धर्मेन्द्र की जीवनी | Dharmendra Biography Hindi

धर्मेन्द्र देओल भारतीय सिनेमा के लीजेंड एक्टर थे. Bollywood में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा. उन्होंने सिल्वर-स्क्रीन के अलावा TV Industry में IGT (India’s Got Talent) शो के Judge के तौरपर भी काम किया, अपने बच्चों के लिए Film Producer भी बने, जन सेवा के लिए राजनीति में भी हाथ आज़माया, Bollywood के धरम-गरम और Heman कहे जानेवाले यह दमदार अभिनेता भले ही आज हमारे बीछ नहीं रहे, लेकिन उनकी फ़िल्में और तेजवंत व्यक्तित्व हमें प्रेरणा देते रहेंगे. बिना किसी की मदद, पंजाब के साहनेवाल से आ कर मुंबई में अपना मुकाम बनाने वाले इस महानायक और पद्मभूषण विजेता Dharmedraकी Life Story किसी रोचक फिल्म से कम नहीं है, आइए Dharmendra Biography Hindi विषय पर बात करें.
जन्म, अभ्यास, परिवार, शौख, आर्थिक स्थिति, चित्रण
परिचय : दिवंगत Bollywood Actor धर्मेन्द्र देओल का जन्म 8 दिसंबर 1935 रविवार के दिन नारसाली, खन्ना तहसील, लुधियाना, पंजाब में हुआ था. उनकी राशि धनु (सैजिटेरियस) है. पंजाब साहनेवाल उनका Home Town है. उनके पिता का नाम किशन सिंह देओल और माता का नाम सतवंत कौंर है. धर्मेन्द्र के एक भाई भी है जिनका नाम अजित सिंह देओल है.
अभ्यास : उन्होंने गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल लालटन कालान, लुधियाना (पंजाब) से अभ्यास पूर्ण किया उसके बाद इंटरनेशनल आर.जी. कॉलेज (रामगरहिया) पगवारा, पंजाब से भी पढाई की.
परिवार : जाट समुदाय के “धर्मेन्द्र” सिख धर्म में गहरी आस्था रखते थे, लेकिन 2 शादियां करने के लिए उन्होंने मुसलमान बन कर अपना नाम “दिलावर खान” रख लिया था. उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर था, उनसे उन्होंने वर्ष 1954 में पहली शादी की थी, उसके बाद धर्म परिवर्तन कर के 2 मई 1980 के दिन दूसरी शादी अभिनेत्री हेमा मालिनी से की थी.

प्रकाश कौर और धर्मेन्द्र के “2 बेटे और 2 बेटियां”
सन्नीदेओल (अजय सिंह देओल) और बॉबी देओल
विजिता देओल और अजिता देओल.
हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की 2 बेटियां
ईशा देओल और आहना देओल.
पसंद-नापसंद : धरम-गरम नाम से मशहूर यह लेट एक्टर अपना जीवन भरपूर जिये हैं, Bollywood में मस्क्युलर बॉडी का ट्रेंड इन्होंने ही शुरू किया, इन्हें अर्जुन हिंगोरानी का डिरेशन काफी आकर्षित करता था, खुद नूतन, गुरुदत्त, दिलीप कुमार, और सुरैया जैसे कलाकार के प्रशंसक थे. इन्हें लता मंगेशकर और किशोर कुमार की गायिकी बेहद पसंद थी. धरम जी को 1949 में रिलीजी हुई फिल्म “दिल्लगी” बहुत पसंद थी. उन्हें विंटेज कार का शौख रहा है, इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज बेन्स और रैज रॉवर गाड़ी थी.
फिट रहने के लिए वे साइक्लिंग करते थे, उन्हें फार्म-हाउस में रहना पसंद था, स्मोकिंग उन्होंने 1983 में ही छोड़ दी थी, डायट से मांसाहारी थे, शराब पीने के भी शौकिन थे.
Bollywood में दशकों तक एक्टिव रहे यह कलाकार अपने परिवार के लिए बेशुमार दौलत छोड़ गये हैं, उनकी Net-Worth करीब 450 करोड़ रुपये बताई जाती है.
उनका जीवनकाल 89 वर्ष रहा, 24 नवंबर 2025 सोमवार के दिन उनका देहांत हो गया, उन्हें सांस संबंधी बीमारी थी और बढ़ती उम्र के चलते भी कई और कठिनायों से वे परेशान थे.
धर्मेन्द्र का Bollywood करियर (शुरुआत)
धर्मेन्द्र देओल का Bollywlod में कोई गॉडफादर नहीं था. बस एक सपना था फिल्म स्टार बनने का, तो माँ के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के साथ साहनेवाल का एक युवा लड़का आगे बढ़ता है.
शुरुआत में ही फिल्मफेयर मेगेजीन का “New Telent Hunt” अवार्ड जीतना उनके आत्मविश्वास को और बढ़ा देता है. 19 साल की कच्ची उम्र में ही उनका विवाह प्रकाश कौर से हो जाता है.
मजबूत कद-काठी के चलते इस एक्टर को एक्शन रोल में ज्यादा पसंद किया जाता था, लेकिन वर्ष 1975 पूरा होते होते वे सभी जॉनर में पकड़ बना चुके थे जैसे की रोमांस, कॉमिक, एक्शन, इमोशनल Etc… इसी लिए Fans उन्हें एक “वर्सेटाइल एक्टर” मानने लगे थे.
शोले फिल्म की शूटिंग जब हुई तो धर्मेद्र जाना-पहचाना नाम थे, अमिताभ अभी सफलता की सीढियाँ चढ़ रहे थे, लेकिन धर्मेन्द्र ने कभी उन्हें यह एहसास नहीं दिलाया, बल्कि दोनों की दोस्ती वाली ट्यूनिंग बनी और शोले फिल्म बम्पर हिट हुई.
Sunny Deol और Bobby Deol की बॉलीवुड में एंट्री
Bollywood में Nepo Kids को जल्दी चांस मिलता है, उनकी सेफ्टी और रोल को भी प्रायोरिटी मिलती है, लेकिन जब वे फ्लॉप हो जाते हैं तो क्रिटिसिज्म भी तगड़ा होता है, लेकिन धर्मेन्द्र के दोनों बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री ने अपना लिया,
धरमजी ने बड़े बेटे Sunny को बेताब (वर्ष 1983) फिल्म से लॉन्च किया जब की Bobby के लिए बरसात (वर्ष 1995) फिल्म बनाई, उसके बाद वर्ष 2005 में सोचा न था फिल्म से अभय देओल का डेब्यू कराया.
बड़े बेटे सन्नी देओल तो अपने पापा से भी कमाई और सक्सेस के मामले में 4 कदम आगे निकल गए, बॉबी देओल भी आज की डेट में अपना नाम बना ही चुके हैं,
ईसके आलावा धरम-हेमा की दोनों लड़कियों… ईशा – आहना ने भी एक्टिंग की है, लेकिन कुछ ही समय में उन्हें ज्ञात हो गया कि ये फिल्ड उन्हें नहीं जमेगा. दोनों ही शादी कर चुकी हैं.
धर्मेन्द्र की कुछ Super Hit Films की list
- शोले (1975)
- सीता और गीता (1972)
- मेरा गाँव मेरा देश (1971)
- आँखें (1968)
- सत्यकाम (1969)
- जुगनू (1973)
- धरम-वीर (1977)
- प्रतिज्ञा (1975)
- चरस (1976)
- हुकूमत (1987)
- अपने (2007)
- यमला पगला दीवाना (2011)
बॉलीवुड के यह गुणी एक्टर ढलती उम्र में भी बड़े परदे पर एक्टिव थे, हाल ही में Rocky Aur Raani Ki Prem Kahani फिल्म में वे शबाना आज़मी के साथ दिखे थे, उनके जीवन की अंतिम फिल्म “इक्कीस” रहेगी, जो 25 दिसंबर 2025 के दिन रिलीजी को शेड्यूल है.
धर्मेन्द्र के अफ़ेयर्स की लिस्ट
वर्ष 1960 में ऐक्ट्रेस मीना कुमारी से उनका नाम जोड़ा गया.
वर्ष 1970 में विवाहित होते हुए हेमा मालिनी से अफैर किया. (फिर रिलिजिन ट्रिक लगा कर शादी भी कर ली)
वर्ष 1983 – नौकर बीबी का – अनीता राज से नाम जुड़ चुका है
राखी और आशा पारेख से भी उनके अफैर की चर्चा रही. इसके अलावा जया बच्चन को धर्मेन्द्र पर क्रश था (फिल्म गुड्डी के समय), लेकिन एक्टर ने ज्यादा भाव नहीं दिया.

धर्मेन्द्र के बारे में Lesser Known Facts
बचपन में धर्मेन्द्र को स्कूल जाना बिलकुल अच्छा नहीं लगता था, वे बार बार अपनी माता सतवंत कौर को प्रार्थना करते थे की उन्हें स्कूल न भेजा जाए. पढाई की तरफ उनके इसी रवैये के कारण, वे कॉलेज नहीं कर पाए और 12वीं तक एजुकेशन ले कर अभ्यास छोड़ दिया.
युवा धरम “एक्टर और सिंगर सुरैया” के Fan थे, उन्होंने उनकी फिल्म दिल्लगी करीब 40 बार देखी थी, साहनेवाल में थिएयर उनके घर से कई मिल दूर पड़ता था तो वे मिलो मिल चल कर फिल्म देखने चले जाते थे. सुरैया जी ने वर्ष 2004 में दुनियां को अलविदा कह दिया, तब धर्मेन्द्र उन्हें श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे थे.
एक्टिंग की पाठशाला माने जाने वाले लेट एक्टर दिलीप कुमार ने एक बार कहा था कि धर्मेन्द्र उनकी नजर में अब तक के मोस्ट हैंडसम एक्टर है, उनके शब्द थे “भगवान् ने बड़ी फुरसद से बनाया होगा इसे”.
छोटी उम्र से ही उन्हें एक्टिंग और फिल्म्स में रूचि थी, वे अपने मन की बात हमेशा अपनी माता से साझा किया करते थे. फिर उनकी माता के सुझाव पर उन्होंने अपना पोर्टफोलियो बनाया और फिल्मफेयर टेलेंट-हंट में भेजा था. ताकि उन्हें अपनी अलग पहचान मिल सके, और काम भी मिले.
युवा धरम फिल्मफेयर मेगेजीन का “New Telent Hunt” अवार्ड जीत गए और काम की तलाश में मायानगरी मुंबई आ गए.
धर्मेन्द्र और मीना कुमारी के अफैर की अफवाएं भी खूब चली, कहा जाता है कि पंजाब के इस एक्टर का करियर संवारने में उनका अहम् रोल रहा.
इस एक्टर का नाम किसी भी अभिनेत्री के साथ जुड़े, व्यूअर्स हेमा-धरम की कैमिस्ट्री पर ही ज्यादा फ़िदा थे, अंत में यह दोनों भी एक दूसरे को पसंद करने लगे और विवाह के बंधन में बंध गए.
वर्ष 1966 में रिलीजी हुई फिल्म “फूल और पत्थर”, जिसमें वे लीड एक्टर थे, इस एक्शन फिल्म ने उस साल सब से ज्यादा कारोबार किया और उसी किरदार के लिए धर्मेन्द्र को पहली बार फिल्म फेयर नॉमिनेशन मिला.
वर्ष 1975 के दौरान शोले फिल्म की शूटिंग हुई, तभी धर्मेन्द्र हेमा मालिनी के प्रेम में पड़ गए, उन्होंने खुद कबूल किया है कि हेमा के साथ फिल्माए इंटिमेट सीन, बार बार Re-Take हो सके, इस लिए वो, Light-Man को लाइटिंग में गड़बड़ियां करने के लिए घुस देते थे.
ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी के मदर-फादर चाहते थे की उनका विवाह एक्टर जीतेंद्र से हो जाए, मद्रास में शादी का मंडप भी सजा था, जहाँ धर्मेन्द्र खलल डालने आये लेकिन हेमा के फादर ने उन्हें Marrage Hall से बाहर किया था, लेकिन हेमा ने जितेन्द्र से विवाह करने से ही इनकार कर दिया था, बाद में वे धर्मेन्द्र की दूसरी पत्नी बन गई.
प्रतिज्ञा फिल्म वर्ष 1975 में बन रही थी, फिल्म के कोरियोग्राफर धर्मेन्द्र को डान्स स्टेप सीखा सीखा के थक गया, अंत में खुद धर्मेन्द्र ने अपने लिए Easy Dance Steps बना लिए, गाना था “मैं जट यमला पगला दीवाना” लोगों को उनके अतरंगी स्टेप्स इतने पसंद आए की ये सॉन्ग “एवरग्रीन फेवरिट” हो गया.
धर्मेन्द्र की Fake News पर Deol Family का गुस्सा
समय समय पर धर्मेन्द्र देओल को शारीरक समस्याओं का सामना करना पड़ा है, वर्ष 2015 से वर्ष 2020 के दौरान स्नायु में खिंचाव और कमरदर्द ने उन्हें खूब सताया था. इसके अलावा कमजोरी और दूसरी छोटी बड़ी बिमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती होने पड़ा था.
वर्ष 2025 में उनकी बाईं आँख का कोर्नेया डेमेज हुआ था तो ट्रांसप्लांट सर्जरी करानी पड़ी, फिर 31 अक्टूबर को सांस लेने में दिक्कत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती किया गया.
10 नवंबर को फिर उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, 11 नवंबर के दिन सोशल मीडिया पर उनकी Fake Death News वाइरल हुई, जिसके बाद उनकी Family ने गहरी नाराजगी व्यक्त की,

Sunny Deol तो पब्लिकली गाली-गलौच करते भी दिखे, जब की हेमा मालिनी ने स्टेटमेंट दिया की Social Media Users ऐसी हरकतें माफ़ी के काबिल नहीं है.
24 नवंबर 2025 के दिन मुंबई में उनके घर पर धर्मेन्द्र की मृत्यु हो गई. (कारण : सांसों से जुड़ी समस्या और बढ़ती उम्र की तकलीफें)
फिल्म इन्डस्ट्री और समाज में धर्मेन्द्र का सम्मान और रुतबा
जब धर्मेन्द्र बड़े स्टार बने तो उन्होंने कई नवोदित एक्टर्स को Support किया, कहा जाता है कि शाहरुख़ खान भी जब Bollywood में नए थे तो उनको सपोर्ट किया था.
सलमान खान भी धरम जी को अपने पिता तुल्य मानते हैं और Bigboss के सेट पर उन्हें बुला चके हैं, अमिताभ बच्चन उन्हें अपने बड़े भाई जैसा मानते थे, शोले फिल्म के बाद से ही उनकी दोस्ती अंत तक सालमत रही.
एक किस्सा : धर्मेन्द्र के घर पर हमेशा मेहमानों का जमावड़ा रहता था, वे हमेशा नए कलाकारों और संबंधियों को दावत देते रहते थे, कहा जाता है की एक बार उनके वहां कुछ चोर घुस आए थे, तो पकडे जाने पर सभी चोरों की अच्छे से धुनाई हुई, फिर दया दिखाते हुए उन्हें मरहम-पट्टी कर के खिला पिला कर वापिस भेज दिया गया था.
कला और व्यवसाय में धर्मेन्द्र के डेब्यू
हिन्दी फिल्म डेब्यू : वर्ष 1960, फिल्म – दिल भी तेरा हम भी तेरे
पंजाबी फिल्म डेब्यू : वर्ष 1970, फिल्म – कण कण दे ओहले
प्रोड्यूसर डेब्यू : वर्ष 1983 फिल्म – बेताब
TV डेब्यू : वर्ष 2011 चैनल कलर्स – IGT इंडिया’ज गोट टेलेंट
राजनीती में डेब्यू : वर्ष 2004 में वे लोकसभा में बीकानेर (राजस्थान) कोस्टिट्यूएंसी के लिए BJP से चुने गए थे.
Bollywood He-man धरम जी के Famous डायलॉग
1. शोले (1975)
“बसंती, इन कुत्तों के सामने मत नाचना”.
2. यादों की बारात (1973)
“कुत्ते, कमीने, मैं तेरे खून पी जाउंगा.”
3. अपने (2007)
पहले एक हिंदुस्तानी को समझ जाओ, हिंदी अपने आप आ जाएगी
4. कातिलों के कातिल (1981)
हम वो बला हैं, जो शीशे से पत्थर को तोड़ दें
5.जुगनू (1973)
बाप के नाम का सहारा कमजोर लोग लेते हैं।
6. यकीन (1969)
“मैं वो तूफान हूँ जो पत्थरों से टकरा कर उनका रास्ता बदल देता है।”
7. धरम वीर (1977)
“दुश्मन के सीने में भी अगर दिल हो, तो उसे दोस्त बनाया जा सकता है।”
एक्टर धर्मेन्द्र से जुड़े विवाद
वर्ष 2004 में किसी इलेक्शन कैंपेन के दौरान कह दिया की लोकशाही में लोगों को मेनर्स सिखाने के लिए उन्हें डिक्टेटर पेरपेटुओ चुना जाना चाहिए.
वर्ष 2012 में जब हेमा और उनकी बेटी ईशा का विवाह हुआ तो वहां सन्नी और बॉबी नहीं दिखे, तब मीडिया ने पूछ लिया तो धर्मेन्द्र बुरी तरह भड़क गए थे.
दूसरी शादी करने के लिए पहली पत्नी प्रकाश कौर ने तलाक देने से मना किया, तो अपने धर्म से ही मुह मोड़ कर इस्लाम कबूल लिया, ताकि एक से अधिक शादी करने की सुविधा मिल जाए, इस हरकत के लिए हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र को मीडिया में खूब बुरा-भला कहा गया था.
लोगों को शिकायत थी की पार्लिमेंट मेंबर होने के बाद भी वे समय समय पर अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभाते थे.
वर्ष 2024 में इन्वेस्टमेंट को ले कर उन्हें और 2 अन्य लोगों को कोर्ट ने समन किया, जहाँ सुशील कुमार नामक व्यक्ति ने FIR कर आरोप लगाया की 17 लाख निवेश करने के बाद धर्मेन्द्र के असोसिएट जवाब नहीं दे रहे.
सम्मान और अवार्ड
वर्ष 1991 – फिल्म घायल – फिल्मफेयर अवार्ड, बेस्ट पॉपुलर फिल्म (प्रोड्यूसर)
वर्ष 1997 – फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, इंडियन सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए.
वर्ष 2007 IIFA – लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड.
वर्ष 2012 भारत सरकार की तरफ से “पद्मभूषण” अवार्ड.

Dharmendra के जाने पर Bollywood Stars के Reaction
अजय देवगन : उनकी मृत्य के समाचार से दिल टूट गया, उन्होंने कई एक्टर्स को इंस्पायर किया है, इंडस्ट्री ने अपने लेजेंड को खो दिया.
राम चरण : धर्मेन्द्र ऐसे स्टार जिन्होंने Bollywood का चेहरा बदल दिया.
करण जौहर : ये एक युग का अंत हो गया, हमारे सिनेमा के सब से बड़े मेगा स्टार चले गए.
अक्षय कुमार : धरमजी हर युवा के हीरो थे जो इंडस्ट्री में आना चाहता था, आपने कई पीढ़ियों को प्रोत्साहन दिया है “धन्यवाद”
संजय दत्त : कुछ लोग सिर्फ आपकी ज़िंदगी में नहीं आते, दिल में बस जाते हैं, धरम जी ऐसे ही थे, मेरी संवेदनाएं सन्नी, बॉबी और पूरे देओल परिवार के साथ है.
JR NTR : उनकी मृत्यु के समाचार सुन कर गहरा दुख हुआ, उन्होंने अपने युग में जो स्टारडम हासिल कीया था, उसे दोहराना मुमकिन नहीं होगा.
Amitabh Bacchan : “एक और बहादुर दिग्गज हमें छोड़कर चला गया…
अखाड़े को छोड़ गया… अपने पीछे असहनीय ध्वनि के साथ एक सन्नाटा छोड़ गया।”
QNA (Actor Dharmendra Deol)
Q – धर्मेन्द्र कहाँ के रहनेवाले थे? उनका असल नाम बताएं?
A – उनका Real Name धरम सिंह देओल था, वे नासराली गाँव, सानेवाल, लुधियाना, पंजाब से थे.
Q – एक्टर धर्मेन्द्र की Net-Worth कितनी थी?
A – उनकी Net-Worth 450 करोड़ रूपये थी.
Q – Bollywood Star धरम जी का उपनाम क्या है?
A – उन्हें सब He-Man और धरम गरम कह कर पुकारते थे.
Q – धर्मेन्द्र की डेब्यू फिल्म का नाम बताएं?
A – उनकी पहली फिल्म का नाम “दिल भी तेरा हम भी तेरे” था, (वर्ष 1960), इसके लिए उन्हें केवल 51 रुपये भुगतान मिला था.
Q – कलाकार धर्मेन्द्र की अंतिम फिल्म कौनसी है, कब रिलीजी हो रही है?
A – उनकी लास्ट फिल्म का नाम “इक्कीस” है, यह पिक्चर 25, दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीजी होगी.
Q – वेटरन एक्टर धर्मेन्द्र की मौत कैसे हुई? वे कितने साल तक जिए?
A – उनका जीवनकाल 89 वर्ष रहा, वे सांस लेने में दिक्कतों का सामना कर रहे थे, इसके अलावा उन्हें बढ़ती उम्र से जुड़ी आम समस्याएं रहती थी.
Q – धर्मेन्द्र ने कितनी पढाई की की थी?
A – उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढाई की थी.
Q – फिल्म एक्टर धर्मेन्द्र को क्या क्या शौख थे?
A – उन्हें घूमने-फिरने का शौख था, मूवी देखना अच्छा लगता था और साइकलिंग करना भी पसंद था.
Q – धर्मेन्द्र ने कितने विवाह किये थे?
A – पहला विवाह प्रकाश कौर से (वर्ष1954 में), फिर दूसरा विवाह ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी से (2 मई 1980) में.
Q – पंजाबी एक्टर धर्मेन्द्र कौनसे रिलिजन को मानते थे?
A – वैसे तो ये सीख धर्म को मानते थे, लेकिन 2 शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था, और अपना नाम “दिलावर खान” कर लिया था.
Read Also :
- प्रेमानंद महाराज की जीवनी
- हरमनप्रीत कौर की जीवनी
- गुकेश दोम्मराजु की जीवनी
- पीयूष पांडे की जीवनी
- मैथिली ठाकुर की जीवनी
- श्रीधर वेम्बू की जीवनी
- सोनम वांगचुक की जीवनी
- गोपाल पाठा की जीवनी
- बर्बरीक से खाटू श्याम बनने की रहस्यमयी कहानी
- योगी आदित्यनाथ की जीवनी
- वैभव सूर्यवंशी की जीवनी
Did you like धर्मेन्द्र की जीवनी | Dharmendra Biography Hindi दर्शाता यह लेख आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!