पीयूष पांडे की जीवनी | Piyush Pandey Biography Hindi

विज्ञापन हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. खाना, कपड़े, बर्तन, मशीनरी, सॉफ्टवेयर, एज्युकेशन या सफर का टिकट जो भी खरीदना हो, हम 10 जगह रिव्यू देखते हैं. एक्सपर्ट्स ओपिनियन लेते हैं, ये भी देखते हैं कि कौनसा बड़ा सेलेब्रिटी उस ब्रांड को एंडोस कर रहा है. ये सब हमें एक 15 से 30 सेकंड के Ad (एडवर्टाइजमेंट) में पिरो कर बताया जाता है. माध्यम कुछ भी हो सकता है, Text, Audio, Video लेकिन उसमें शब्दों की जुगलबंदी बेहद अहम होती है, जो यूजर्स / क्लाइंट के मन में घर कर जाती है, उसे भा जाती है. इसी कला के महारथी थे पीयूष पांडे Indian Adman. “अब की बार मोदी सरकार” का नारा लिखने वाले यह भारतीय “एड गुरु” भले ही आज हमारे बीछ नहीं रहे, लेकिन इनके स्लोगन, लिरिक्स वर्षों तक हमारे ज़हन में गूंजते रहेंगे. आइए विज्ञापन जगत के इस चमकते सितारे की जीवनी पर बात करते हैं. (Piyush Pandey Biography Hindi)
Piyush Pandey की Life Story
परिचय : Piyush Pandey का जन्म 5 सितंबर, 1955 के दिन जयपुर राजस्थान (भारत) में हुआ था. उनकी मृत्यु 23 अक्टूबर 2025 के दिन मुंबई, महाराष्ट्रा (भारत) में हुई, मौत की वजह निमोनिया थी. उनका जीवनकाल 70 साल रहा.
अभ्यास : पीयूष पांडे ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से MA की पढ़ाई की थी.
परिवार : मशहूर गायिका ईला अरुण उनकी बहन है. और उसके भाई का नाम प्रसून पांडे है. पीयूष का विवाह वर्ष 2000 में नीता पांडे से हुआ था. सिंगर ईला अरुण की एक पुत्री है जो अभिनेत्री है उनका नाम इशिता अरुण है.
पीयूष पांडे प्रोफेशनल करियर हाइलाइट्स
वे मशहूर स्क्रिन राईटर और एडवरटाइजिंग प्रॉफेशनल थे. उन्होंने वर्ष 1982 में Ogilvy कंपनी को client servicing executive के तौरपर ज्वाइन किया.
उन्होंने उस कंपनी में काम करते हुए सब से पहली Ad “Sunlight Detergent print” लिखी थी.
करीब 6 वर्ष के कड़े संघर्ष और अनुभव के बाद उन्हें creative department में काम करने का अवसर मिला जहाँ उन्होंने Luna moped, Fevicol, Cadbury और Asian paints जैसे Ads लिख कर अपने टेलेंट का लोहा मनवाया.
समय बीतने के साथ उन्हें नोटिसेबल सफलताएं मिली, करीब 3 साल बाद वे क्रिएटीव डिरेक्टर बने और फिर नेशनल क्रिएटीव डिरेक्टर का पद भी मिला.
वर्ष 1994 में उन्हें कंपनी का बोर्ड ऑफ डिरेक्टर नामित किया गया, उनके नेतृत्व में Ogilvy ने लगातार 12 साल No.1 रैंक हासिल किया.
Ogilvy & Mather कंपनी में उनके 40 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान कंपनी भारत की लार्जेस्ट ऐड एजेंसी बनी,
वर्ष 2023 में Ogilvy में मेजर लीडरशिप चेंज हुआ, पीयूष पांडे ने 1 जनवरी 2024 को कंपनी के चीफ एडवाइजर का पद त्याग दिया.
पीयूष पांडे द्वारा लिखित मशहूर स्लोगन
- पोलियो Ad : 2 बूंद ज़िंदगी के लिए…
- फेविकोल Ad : ज़ोर लगा के हय शा…
- एशियन पैंट Ad : हर घर कुछ कहता है…
- भाजपा Ad : अब की बार मोदी सरकार…
- कॉक Ad : ठंडा मतलब कोकाकोला
- बजाज Ad : बुलंद भारत की बुलंद तसवीर हमारा बजाज…
- कैडबरी : क्या स्वाद है…ज़िंदगी में…
- Song : मिले सुर मेरा तुम्हारा (Lyricist)
- लूना Ad : चल मेरी लूना…
- पांड्स Ad : गुगली वूगली वुश
- फेवीक्विक Ad : तोड़ो नहीं जोड़ो
More…. (Noticable Ad Campaign)
- गुजरात टूरिजम
- रथ वनस्पति
- फॉर्च्यून ऑइल
- गूगल रीयूनियन
- बेल बजाओ कैम्पेन
- वोडाफोन “ज़ू जूस”
- एंटी स्मोकिंग कैम्पेन
- द् हिन्दू ऐड

Adman of India “पीयूष पांडे” की विचारधारा
पीयूष पांडे का मानना है कि विज्ञापन रचनाकार के तौरपर आपको कंज्यूमर के ह्रदय को छूना होगा, कोई नहीं कहेगा, ये आपने कैसे किया? यूजर्स को आपका काम पसंद आया तो कहेगा, “I Love It”, ये तो मेरे बारे में है, तब वे विज्ञापन देखना भूल कर वो उस मैसेज को अपनाते हैं.
शब्द जटिल नहीं होंगे तो अधिक लोगों को आकर्षित करेंगे, आदानप्रदान पर भी यही बात लागू होती है. अपने अंदर छीपे बच्चे को मरने मत दीजिये, वो जिनियर्स है आप नहीं.
जब लोग हंसते हैं, वे आपकी ज्यादा सुनते हैं. सिस्टम, प्रोसेस और जनरल मैनेजमेंट ही है जो, एक क्रिएटिव माइंड को कुछ बढ़िया निर्माण करने को प्रेरित करते हैं.
संगीत किसी भी संवाद में अहम रोल प्ले करता है, विज्ञापन क्रिएटिविटी के संदर्भ में इसके 3 अहम् नियम है…
पहला : ऐसा संगीत और शब्दावली बनाएं जो प्रोडक्ट के मूल भाव को प्रकट करे.
दूसरा : संगीत कंज्यूमर पर थोपना नहीं चाहिए, अगर उसकी जरुरत है तो ही पिरोएं.
तीसरा : ब्रांड का नाम संगीत के साथ गा कर प्रस्तुत करने की आवश्यकता न हो तो ना करें.
सुझाव देने वाले दोस्तों का चयन ध्यानपूर्वक करें, आपकी प्रगति में उनका अहम् रोल होगा. अपने Idea भरोसे के लोगों के साथ ही Share करें.
आप जैसा जोखिम लेने की तैयारी करें, वैसा ही ग्राहक खोजें, यही प्रकिया आप दोनों को साथ प्रगति की राह पर अग्रसर करेगी.
जब आप कहीं अटक जाओ तब, बड़े बूढ़ों के अनुभव और युवा लोगों के जोश की तरफ रुख करो.
छोटी अवधि के लक्ष्यों को पाने से अच्छा है दूरदर्शी ध्येय पर ध्यान केंद्रित करें. अच्छा काम करने की नीयत रखें, अवार्ड्स के पीछे भागना फ़िजूल है.
कंटेंट आकर्षक है, मनोरंजक है और प्रेरक है तो कंज्यूमर आपका डिस्ट्रीब्यूटर हैंड बन जाता है और प्रोडक्ट अपने आप एम्प्लीफाई हो कर, वाइरल हो जाता है.
पीयूष पांडे को प्राप्त सम्मान व् उपलब्धियां
Piyush Pandey को लगातार 8 वर्षों तक The Economic Times द्वारा भारत के सबसे प्रभावशाली विज्ञापन पुरुष का अवार्ड दिया गया.
Ad Club of Mumbai ने वर्ष 2000 में उनके Fevikwik विज्ञापन को “सदी का सर्वश्रेष्ठ विज्ञापन” और Cadbury कैम्पेन को “सदी का सर्वश्रेष्ठ अभियान” चुना था.
वर्ष 2002 में Media Asia Awards ने उन्हें Asia’s Creative Person of the Year अनाउंस किया था.
पीयूष पांडे Cannes Lions में डबल गोल्ड जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं, जो उन्होंने Cancer Patients Association के एंटी-स्मोकिंग अभियान के लिए जीता था.
उन्होंने London International Awards में तीन ग्रैंड प्राइज़ जीते थे, जो अभी भी एक दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है.
उनके नेतृत्व में Ogilvy India ने Cannes में कुल 25 Lions Awards जीते थे.
वर्ष 2002 में उन्होंने भारत का पहला Silver Pencil Award “The One Show Awards” में प्राप्त किया था.
वे Clio Awards 2000, Cannes Film Festival 2002, और Cannes Lions 2004 में पहले एशियाई जूरी अध्यक्ष बने थे.
वर्ष 2007 में उन्हें Asia Pacific Advertising Festival Awards में जूरी सदस्य के रूप में इनवाइट किया गया था.
वर्ष 2010 में उन्हें Advertising Agencies Association of India द्वारा Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया था.
वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी अद्भुत रचनात्मकता के लिए Clio Lifetime Achievement Award प्राप्त किया था.
भारत सरकार ने उन्हें 2016 में पद्मश्री सम्मान दिया था.
वर्ष 2018 में उन्होंने अपने भाई Prasoon Pandey के साथ Cannes Lions Festival (France) में प्रतिष्ठित St. Mark’s Lifetime Achievement Award अर्जित किया था.
Ogilvy (WPP Group) ने उन्हें Executive Chairman & Chief Creative Officer South Asia से पदोन्नत कर Worldwide Chief Creative Officer नियुक्त किया, जो एक वर्ल्ड-लीडर की भूमिका थी.

Piyush Pandey के बारे में Lesser Known Facts
विज्ञापन जगत के दिग्गज Piyush Pandey फिल्म में भी काम कर चुके हैं, उन्होंने जॉन अब्राहम और नरगिस फाखरी अभिनीत फिल्म “मद्रास केफे” में कैबिनेट सेक्रेटरी का रोल प्ले किया था, इसके अलावा ICICI Bank के मैजिक पेन्सिल प्रोजेक्ट वीडियोज़ में भी काम किया है.
Piyush Pandey के पिताजी राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में कर्मचारी थे, उनके फादर बढ़िया क्रिकेटर भी थे, उन्होंने भारत में रणजी ट्रॉफी क्रिकेट भी खेला है.
QNA
Q – पीयूष पांडे किस लिए प्रसिद्ध थे?
A – वे भारत के लेजेंडरी एडवरटाइजिंग आइकन थे.
Q – पीयूष पांडे को किस नाम से पुकारा जाता था?
A – उन्हें Indian adman कहा जाता था.
Q – पीयूष पांडे की मृत्यु कैसे हुई?
A – उनकी मृत्यु निमोनिया रोग के कारण हुई है. वे 70 साल के थे.
Q – BJP Party के लिए पीयूष पांडे ने कौनसा नारा लिखा था?
A – उन्होंने BJP Party के लिए “अब की बार मोदी सरकार” स्लोगन लिखा था.
Q – पीयूष पांडे को पद्मश्री कब मिला था?
A – उन्हें वर्ष 2016 में भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री सम्मान मिला था.
Q – पीयूष पांडे की पत्नी का नाम क्या है?
A – उनकी पत्नी का नाम नीता पांडे है, उनका विवाह वर्ष 2000 में हुआ था.
Q – पीयूष पांडे लिखित किताब कौनसी है?
A – उन्होंने वर्ष 2015 में Pandeymonium नामक किताब पब्लिश की उसके बाद वर्ष 2022 में Open House with Piyush Pandey किताब लॉन्च की.
Q – पीयूष पांडे ने Indian patriotic song मिले सुर मेरा तुम्हारा कब लिखा?
A – उन्होंने यह गाना 1988 में लिखा था, तब उनकी उम्र 43 साल थी. (मृत्यु 70 साल की आयु में हुई है)
Q – पीयूष पांडे के भाई क्या करते हैं? उनका नाम क्या है?
A – उनका नाम प्रसून पांडे है और वे एक फिल्ममैकर है.
Q – पीयूष पांडे कितने भाई-बहन है?
A – उनकी फैमिली में कुल 7 बहनें और 2 भाई थे.
Read Also :
- शूरवीर तानाजी मालूसरे का गौरवपूर्ण इतिहास
- गोपाल पाठा की जीवनी
- बर्बरीक से खाटू श्याम बनने की रहस्यमयी कहानी
- विलियम शेक्सपीयर के अनमोल विचार
- महान भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का प्रेरणादायी जीवन
- महान वैज्ञानिक मैडम मैरी क्युरी का प्रेरणादायी जीवन
- ऐल्बर्ट आइंस्टाइन का प्रेरणादायी जीवन
Did you like पीयूष पांडे की जीवनी | Piyush Pandey Biography Hindi दर्शाता यह लेख आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks


Join the Discussion!