Smit Machchhar Biography Hindi | भारतीय पायलट स्मित मच्छार की जीवनी

कैप्टन स्मित मच्छार पेशे से कमर्शियल पायलट है. वे मूल भारत देश के मुंबई के रहने वाले हैं, उन्होंने भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) ज्वाइन की थी, वहां 11 वर्ष काम किया, फिर अपने प्रॉफेशनल करियर को आगे बढ़ाने के लिए वे दुबई चले गए और फ्लाईदुबई (Flydubai) एयरलाइन से जुड़ गए.
हालिया, उन्होंने अपनी बहादुरी और हिम्मत के बल पर Flight FZ1073 में सवार सैकड़ों निर्दोष यात्रियों को मरने से बचाया. उनके इस बेजोड़ साहस और पराक्रम की वजह से, भारत देश और गुजरातियों का का गौरव बढ़ा है.
देश और दुनियांभर के सेलेब्स उनकी प्रशंसा कर रहे हैं, भारत के PM नरेन्द्र मोदी और इसराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी वीरता की सराहना की है. आइए स्मित मच्छार की जीवनी पर बात करें. (Smit Machchhar Biography Hindi)
शुरुआती जीवन और शिक्षा
जानकारी के अनुसार, कैप्टन स्मित मच्छार का संबंध गुजरात राज्य से है, लेकिन उनका पालन-पोषण और शुरुआती जीवन मुंबई (महाराष्ट्रा) में बीता है.
उनका Family पारंपरिक रूप से कपड़ा व्यवसाय से जुड़ा हुआ था. घरवाले चाहते थे की स्मित उसी क्षेत्र में अपना करियर बनाए. इसी लिए उन्होंने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की एज्युकेशन शुरू की थी.
पायलट बनने का सफर
लगभग 19 वर्ष की आयु में स्मित मच्छार जान गए की, कपड़ा व्यवसाय में उनका जी लगने से रहा. उनका सपना विमानन (Aviation) क्षेत्र में कुछ करने का था. उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर पायलट बनने का फैसला कर लिया.
राह मुश्किल थी, लेकिन हौसले बुलंद थे, फिर वे न्यूजीलैंड के “मेनलैंड एयर फ्लाइट स्कूल” (Mainland Air Flight School) से कमर्शियल पायलट की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले लेते हैं.
करियर और उड़ान का अनुभव
परिवार आर्थिक संपन्न था, तो एज्युकेशन अच्छे से हुई, लेकिन यह कतय जरुरी नहीं की सफलता भी मिल जाए, अगर ऐसा होता तो सचिन का बेटा उससे बड़ा क्रिकेटर होता, अमिताभ का बेटा उससे बड़ा एक्टर बन जाता.
रिसोर्सिस जरूर मिले, लेकिन Success पाने के लिए स्मित को जी तोड़ मेहनत करनी पड़ी. न्यूजीलैंड से लौटने के बाद उन्होंने 2011 में भारतीय एयरलाइन ‘स्पाइसजेट’ (SpiceJet) ज्वाइन की. भारत में airline industry की हालत क्या है ये सब जानते हैं.
फिर भी वे स्पाइसजेट में करीब 11 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने में सफल रहे. उन्होंने वहां सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के पद को प्राप्त किया.
समय की धारा आगे बढ़ी, जून 2022 में वे बेहतर भविष्य की चाह में दुबई चले गए और फ्लाईदुबई (Flydubai) एयरलाइन से जुड़ गए.
एक अनुभवी पायलट के रूप में उनके पास बोइंग 737 विमानों को उड़ाने का 9,750 से अधिक घंटों का लंबा अनुभव था.
जीवन की सबसे बड़ी चुनौती

फ्लाईदुबई उड़ान घटना से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. अपने मजहब के फैलाव और दूसरों को मिटा देने की सोच रखने वाला एक नराधम को-पायलेट हमाम अल-हम्मामी (Hamam al-Hammami) प्लेन क्रेश करा देने की फिराक में था.
लेकिन वो ओमान निवासी आतंकी भूल गया कि, सामना एक Indian + Gujarati से था… नापाक मकसद इतनी आसानी से कैसे पूरा होने देता?
जब स्मित मच्छार फ्लाईदुबई की उड़ान (Flight FZ1073) को दुबई से तेल अवीव लेकर जा रहे थे, तभी उड़ान के दौरान अचानक कॉकपिट के भीतर इस सह-पायलट ने उन पर घातक हमला कर दिया.
बहादुरी और सूझबूझ का परिचय दिया
सिर पर गंभीर चोट लगी, खून की धारा भी बही, लेकिन स्मित ने Give Up नहीं किया, उन्होंने संघर्ष किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलकर अन्य क्रू सदस्यों और यात्रियों को अंदर आने का मौका दिया.
फ़ौरन लोगों को पता चल गया कि वहां क्या हुआ है. कुछ ही मिनटों में ऑफ-ड्यूटी क्रू ने नियंत्रण संभाला और सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी.
जब विमान पर यह आतंकी हमला हुआ, पायलट स्मित मच्छार को घायल किया गया तब… प्लेन ज़मीन की और Nose Drive कर रहा था, मतलब की 174+ लोगों की जान चली ही जाती, अगर स्मित बहादुरी दिखा कर कोकोपिट का दरवाज़ा नहीं खोल पाए होते.
पायलट स्मित मच्छार को सम्मान और वैश्विक पहचान

सोशल मीडिया और इंटरनेट के ज़माने में ख़बरें Viral हो जाती हैं. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद स्मित का इलाज अबू धाबी और दुबई के अस्पतालों में चला, पूरी दुनियां में बड़ी बड़ी हस्तियों ने उनकी सहारन की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शौर्य की खुले मन से प्रशंसा की और उन्हें देश का रियल हीरो बताया.
आतंक और धार्मिक कट्टरता के शत्रु देश इज़राइल की सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार “प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हिरोइज्म” से सम्मानित करने की घोषणा कर दी.
टैरिफ़ और डॉलर का गेम खेलने वाले USA ने भी अमेरिकी संसद (US Congressional Record) में उनके इस साहसिक कार्य को आधिकारिक रूप से दर्ज कर लिया.
कैप्टन स्मित मच्छार के जीवन से सीख
परिस्थिति जो भी रहे, कर्तव्य से भागना नहीं चाहिए, मौत तो एक दिन सब को आनी ही है, लेकिन ज़िंदा हो तो जिंदादिली से बहादुरी से लड़ जाओ. मान लो तो हार है, ठान लो तो जीत है.
कुछ समय पहले जो पायलट भीड़ का हिस्सा था, आज बहादुरी का प्रतीक बन गया, पायलट स्मित मच्छार की Biography से यही सीख मिलती है कि वीरता आत्मा का गुण है, हमेशा साहसी बनें और कभी हार न मानें.
World Celebs on कैप्टन स्मित मच्छार
सलमान खान: Bigboss होस्ट, सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर उनकी तारीफ करते हुए लिखा,
“कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं. आपके साथ उड़ान भरना मेरा सौभाग्य होगा. शाबाश ब्रो… कैप्टन स्मित मच्छार”

विक्की कौशल : अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय ध्वज और सैल्यूट इमोजी के साथ लिखा, “ब्रेवहार्ट! कैप्टन स्मित मच्छर”
सनी देओल: ग़दर फेम सनी देओल ने लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आपने असाधारण साहस और सूझबूझ दिखाई, आपने एक बड़ी दुर्घटना को टालने और लोगों की जान बचाने में मदद की”
रणवीर सिंह: दीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह ने उनकी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें ‘कैप्टन करेजियस’ (साहसी कैप्टन) कहकर सम्मानित किया और सैल्यूट किया”.
शाहरुख खान: बॉलीवुड के बादशाह उर्फ़ “किंग खान” शाहरुख खान ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए सोशल पोस्ट पर कहा… “मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं होता…
लेकिन आपने जहाज पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब होता है. देश को आप पर गर्व है”.
अन्य : राजनेत्री व अदाकारा कंगना रनौत, ऐक्ट्रेस रवीना टंडन, सोनम कपूर, एक्टर सुनील शेट्टी, कुणाल कपूर, शमिता शेट्टी और रिद्धिमा पंडित जैसी कई जानी-मानी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए पायलट स्मित को नमन किया और जल्द ठीक होने की कामना की.
बेंजामिन नेतन्याहू : इजराइल के फायर ब्रांड प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छार को सीधे तौर पर “हीरो” करार दिया. चूंकि यह फ्लाइट (FZ1073) दुबई से तेल अवीव (इज़राइल) जा रही थी और उसमें बड़ी संख्या में इजराइली नागरिक भी सवार थे. इस लिए उन्होंने गहरी कृतज्ञता भी व्यक्त की है.
More Update on Flight (FZ1073) attack
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के वरिष्ठ क़ानूनी जानकार कहते हैं कि पक्षकार वकील आतंकी, आरोपी पायलट हमाम अल-हम्मामी (Hamam al-Hammami) के लिए मौत की सजा की मांग करेंगे, ताकि कोई भी सनकी ऐसा हाइजेक और सुसाइड बॉम्बिंग जैसा गुनाह करने की जुर्र्रत न करे. इसके अलावा भारत में भी आरोपी सह पायलट पर FIR दर्ज हो गई है.

(QNA) Smit Machchhar Life Story Hindi
Q – कैप्टन स्मित मच्छार का जन्म कहाँ हुआ था?
A – उनका जन्म गुजरात में और पालन-पोषण मुंबई में हुआ था.
Q – कैप्टन स्मित की शुरुआती पढ़ाई किस क्षेत्र में हुई थी?
A – उन्होंने शुरुआत में टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी.
Q – स्मित मच्छार ने विमानन के क्षेत्र में कदम कैसे रखा और अपनी ट्रेनिंग कहाँ पूरी की?
A – लगभग 19 वर्ष की उम्र में फ्लाइंग के प्रति रुचि जगने पर उन्होंने न्यूजीलैंड के “मेनलैंड एयर फ्लाइट स्कूल” से कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग पूरी करी थी.
Q – फ्लाईदुबई से जुड़ने से पहले उनका करियर कैसा रहा?
A – उन्होंने 2011 से स्पाइसजेट में 11 वर्षों तक सेवा दी और सीनियर कमांडर के पद तक पहुँचने के बाद 2022 में फ्लाईदुबई ज्वाइन कर लिया.
Q – फ्लाईदुबई की घटना से पहले उनके पास उड़ान का कितना अनुभव था?
A – उनके पास मुख्य रूप से बोइंग 737 विमानों पर 9,750 से अधिक घंटों का उड़ान अनुभव था.
Q – फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर क्या घटना घटी थी?
A – दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 के दौरान कॉकपिट में मुस्लिम सह-पायलट ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया था.
Q – गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने क्या प्रतिक्रिया दी?
A – सिर में गंभीर चोट और खून बहने के बावजूद उन्होंने संघर्ष करके कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था, इसी कारण सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान बच पाई.
Q – इस घटना के बाद विमान को सुरक्षित कैसे उतारा गया?
A – विमान में मौजूद अन्य क्रू मेंबर्स की सहायता से प्लेन को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया था.
Q – इस संकट के दौरान विमान में कुल कितने लोग सवार थे?
A – उस उड़ान में कुल 170 से अधिक यात्री और अन्य क्रू मेंबर सवार थे जिनकी जान बचाई गई थी.
Q – कैप्टन मच्छार के परिवार में कौन-कौन हैं और वे वर्तमान में कहाँ रहते हैं?
A – वे अपनी पत्नी सोनल और दो बच्चों के साथ दुबई में ही रहते हैं.
Q – इस घटना के बाद उनके इलाज के लिए उन्हें कहाँ भर्ती कराया गया था?
A – गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अबू धाबी के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Q – भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साहस की सराहना किस प्रकार की?
A – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके असाधारण साहस की प्रशंसा करते हुए उन्हें देश का “हीरो” बताया और जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी.
Q – कैप्टन मच्छार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कौन सा प्रमुख सम्मान मिला?
A – उन्हें इज़राइल सरकार द्वारा “प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हिरोइज्म” देने की घोषणा की गई थी.
Q – अमेरिकी संसद में उनके शौर्य को किस प्रकार सम्मानित किया गया?
A – उनके अदम्य साहस को “यूएस कॉर्डन रिकॉर्ड” (US Congressional Record) में आधिकारिक रूप से दर्ज कर सम्मानित किया गया था.
Q – इस पूरी घटना से उनके किस गुण का परिचय मिलता है?
A – इस घटना से उनके अत्यंत साहसी, कर्तव्यनिष्ठ और संकट के समय शांत रहने वाले स्वभाव का परिचय मिलता है. पूरी दुनियां ने उनकी सराहना की है.
Q – फलाइट FZ1073 का हमलावर आतंकी पायलट किस देश का बताया गया है?
A – इस घटना में विमान पर हमला करने वाला आरोपी पायलट हमाम अल-हम्मामी (Hamam al-Hammami) था, जो ओमान (Oman) का नागरिक है.
Read Also :
- गामा पहलवान : अभ्यास में ही 40 पहलवानों को पटक देता था “रुस्तम ए हिन्द”
- किशोरअवस्था में माँ बाप से नहीं बनती तो… बच्चे “सावधान”
- भारत के 20 महान भक्त और उनकी चौंकाने कहानियां
- संत दामाजी पंत की जीवनी व् कथा
- सचिन तेंदुलकर की जीवनी “संघर्ष से सफलता का सफर”
- जीवन शिक्षा और संघर्ष की कहानी “डॉ भीमराव अंबेडकर”
- गायिका आशा भोसले की जीवनी
Did you like Smit Machchhar Biography Hindi | भारतीय पायलट स्मित मच्छार की जीवनी
यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Bhartiya pilot ki veerta aur sahas prashansha patr hai, hindu dharm jio aur jeene do ki soch par khada hai, ab dekhna rahega ki aatanki co-pilot ko kitne samay me kya saza di jati hai!