वैभव सूर्यवंशी की बायोग्राफी | Vaibhav Suryavanshi Biography Hindi

Vaibhav Suryavanshi का जन्म 27 मार्च 2011 के दिन मोतीपुर गाँव, समस्तीपुर (बिहार) में हुआ है. वे बाएं हाथ के प्रभावशाली युवा बल्लेबाज है. इन्होंने अपनी डोमेस्टिक क्रिकेट बिहार की तरफ से ही खेलना शुरू किया है. वर्तमान समय (2025) वे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं. (Vaibhav Suryavanshi Biography Hindi)
जानकारी के अनुसार वैभव केवल 4 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर चुके थे. 13-14 साल की उम्र में भी उनका डिल-डॉल किसी 17-18 साल के Young Boy जैसा दिखता है, इसी वजह से वे लंबे लंबे छक्के मारने में सक्षम है.
क्रिकेट की ट्रेनिंग की बात करें तो वैभव को सौप्रथम उनके पिता ने ही तालीम दी है, बाद में उन्हें समस्तीपुर क्रिकेट अकेडमी में भर्ती कराया गया, तब उनकी उम्र केवल 9 वर्ष थी.
वैभव ने अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग में जान लगा दी, फल स्वरूप उन्हें सिर्फ 12 वर्ष की उम्र में विनू मांकड़ ट्रॉफी में बिहार U19 टीम में जगह मिल गई. इस लेफ्टी खिलाड़ी ने सिलेक्टर्स के मन में ऐसी गहरी छाप छोड़ी की, उसी साल यानी 12 साल और 284 दिन की आयु में बिहार की First Class Team में इन्हें जगह मिल गई.
IPL में Entry
भारतीय क्रिकेट में IPL का बड़ा महत्त्व है. कई इंटरनेशनल प्लेयर्स IPL miss न हो जाये इस लिए राष्ट्रीय स्पर्धा से नाम तक वापिस ले लेते हैं. क्यूँ की IPL पर पूरी दुनियां का ध्यान होता है. दौलत और शोहरत की इस टूर्नामेंट में अगर पर्फोम कर दिया तो करियर उड़ान भर सकता है. नवंबर, 2024 में Vaibhav Suryavanshi को IPL खेलने के लिए RR (राजस्थान रॉयल्स) ने साइन किया. जी हां, जिस टूर्नामेंट में FC, State, Zone यहाँ तक की International खेले हुए खिलाड़ी भी जगह बनाने को तरस जाते हैं, वहां 13 साल का वैभव 1.1 करोड़ में RR द्वारा साइन कर लिया जाता है.
IPL में मचाया भौकाल, ठोक शतक…
छोटी उम्र में बड़े प्लेटफार्म पर जगह बनाना बड़ी बात नहीं। लेकिन पर्फोम कर के दिखाना कुछ खास है, लेकिन अगर आप बवाल मचा देते हैं तो दुनियां सिर आँखों पर बिठा लेती है. वैभव ने कुछ ऐसा ही किया.
डेब्यू मैच था, 19 अप्रैल, 2025, सामने टीम लखनऊ सुपर जायंट्स, अब इस 14 साल के लड़के ने पहली ही गेंद पर छक्का उड़ा के बता दिया की उसके इरादे क्या है.
अब सामने टीम भी अनुभवी, 20 गेंदों में 34 रन तो बने लेकिन, बौलेर्स ने वैभव की कमजोरी भांप ली, गेंद से पेस हटा दिया और हेड & नेक लाइन पर शार्ट बोलिंग शुरू कर दी। बंदा आउट हो गया.
लोगों ने कहा, टेलेंट है, लेकिन अनुभव लेना होगा, पैविलियन की और जाते वक्त ऐसा भी लगा की आउट होने पर वैभव की शक्ल रोती हुई सी बन गई.
लेकिन, असली पिक्चर तो 28 अप्रैल 2025 को दिखी, जब गुजरात टाइटंस के बौलेर्स को इस 14 साल के दूध मुहे बच्चे दौड़ा दौड़ा कर धोया.
Vaibhav Suryavanshi फैक्ट्स
उम्र : 14 साल 32 दिनइंटरेस्टिंग रिकॉर्ड :
सेकंड फाटेस्ट IPL सेंच्युरी (IPL) (क्रिस गैल के बाद)
एक भारतीय की फास्टेस्ट सेंच्युरी (IPL)
यंगेस्ट प्लयेर : जिसने 50 बनाई (IPL)
एक IPL इनिंग में Most Sixes : 11
Vaibhav Suryavanshi से जुड़ा Age विवाद
इस लड़के के टेलेंट के मामले में कोई दो राय नहीं है, लेकिन उसकी “असली उम्र” को ले कर अफवाएं है. दरअसल BBN news benipatti channel को दिए एक में खुद वैभव ने कहा है, की 27 सितंबर 2023 को उनका 14th Birthday है. इसका मतलब साफ है कि, उनकी उम्र करीब 1.5 साल अधिक है, जितनी उन्होंने रजिस्टर कराई है. अब हो सकता है, नर्वस हो कर या एक्साइटमेंट में उन्होंने गलत जानकारी देदी हो, या फिर हकीकत में उनके द्वारा असल आयु छुपाई गई हो, तथ्य जो भी हो, खेल प्रतिभा के मामले उन्होंने बता दिया है कि उनका हाथ कोई नहीं पकड़ सकता.
Junaid Khan : मैं पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेला हूँ, वैभव की बताई गई उम्र और उनकी सिक्स हीटिंग एबिलिटी मेल नहीं खाती है, एक 14 साल के बच्चे द्वारा ऐसी बैटिंग असंभव लगती है।
Sanjiv Suryavanshi (Vaibhav’s father) : साढ़े आठ साल की उम्र में BCCI ने वैभव की Bone test की है, अगर फिर भी किसी को प्रमाण की आवश्यकता है तो हम एक बार फिर इस टेस्ट से गुजरने को तैयार हैं।
Interesting Facts About Vaibhav Suryavanshi
1. सचिन तेंदुलकर FC Cricket “डेब्यू” 15 साल 230 दिन की उम्र, यूवराज सिंह FC Cricket 15 साल 57 दिन और वैभव सूर्यवंशी का FC Cricket डेब्यू 12 साल 284 दिन.
2. बेटे को सफल बनाने के लिए पिता संजीव सूर्यवंशी ने खेती की जमीन बेच दी, वैभव की माँ उसके लिए 4am उठ कर खाना बनाती थी ताकि वो प्रेक्टिस पर समय पर जा सके.
3. 13 साल के वैभव ने U19 टेस्ट क्रिकेट में सैकड़ा जड़ दिया, मोईन अली (2005) के बाद यह फास्टेस्ट हंड्रेड है. उन्होंने India vs Australia मैच में 100 (58Ball) बनाए हैं.
4. यंगेस्ट एवर List A क्रिकेटर, जिन्होंने U19 Asia Cup में अपने देश को रेप्रेजेंट किया.
5. विजय हज़ारे ट्रॉफी में 13 साल 269 दिन की आयु में डेब्यू किया, इन्होंने अली अकबर (डेब्यू :14 साल 51 दिन) का रिकॉर्ड ध्वस्त किया.
6. ACC U-19 “asia cup” में वैभव ने 46 गेंदों में 76 रन की धुंवादार पारी खेली, जहाँ भारत ने UAE को 10 विकेटों से हरा दिया. (दिसंबर 2024)
7. वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में 67 रन उड़ाए, जिसकी बदौलत भारत U19 Asia Cup के फ़ाइनल में पहुंचा था. (दिसंबर 2024)
8. इंग्लैंड के जानेमाने टेस्ट लिजेंड जैम्स एंडर्सन को IPL कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला, लेकिन 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 1.1 करोड़ का कॉन्ट्रेक्ट हासिल किया. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अनुबंधित किया है.
9. अपने डेब्यू मैच में Six लगाना और 2-3 मैच बाद ही रिकॉर्ड ब्रेकिंग “IPL 100” लगाना, वैभव सूर्यवंशी को रातोरात सुपर स्टार बना गया.
10. स्टेट लेवल पर T20 Tormanment के इतिहास में सब से युवा क्रिकेटर (13 साल 241 दिन) Bihar Vs Rajasthan.
Celebrity reactions on Vaibhav Suryavanshi
Kris Srikkanth : मुझे उसमें भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार दीखता है। उनका क्लास, कंपोजर और ऐटिट्यूड सुलझे हुए अनुभवी खिलाड़ी जैसा दिखता है।
Rahul Dravid : कम उम्र में ऐसी प्रतिभा का धनी होना गर्व की बात है, लेकिन मैं चाहूंगा कि मीडिया की चक्कचौंध से दूर, वैभव फ़िलहाल अपनी स्किल्स को धारदार बनाने पर ही फोकस करे। RR का हेड कोच होने के नाते मैं एक्साइटेड हूँ की वैभव जैसा यंग टेलेंट हमारी टीम में है.
Virender Sehwag : मैं इस लड़के को ये चेतावनी देना चाहूंगा कि अर्ली सक्सेस कई बार रेत की तरह हाथ से फिसल सकती है, इस लिए फोकस बना कर हार्डवर्क करना जरुरी है। सफलता पाने के बाद उसे संभालना भी एक बड़ा काम है.
Read Also :
- रविन्द्र जडेजा की जीवनी व रोचक तथ्य
- सचिन तेंदुलकर की प्रशंसा में कहे 20 कथन
- क्रिस गेल की प्रशंसा में 20 प्रेरक कथन
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 32 बेस्ट इंस्पायरिंग थॉट्स
- विराट कोहली की प्रशंसा में कहे गए 20 शानदार कथन
- सचिन तेंदुलकर की प्रशंसा में कहे 20 कथन
- एम.एस धोनी की प्रशंसा में कहे गए 20 शानदार कथन
- नवजोत सिंह सिद्धू फेमस 1 लाइनर्स
Did you like वैभव सूर्यवंशी की बायोग्राफी | Vaibhav Suryavanshi Biography Hindi दर्शाता यह लेख आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!


Vaibhav Suryavanshi is truly inspiring! His work and dedication clearly stand out. It’s always great to see individuals making a meaningful impact in their field. Looking forward to seeing more from him