ईशान किशन की जीवनी | Ishan Kishan Biography in Hindi

भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुनहरा है. हमारा डोमेस्टिक क्रिकेट स्ट्रक्चर शानदार है. स्पर्धा के कारण, देश के लिए खेलना तो बहुत कठिन है, रणजी ट्रोफी और आईपीएल के लिए चयन हो जाए तो भी बड़ी बात है. क्रिकेट की लोकप्रियता के कारण स्पोंसर्स की कमी नहीं रहती है, इसी लिए खिलाडियों को ट्रेनिंग और ग्रोथ के लिए भरपूर पैसा मिलता है. Ishan Kishan दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल में पढ़े, इन्होने अपने असाधारण टेलेंट के दम पर, बड़ी छोटी उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट में Debut किया. उनकी उम्र भले ही छोटी हो लेकिन उनकी Story किसी film की कहानी से कम नहीं है, Pocket Dynamite के नाम से मशहूर यह भारतीय क्रिकेटर ODI में दोहरा शतक भी मार चुके हैं. वे Mumbai Indians IPL Team के लिए, कई मैच जीताऊ पारियां खेल चुके हैं. 2016 की U19 Indian Team की कप्तानी करने वाले ईशांत Virat Kohli और Mahendra Singh Dhoni से बेहद प्रभावित है. कुछ समय पहले Domestic Cricket ना खेलने को ले कर BCCI से उनका विवाद हुआ, तब उन्हें 2 साल तक Team India से दरकिनार कर दिया गया. गलती का एहसास हुआ तो घरेलु क्रिकेट में जी तोड़ मेहनत की, और फिर एक बार Team India में वापसी की, आइये Ishan Kishan Biography in Hindi टोपिक पर जानकारी हासिल करें.
परिचय
उनका पूरा नाम Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan है. जन्म शनिवार 18, जुलाई 1998 के दिन नवादा (बिहार) भारत में हुआ है. उनकी राशी कर्क (Cancer) है. वे भूमिहार ब्राह्मण जाती से आते हैं. DPS (दिल्ली पब्लिक स्कूल) से उन्होंने अभ्यास किया है, उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढाई की है. वहीँ से उन्होंने क्रिकेट की भी शुरुआत की थी. वे हिन्दू धर्म में आस्था रखते हैं. उनके एक हाथ पर साईं बाबा का चित्र बना है जब की दुसरे हाथ पर रोमन कल्चर से जुड़ा कोई चित्र बना है. वे कान में बाली भी पहनते हैं.
परिवार

इशांत के पिता का नाम प्रणव कुमार पांडे है वे राजनेता और बिल्डर है. क्रिकेटर की माता सुचित्रा सिंह एक गृहिणी है. इशांत के भाई राज किशन भी स्टेट लेवल क्रिकेट खेल चुके हैं, उन्होंने पल्लवी यादव से विवाह किया है. उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम आर्या सिंह बताया जाता है. इशांत के दादा का नाम राजनंदा पांडे है. उनका 2020 में देहांत हो गया है. उनके निजी जीवन की बात करें तो उनका नाम Aditi Hundia नाम की राजस्थानी मॉडल से जोड़ा जाता है. (Rumoured)
इशांत किशन क्रिकेट में डेब्यू (T20, ODI,Test, IPL)
T20 International (T20I) डेब्यू – 14 मार्च 2021, इंग्लैंड के खिलाफ, अहमदाबाद (भारत)
One Day International (ODI) डेब्यू – 18 जुलाई 2021, श्रीलंका के खिलाफ, कोलंबो (श्रीलंका)
Test डेब्यू – 12 जुलाई 2023, वेस्ट इंडीज के खिलाफ, रोजो (डोमिनिका)
IPL डेब्यू – 11 अप्रैल 2016, गुजरात लायंस की ओर से, पंजाब के खिलाफ
भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज़ Ishan Kishan के Brand Endorsements
CEAT : व्हीकल टायर्स बनाने वाली कंपनी
Oppo India : स्मार्टफोन ब्रांड एंबेसडर
Noise : इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड (स्मार्टवियरेबल)
Manyavar : फैशन / एथनिक वियर ब्रांड का प्रमोशन
Dream11 : फेंटेसी स्पोर्ट्स गेम्स का प्लेटफोर्म
SG Sports : क्रिकेट गियर्स और इक्विपमेंट प्रमोशन
Reserve Bank of India (RBI) : अवेरनेस और स्पोर्ट्स कैम्पेन
Blitzpools : क्रिकेट फेंटेसी गेम्स का प्लेटफोर्म
पसंद-नापसंद
इशांत किशन क्रिकेट के फिल्ड में विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी को अपना आइडल मानते हैं. वे फुटबॉल के क्षेत्र में नेय्मार और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फेन है. उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में खेलना बेहद पसंद है. वर्ष 2003 में में आई film “टियर्स ऑफ़ द सन” उनकी पसंदीदा फिल्म है. उन्हें “होल ऑफ़ फेम बाय द स्क्रिप्ट” गाना अच्छा लगता है. उन्हें खाने में पनीर चिल्ली, आलू पराठा दहीं के साथ और मटन ब्रियानी पसंद है.
शारीरिक माप (Body Measurements):
- उनका कद (Height) : लगभग 5 फीट 6 इंच (लगभग 168 सेमी) है.
- शरीर का वजन (Weight) : लगभग 60–65 किलोग्राम है.
- छाती (Chest) का नाप : लगभग 38 इंच है.
- कमर (Waist) : लगभग 30 इंच है.
- बाइसेप्स (Biceps): लगभग 13 इंच है.
- आंखों का रंग : गहरा भूरा बताया जाता है.
- बालों का रंग : काला है.
Ishan Kishan का BCCI से विवाद

Board of Control for Cricket in India (BCCI) के साथ इशान किशन का विवाद हो गया था. यह मुद्दा 2023–24 के दौरान सुर्ख़ियों में था. धोनी, कोहली और शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी मानसिक तनाव और वर्क लोड का हवाला दे कर डोमेस्टिक क्रिकेट स्किप कर देते थे. यही हाल तेंदुलकर के ज़माने में अन्य सीनियर्स का भी था.
आज-कल IPL और T20 क्रिकेट के कारण युवा क्रिकेटर्स के पास ढेर सारा पैसा और विज्ञापन आने लगे हैं, इसी वजह से Young Players भी बड़े सितारों की राह पर चलने लगे हैं. इन्हें Domestic Cricket में इंटरेस्ट नहीं रहा, वहां पैसा भी कम और एक्सपोजर भी ज्यादा नहीं, तो इशांत और उसके जैसे युवा प्लेयर्स चालाकी दिखाते हुए घरेलु क्रिकेट से दूर होने लगे.
BCCI इस पर नाराज हुआ, फिर कड़े कदम उठाते हुए बोर्ड ने 2023–24 के केंद्रीय अनुबंध (Central Contract) की सूची से इशांत नाम हटा दिया. BCCI का यह कदम ईशांत के प्रति घृणा नहीं था, बोर्ड बस ये मैसेज देना चाहता था की, बड़े लेवल पे भारत में क्रिकेट खेलना है तो डोमेस्टिक सर्किट पर उतरना ही पड़ेगा, इसी लिए हालिया रोहित शर्मा और विराट कोहली भी घरेलु क्रिकेट में पसीना बहाते दिखे थे. दो साल कड़ी मेहनत के बाद, ईशांत राष्ट्रीय टीम में वापसी कर चुके हैं और अपना सबक भी सीख चुके हैं.
इशांत के Car Collection और Gedgets
1. MG Comet EV
2. BMW X Series
3. Mercedes Benz C-class
4. Ford Mustang GT
उनके पास Rolex Day Date (25 लाख) और Frenk Muller और Patek Philippe घड़ी का कलेक्शन है.
Ishant Kishan के बारे में Praise Words
Virat Kohli : वह एक निडर और आक्रामक खिलाड़ी है. Form में रहने पर ईशांत अकेला मैच जीता सकता है.
Ravichandran Ashwin : उनकी सोच सकारात्मक है, वे ड्रेसिंग रूम का माहौल बनाए रखते हैं.
Harbhajan Singh : इंग्लेंड के दिग्गज केविन पीटरसन स्वीप शोर्ट मारने में उस्ताद रहे हैं, लेकिन इशांत उससे भी तगड़े स्वीप मारता है.
Mohammad Kaif : आक्रामक बल्लेबाजी तो बहुत से खिलाड़ी कर लेते हैं, लेकिन ईशांत यह काम High Presure मैच में कर दिखाते हैं.
Anil Kumble : मौका मिलने पर उसका सही इस्तमाल करना वे जानते हैं, उन्होंने हर बार अपनी प्रतिभा को बड़े लेवल पर सिद्ध कर के दिखाया है.
Ravi Shastri : ईशांत भारत के X-Factor खिलाड़ी है, वो बल्ले के साथ चल गए तो, बड़ी जल्दी मैच झोली में आ जाता है.
Sourav Ganguly : वे बेहतरीन लेफ्टी बल्लेबाज है, उन्हें अच्छे से मैनेज किया जाए तो, वे देश के लिए “असाधारण उपलब्धियां” ला सकते हैं.
Sunil Gavaskar : सेट होने के लिए उन्हें समय की जरुरत नहीं, ईशांत शुरआत से ही गेंदबाज की लेंथ और लाइन बिगाड़ सकते हैं.
इशांत किशन का Money Factor
- BCCI से सेलेरी ; प्रति वर्ष 1 करोड़ (C Grade)
- IPL की इनकम : 11.25 करोड़ (हर सीजन) (SRH)
- ब्रांड इंडोर्समेंट : 3 से 5 करोड़ प्रति वर्ष
- इंटरनेशनल : T20 – 3 लाख पर मेच, ODI – 6 लाख पर मेच, Test – 15 लाख पर मेच.
- सोशल मीडिया : 30 से 50 लाख (कोलेब & स्पोंसर पोस्ट)
नोट – Offical Pay Grade के आलावा सब अनुमानित आंकड़े होते हैं, जो Media Reports पर आधारित होते हैं. यह समय के साथ साथ बदलते भी हैं, हालिया इशांत की सालाना कमाई 18 से 22 करोड़ के आसपास बताई जाती है और उनकी कुल नेट वर्थ 60 से 75 करोड़ आंकी गई है.
A&Q (Ishant Kishan Life Story)
Q- इशांत किशन का Nick Name क्या है?
A- उन्हें लोग प्यार से छोटा डायनामाईट, पॉकेट डायनामाईट और डेफिनेट कह कर पुकारते हैं.
Q- इशांत किशन की Jersey नंबर क्या रहता है?
A- वे MI टीम (IPL) के लिए 23, और India (नेशनल टीम) के लिए 32 नंबर की जर्सी पहनते हैं.
Q- इशांत किशन को क्रिकेट की ट्रेनिंग देने वाले कोच और मेंटर कौन है?
A- अजित मिश्रा, उत्तम मजुमदार और संतोष कुमार उनके कोच व् मेंटर बताये जाते हैं.
Q- इशांत किशन की शैली क्या है? उनका पसंदीदा Shot क्या है?
A- वे Pull Shot खेलना पसंद करते हैं और बाएं हाथ से (लेफ्टी बैटर) बल्लेबाजी करते है.
Q- इशांत किशन का एज्युकेशन क्या है?
A- उन्होंने 12वीं कक्षा पास करी है और कोलेज नहीं किया है.
Q- क्रिकेटर इशांत किशन की कास्ट क्या है? वे कहाँ से आते हैं?
A- वे भूमिहार ब्राह्मण जाती से आते हैं और नवादा बिहार से हैं.
Q- युवा क्रिकेटर इशांत किशन का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है? (2026)
A- उनका रिश्ता राजस्थानी मॉडल aditi Hundia से बताया जाता है. (Rumors)
Q- इशांत किशन का School Cricket कहाँ हुआ?
A- उन्होंने (DPS) Delhi Public School से क्रिकेट खेली है.
Q- इशांत किशन के शौख क्या क्या है?
A- टैटू बनवाना, तैराकी, घूमना फिरना, विडियो गेम्स खेलना, सायकलिंग, फुटबॉल और बेडमिंगटन.
Q- Wicket Keeper Batsman इशांत किशन की Net-Worth क्या है?
A- वर्ष 2025-26 की ख़बरों के अनुसार उनकी नेट-वर्थ 60 से 75 करोड़ के बीछ बताई जाती है.
Read Also
- रोहित शर्मा के संघर्ष और सफलता की कहानी
- जेम्स कैमरून की जीवनी (अवतार फिल्म के निर्देशक)
- Sachin Tendulkar’s Farewell Speech in Hindi
- धुरंधर” के रहमान डकैत की असल कहानी
- नंबी नारायणन की जीवनी
- निखिल कामथ की जीवनी
- नवजोत सिंह सिद्धू फेमस 1 लाइनर्स
- नितीश कुमार की जीवनी
- गुकेश दोम्मराजु की जीवनी
Didyou like ईशान किशन की जीवनी | Ishan Kishan Biography in Hindi की लाइफ स्टोरी दर्शाता यह लेख आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks


Join the Discussion!