Kaal Bhairav Jayanti, Pooja, Stories, Vidhi

कल्पना कीजिए… एक ऐसा क्षण जब देवताओं के बीच स्वयं ब्रह्माजी के अहंकार ने जन्म ले लिया। भगवान शिव ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब उनका अहंकार अपनी सीमाएं पार कर गया तो भोलेनाथ ने भयानक रूप धारण किया. जिसे देखकर तीनों लोक कांप उठे. इसी विराट – विकराल रूप को आज हम बाबा काल भैरव के नाम से पूजते हैं.
लेकिन आखिर कौन हैं बाबा काल भैरव?

तो भगवान शिव ने क्यों लिया था काल भैरव का भयानक रूप? आइए जान लेते हैं… एक प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार,
एक बार ब्रह्माजी और भगवान विष्णु के बीच इस बात को लेकर वादविवाद हुआ कि दोनों में बड़ा कौन? या कहें कि श्रेष्ठ कौन!
बात ही बात में वातावरण बहुत उग्र हो गया, इसके फल स्वरूप भगवान ब्रह्मा के पांचवें मुख से अपमानजक तीखे शब्द कहे गये. यह सब देख कर शिवजी ने ब्रह्माजी को ऐसा ना करने को कहा, लेकिन फिर भी उनका अहंकार कम नहीं हुआ.
वैसे तो भोलेबाबा बड़े दयालु और शांत रहते हैं, लेकिन जब उन्हें क्रोध आता है, तो तीनों लोकों में कोई उनके सामने नहीं पड़ना चाहता है. अब ब्रह्माजी आग से खेल रहे थे, क्यूं की वो रुकने का नाम नहीं ले रहे थे….
फिर महादेव क्रोधित हो गए, और उन्होंने उसी समय एक भयानक रूप धारण किया, और ब्रह्माजी का पांचवा सिर काट दिया.
शिवजी का यही भयानक स्वरूप त्रिलोक में “काल भैरव” के नाम से स्थापित हुआ.
शिवजी ने ब्रह्मा जी के पांचवें सिर को अलग किया…
इस घटना में भले ही ब्रह्माजी दोषी थे, फिर भी शास्त्र कहते हैं कि ब्राह्मण पर घात नहीं कर सकते.
बाबा काल भैरव ने क्रोध में आ कर अपने नाखून भर से ब्रह्माजी का पांचवां सिर काट दिया था. इस आक्रामक लीला के कारण उन पर ब्रह्महत्या का दोष लगा.
काशी में आने पर शिवजी का ब्रह्महत्या दोष छुटा
इस घटना के बाद महादेव को ब्रह्मा का कटा शीश हाथ में ले कर भिक्षाटन करना पड़ा. वे कहीं जगहों पर भटके, लाख उपाय किए, परंतु ब्रह्महत्या का भयंकर दोष उनका पीछा नहीं छोड़ रहा था, कहते हैं कि आखिरकार जब वे काशी नगरी में आए तो उन्हें ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति मिली.
यही कारण है कि, आज भी काशी में काल भैरव बाबा का विशेष महत्व. भक्तगण उन्हें बहुत मानते हैं, पूजते हैं.
काशी के कोतवाल क्यों कहलाते हैं बाबा काल भैरव?
वाराणसी या कहें काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है. काल भैरव इस स्थान के रक्षक कहे गए हैं. इसी लिए वहां उनकी पूजा होती है. जो भी श्रद्धालु काशी जाता है, उसे अवश्य काल भैरव मंदिर के दर्शन करने जाना चाहिए, दुखीयारे लोग काशी के कोतवाल के पास अपनी मनोकामनाएं ले कर भी पहुंचते हैं.
कहते हैं कि बाबा काल भैरव इस नगरी की रक्षा तो करते ही हैं साथ ही अपने भक्तों को भय, संकट तथा नकारात्मक शक्तियों से बचा भी लेते हैं. बाबा काल भैरव की कृपा के बिना काशी यात्रा अधूरी मानी जाती है, इस लिये उनका आशीर्वाद लेना परम आवश्यक है.
बाबा काल भैरव का वाहन कुत्ता ही क्यूं?

भैरव बाबा के मंदिर में उनकी मूर्ति के समीप एक काला स्वान (कुत्ता) होता है. आखिर इसके पीछे क्या रहस्य है? ऐसा इस लिए क्यों की इस जीव को निष्ठा, सतर्कता और सुरक्षा का प्रतीक कहा गया है,
अन्य कारण यह भी है कि हिंदू धार्मिक परंपरा में भी, कुत्ते को ही बाबा काल भैरव का वाहन माना गया है, इसी कारण काल भैरव के भक्त कुत्तों को भोजन कराना पुण्य का कार्य मानते हैं, उसमें भी काले कुत्तों को अधिक माना गया है.
जीव के प्रति दया और करुणा का महात्म्य
हम इन्सान खाना बना सकते हैं, कोई उद्यम कर के अपनी आजीविका कमा सकते हैं, लेकिन जानवरों के साथ ऐसा नहीं होता, वे प्रकृति और मानव दया पर आधार रखते हैं, वे तो बोल कर अपनी व्यथा भी नहीं बता सकते,
इसी लिए हर इन्सान का कर्तव्य है कि आसपास बसने वाले छोटे बड़े जानवर को कुछ न कुछ खिलाए, उसपर दयाभाव रखे और उसपर अत्याचार तो कतई ना करे,
विशेष रूप से काल भैरव जयंती और कालाष्टमी पर कुत्तों को रोटी या भोजन खिलाने की परंपरा चलन में है. इस शुभ दिन एक और संदेश यह है कि जीव दया को बढ़ावा दें. उन्हें खा जाने या सताने के बदले उनके जीवन अधिकारों का जतन करें, जिससे साबित हो सके कि आप इन्सान हैं और अच्छे इन्सान हैं.
बाबा काल भैरव और समय का संबंध
एक और कथा प्रचलन में है, इन्सान जीवन की भागदौड़ में व्यस्त रहता है, उसे हर पल बेहतर करने और अपना भविष्य सुरक्षित बनाने की चिंता रहती है, लेकिन इससे भी बड़ा डर उसे पल पल सताता है, वो है “मृत्यु का डर”,
कहते हैं कि काल भैरव मानवी के मृत्यु का भय समाप्त करते हैं, वे अपने सच्चे भक्त की अकाल मृत्यु भी नहीं होने देते,
बाबा की उपासना का एक आध्यात्मिक अर्थ यह भी है कि मनुष्य अपने भीतर के भय, क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण करना सीखे, अहंकार से बचे, दुर्बल पर करुणा रखे, काल अर्थात समय और भैरव का मतलब भय नाश करने वाला.
काल भैरव जयंती पर कैसे करें बाबा की पूजा?
प्रचलित नाम : काल भैरव जयंती को काल भैरव अष्टमी या भैरवाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है, यह पवित्र पर्व भगवान शिव के भैरव स्वरूप को समर्पित माना गया है.
पूजा विधि : भैरवाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठ जाना होता है, इस दिन स्वच्छ और नए कपड़े पहनें. उसके बाद भगवान भोलानाथ के काल भैरव स्वरूप का का ध्यान करें.
फिर श्रद्धा और शक्ति अनुसार बाबा को फूल, फल, धूप और दीप अर्पित करें, दीपक में सरसों का तेल भी डाल सकते हैं. हाथ जोड़ कर किसी आसान पर बैठ जाएं और भैरव मंत्र पढ़ें, आप भैरव अष्टक भी बोल सकते हैं.
दान धर्म : धार्मिक प्रक्रिया केबाद कुत्तों को भोजन दें, गरीब और निर्बल लोगों को भोजन या जरूरत की वस्तु का दान करें, उसके बाद शाम को मंदिर जा कर बाबा के दर्शन करें.
मंत्र जाप : शिव भक्त काल भैरव पूजा के समय
“ॐ कालभैरवाय नमः” मंत्र का जाप कर सकते हैं.
काल भैरव जयंती की सबसे बड़ी सीख
बाबा काल भैरव की कथा में उनके भयानक रूप की बात कही गई है, लेकिन इस पावन दिन का महात्म्य बहुत बड़ा है, बाबा की यह कथा धर्म की रक्षा, शालीनता, समय की शक्ति और अहंकार के नाश की बात भी बताती है, इस पर्व को गरीबों और लाचार पशुओं पर दया के संदेश दिवस के रूप में भी बताया जाता है.
भैरव बाबा की कथा से बड़ी सीख
ब्रह्माजी को सृष्टि के सर्जक कहा जाता है, उनका अहंकार भी चकनाचूर हो गया, तो फिर हम तो मिट्टी के इन्सान हैं, इसी लिए कभी भी पद, प्रतिष्ठा, धन, दौलत, रूप, गुण और दल बल का अभिमान नहीं करना चाहिए.
शिवजी का भैरव स्वरूप इस बात का भी प्रेरक है कि अत्याचार, अन्याय और अभद्रता का विरोध करें, धर्म के पक्षधर रहें.
मित्रों, इस काल भैरव जयंती पर केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, भय और नकारात्मक विचारों को भी खत्म करने का प्रयास करें.
शिवजी की महिमा तिरुवन्नामलाई पर्वत कथा

एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा और पालनहार विष्णु के बीच इस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ कि उन दोनों में से कौन अधिक श्रेष्ठ है.
उन दोनों के अहंकार को शांत करने और सत्य का बोध कराने के लिए भगवान शिव एक विशाल, अनंत अग्नि स्तंभ अर्थात ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए.
इस ज्योति स्तंभ का आदि और अंत खोजने के लिए भगवान विष्णु वराह अर्थात सूअर का रूप धारण कर पाताल लोक की ओर चले गए.
जबकि ब्रह्मा जी हंस का रूप लेकर आकाश की ओर उड़ चले, ताकि यह चुनौती पार कर सके. परंतु कहा जाता है ना, की अभिमान के घर खाली ही होते हैं.
तो हजारों वर्षों की खोज के बाद भी इन दोनों को इस अग्नि स्तंभ का छोर नहीं मिल पाया.
तब विष्णु जी ने ईमानदारी से अपनी हार स्वीकार कर ली, परंतु ब्रह्मा जी ने केतकी के फूल को साक्षी बनाकर यह झूठ बोल दिया कि उन्होंने स्तंभ का शीर्ष देख लिया है. उसके बाद भगवान शिव ने ब्रह्मा जी के इस झूठ का खंडन किया.
फिर शांत होकर इसी स्थान पर एक पवित्र पर्वत के रूप में स्थापित हो गए, यही पर्वत आज “अरुणाचल” या “तिरुवन्नामलाई” कहा जाता है. इसी दिव्य प्रसंग की स्मृति में हर साल उस जगह पर “कार्तिगाई दीपम” उत्सव मनाया जाता है.
बाबा काल भैरव का संदेश संक्षिप्त में…
- समय सर्वशक्तिमान है…
- मोह बंधनकर्ता है…
- अहंकार विनाशक है…
- सच्चाई ताकत है…
- विनम्रता उन्नतिदायक है…
- करुणा शांति वर्धक है…
- दान करना “पुण्य” है…
जय बाबा काल भैरव!
Also Read
- अलख पांडे (फिजिक्स वाला) की जीवनी
- प्रेमानंद महाराज के अनमोल विचार
- हरमनप्रीत कौर की जीवनी
- गुकेश दोम्मराजु की जीवनी
- पीयूष पांडे की जीवनी
- अयोध्या राम मंदिर का सम्पूर्ण इतिहास
- अजमेरा ट्रेंड्स फ्रेंचाइजी की सम्पूर्ण जानकारी
- ऑनलाइन रमी : भाग्य के खेल और कौशल के खेल के बीच अंतर
Did you like काल भैरव जयंती 2026: भगवान शिव ने क्यों लिया भयानक रूप? रहस्य | Kaal Bhairav Jayanti यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Ramayan ke yug me Shivji ka ansh kis avtar me tha? Koi bata sakta hai!