अलख पांडे की जीवनी | Alakh Pandey (Physics Wallah) Biography in Hindi

व्यक्ति के चरित्र और भाग्य का निर्माण करने के लिए गुरु (Teacher) का बड़ा रोल होता है. अच्छा गुरु मिल जाए उसकी जिंदगी संवर जाए, जैसे अर्जुन को द्रोण आचार्य मिले, भीष्म को परशुराम और श्री राम को महर्षि वशिष्ठ. कलियुग में ज्ञान मुफ्त नहीं मिलता, इसके लिए बड़ी कीमत लगती है, लेकिन शुक्र है कि खान सर, अलख पांडे और डॉ. विकास दिव्यकीर्ति जैसे Online Tutor, Mentor, Motivational Speakr मौजूद है जो छात्रों को सस्ती या मुफ्त शिक्षा मुहैया कराने की पेहरवी करते हैं और Social Media & Internet की मदद से Free Education देते भी हैं. आज हम अलख पांडेय (फिजिक्स वाला) की करियर जर्नी या कहें Biography पर बात करेंगे, कृपया पूरा लेख पढ़ें और कमेंट में अपने Reviews देना भूलें नहीं, ताकि हम और अधिक ऐसी इंस्पिरेशनल लाइफ स्टोरीज आपके सामने प्रस्तुत करते रहें. (Alakh Pandey Biography in Hindi)
परिचय, परिवार, अभ्यास, करियर : “फिजिक्स वाला”
Alakh Pandey का जन्म 2 अक्टूबर 1991 बुधवार के दिन हुआ है, वे अल्लाहाबाद उत्तरप्रदेश के निवासी है, उन्होंने बिशप जॉनसन स्कूल & कॉलेज अल्लाहाबाद (भारत) से पढाई की है (2010), फिर कॉलेज डिग्री के लिए उन्होंने हारकोर्ट बुटलेर टेक्नीकल यूनिवर्सिटी, कानपूर, उत्तरप्रदेश (भारत) से ज्ञान लिया, लेकिन B.Tech में 3rd year अधूरा छोड़ दिया है.(2011-2014)
उनके पिता का नाम सतीश पांडेय है वे पेशे से प्राइवेट कॉन्ट्रेक्टर है, माता का नाम रजत पांडेय है वे UP में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है. अलख की एक बहन है जिसका नाम अदिति पांडेय है वो किसी सॉफ्टवेर कंपनी में काम करती है.
फिजिक्स वाला नामा से मशहूर अलख पांडेय ने 22 फेब्रुआरी 2023 के दिन अपनी गर्ल फ्रेंड शिवानी दुबे से शादी कर ली है. वे फ्री लांस जंरलीज़म (पत्रकारिता) करती हैं.
Education आज की डेट में एक बड़ा business है, इस फील्ड में सम्मान भी है और बेशुमार पैसा भी, इसी वजह से अलख पांडेय को दोनों भर भर के मिला है, लेकिन ये सब उन्होंने मुफ्त में नहीं पाया है, उनकी दिन रात की कड़ी मेहनत और विद्या के प्रति लगाव भी उतना ही ज़िम्मेदार है.
अलख पांडे के Struggle Days से Success का सफर
पिता घर के खर्च नहीं उठा पा रहे थे, तो आधा घर बेचना पड़ा, फिर हालात और कठिन हुए तब पूरा घर बिक गया, स्लम यानी झोपडी में जा कर रहना पड़ा, वे (अलख) केवल छठी कक्षा में थे, तब से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगे, आसपास के 4-5 किलोमीटर एरिया में वे साइकिल से जाते और प्राइवेट ट्यूटर के तौरपर काम करते थे.
उस समय वे 100-200 रुपये कमा लेते थे. जब वे 8वीं कक्षा में थे तो 5वीं के छात्र पढ़ाने लगे और 11वीं स्टैंडर्ड में आए तो 9th Class के बच्चों को एड्यूकेट करने लगे, तब वे “अचीवर्स अकेडमी” में टीचर के तौरपर काम करने लगे थे.
पढाई जारी रही, साथ ही एक्टिंग का शौख भी था तो नुक्कड़ नाटक और अलग अलग स्पर्धाओं में भाग लिया, फिर जब वे B.Tech Eng. 3rd ईयर में थे तो कॉलेज से मन ऊब गया, वे सोचते थे, की ये रटा रटाया ज्ञान स्टूडेंट्स के किसी काम का नहीं, पढ़ने का तरीका इनोवेटिव् और डिफरेंट होना चाहिए, ताकि छात्रों को क्लास में बोरियत महसूस ना हो, उन्हें पढ़ने का उत्साह जगे.

समय का पहिया आगे बढ़ा, वे इलाहाबाद आये और महीना 5000 INR में Job करने लगे. कोचिंग के मालिक उनके काम से खुश थे, उन्होंने कहा, आप आनेवाले समय में 7 हजार से अधिक स्टूडेंटस को पढ़ाओगे, ये सुन कर अलख खुश तो हुए लेकिन उनका लक्ष्य लाखो स्टूडेंट्स तक पहुंच बनाना था.
इसी लिए उन्होंने इंटरनेट और सोशल मीडिया (YouTube) का सहारा लिया. वर्ष 2016 में फिर उन्होंने
Physics Wallah – Alakh Pandey नाम से चैनल लॉन्च किया. इस चैनल पर वो फ्री फिजिक्स लेक्चर कंटेंट उपलोड करने लगे. शुरुआत फ़िकी रही, लेकिन जब वे राजस्थान के कोटा से सही स्टडी मटीरियल ला कर डिटेल वीडियो पब्लिश करने लगे तो स्टूडेंट्स को उनका कंटेंट उपयोगी होने लगा, फिर चैनल की रिच भी बढ़ गई, एक दोस्त ने YouTube Monatization का Idea भी दे दिया तो एडसेंस से कमाई आने लगी, फिर Financial हालात भी बदलने लगे.
आज उनके YT Channel पे (2025 एंड तक) 13.9M यूजर्स जुड़ चुके हैं. खुद की कंपनी खुल गई है, दौलत, शोहरत रुतबा सब उनके पास है. देश ही नहीं विदेशों में भी स्टूडेंट्स उनके Fans है.
एक वो दिन था जब 50 साल की माँ घर से बाहर मजबूरन नौकरी करने को लाचार थी, पिता घर खर्च चलाने में विफल था, खुद को खेलकूद और पढाई की उम्र में ट्यूशन पढ़ाने का काम करना पड़ा… और एक आजका दिन है जब एजुकेशन फिल्ड में “फिजिक्स वाला” एक टॉप ब्रांड बन चूका है. मित्रों दिन ऐसे बदलते हैं, जीवन में हिम्मत कभी न हारना.
फिजिक्स वाला AKA अलख पांडेय की लाइफ से सीख
दोस्तों मेहनत और ज्ञान का संगम अमृत समान है, इस लिये जिंदगी में Goal जो भी रहे, सीखना मत छोड़ना, डिग्री मिले ना मिले, क्या फर्क पड़ता है? अगर हौसला है तो कोई भी साधारण इन्सान अपना Brand बना सकता है. बस कुछ हट के करना चाहिए और लोगों की मुश्किल आसान बनाने पर फोकस होना चाहिए. जैसे B. Tech Eng. Drop-Out इस व्यक्ति ने एज्युकेशन सेक्टर में अपना साम्राज्य ही बना दिया. आप भी कुछ कर सकते हैं.
याद रखें, उत्साह और सीखने की लगन Success के कई सारे रास्ते खोल देती है, इसी पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ते रहें.
फिजिक्स वाला Unknown Facts Hindi
एज्युकेशन फिल्ड के बादशाह : वे एक ऑनलाइन ट्यूटर, मोटिवेशनल स्पीकर है, इसी क्षेत्र में तरक्की करते हुए आज उन्होंने अपना एक एडटेक यूनिकॉर्न बिल्ट कर दिया है, हाल ही में उनका IPO भी लॉन्च हुआ, वे छात्रों का मार्गदर्शन भी करते हैं, फिजिक्स सिखाने का उनका अलग तरीका स्टूडेंट्स को खूब पसंद आता है, इसी लिये आज वे अमीरी के मामले में एक्टर शाहरुख़ खान को भी पीछे छोड़ चुके हैं.
अलख पांडे के शरीर पर Tattos की जानकारी : उन्होंने दाएं बाइसेप पर Pi का चित्र बनवाया है, बाएं बाइसेप पर h (प्लेंक कोंस्टेन्ट) का पिक्चर बनवाया है, दाएं फोर-आर्म पर m=e/c (Square), और बाएं फोर-आर्म पर वैज्ञानिक अलबर्ट आइन्स्टाइन का फोटो बनाया हुआ है.
15 दिसंबर 2022 को “फिजिक्स वाला”नाम की एक हिंदी वेब सीरीज़ OTT प्लेटफ़ॉर्म अमेज़न मिनी टीवी पर रिलीज़ की गई थी, इस सीरीज़ में अलख का किरदार भारतीय अभिनेता “श्रीधर दुबे” ने निभाया था, इस Web Series को लोगों में काफी पसंद किया था.
अलख पांडे से जुड़ी Controversy
अमन धत्तरवाल (एक स्टडी कोच) ने अलख पांडे पर अपने शिक्षकों को लुभाने का या लालच देने का आरोप लगाया, धत्तरवाल ने फिजिक्स वाला की टीचर हायरिंग और व्यावसायिक नैतिकता पर सवाल किया था, खासकर तब जब कंपनी का विस्तार हो रहा था. लेकिन फिजिक्स वाला सर ने ऐसे आरोपों को बेबुनियाद बताया और अपना पक्ष लोगों के सामने रख दिया था. विवाद हुआ तब दोनों टीचर्स के छात्र आपस में भिड़े, स्टूडेंट्स में गहरा असंतोष देखने को मिला, फिर मामला धीरे धीरे ठंडा हो गया.
फिजिक्स वाला AKA अलख पांडे की Achievements
- वर्ष 2021 में Zee Rize Start-Up द्वारा पीयूष गोयल के हाथों Rizing “EdTech Start Up of India” अवार्ड मिला.
- वर्ष 2022 में तब के दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के हाथों एड्यूकेशन फिल्ड में बहुल्य योगदान के लिए अवार्ड मिला.
- वर्ष 2022 में Times 40 Under 40 North 2022 Leaders का सम्मान प्राप्त हुआ.
- वर्ष 2022 में e4m D2C रेवल्यूशन समिट & अवार्ड 2022 से नवाज़ा गया.
QNA (अलख पांडे “फिजिक्स वाला” की लाइफ स्टोरी)
Q : अलख पांडे का ब्रांड नेम क्या है?
A : वे “PW” अर्थात Physics Wallah के नाम से मशहूर है. उनकी पॉप्युलैरिटी भारत तक सीमित नहीं है.
Q : अलख पांडे (फिजिक्स वाला) की नेटवर्थ क्या है?
A : उनकी कुल संपत्ति 14,150 करोड़ रूपये है. (वर्ष 2025 का अनुमान), उनकी कंपनी ने IPO भी निकाला है.
Q : अलख पांडे के एडटेक यूनिकॉर्न की वैल्यू क्या है?
A : फिजिक्स वाला एडटेक यूनिकॉर्न की वैल्यू आज करीब 30,000 करोड़ पार कर चुकी है.
Q : YouTube पर अलख पांडे के चैनल का नाम क्या है? उनके कितने Followers है?
A : YT पर उनके चैनल का नाम Physics Wallah – Alakh Pandey है. वर्ष 2025 के एंड तक उनके 13.9 Million Subscribers बन चुके हैं. (YT हैंडल है.. @PhysicsWallah) .
Q : Physics Wallah एडटेक की स्थापना कब हुई?
A : यूटुब पर सक्सेस पाने के बाद, वर्ष 2020 में उन्होंने Physics Wallah को एक एडटेक के तौर पर लॉन्च किया.
Q : अलख पांडे की Wife का नाम क्या है? उनका विवाह कब हुआ?
A : Physics Wallah के नाम से मशहूर अलख पांडे ने अपनी दोस्त शिवानी दुबे से वर्ष 2023 में विवाह किया है.
Q : Physics Wallah के अलख पांडे कहाँ तक पढ़े हैं?
A : वे “B.Tech Mechanical Engineering” ड्रॉप आउट हैं.
Q : अलख पांडे क्या काम करते हैं?
A : वे Education Field में Physics Wallah नाम से “एडटेक यूनिकॉर्न” चलाते हैं, पेशे से वे मोटिवेशनल स्पीकर और एड्यूकेटर है.
Q : अलख पांडे के पास कौनसी कार है?
A : उनके पास Hyundai I20 और Ford EcoSport कार है.
Q : गांधीजी और अलख पांडे में क्या समानता है?
A : दोनों का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ है.
Read Also :
- शूरवीर तानाजी मालूसरे का गौरवपूर्ण इतिहास
- गोपाल पाठा की जीवनी
- बर्बरीक से खाटू श्याम बनने की रहस्यमयी कहानी
- वर्गिस कुरियन की जीवनी
- विज्ञान की अमर विभूति सर जगदीश चंद्र बसु
- सुरों की मलिका शमशाद बेगम
- अटल बिहारी वाजपेयी बायोग्राफी हिन्दी
- Sandeep Maheshwari- ये इंसान आपकी ज़िन्दगी बदल सकता है
Did you like अलख पांडे (फिजिक्स वाला) की जीवनी | Alakh Pandey (Physics Wallah) Biography Hindi दर्शाता यह लेख आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks


Join the Discussion!