गुकेश दोम्मराजु की जीवनी | Gukesh Dommaraju Biography Hindi

Indian Chess Grandmaster गुकेश दोम्मराजु असाधारण प्रतिभा के धनी हैं. Chess में उनकी FADE Rating 2787 बताई जाती है, उन्हें Viahnu Prasanna ने इस खेल की तालीम दी है. वे भले ही शतरंज के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन प्रतिभा के साथ उनकी शालीनता और सभ्यता प्रशंसापात्र है. टेलेंट तो बहुत से लोगों में होता है लेकिन घमंड को अपने ऊपर हावी ना होने देने की कला सब में नहीं होती है. एक्टिंग में रजनीकांत, क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर, फोटबॉल में सुनील छेत्री, राजनीती में नरेन्द्र मोदी और विज्ञान में अब्दुल कलाम ये सब ऐसी हस्तियां है जो बेशुमार सफलता पाने के बाद भी अधिकतर समय विनम्रता से पेश आते हैं, D. Gukesh चेस के खेल के Champion भी, कुछ ऐसा ही स्वभाव रखते हैं. अब इस 19 साल के लड़के की जीवनी लिखी जा रही है तो उसमें कुछ बात तो होगी ही, आइए छोटी उम्र के इस “बड़े कद के खिलाड़ी” की Life Story जान लेते हैं. (Gukesh Dommaraju Biography Hindi)
Gukesh Dommaraju की Life Story
गुकेश डी. का जन्म 29 मई, 2006 (सोमवार) के दिन चेन्नई में हुआ और उनकी राशि मिथुन (जैमिनी) है. पिता का नाम रजनीकांत है और वे पेशे से ENT सर्जन है, माता का नाम पद्मा है और वे एक सूक्ष्म जीव विज्ञानी है. Gukesh Dommaraju की स्कूलिंग वेलम्माल विद्यालय मेल अयनम्मबक्क्म, चेन्नई से हुई है.
“कच्ची उम्र में अपनी प्रतिभा से दुनियां जीत लेने वाले गुकेश दोम्मराजु की कहानी हमें सिखाती है कि कम एज्युकेशन हो तब भी मेहनत से Success पा सकते हैं”
बेटे के भविष्य को बनाने के लिए पिता ने Job छोड़ दी
कहते हैं की, आपकी मदद और रक्षा के लिए हर जगह भगवान मौजूद नहीं रह सकते, इसी लिए उन्होंने माता-पिता को बनाया, एक साक्षात्कार में गुकेश के पिता ने कहा, काम छोड़ देना आसान नहीं था, घर भी चलाना पड़ता है, सब के पर्सनल खर्च भी मैनेज करने पड़ते हैं.
उन्होंने कहा, मेरी पत्नी Job कर रही थी, मैं Work और Gukesh की Chess करियर में Help कर रहा था, लेकिन दोनों काम साथ में मैनेज नहीं कर पाया, अंततः मैंने काम छोड़ कर बेटे के करियर पर फोकस किया, आज ऐसा लगता है कि जो स्ट्रग्ल किया उसका फल भी मिला है, बेटे की सफलता से खुश हूँ.
पसंद ना पसंद
चेस की दुनियां में धूम मचाने वाले गुकेश डी. साऊथ के सुपरस्टार एक्टर विजय सेतुपति के FAN है.
अपने फिल्ड Chess में वे बॉबी फिशेर और विश्वनाथन आनंद का Game Play पसंद करते हैं.
Gukesh Dommaraju की माता का बयान…

बहुत छोटीसी उम्र में गुकेश चेस के पीछे दीवाना हो गया था. इस खेल के प्रति उसका जूनून समय बीतने के साथ और अधिक बढ़ता ही गया, लेकिन उसने इसके पीछे बाकि सारे काम छोड़े नहीं थे. वह किताबें पढ़ता था, क्रिकेट, टेबल टेनिस, बेडमिंगटन और दूसरी अन्य खेल प्रवृति में भी रूचि रखता था, साथ ही समय मिलने पर फैमिली और फ्रेंड्स को भी समय देता था. गुकेश घर पर खाने में नख़रे जरूर करता है लेकिन जब बात स्पर्धा की हो तो ट्रेवलिंग में जो मिले वही खा लेता है, उसका पूरा ध्यान अपने Game Play पर केंद्रित होता है.
गुकेश दोम्मराजु Vs मैग्नस कार्लसन “हार बर्दाश्त नहीं”
चैंपियन बन जाना एक बात है, स्पोर्ट्स स्पिरिट बनाए रखना अलग बात है, मैग्नस कार्लसन चेस-वर्ल्ड का बड़ा धुरंधर है इसबात में दोराय नहीं, लेकिन जब गुकेश ने उसे गेम में पछाड़ दिया, तो चाहिए था कि वो यंगस्टर की पीठ थपथपाए, तारीफ करे, लेकिन भाई साहब में झल्लाहट में टेबल पर पंच मार कर साबित किया कि उनमें हार पचाने की क्षमता नहीं है. जून 2025 में उन्हें हरा कर गुकेश ने हेडलाइन बनाई थी.
गुकेश दोम्मराजु Vs हिकारू नाकामुरा… “बदला पूरा हुआ”
हिकारू अमेरिका के चेस ग्रैंड मास्टर है, उनका भी Fan Base काफी तगड़ा है, हाल ही में उन्होंने एक औपचारिक चेस गेम के दौरान गुकेश दोम्मराजु को हराया, लेकिन उसके बाद उन्होंने कुछ ऐसी हरकत की जिससे लोग हैरान रह गए.

उन्होंने गुकेश का King उठाया और पब्लिक में फेंक दिया, सेलिब्रेट करने का यह एक वाहियात तरीका है, क्यों की प्रतिद्वंदी को ऐसी हरकत से बहुत ख़राब महसूस हो सकता है, अब जो हुआ सो हुआ, प्रकृति का नियम है, जो जितनी तेजी से ऊपर जाता है उस से ज्यादा तेज गति से गिरता भी है.
दोनों का मुकाबला फिर एक बार हुआ, मौका था “क्लच शतरंज” रैपिड टूर्नामेंट का, गुकेश भाई ने हिकारू नाकामुरा को आसानी से हरा दिया, साथ में सीखा भी दिया की Win करने के बाद जीतने वाले को बिहेव कैसे करना चाहिए. (उन्होंने Game ख़त्म करने के बाद प्रतिद्वंदी (नाकामुरा) से हाथ मिलाया और शांति से चेस पीसीज जमाने लगे)
विदेशी सोशल मीडिया यूजर्स के नस्लभेदी कमेंन्ट
भारत तरक्की करे, या कोई भारतीय बड़ी उपलब्धि प्राप्त करे तो पश्चिमी लोगों को हजम नहीं होता, उनके सीने पर सांप लौटने लगते हैं और वे सोशल मीडिया पर बयानबाजी पर उतर आते हैं. मैग्नस कार्लसन को जब गुकेश ने पछाड़ा तो कार्लसन के Fans कहने लगे, की मैग्नस कार्लसन इस लिए हारा क्यूँ की गुकेश के शरीर से Curry (सालन, सब्जी, तरकारी) की गंध आ रही होगी, इसी कारण उसका ध्यानभंग हो गया होगा. इस अभद्रता को ले कर भारतीयों को खूब गुस्सा आया था, क्यूँ की Norway Chess मोड्रेटर्स ने ऐसे घटिया कॉमेंटर्स पर कोई एक्शन नहीं लिया था.
Gukesh Dommaraju की उपलब्धियां

जिस उम्र में (7 साल की एज) बच्चे टीवी पर कार्टून देखते हैं, खिलौनों से खेलते हैं, गुकेश ने शतरंज की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी.
वर्ष 2015 में सिंगापुर में U-9 एशियन स्कूल चैंपियनशिप जीता.
वर्ष 2017 में पुणे (महाराष्ट्रा) में U-11 ओपन चेस चैंपियनशिप जीता.
वर्ष 2018 में सेन्टियेगो डे कोम्पोस्टला (स्पेन) में U-12 वर्ल्ड कैडेट्स चेस चेम्पियनशिप अपने नाम किया.
वर्ष 2018 में अलग अलग स्पर्धाओं में 5 Gold Medal अपने नाम कर लिए.
वर्ष 2018 में उन्हें Cappelle-La-Grande Open में इंटरनेशनल मास्टर का ख़िताब प्राप्त हुआ.
वर्ष 2019 में वे विश्व के सब से कम उम्र के चेस आंतर्राष्ट्रीय मास्टर में से एक बन गए.
वर्ष 2019 में जब वे चेस के ग्रैंडमास्टर बने तो उनकी उम्र सिर्फ 12 साल 7 महीने थी. (2nd यंगेस्ट इन द्वर्ल्ड)
वर्ष 2021 में गुकेश ने जूलियस बेयर चैलेंजर्स चेस टूर्नामेंट जीता.
वर्ष 2022 में बुडापेस्ट हंगरी में चैलेंजर्स चेस टूर में गोल्ड जीता.
वर्ष 2022 में 22 अप्रैल के दिन वे चेस चैंपियनशिप के सब से युवा कंटेंडर बने, उनका मुकाबला अमेरिका के हिराकु नाकामुरा से हुआ था, यह Game ड्रॉ हुआ था.
वर्ष 2024 में उन्होंने चेस ओलंपियाड में भारत को Winner बनाया.
वर्ष 2024 में ही डिंग लिरेन को हराकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप अर्जित की और सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बन गए.
गुकेश ने वर्ष 2024 में पेरिस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट भी अपने नाम कर लिया.
चेस के खेल में अपार उपलब्धियों के चलते भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2024 के जनवरी माह में “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न” अवार्ड से सम्मानित किया.
वर्ष 2024 में जब गुकेश डी. चेस वर्ल्ड चैंपियन बने तो उन्हें करीब 11 करोड़ रूपये इनाम मिला, जिसमें से उन्होंने 4.67 करोड़ रुपये इनकम टैक्स भरा है.
QNA (Gukesh Dommaraju)
Q – Gukesh D. किस खेल में प्रसिद्ध है?
A – वे चेस “खेल” के ग्रैंडमास्टर है.
Q – गुकेश डोम्मराजू के कोच व मेंटोर कौन है?
A – डी. गुकेश के कोच का नाम Viahnu Prasanna है.
Q – गुकेश डोम्मराजू मूल कहाँ के है?
A – वे तेलुगु परिवार से आते हैं.
Q – चेस ग्रैंडमास्टर गुकेश डी. के मातापिता क्या करते हैं?
A – उनके पिता ENT सर्जन है और माता सूक्ष्म जीव विज्ञानी है.
Q – गुकेश ने पढाई क्यों छोड़ दी थी?
A – कहा जाता है कि चेस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने चौथी कक्षा के बाद अभ्यास करना छोड़ दिया था.
Q – गुकेश दोम्मराजु ने Chess खेलना कब शुरू किया?
A – जब वे 7 साल के थे तब उन्होंने Chess खेलना शुरू किया था.
Q – गुकेश आंतर्तष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर कब बने थे?
A – वर्ष 2019 में D. Gukesh विश्व के सब से कम उम्र के आंतर्तष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर में से एक बने थे.
Q – चेस चैंपियन गुकेश डी. की बड़ी उपलब्धि बताएं ?
A – उन्होंने केवल 16 वर्ष की उम्र में तत्कालीन विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया था. इसके अलावा वे 2750 FIDE रेटिंग पार करने वाले सब से कम उम्र के प्लेयर भी बने थे.
Q – Chess में FIDE Rating क्या होती है?
A – इसे विस्तार से “फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स रेटिंग” कहा जाता है, ये शतरंज के खिलाड़ियों की Skill Power को दर्शाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संख्या है.
Q – गुकेश ने जब चेस खेलना शुरू किया तो किसका स्टायल कॉपी करता था?
A – उनके पिता के अनुसार शुरुआत में वो आर. प्रगन्नानंदा की स्टायल से खेलता था.
Q – Gukesh Dommaraju की Net-Worth क्या है?
A – उनकी इनकम पर ज्यादा सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन Winning के अनुसार 2024-25 में उनकी नेटवर्थ 21 करोड़ से अधिक बताई जाती है.
Q – गुकेश डी. की FADE Rating क्या है?
A – उनकी वर्तमान FADE Rating 2787 है. भारत में वह No.1 है और वर्ल्ड में उनका स्थान No.3 है. (आंकड़ा 2025 एंड तक का है)
Read Also :
- सोनम वांगचुक की जीवनी
- असफलता से सफलता की 10 कहानियां
- गोपाल पाठा की जीवनी
- योगी आदित्यनाथ की जीवनी
- शेर सिंह राणा की जीवनी
- AI के बादशाह सैम ऑल्टमैन की जीवनी
- माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला की जीवनी
Did you like गुकेश दोम्मराजु की जीवनी | Gukesh Dommaraju Biography Hindi दर्शाता यह लेख आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!