहज भाव से बुनता है,
सपने नन्हे मुन्हें बच्चों के।
जगाता है उम्मीदों का दीपक,
आशा की वह ज्योति जो,
जो सुषुप्त थी अन्तर्मन में।
प्रेरणा का प्रेरण शिक्षक,
तराशता है नौनिहालों को,
बड़े अदब और उदारता से।
जड़ को चेतन्य करता,
कर्मपथ को दिशा देता,
फूलो को संजोता है।
अपने दुख दर्द को भूल,
प्रति क्षण लगे रहने वाला,
हमारी कई गलतियों,
को नजरअंदाज करता वो,
देखना चाहता है जो,
हमे बुंलदियों पर,
मुस्कुराते हुए सदा।
हमसे पहले जो हमें समझ ले
हमारी कमियां खूबियों को परख ले
हमारे उड़ने के लिए पंख बुनता है
वो ही है जो हमें सबसे ज्यादा सुनता है।
(Happy Teachers Day to All)
We thank Mr. [Pankaj Kumar Gautam]

Name : डॉ. पंकज कुमार गौतम
Occupation : रसायनशास्त्र विभाग में HOD
Institute : शासकीयकन्या महाविद्यालय
Place : सतना मध्यप्रदेश (भारत)
Hobby : लेखन और कविता
Read Also
- अलौकिक रक्षा बंधन | एक आध्यात्मिक प्रेरणादायक कहानी
- रक्षाबंधन पर कविता
- भगवान विष्णु ने क्यों लिया वामन अवतार? 3 कदमों के पीछे छिपा है बड़ा रहस्य!
- टैरो कार्ड रीडिंग के पीछे का रहस्य, विज्ञान और विश्वास
- लियोनेल मेसी की जीवनी : बीमारी, संघर्ष और सफलता
- बेन स्टोक्स पर कहे गए 54 अनमोल कथन
- शेखरसुमन की कहानी: बेटे की मौत के दर्द से टीवी के सुपरस्टार बनने तक
Did you like “Teachers Day Special | शिक्षक दिवस पर विशेष” यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Student ki Life banane me Teacher ka bahut bada yogdan hota hai, Internet ka jamana hai, aajkal onlibe teaching ka bahut chalan hai, lekin fir bhi school aur collage me acche sikshak hona jaruri hai