निखिल कामथ की जीवनी | Nikhil Kamath Biography Hindi

ट्रेडिंग को अधिकतर लोग सट्टा मानते हैं. फिर चाहे Stock, Comodity, Option, Future, Crypto या कोई भी इंस्टूमेंट रहे. पूर्व समय में Offline Trading का चलन था, जहाँ Call कर के Stock और Indices में Traders सौदे लेते थे, इसमें गड़बड़ी के चांस बहुत रहते थे, साथ ही Brokerage भी तगड़ा रहता था.
लेकिन जब से Online Trading Platform चलन में आ गए तो Users को Apps और Web Platform से अपने आप Trade Punch करने की सुविधा मिली, अब भी Heavy Brokrage & Taxes बड़ा मुद्दा थे. ऐसे में Nikhil Kamath और Nitin Kamath की Zerodha Company की एंट्री होती है, इन्होंने मात्र 20 रूपये + Govt Taxes जैसे न्यूनतम चार्ज पर Trading Platform दे कर Users का दिल जीत लिया.
Delevery Stocs पर 0 Brokrage और Intraday Trade पर 0.03 पैसा (Per Side), ये पहले तो मजाक जैसा लगा, लेकिन Reality में यही Rate थे, Trust बढ़ने लगा तो Clients फटाफट जुड़ने लगे.
आज Zerodha Co-Founder निखिल कामथ 28000 करोड़ रुपयों की Networth के साथ भारत में Trading & Investment Filed के बड़े प्लेयर बन चुके हैं, वे वॉरेन बफ़ेट की “The Giving Pledge Foundation” के मेंबर भी है और युवा “सफल उद्यमी” के तौरपर कई अवार्ड जीत चुके हैं. आइये भारत के इस Young Dinemic Business Tycoon की जीवनी पर बात करें. (Nikhil Kamath Biography Hindi)
जन्म, अभ्यास, माता-पिता, जीवनसाथी, नेट वर्थ
परिचय : Zerodha के Co-Founder निखिल कामथ का जन्म 5 सितंबर, 1986 (शुक्रवार) के दिन शिमोगा, कर्नाटका (भारत) में हुआ है. उनकी जाती “गौड़” सारस्वत ब्राह्मण है. निखिल की राशि कन्या (Virgo) है. इन्होंने ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकंडरी स्कूल जे.पी.नगर बंगलुरू से पढाई की है. वे पढाई में अच्छे नहीं थे तो स्कूल प्रशासन ने बोर्ड एक्जाम में बैठाने तक से मना कर दिया था. (निखिल High School Drop Out है).
परिवार : निखिल के पिता केनरा बैंक में जॉब करते थे, उनका नाम रघुराम कामथ है, माता का नाम रेवती कामथ है वे वीणा बजाती है और पर्यावरणप्रेमी है. निखिल के एक भाई भी है जिनका नाम नितिन है और वे भी, Zerodha Company के Co-founder है. निखिल अपना अधिकतर समय Banglore में बिताते हैं, ये उनका पसंदीदा शहर है.

पसंद-नापसंद : निखिलकामथ डायट से मांस-आहारी है, ड्रिंक भी करते हैं, गिटार बजाने का शौख रखते हैं, चित्रकारी भी इन्हें पसंद है, युवा अवस्था में पढाई से भागते थे, लेकिन अब घर की लाइब्रेरी में 500 किताबों का कलेक्शन है और रीडिंग का शौख भी है. उनके घर पर ऑडी A6 कार है, इसके अलावा पोर्स बॉक्सर एस कन्वर्टिबल कार भी है.
भारत के इस युवा उद्यमी को महँगी मोटरसाइकल और घड़ियों का भी चस्का है. निखिल के पास एक पालतू कुत्ता है जिसे उन्होंने Hope नाम दिया है. एक इंटरव्यू में वे कह चुके हैं कि उनके आदर्श रशियन ग्रांडमास्टर चेस खिलाड़ी “गैरी केस्प्रोव” है. Money Factor की बात करें तो इनकी Net Worth 28000 करोड़ रुपयों से अधिक हो चुकी है.
करियर की शुरआत और स्ट्रग्ल
Stock Broking के बिजनेस में आने से पहले निखिल ने Used Phone Buy & Sell का बिज़नेस शुरू किया, तब उसकी उम्र केवल 14 साल थी, जब माताजी को पता चला की बेटे ने ये काम शुरू किया तो, वे नाराज हो गई और काम बंद करा दिया, क्यूँ की तब उन्हें लगा की अभी वो उद्यम के लिए बहुत छोटा है उसे अपनी पढ़ाई पे फोकस करना चाहिए.
स्कूल ड्राप आउट का टैग
परिवार में कजिन्स PhD और MBA करते हों तो माता-पिता चाहते हैं की उनका बच्चा भी ध्यान से पढाई कर ले, लेकिन निखिल तो एज्युकेशन में इतना weak था कि 10वीं की एक्जाम में बैठने के भी वांधे हो गए, स्कूल प्रशासन ने साफ़ कह दिया की ऐसे बात नहीं बनेगी.
लक्ष्य निर्धारित कर लिया
निखिल ने निश्चय किया कि Life में अब पैसे कमाने के अलावा और कोई लक्ष्य नहीं चाहिए. क्यों की अभ्यास अच्छे भविष्य की धरोहर माना जाता है, अगर जीवन में यह सिद्धि प्राप्त नहीं होनी है तो, धन दौलत ही एक मात्र विकल्प है जो सोसायटी में रिस्पेक्ट दिला सकती है.
17 साल की उम्र में कॉल-सेंटर जॉब
जॉब पाने के लिये 18 साल की उम्र अनिवार्य होती है. लेकिन तब निखिल 17 के थे, तो नौकरी पाने के लिये उन्होंने जूठा बर्थ सर्टीफिकेट बनवाया और कॉलसेंटर में काम करने लगे, वहां उन्हें 8 हजार पगार मिलती थी. वे दिन में Stock Trading करते थे और Night Shift में जॉब करते थे.
पिता और जॉब प्रोवाइडर का फंड मैनेज किया
पैसा कीमती चीज है, आसानी से भला कौन मैनेज करने देगा? शुरुआत में निखिल को भी यही समस्या आई, तब उसने अपने पिता की Savings सही से Invest करने का बीड़ा उठाया, अच्छे रिजल्ट मिले तो, Call-Center Owner को भी मना लिया, की वो अपना Fund मैनेज करने दे, रिटर्न अच्छा मिलने लगा तो इंसेंटिव मिला और जॉब पर भी ऑटोमेटिक प्रेजेंट का बेनिफिट दिया गया ताकि निखिल पूरा focus पैसों के निवेश के काम में लगा सके. फिर वर्ष 2004 में नौकरी को उन्होंने अलविदा कह दिया, निखिल और नितिन दोनों भाई ने मिल कर उसी वर्ष Kamath Associeats की शुरआत की, उनका Business ठीकठाक चला.
Online Trading Business में कामथ ब्रदर्स का उदय

वर्ष2010 में कामथ भाइयों ने Zerodha को लॉच किया, जहाँ Zero का अर्थ शुन्य और Rodha का अर्थ बाधा (एक संस्कृत शब्द), इस तरह बना शब्द… “Zerodha”
उस समय मार्केट में कई offline और online ट्रेडिंग कंपनियां मौजूद थी, ऐसे में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था, लेकिन Zerodha ने 20 Rs Flat Fees प्लान लॉन्च किया, यह बहुत ही नॉमिनल फीस थी, छोटे बड़े ट्रेडर्स को यह कंपनी भा गई, क्यों की Trading App और Web Platform भी सिंपल और अट्रेक्टिव थे, Trade पंचिंग में भी अच्छी ट्रांसपरेंसी दिखी, ऊपर से 2019-20 में “Covid का कहर” आया तो लोग घरों में बंद थे, इसी समय के दौरान इस कंपनी की ग्रोथ लगभग डबल (100%) बढ़ गई.
Startups और Investment फिल्ड में आगमन
वर्ष 2014 में कामथ ब्रदर्स ने 50 करोड़ से Hedge Fund Rainmetter की शुरुआत की, लक्ष्य था Tech Statups को Boost करना. हर निवेश की महत्तम सीमा 1 मिलियन डॉलर तय की गई, यह साहस कुछ हद तक सफल हुआ जहाँ Quicko, Sencibull, SmallCase, Diago और Learn app ने सफलता हासिल की.
समय की धारा आगे बढ़ी, अब दोनों भाइयों ने एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी True Beacon शुरू की. यह कंपनी IAF (अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड) में निवेश पर ध्यान देती थी, इस कंपनी ने पहले वर्ष में करीब 2 मिलियन डॉलर का फंड मैनेज किया और उसपे 40% रिटर्न दिला कर तेहल्का मचा दिया.
वर्ष 2020 में Zerodha ने म्यूचल फंड आधारित AMC परवाने के लिए सरकार में आवेदन दिया था. इसी वर्ष निखिल कामथ भारत के यंगेस्ट बिलियनर बन गए, जब उन्होंने यह मुकाम पाया तो वे केवल 34 वर्ष के थे.
“निखिल कामथ : मेरे भाई के साथ मेरा रिश्ता दोस्ती वाला रहा है, शायद यही वजह है कि हमारी ट्यूनिग बनती है”
Zerodha ने किया Record तोड़ Business
वर्ष 2021 में Zerodha Trading Business में Boom करने लगा, कंपनी प्रति-दिन करीब 5 मिलियन ऑर्डर पंच करने लगी, जिनकी आर्थिक वैल्यू 1 बिलियन डॉलर पार कर जाती थी, यह आंकड़ा अविश्वसनीय था. अगर कुल देश के सौदों में भागीदारी की बात करें तो यह 15% से अधिक था, इस प्रमाण से आप देश के ट्रेडिंग फिल्ड में Zerodha का कद नाप सकते हैं.
बड़ी छोटी उम्र में Success पाने पर निखिल कामथ को कई प्रसिद्ध मैगेजीन और न्यूजपेपर अपने कवर पेज पर जगह दे चुके हैं और उनकी तारीफ में आयेदिन आर्टिकल्स भी प्रकाशित होते हैं.
Zerodha Founder से जुड़ा विवाद

13 जून 2021 के दिन उनपे Online Chess Game में चीटिंग का आरोप लगा था. यह इंवेन्ट “Covid 19 रिलीफ” के लिए विश्वनाथन आनंद द्वारा आयोजित किया गया था, जहाँ अजित सिंह, यजुर्वेन्द्र चहल और आमिर खान जैसे सितारे स्पर्धक बने थे, इनमें से निखिल कामथ ही एक अकेले थे जिन्होंने भारत के पूर्व Chess Master
“विश्वनाथन आनंद” को हराया, बाद में पता चला की उन्होंने कंप्यूटर की मदद से यह किया था, फिर उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिख कर अपनी उस हरकत के लिए माफी भी मांगी और कहा कि उन्होंने यह बस FUN के लिये किया था.
विचारधारा (Nikhil Kamath)
“चेस का खेल सिखाता है कि एक स्ट्रक्चर के भीतर कैसे काम करना चाहिए, लेकिन उस स्ट्रक्चर में भी क्रिएटिव हो कर उत्तम परिणाम प्राप्त कर सकते हैं”
घर से दूर जा कर रहने पर लोगों के बिहेवियर और अपनों की कीमत समझ आती है, जब आप का एजुकेशन और फाइनांशियल कंडीशन साधारण है तो रिलेटिव्स के असल रूप भी दिख जाते हैं.
जो सोचा था वो नहीं हुआ, उसे याद करते रहना बेकार है. स्कूल ड्रॉप आउट से ट्रू बेकन की सफलता तक के सफर में मैंने 2-3 चीजें अच्छे से करना सीखा है. जिस काम पर भरोसा है उसपे डेट रहो, 5 साल बाद क्या होगा, यह सोच कर परेशान होने से अच्छा है आज कुछ क्रिएटिव किया जाए.
निरर्थक आस्था पर भरोसा कर के बैठे ना रहे, सोच विचार कर के प्लान को एक्जिक्यूट (शुरूआत करना) करें.
निखिल कामथ से जुड़े Lesser Known Facts
जाती से गौड़ सारस्वत ब्राह्मण होने के बाद भी वे शराब, नॉनवेज और सिगारेट के आदि हैं.
बचपन में पिता की Banking Job के चलते खूब ट्रेवल करना पड़ता था, निखिल पढ़ना लिखना पसंद नहीं करते थे, लेकिन उन्हें Maths विषय बहुत आकर्षित करता था.
ट्रेडिशनल स्टोक ब्रोकिंग सिस्टम की नींव हिलाने वाले यह उद्यमी ऑनलाइन स्टोक ब्रोकिंग के बड़े प्लेयर माने जाते हैं, गौरतलब है कि Online Trading के Trend में आने से Users को Brokerage खर्च में Savings हुई है.
वर्ष 2023 में निखिल “द् गिविंग प्लेज फाउंडेशन” नामक चैरिटी संस्था के सदस्य बने, जिसे वर्ष 2010 में मशहूर इन्वेस्टर वॉरेन बफेट और बिल गेट्स द्वारा स्थापित किया गया. इसमें इन दोनों उद्यमी धुरंधरों ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान दिया है, गौरतलब है कि भारत की तरफ से इस संस्था में कुल 4 लोग जुड़े हैं, नंदन नीलकणी, किरण मजूमदार शॉ, अज़ीम प्रेमजी और अब निखिल कामथ.
वर्ष 2024 (May) में एक पोडकॉस्ट के दौरान निखिल कामथ ने कहा, वे कभी बच्चा पैदा नहीं करेंगे, क्यों की पेरेंटिंग ड्यूटी व्यक्ति के जीवन का एक बड़ा हिस्सा ले लेती है.
प्रमुख उपलब्धियां और सम्मान
अपने भाई के साथ मिल कर वर्ष 2010 में भारत की सब से बड़ी ऑनलाइन स्टॉक-ब्रोकरेज फर्मों में से एक “Zerodha” की स्थापना की.
उन्होंने Digitally कम लागत में अधिक ट्रेडर्स की पहुँच Stock Market तक बढ़ाने की मुहिम में अहम योगदान दिया और बड़े ब्रोकरेज हाउस की मोनोपॉली तोड़ दी.
उन्होंने फंड मैनेजमेंट फर्म True Beacon और वेंचर फंड गृहास (Gruhas) की भी सह-स्थापना की है।
वर्ष 2016 में फोबर्स के 30 अंडर 30 युवा उद्यमीयों की लिस्ट में जगह बनाई.
स्टार्टअप टॉकी के अनुसार निखिल कामथ “IIFL वेल्थ हुरून इंडिया” (अंडर सेल्फ मेड रिच लिस्ट) 2022 सूचि में 40 वर्ष से कम उम्र के “अमीर लोगों की लिस्ट” में जगह बना चुके हैं.
वर्ष 2024 में फोबर्स अरबपतियों की लिस्ट में जगह बनाई.
25 वर्ष से कम उम्र के उद्यमियों को मदद देने के लिए WTfund की स्थापना की, वर्ष 2025 तक इससे 20 से अधिक कुशल उद्यमी लाभ ले चुके हैं.
समाज और मानवता के प्रति कर्तव्य की समझ
अपनी युवावस्था के बावजूद, निखिल दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव डालने की कोशिश में कार्यरत रहते हैं, उन्होंने द् गिविंग प्लेज फाउंडेशन इसी लिये ज्वाइन किया है क्यूँ की वे इस संस्था के समतापूर्ण समाज बनाने के फाउंडेशन के मिशन से सहमत हैं। इसी लिए उन्होंने अपनी आधी से अधिक संपत्ति दान करने का संकल्प भी लिया और वे जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में योगदान करने की योजना में प्रवृत्त रहते हैं.
QNA (Nikhil Kamath Life Story)
Q – निखिल कामथ की Net-worth क्या है?
A – उनकी नेटवर्थ 28000 करोड़ रूपये से अधिक है.
Q – Zerodha शब्द का मतलब क्या है?
A – Zerodha शब्द का अर्थ “शून्य बाधा” होता है, जो “ज़ीरो” (शुन्य) और संस्कृत शब्द “रोधा” (बाधा) को मिलाकर बना है.
Q – हाल ही में निखिल कामथ अमेरिका के कौनसे बड़े उद्यमी के साथ पोडकॉस्ट में दिखे थे?
A – कुछ समय पूर्व उन्होंने Tesla Founder “एलन मस्क” के साथ पोडकॉस्ट किया था.
Q – निखिल कामथ किस लिये मशूहर है?
A – निखिल कामथ ज़ेरोधा (Zerodha) कंपनी के सह-संस्थापक और एक सक्सेसफुल भारतीय उद्यमी है, वे प्रवीण निवेशक भी है, उन्हें भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन स्टॉक-ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म में से एक की स्थापना के लिए जाना जाता है.
Q – निखिल कामथ का एज्युकेशन क्या है?
A – वे High School Drop out है.
Q – उद्यमी निखिल कामथ का Business क्या है?
A – वे इन्वेस्टर, ट्रेडर और Entrepreneur है.
Q – निखिल कामथ ने कब और किससे विवाह किया था?
A – उन्होंने अमांडा पूर्वनकार से 18 अप्रैल 2019 के दिन शादी की थी, लेकिन इनका लग्नविच्छेद हो चूका है.
Q – Zerodha Co-founder निखिल के Tattos की जानकारी बताएं?
A – उन्होंने अपनी दाईं बाह पर “BE HERE NOW” गुदवाया है. जब की बाएं हाथ की कलाई पर “Shalom” लिखवाया है, यह English और Hebrew भाषा में है.
Q – निखिल कामथ का Home town कौनसा है?
A – वे Shimoga, Karnataka से आते हैं.
Q – निखिल कामथ का पेट-नेम क्या है?
A – उन्हें प्यार से लोग NiK कहते हैं.
Q – निखिल कामथ का रिलेशन स्टेटस क्या है?
A – वे डिवोर्सी है और मानुषी छिल्लर (पूर्व मिस वर्ल्ड) को डेट कर रहे थे (2021-2023). इसके अलावा उनका नाम रेहा चक्रवर्ती (ऐक्ट्रेस) से भी जुड़ चुका है.
Read Also :
- अलख पांडे (फिजिक्स वाला) की जीवनी
- प्रेमानंद महाराज के अनमोल विचार
- प्रेमानंद महाराज की जीवनी
- हरमनप्रीत कौर की जीवनी
- गुकेश दोम्मराजु की जीवनी
- टीमवर्क पर उत्तम सुविचार
- योगी आदित्यनाथ की जीवनी
- वैभव सूर्यवंशी की जीवनी
- मातृ दिवस पर निबंध
- भारत के मजदूर
Did you like निखिल कामथ की जीवनी | Nikhil Kamath Biography Hindi दर्शाता यह लेख आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!