दीवाली शुभकामना Whatsapp Messages
| Top Happy Diwali Wishes 2025

दोस्तों, Happy Diwali Wishes 2025 और WhatsApp Messages की खोज यहाँ समाप्त होती है. सोशल मीडिया का ज़माना है, करियर और फ्यूचर बनाने की होड़ में अपनों से मिलना-झूलना कम ही हो पाता है, ऐसे में दीपावली त्यौहार पर उज्वल शब्दों के प्रभाव से, रिश्तों की डोर मजबूत करने से अच्छा कुछ भी नहीं है. तो आप भी असत्य पर सत्य की विजय के इस महा-पर्व पर अपने मधुर शब्दों के माध्यम से अपनों को शुभकामनाएं देना भूलें नहीं. चलिए जय श्री राम बोलते हुए Top Happy Diwali Wishes 2025 पर एक नज़र डाल लेते हैं. जिन्हें आप अपने Friends और Relatives के साथ Share कर सकें.
भगवान् करे, इस दीवाली आपके घर बेहिसाब खुशियां दस्तक दे, रावण के पुतले की तरह आपके सभी कष्ट भस्म हो जाए और उन्नति की रोशनियां जगमगाए.
दुखों का अंत / End of Pain
दीप उत्सव की इस पावन घड़ी में आपके प्रियजन पुराने खटराग और बैर भूल कर ऐसे आप से जुड़ें जैसे राम के वनवास के समय श्री लक्ष्मण जी उनसे जुड़े थे.
एकता / Unity
इस दीवाली आप पर कोई कष्ट न आए, और आ भी जाए तो उसे समाप्त करने के लिए पूरा समाज आपसे ऐसे जुड़ जाए जैसे माता सीता को मुक्त कराने की मुहिम पर भालू-वानर आदि प्रभु श्री राम के साथ जुड़े थे.
साथ / Support
श्रीराम ने बुरे राक्षस को समाप्त करने से पूर्व उसके अंदर की बुराई को नष्ट करने का प्रयास किया था, आप भी इस दीवाली यह प्रण लें कि अत्याचारी दुष्ट को सुधरने का एक अवसर जरूर प्रदान करेंगे.
आखरी अवसर / Last Chance
दीवाली दशहरा और गुजरती नववर्ष की इस पावन घड़ी में आपके परिवार में पांच पांडवों सी अटूट एकता बने ऐसी कामना.
अटुट सहाय / Unbreakable Help
दीपावली के दिन जैसे शुद्ध और नए वस्त्र पहने जाते हैं, आशा है आपकी वाणी, कर्म, वचन और विचार भी शुद्ध और पवित्र हो जाए.
आंतरिक शुद्धि / Internal Cleaning
उजाले का यह पर्व सिखाता है, कि जीत का उत्सव मनाना चाहिए, आप भी… इस दीवाली अपने दुखों को भूल कर नयी शुरआत कर पाएं ऐसी शुभकामना.
उत्सव का महत्त्व / Importance of Celebration
प्रेम का दीप जलाओ, दुःख और कष्ट की बेड़ियों को तोड़ो और प्रियजनों में आनंद की खुशबु बिखेर दो, जैसे प्रभु श्री कृष्ण के पृथ्वी पर आगमन के समय हुआ था.
दुःख को पीछे छोड़ें / Overcome form Pain
आपके द्वारा जलाए गए सभी दीये आपकी समृद्धि और शांति की यात्रा को रोशन करें। इस यात्रा में आनेवाली सभी बाधाओं को रघुराय वैसे ही समाप्त करे जैसे, वन में नराधम राक्षशों को कर दिया था.
प्रकाश पर ध्यान केंद्रित करें / Finish Dark Thoughts
इस दीपावली आपकी जिंदगी एक सुंदर रंगोली के जैसे अनगिनत रंगों से भर जाए और कोई आपके कुल को कैकेयी माता जैसी नज़र न लगा पाए.
सुरक्षित रहें / Stay Safe
इस रौशनी पर्व पर आशा करते है कि आपके जीवन में प्रेम, ज्योति और स्मित का आगमन हो, और यह स्थिति दीर्ध काल तक बनी रहे.
अनंत खुशियां / Unfinished Happiness
सत्य की विजय के इस महान पर्व पर प्रार्थना है कि आपके व्यव्हार में शालीनता शरीर में सकारात्मक ऊर्जा और मन में नई आशाओं का संचार हो.
वाणी और ऊर्जा Behavior & Energy
दीवाली 2025 की शुभकामना के साथ हम चाहते हैं कि आपका ह्रदय कृतज्ञता और खुशियों से भर जाए जैसे माता कौशल्या का, श्रीराम की वन-वापसी के समय भर गया था.
अंतरमन से प्रसन्नता / Inner Happiness
इस दीपावली आपका “जीवनचरित्र” हजारों लाखों दीयों की रौशनी से भी ज्यादा चमके, जैसे “राक्षस” रावण के वध के बाद, प्रभु श्रीराम चमका था.
ख्याति / Glory
प्रचंड पराक्रमी और अति बलशाली होने के बाद भी पापी दशानंद कुल समेत नष्ट हुआ, वैसे ही आपके शत्रु इस दीवाली अपने संगी-साथियों समेत अपने “कर्मफल” को प्राप्त करें.
न्याय / Justice
इस दीवाली आपका घर, मोहल्ला और नगर वैसे ही रौशन हो जाए जैसे माता सीता और और श्रीराम के आगमन पर अयोध्या नगर हुआ था.
सकारात्मक माहौल / Positive atmosphere
इस दीवाली आपके समग्र कष्ट नाश हो, अगर यह तत्काल संभव न हो पाए तो आपके दिन बदलने तक… आपमें राजा भरत, और देवी उर्मिला जैसा धैर्य और साहस उत्पन्न हो. (एक ने राजपाट त्यागा, दूजे ने 14 वर्ष पति का वियोग सहा)
धैर्य / Patience

माता लक्ष्मी इस दीवाली आपकी दरिद्रता पूर्ण रूप से दूर करे, अगर संपन्न हो तो और धन-दौलत बरसाए.
धन संपत्ति / Wealth
इस दीपावली आपके घर में सभी कलेश नाश हो, तथा भाई-बहनों में दशरथ पुत्रों जैसा स्नेह और त्याग की भावना उत्पन्न हो.
जगड़ों की समाप्ति / End Dispute
विपत्ति भले ही रावण सी विकराल है, दूर कहीं बैठे श्री राम मुझे उससे मुक्त कराने को प्रवृत्त है, और जल्द ही मेरे दिन बदलेंगे, “इस दीवाली आपमें ऐसी पॉज़िटिव सोच डेवलप हो”.
ईश्वर पर भरोसा / Trust Almighty God
पटाखों के फूटने से जैसे धुंआ-धुंआ होने पर मक्खी-मच्छरों और अन्य उपद्रवी कीड़ों का आतंक कम हो जाता है वैसे ही, आपका बुरा करने व सोचने वालों का भी, बेड़ा गर्त हो जाए.
शत्रु नाश / Destroy Enemy
जैसे बाल हनुमान खेल खेल में तपते सूरज को निगल गए, वैसे ही एक छोटा सा दिया, “इस दीपावली” आपके जीवन के घनघोर अँधेरे को निगल जाए.
छोटी सी आशा / Small Hope
अंधेरा इस बात का सबूत है कि, प्रकाश कभी तो था, तभी तो उसका महत्त्व है, तो जब प्रकाश सदा के लिए नहीं रह पाया तो दुखों का अंधेरा, “सदा के लिए कैसे रह पाएगा?”, इस दीवाली यह उपयोगी विचारधारा अपनाएं.
परिवर्तन जरूर होगा / Change Will Happen
इस दीवाली आपकी वाणी “राजा बाली की पत्नी तारा” के जैसी मधुर हो जाए, लंका चढ़ाई अभियान से पूर्व जैसे उन्होंने लक्ष्मण का क्रोध शांत किया, वैसे ही आपके प्रयास से अपने और विरोधी शांत हो जाए.
चातुर्य / Brilliance
खुशियों के इस त्यौहार दीपावली पर आपका मन-मीत, आपसे ऐसे प्रभावित हो, जैसे सीता स्वयंवर पर श्रीराम से देवी सीता हुई थीं.
प्रेम / Love
धरती को माता मानो या ना मानो आपका वजूद इसी के कारण है, पानी-भोजन भी इसी से मिलता है, प्राणवायु और वर्षा प्रकृति की देन है, इस लिए इस दीवाली इनसब का जतन करना भूलें नहीं.
प्रदुषण मुक्त दीवाली / Eco Friendly Diwali
सुंदरता वस्तुओं में नहीं, व्यव्हार में होती है, इस दीवाली भले ही अपनों को महंगे गिफ्ट न दे पाए, अच्छा बर्ताव जरूर करें.
अच्छा बर्ताव / Good Behavior
अंधेरी काली रात में एक छोटा सा पटाका या दिया दूर तक रौशनी बिखेर देता है, वैसे ही “अचानक” आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो जाए और दुख दर्द बीते कल की कहानियां किस्से बन कर रह जाए.
चमत्कार होता है / Believe in Miracles
दूसरों के लिए जलाया दिया जैसे आपको बिना पूछे रौशनी दे जाता है, वैसे ही निस्वार्थ किया हुआ परोपकार किसी न किसी रूप में आपको लाभ दे जाता है, ईश्वर इस दीवाली आपमें परोपकार की भावना जगाए.
मोल की आशा बिना करें / Do Thanklessly
दीवाली का मौका है, दिल कम और दिए ज्यादा जलाना
तुम्हारे अपने मुह में जब मिठाई हो तब ये ज़रूर देखना, की पड़ौस में कोई भूखा न सोए.
सब की परवाह करें / Be Helpfull to All
Read Also :
- रक्षाबंधन
- कृष्ण जन्माष्टमी पर निबंध
- महाशिवरात्रि
- समय का सदुपयोग – निबंध
- रंगों का त्यौहार होली
- चार दीपक : एक प्रेरक कहानी
- कौन हो तुम? राम या रावण !
- आस्था का चमत्कार
- भगवान श्रीराम से जुड़े 5 प्रेरक प्रसंग
Did you like दीवाली शुभकामना Whatsapp Messages | Top Happy Diwali Wishes 2025 दर्शाता यह लेख आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!