तुकाराम मुंढे का जीवन परिचय | Tukaram Mundhe Biography in Hindi

तुकाराम मुंढे को IAS Singham के नाम से भी जाना जाता है. यह महाराष्ट्र कैडर के चर्चित IAS अधिकारी बहुत ही निडर, और ईमानदार बताए जाते हैं.
प्रसाशन और राजनीती हमेशा नौकरी पेशा अधिकारियों को दबाती आई है, लेकिन यह अफसर बिना दबाव काम करते हैं.
किसान परिवार से आने वाले इस झुजारु सख्श को ना ही सस्पेंशन से डर है और ना ही बर्खाश्त होने से दिक्कत.
उपलब्धि की बात करें तो UPSC में इन्होंने देश में 20वीं रैंक हासिल की है, इनकी जीवनी, संघर्ष से सफलता की कहानी देश के युवाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक है.
तो आइए ईमानदारी, अनुशासन और अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता के पर्याय Tukaram Mundhe IAS Officer की Life Story पर बात करें.
IAS Singham तुकाराम मुंढे का जन्म और परिवार
उनका पूरा नाम तुकाराम हरिभाऊ मुंढे है. वे 3 जून 1975 के दिन महाराष्ट्र के बीड जिले के ताड़सोना गांव में एक किसान परिवार में जन्मे थे.
परिवार बहुत गरीब साधारण था, खेतीबाड़ी करता था, तुकाराम भी अपने पारिवारिक काम में हाथ बंटाते थे. गांव के जिला परिषद स्कूल से उन्होंने शुरुआती शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए औरंगाबाद शिफ्ट हो गए.
तुकाराम मुंढे का निजी जीवन

तुकाराम मुंढे का विवाह वर्ष 2009 में अर्चना मुंढे से हुआ. यह एक अरेंज मैरिज थी. तुकाराम मुंढे ने पहली मुलाकात में ही स्पष्ट कर दिया था कि जनसेवा उनके जीवन की प्राथमिकता रहेगी. अर्चना ने उनके विचारों और समर्पण को समझते हुए विवाह के लिए सहमति दी. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं.
तुकाराम मुंढे की शिक्षा की जानकारी
उन्होंने इतिहास में स्नातक (BA) और राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (MA) की पढ़ाई की है. उनकी उच्च शिक्षा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से हुई है. इसके बाद उन्होंने UPSC Civil Services Examination की तैयारी शुरू की थी.
कड़ी मेहनत और सफलता की लगन के बाद, वर्ष 2004 में उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर दिखाई, वो भी All India Rank 20 हासिल कर दिखाया. फिर वे 2005 बैच के महाराष्ट्र कैडर के IAS अफसर नियुक्त हुए.
किसान के बेटे तुकाराम मुंढे का IAS बनने का सफर
IAS बनने के बाद उन्होंने नांदेड़, वाशिम, जालना, सोलापुर, नवी मुंबई, नासिक, नागपुर और पुणे सहित कई स्थानों पर प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं है. उन्होंने अपनी सेवाभावी निष्ठा और ईमानदार छवि के चलते लोगों की नज़रों में खूब इज़्ज़त कमाई.
महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों और प्रशासनिक संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने कईं चुनौतियों का सामना किया, फिर भी रिश्वतखोरी और बेईमानी से कोसों दूर रहे.
अपने करियर में उन्होंने Municipal Commissioner, District Collector और Assistant Collector जैसे गौरवान्वित पदों की ज़िम्मेदारी निभाई है.
IAS Singham तुकाराम मुंढे की कार्यशैली
नियम कायदों का चुस्त पालन कराना
भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कड़ा रुख
आम लोगों की समस्या का समाधान करना
नेताओं और बड़े अफसरों से बिलकुल न डरना
बार-बार तबादलों से फर्क नहीं पड़ता था

21 वर्षों की सर्विस में तुकाराम मुंढे के करीब 25 तबादले हुए हैं. इस वजह से भी वे काफी पॉपुलर हुए. सख्त और स्वतंत्र फैसलों के कारण प्रशासनिक दबाव का सामना किया, महेकमे में दुश्मन भी खूब बने.
फिर भी उन्होंने कभी अपने सिद्धातों से समझौता नहीं किया, इन्सान को डर लगना लाज़मी है, लेकिन उन्होंने उसे कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया.
लोगों को उनका यह अवतार खूब भाया, तभी तो उन्हें रियल लाइफ के “IAS Singham” का ख़िताब दिया गया है.
तुकाराम मुंढे और खाद्य सुरक्षा अभियान
वर्ष 2026 में वे Food and Drug Administration (FDA) Commissioner के रूप में महाराष्ट्र राज्य में बहाल थे. इस पद पर रहते हुए उनकी चर्चा ज़ोरों पर रही.
खान-पान से जुड़े कारोबारी घपले कर रहे थे, नयमों का खुला उलंघन कर रहे थे. खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को जैसे मजाक बना के रख दिया था, अंततः परिणाम भुगता आम जनता ने…
मई 2026 में पद संभालने के बाद, तुकाराम मुंढे ने ऐसे लुक्खों की बैंड बजा के रख दी. उन्होंने नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की.
मुंबई और महाराष्ट्र में उनकी टीम द्वारा रेस्टोरेंट, होटल और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की सख्ती से जांच हुई.
बिज़नस करने वालों द्वारा, जहाँ जहाँ कोताही बरती गई, हजारों निरीक्षणों में अस्वच्छ रसोई, खराब खाद्य सामग्री और अन्य नियमों के उल्लंघन पाए गए.
भारतीय दंड सहिंता अनुसार, उन सब की ज़िम्मेदारी सुनिश्चित कर के Find मारे गए, और अयोग्य सामान को नष्ट किया गया और गुनहगारों के विरुद्ध मुकद्दमें भी हुए.
सोशल मीडिया का ज़माना है, तुकाराम मुंढे की सख्त कार्रवाई वाली रिल्स और वीडियोज़ वाइरल होने लगी, ईस् वजह से भी वे पॉपुलर हुए, साथ ही उनसे खुन्नस खाने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई.
तुकाराम मुंढे की जीवनी से क्या सीख मिलती है?
तुकाराम मुंढे की कहानी केवल एक IAS अधिकारी बनने की कहानी नहीं है. यह बताती है कि साधारण परिवार और सीमित संसाधन किसी व्यक्ति की सफलता की सीमा तय नहीं करते.
गांव के जिला परिषद स्कूल से पढ़ाई शुरू करने वाला एक छात्र UPSC में देश में 20वीं रैंक हासिल कर सकता है और आगे चलकर बड़े प्रशासनिक पदों पर जिम्मेदारी निभा सकता है.
उनके करियर से सबसे बड़ी सीख…
ईमानदारी, अनुशासन और अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता लंबे समय में व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान बन सकती है।
तुकाराम मुंढे की लाइफ स्टोरी (निष्कर्ष)
कर्तव्य, ईमानदारी और देश के प्रति सच्ची निष्ठा का पर्याय
है IAS तुकाराम मुंढे. अनोखी कार्यशैली और कर्मठ व्यव्हार ने उन्हें लोक-चाहना दिलाई. उनके अच्छे कार्यों की वजह से जनता में सुरक्षा का माहौल बना, कईं युवाओं को उनके काज देख प्रेरणा मिली.
अगर एक तुकाराम मुंढे गरीब किसान परिवार से आ कर IAS अधिकारी बन सकते हैं तो आप क्यूँ नहीं? अगर संघर्ष और मेहनत से परहेज नहीं है साथ ही मन में दृढ़ इच्छाशक्ति है तो आप भी अपने Goal प्राप्त कर लेंगे.
उनके हालिया चर्चों की बात करें तो… 2026 में FDA Commissioner के रूप में खाद्य सुरक्षा पर उनकी कार्रवाई ने उन्हें एक बार फिर देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है.

QNA
Q – तुकाराम मुंढे का पूरा नाम क्या है?
A – उनका पूरा नाम तुकाराम हरिभाऊ मुंढे है.
Q – IAS तुकाराम मुंढे का जन्म कब हुआ था?
A – उनका जन्म 3 जून 1975 के दिन हुआ है. वे ताड़सोना, बीड, महाराष्ट्र (भारत) के निवासी है.
Q – IAS Singham तुकाराम मुंढे का पारिवारिक पेशा क्या है?
A – वे किसान परिवार से आते हैं.
Q – तुकाराम मुंढे का एज्युकेशन क्या है?
A – उन्होंने BA History और MA Political Science का अभ्यास किया है.
Q – तुकाराम हरिभाऊ मुंढे का प्रॉफेशन क्या है?
A – वे UPSC: 2004 किलीयर कर चुके हैं, उनका All India Rank 20 है.
Q – तुकाराम मुंढे की IAS बहाली कब हुई?
A – वे IAS बैच 2005 में महाराष्ट्र कैडर के तहत पदस्थ हुए थे.
Q – तुकाराम मुंढे की पर्सनालिटी कैसी रही है?
A – उनकी पहचान सख्त और ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी की है. वे IAS Singham नाम से प्रख्यात हुए हैं.
Read Also :
- भगवान विष्णु ने क्यों लिया वामन अवतार? 3 कदमों के पीछे छिपा है बड़ा रहस्य!
- टैरो कार्ड रीडिंग के पीछे का रहस्य, विज्ञान और विश्वास
- लियोनेल मेसी की जीवनी : बीमारी, संघर्ष और सफलता
- बेन स्टोक्स पर कहे गए 54 अनमोल कथन
- शेखरसुमन की कहानी: बेटे की मौत के दर्द से टीवी के सुपरस्टार बनने तक
Did you like “तुकाराम मुंढे का जीवन परिचय | Tukaram Mundhe Biography in Hindi“
यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!