Top 10 Jobs जो AI खा जाएगा | क्या आप की Job आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स से सुरक्षित है?

AI कोई दंतकथा नहीं है. ना ही भविष्य की सोच, इसका युग आ चुका है. निशाने पर है आपकी नौकरी, हमारी नौकरी और उन सब की jobs जो इस तकनीक को अपनाना नहीं चाहते. Reality तो ये है कि इसने ऑलरेडी Jobs खाना शुरू कर भी दिया है. आज भले ही Artificial intelligence की Quality Services भुगतान वाली हों, लेकिन यह मोनोपॉली धीरे धीरे ढह रही है. इसी वजह से Small और Medium Business की पहुँच में ये आने लगी हैं.
नतीजा, Jobs Cut, Recession, Pay Cut. अगर Services की List बनाएं तो बहुत लंबी है, Programming, Design, Trading, Teaching, Sales, Entertainment, Marketing, Counseling लगभग हर क्षेत्र में AI पाँव पसार चूका है, आज इसकी लागत भले ही आज ज्यादा होगी, लेकिन धीरे धीरे कम हो रही है, Artificial Intelligence Products & Services की एक्यूररसी तो पहले से लाजवाब रही है, ऊपर से अब तो ये Self Learning करता है, मतलब की इसे ट्रेनिंग की भी जरुरत नहीं. खैर Problem तो है, लेकिन आपदा में अवसर ना खोज सकें तो हम कुदरत की सब से बेहतरीन रचना “Insaan” कहलाने के लायक नहीं, तो पेश है ऐसी जॉब्स की लिस्ट जिन्हें AI कुछ ही समय में निगल सकता है, और इसका Solution यानि ऐसी जॉब्स या ऐसी इंडस्ट्रीज जिन्हें AI आसानी से रिप्लेस नहीं कर सकता. (Top 10 Jobs Jo AI Kha Jaega)
1. Translation Services को ताला लगेगा
दुनियांभर में सैकड़ो देश, हजारों राज्य, कईं सारे शहर, अनगिनत कसबे और मोहल्ले, भिन्न, भिन्न जगहों और सभ्यताओं की अगल भाषा, अब भला कम्युनिकेट कैसे करें? इसी परेशानी को दूर करते हैं ट्रांसलेटर, लेकिन अब AI पलक झपकते ही ये काम Free में कर देता है, Copy Paste और 1 लाइन का प्रोम्प्ट बस… मामला Finish, आप जिस भाषा में अनुवाद करना चाहो, हो जाता है, साथ ही AI एंड में सजेशन भी देता है, ताकि यूजर को Options का Idea न हो तो उसी वक्त आ जाए.
2. Factories के मजदूरों की छुट्टी

पुरानी फ़िल्में अगर आपने देखी हैं तो, पता होगा, स्टोरी लाइन में फेक्टरी का मालिक ज़्यादातर यूनियन लीडर से परेशान रहता था, कोई भी लफड़ा हुआ तो हड़ताल, काम बंद, और काम रुका तो प्रोडक्शन बंद, और माल ही नहीं बनेगा तो खर्चे चढ़ेंगे, कंपनी का नुकसान बढ़ेगा. लेकिन अब ये Game भी चेंज हो सकता है, वैसे तो बड़ी बड़ी फेक्ट्रीज में Already Semi-autimatic Robots और AI मशीन्स की एंट्री हो चुकी है, लेकिन अब टेक्नोलॉजी पूरी तरह से मजदूरों के पेट पर लात मारने की राह पर, आगे बढ़ रही है, क्यों की Robotics ना PF मांगे, ना उनको थकान हो, टूट फुट गया तो रिपेर कर लो, बिमा भी नहीं चाहिए, ना ही यूनियन का लफड़ा. अगर जरुरत नहीं है तो, जब मन करे उसे समेट कर रख दो, गवर्नमेंट ये नहीं बोलेगी, की अचानक काम से क्यों निकाला, ऐसे में प्राइज में Cost Cutting होते ही, AI वाले Robots मजदूरों को रिप्लेस कर सकते हैं.
3. Delivery Jobs बाय-बाय टाटा…
चौकिये मत… Amazon Already ये एक्सपेरिमेंट शुरू कर चुका है. हलके भारी सामान को क्लाइंट तक पहुंचाने के लिये डिलीवरी पार्टनर या एम्प्लॉई होते हैं, लेकिन अगर ये काम ड्रोन की मदद से होने लगे तो? इस बात को सोचते हुए भी डर लगता है, एक साथ हाजरो नहीं लाखों Delivery Persons की जॉब स्वाहा हो जाएगी, अगर ड्रोन और डाटा को मैन्युअली मैनेज करना भी रहा तो कुछ ही लोगों के द्वारा ये काम हो जाएगा, तो छंटनी तो होगी ही, आज के टाइम Uber Eat, Repido, Blinkit, Porter, E cart और ऐसे ही अनगिनत लॉजिस्टिक Delivery Partner Persons की जॉब का क्या होगा ? ये इंडस्ट्री तो खत्म ही हो जाएगी.
4. हॉटेल में खाने का Order लेगा मशीन

4 लोग देख् रहे हैं तो मुह में निवाला डालना अच्छा नहीं लगता, अगर किसी के घर गए हैं, वहां साफ़-सफाई नहीं है तो नाश्ता-चाय भी हम नहीं लेते हैं, अब हॉटेल में तो पैसा दे कर खाना आर्डर किया है, वहां कुछ ऊंच नीच हुई तो खाना-पैसा वेस्ट भी कैसे करें, वेटर किचन से प्लेट लाया, उसे खांसी आई होगी तो? उसने छींक मारी होगी तो? उसने जानबूझ कर खाने में कुछ अनशन मिलाया होगा तो, इतने सारे सवाल दिमाग में धूम मचा सकते हैं, लेकिन, अगर AI Robot आपका ऑर्डर टेबल तक ला दे तो? हमारा खाना ह्यूमन कॉंटेक्ट से दूर ही रहे तो? न संक्रमण का डर, ना ही गंदगी का शक, होटेल भी AI Bots से Unlimited काम ले सकती है, कोई पगार नहीं, कोई टीप नहीं, Clients भी Safe फील करेंगे, दोनों के लिए Win Win सिच्युएशन, ऐसे में… Vaiter Jobs गायब हो सकती हैं.
5. Commenter और Referees का काम AI के हवाले
किसी भी स्पोर्ट्स में रेफरी, अम्पायर या डिसीज़न मैकर का अहम रोल होता है, यही लोग देखते हैं कि Game Fair रहे, कोई भी टीम या प्लेयर चीटिंग ना करे, लेकिन इन्सान तो ठहरा गलतियों का पुतला, ऊपर से देश, टीम या किसी खास कम्युनिटी की और ऑफिशयल्स का झूकाव भी हो सकता है, ऐसे में 100% एक्यूरेसी कहाँ रह जाती है, तो इसी समस्या का समाधान है टेक्नोलॉजी, वर्तमान समय में भी थर्ड अंपायर, रिव्यू सिस्टम, स्निको मीटर, इन सब में Technology इन्वॉल्व है ही, लेकिन आनेवाले समय में रेफरी, अम्पायर और दूसरे ऑफिशयल्स की जगह AI Robots लेलें… तो सरप्राइज नहीं होगा, ठीक इसी तरह फालतू के झुमले फेंकने वाले कमेंटर्स की जगह Facts और Analysys दर्शाती कमेंट्री करने वाले Robots ले सकते हैं. तो इस तरह AI का बढ़ता प्रभाव Commenter और Referees की जॉब्स भी खा सकता है.
6. Secretory और Receptionist की जरुरत नहीं

बड़ा बिज़नेस है तो Data भी ज्यादा होगा, Clients को हैंडल करना है तो रिशेप्शन पर भी कोई चाहिए. लेकिन AI के पास इसका भी तोड़ है. सभी कस्टमर्स का Data अपने आप ऑर्गेनाइज होगा, प्रोग्रामिंग के अनुसार अपॉइंटमेंट थमा दी जाएगी, मीटिंग्स अरेंजमेंट, क्वेरी सॉल्व, इन्फो शेयर और जो भी एक ह्यूमन Secretory और Receptionist कर के देदे, वो सब AI Robot बेहतर एक्यूरेसी और प्राइवेसी के साथ दे दे, तो भला कौन इस तकनीक से दूर रहना चाहेगा? हर बिज़नेस चाहता है कि उसे कम खर्च में बेहतर सर्विस मिले, रेवेन्यू बचे, इस तरह ये वाली 2 जॉब्स भी AI आनेवाले समय में बहुतायत में हड़प सकता है.
7. लंबे सफर के Truck Drivers की छुट्टी
अगर AI रोबॉट ने गलती की तो एक्सीडेंट हो सकता है. ये आम धारणा है, लेकिन चाइना और अमेरिका में ये टेक्नोलॉजी आ चुकी है, कई जगह बिना ड्राईवर की टेक्सी चलन में है, भारत जैसे देश में भले ही ये तकनीक आज इम्पॉसिबल लगे, लेकिन वक्त बदलते देर कहाँ लगती है. वैसे भी लंबी दूरी के ड्राइवर्स के जॉब मजदूरी से कम नहीं, 16-18 घंटे एक ही सीट पर बैठना, खाने-पीने की दिक्कतें, ध्यान हटा तो भयानक एक्सीडेंट का खतरा और Low Payout पर काम करना, ये सब AI बदल सकता है, इस तरह के मानव रहित वाहनों के लिए अलग रोड या अलग “लेन” बना कर Govt, जल्द ही Experement शुरू कर दे, तो कोई बड़ी बात नहीं होगी. तो इस तरह लंबी दुरी के Driving Jobs भी AI से सुरक्षित नहीं है.
8. Office Jobs खत्म नहीं, पर कटौती कंफर्म
अगर आप भी 9 to 5 ऑफिस जॉब करते हैं, तो मुमकिन है कि कोई और बंदा आपका काम, आपसे बेहतर, कम सेलेरी में करने को तैयार बैठा होगा. ये बात सब के माइंड में होती है, इसी लिए ज्यादातर लोग अपनी Job पर अपना Best परफॉर्मेंस देने का प्रयास करते हैं, या फिर बेहतर संभावनाएं तलाशते रहते हैं, लेकिन AI आपसे स्पर्धा नहीं करेगा, उसे तो मालूम है कि वो आपसे 1000 टाइम बेहतर है, एक्यूरेट है, तो बात, बस Trend बदलने पर अटकी है, जैसे ही कोई स्टार्टअप सस्ते Employee Human Bots बाजार में उतारना शुरू कर देगी, आपकी 9 to 5 जॉब ख़त्म हो सकती है. यानि रिसेशन के बाद Skilled Human Employee ही सर्वाइव कर पाएंगे.
9. Animation और Design की मोनोपॉली खत्म

AI के आने से पहले Animation और Design डिमांडिंग जॉब्स थीं. लेकिन अब तो जमाना है Prompt देने और Result पाने का. जो जितना अच्छा Prompt लिख सकता है, AI उसे उतना ही सटीक रिजल्ट दे देगा. भले ही आज Animation और Design के Tools लिमिटेड Free सेवाएं देते हैं, लेकिन जैसे जैसे Users बढ़ेंगे, AI Companies आती जाएंगी, सेवाएं अपने आप सस्ती होने लगेंगी, ऐसे में हजारों लाखों रुपये खर्च कर के Manual तरीके से Animation और Design के कोर्स करना बेकार होगा, इस बदलाव से Non-Skilled लोग भी एक अच्छी क्वालिटी का डिजाइन खुद बना सकते हैं, ऐसे में इस इंडस्ट्री के डिजाइनर और क्रिएटर्स की Value Down होना कंफर्म है. Web Developing, Coading, Data Managment, इन सब जॉब्स का भी यही हाल संभव है.
10. Music – Singing – Scripting – Daylog Writing – स्वाहा
कला का वरदान सब को नहीं मिलता, अच्छि कहानियां लिखने में समय लगता है, फलां-फलां की आवाज़ में तो जादू है, या फिर बरसों तक याद रह जाने वाले डायलॉग्स, ये सब बातें अब बदलने वाली है, क्यों की AI अन्तरा, मुखड़ा, मसाला भर लिख देने से… पूरे के पूरे गाने बना सकता है, ठीक वैसे ही नई धुन भी बना देगा, इसके अलावा जो आप चाहो उस सिचुवेशन पर स्क्रिप्ट, डायलॉग, प्लॉट, प्लान, प्रूफ रीड, एडिट, इनक्रीज, रिड्यूज, आप जो चाहो वो process करवा लो, बस आपको सही तरह से AI को Prompt देना, यानी गाइड करना आना चाहिए, आपका काम चुटकियों में हो जाएगा. तो इस तरह एंटरटेनमेंट क्रिएटिविटी के फील्ड में भी AI कैची चला कर, आकर्षक जॉब्स निगल सकता है.
Conclusion :
Artificial intelligence चुनौती जरूर है, लेकिन एक अवसर भी है, अगर आप AI को अभी से सीखना शुरू कर देते हैं, अपने Job या Business में उसका उपयोग करना शुरू कर देते हैं तो ये एक उत्तम अवसर समान है, AI (Artificial intelligence) को Jobs का दुश्मन मानने के वजाए Tasks की Quality बढ़ाने का Tool मान कर चलेंगे तो ये लाभदायी है, वैसे भी किसी भी फिल्ड में 100% Automation संभव नहीं, Human Power की कम ज्यादा जरुरत तो रहेगी ही, ऐसे में AI अपनाने और सिखने की सलाह रहेगी, वैसे भी Internet पर हर एक टॉपिक पर फ्री नॉलेज उपलब्ध है, तो सीखना शुरू करें, अगर अब भी AI के फ्यूचर और आपके Jobs को ले कर मन में कोई सवाल है तो कमेंन्ट सेक्शन में जरूर डिस्कस करें, “जय हिन्द”
Read Also :
- कौन हैं AI रेगुलेशन एक्टिविस्ट “स्नेहा रेवनूर”
- भाषिणी AI Tool क्या है ?
- कृत्रिम AI Model क्या है ?
- माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला की जीवनी
- GPT-4o बनाने वाले प्रफुल्ल धारीवाल की जीवनी
- 10 Mistakes Using Chat GPT
- जेन्सेन हुआंग की जीवनी Nvidia CEO
- OLA वालों का कृत्रिम AI मॉडल क्या है ?
Did you like Top 10 Jobs Jo AI Kha Jaega | क्या आप की Job आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स से सुरक्षित है? इस विषय पर आधारित यह लेख आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

This is a thought-provoking and realistic take on how AI is reshaping jobs across industries. It clearly highlights both the risks—like job displacement in areas such as design, delivery, and customer service and the opportunities for those willing to adapt. I especially liked the balanced conclusion that AI should be seen as a tool to enhance productivity rather than just a threat. The key takeaway is clear: learning and working alongside AI is no longer optional, it’s essential for future growth.
The rise of AI is definitely reshaping the job landscape, and it’s interesting to see how automation can boost efficiency, reduce repetitive work, and open doors for innovation across industries. For many businesses, it means faster processes and better decision making.
At the same time, the concern about job displacement is very real. Roles that rely heavily on routine tasks may face challenges, and not everyone can quickly adapt to new skill requirements. There’s also the uncertainty around how fast these changes will happen and who might be most affected.
Overall, AI seems less about completely replacing jobs and more about transforming them. Those who stay adaptable and keep learning will likely find new opportunities, even in an AI driven world.
Very helpful post! I was searching for the BDS full form, and this article explained it in a very simple way. The full form Bachelor of Dental Surgery along with course details made it easy to understand.
I also liked how Bhavyagyan explains eligibility, duration, and career scope in dentistry in a clear format. It really helps students who are confused after 12th and want to enter the medical field.
Content like this is very useful for career guidance. Looking forward to more informative posts on healthcare courses and entrance guidance. Keep it up, Bhavyagyan!
This is a very insightful article! I really liked how you explained the impact of AI in such a simple and clear way. The point about repetitive and routine jobs being most at risk really stood out to me. I believe we should start focusing on skills like creativity, critical thinking, and emotional intelligence to stay relevant in the future. Could you also share a detailed article on the skills needed to adapt to AI?”
Yes, I really do scare myself about new technologies AI. A lot of us will lose our job and now compnay looking for their own benifits and for ai they can save their money but people willl lose their earing only now God can save us.