टीनएज सेंसेशन लामिन यामाल की जीवनी | Lamine Yamal Biography in Hindi

लामिन यामाल (Lamine Yamal) फुटबॉल की दुनियां का एक उभरता हुआ सितारा है. इस प्लेयर की प्रतिभा के चर्चे आए दिन अख़बार की सुर्खियां बनते हैं. इस बन्दे की उम्र भले ही कम है लेकिन “अद्भुत कारनामे” दिग्गज फुटबॉल टीम्स को चौका देते हैं. गौरतलब है कि Soccer Fans इस लड़के को अगला Lionel Messi भी कहते हैं. लामिन मुख्यतः राइट विंगर (Right Winger) के रूप में खेलते हैं. Skill Set की बात करें तो उसमें वे सभी गुण है जो एक High Level Footballer में चाहिए. आइए स्पेन देश के इस राष्ट्रीय फुटबॉलर और FC Barcelona के युवा खिलाड़ी की Life Story जान लेते हैं. (Lamine Yamal Biography in Hindi)
जन्म और परिवार
लामिन यामाल का पूरा नाम “Lamine Yamal Nasraoui Ebana” बताया जाता है. वे 13 जुलाई 2007 के दिन जन्मे हैं. उनका जन्मस्थान Esplugues de Llobregat, (Spain) है.

इस मूल्यवान स्पेनिश एथलीट के माता-पिता के बारे में डिजिटल मिडिया पर बहुत कम जानकारी उपलब्ध है, बताया जाता है कि उनकी माता इक्वेटोरियल गिनी से आती हैं और पिताजी मोरक्को देश के मूल निवासी है.
पसंद-नापसंद
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि अगर किसी और जनम में footballer बनने का अवसर मिले तो वे ब्राजील के खिलाड़ी Neymar बन कर जन्म लेना चाहेंगे.
इस टीन एज सॉकर स्टार को मूंगफली की चटनी और चिकन-चावल खाना पसंद है. दरसल यह इक्वेटोरियल गिनी की एक पारंपरिक डिश है, और उनकी माताजी हमेशा यह उनके लिए बनाती थीं.
मैच टूर और सफर पर वे Spotify Music App पर गाने सुनना पसंद करते हैं. प्रॉफेशनल फोटबॉल से छुट्टी के समय उन्हें Madrid घूमना पसंद है.
Mobile पर उन्हें 😈 (Devil Emoji) काफी पसंद है. ग्राउंड पर विरोधी दल के छक्के छुड़ा देने वाले यह नन्हे फुटबॉलर एक QNA के दौरान बताते हैं कि, उन्हें Kangaroo जानवर से बहुत डर लगता है.
अगर किसी को दावत देंगे तो क्या बनाएँगे? इस बात पर वे मुस्कुरा कर कहते हैं कि French Fries और Chicken Nuggets बना सकता हूँ, ये मेरे लिये बनाना आसान है.
Fitness के लिए Lamine Yamal जिम तो कर लेते हैं, लेकिन डाएट करना उन्हें बहुत मुश्किल लगता है, क्यूँ की वे खाने-पीने के शौकीन है.
उन्हें घर का काम करना बहुत इरिटेट करता है, वे हमेशा घर के छोटे-बड़े कामों से भागते हैं.
Lamine Yamal की विचारधारा
किशोरावस्था में वे Media से Deal करना अच्छे से सीख चुके हैं, वे कहते हैं कि Media जब तारीफ़ के Mode में होती है तब मैसी और रोनाल्डो जैसे दिग्गजों से तुलना करती है, लेकिन गलतियां होने पर, या असफलता मिलने पर बुरी तरह आलोचना भी करती है, इस लिए मैं साथी खिलाडियों और अपने ट्रेनर्स और कोचिस की सुनना पसंद करता हूँ. वे लोगों की मदद करने की चाह रखते हैं, उनका मानना है कि निजी जीवन और करियर से उठकर हमें ज़रूरतमंद लोगों की Help करनी चाहिए.
“Lamine Yamal : मैं चाहता हूँ कि लोग मुझे सिर्फ एक महान खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान भी याद रखें”
ध्येय : युवालामिन कहते हैं कि मैं लंबे समय तक FC Barcelona में खेलना चाहूंगा, इस क्लब के लिजेंड प्लेयर्स की लिस्ट में अपना नाम देखना चाहता हूँ.
Lamine Yamal को कोच Hansi Flick की सलाह
अपना स्वाभाविक खेल कभी मत छोड़ो, हमेशा बहादुरी से खेलो और खुद को एन्जॉय करो.

फुटबॉल में रूचि : दुनियांजिस खेल की दीवानी है, उसे किसी भी एज या संप्रदाय के छोटे बड़े व्यक्ति तक पहुचने में समय नहीं लगता, इसी लिए सिर्फ 7 वर्ष की उम्र में Lamine Yamal भी Football की तरफ सिरियसली अट्रैक्ट हुए, इसी क्षेत्र में करियर बनाने हेतु वे FC Barcelona की प्रसिद्ध अकादमी “La Masia” में दाखिला लेते हैं.
Lamine Yamal की खेलने की शैली : फुटबॉलके विशेषज्ञ उनकी तुलना महान खिलाड़ी Lionel Messi से करते हैं. कहा जाता है कि उनका बायां पैर बेहद मजबूत है, इसी लिए वे क्वालिटी पास दे पाते हैं, अपनी Kicks में असाधारण गति जनरेट करते हैं और उनकी ड्रिब्लिंग तो लाजवाब है ही.
बार्सिलोना में करियर
क्रिकेट में teenager वैभव सूर्यवंशी जैसेव बल्ले से धमाल मचा रहे हैं, वैसे ही Football में Young “Lamine” गर्दा उड़ा रहे हैं.
फिल्ड पर उनकी चीते जैसी रफ़्तार, प्रतिद्वंदी को गच्चा देने की होशियारी और अपने दल के साथ गजब तालमेल, आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
केवल 15 वर्ष की आयु में जब किसी खिलाड़ी के पास इतनी प्रतिभा होगी तो बड़े क्लब का इंटरेस्ट बढ़ना लाज़मी है.
29 अप्रैल 2023 के दिन Lamine Yamal की किस्मत ने करवट बदली, बार्सिलोना क्लब ने उन्हें 15 वर्ष की आयु में ही अनुबंधित कर लिया. और यह सिलेक्शन सीनियर टीम के लिए था.
Lamine Yamal की करियर हाइलाइट्स
इस खलाड़ी का भविष्य उज्वल दीखता है. क्यूँ की जिस गति से उनके नाम रिकॉर्ड्स हो रहे हैं, इस बात की पूरी संभावना है कि उनका नाम भविष्य के सॉकर लेंजन्ड्स में शुमार होगा, वे ला लीगा के सबसे युवा गोल स्कोरर बने थे.
स्पेन राष्ट्र के लिए सब से कम उम्र में Goal करने का श्रेय भी उनके सिर जाता है. वे UEFA Euro Championship में भी फ़ीचर कर चुके हैं, यहाँ भी वे Youngest Goal Scorrer बने थे.
युवा करियर में प्राप्त इन उपलब्धियों से अंदाजा लगा सकते हैं कि आनेवाले समय में वे और बड़ी-बड़ी अचीवमेंट्स प्राप्त करेंगे.
Lamine Yamal के Noticable Achievement
वर्ष 2023 में स्पेन की सीनियर टीम में जगह पा ली. साथ ही डेब्यू मैच में ही Goal कर दिया.
वे Euro 2024 के “Young Player of the Tournament” चुने गए थे.
लामीन UEFA Euro 2024 में स्पेन को विजेता बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुके हैं.

लामिन यामाल ले बारे में Lesser Known Facts
फुटबॉल विशेषज्ञ उन्हें भविष्य का सुपरस्टार मानते हैं, उन्हें लगता है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लायोनाल मेस्सी के जैसे वे भी असाधारण सफलताएं प्राप्त करेंगे.
आज (2026) के समय उनकी आयु 18 वर्ष है, फिर भी वे स्पेन और बार्सिलोना के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की सूचि में शुमार किये जाते हैं. यही कारण है कि 2026 FIFA World Cup में भी Fans को उनसे काफी उम्मीदें है.
प्रसिद्ध होने से पहले “लामिन” आम लोगों के जैसे किसी भी पार्क या रेस्तरां में घूम सकते थे, लेकिन आज वे इतने अधिक Famous है कि अकेले बिना सिक्योरिटी बाहर नहीं जा सकते.
बड़े Soccer Stars से तुलना होने के बाद भी लामिन यामाल चाहते हैं कि, उनकी अलग और अनोखी पहचान बने, लोग उन्हें उन्ही के कारनामों के लिए याद करे.
जिस उम्र में बच्चे Video Games, Career, Foreign Trips और अपने मौज-शौख की बात करते हैं, उस Age में यह युवा परोपकार, सादगी और अपनी आधुनिकता पर बात करता है, यह लक्षण बताते हैं कि Football World में एक नए Future Legend का आगमन हो चूका है.
Read Also :
- ईशांत किशन की जीवनी
- Top 10 Jobs जो AI खा जाएगा
- भगवान शिव के जीवन से सीखें सफलता के मंत्र
- सुपरस्टार अक्षय खन्ना की जीवनी
- जंगल का “गुंडा” “हनी बेजर”
- जेम्स कैमरून की जीवनी (अवतार फिल्म के निर्देशक)
- आंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस
- शेर सिंह राणा की जीवनी
- छत्रपति महाराज की कहानी
Did you like “टीनएज सेंसेशन लामिन यामाल की जीवनी | Lamine Yamal Biography in Hindi” यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!