Honey Badger Life Motivation Hindi| जंगल का “गुंडा” “हनी बेजर”

जीवन चलता रहता है. सुख-दुख आते जाते हैं, कोई कम जीता है, तो कोई सौ साल भी, अब कौन कितना जीता है इसका कोई मोल नहीं, कैसे जीता है, ये ही महत्वपूर्ण है. वैसे तो जंगल का राजा शेर होता है, लेकिन Honey Badger वो बला है जो सब पे भारी है, इसे दुनियां का सब से “निडर जानवर” होने का ख़िताब मिल चुका है. Honey Badger दिखने में छुटकू सा है, लेकिन उसके इरादे इतने मजबूत होते हैं कि, वो हाथी, शेर, लकड़बघे, मधुमक्खी, कोब्रा या चाहे कोई सा भी खतरनाक पशु या जीव जंतु पकड़ लो, ये उससे नहीं डरता… नहीं डरता, “मतलब…. डरता ही नहीं”
खैर हम ठहरे इन्सान, हमें समाज में रहना, घर चलाना, रिश्तेदारी, समझदारी, होशियारी, सब देखना पड़ता, लेकिन फिर भी इस पिद्दी से जानवर के Attitide से बहुत कुछ सीखने को मिलता है. (Honey Badger Life Motivation Hindi)
Honey Badger का Attitude
क्या आपने किसी ऐसे बंदे को देखा है, जो बस अपनी दुनियां में मस्त रहे, बाहर के लोग क्या करते हैं, उसके बारे में कैसा सोचते हैं, उसे तिल भर फर्क नहीं पड़ता, अगर जवाब हां है तो… ये “क्यूट सा जानवर” कुछ ऐसा ही Mindset रखता है,
नींद पूरी करने के बाद जब ये Food की तलाश में निकलता है तो, रास्ते में जो पहला जानवर मिले, उसे ये छेड़ देता है, जैसे की कोई एथलीट स्ट्राइक करने से पहले Warm-up करता है,
ये जनाब अपनी सुस्ती दूर करने के लिए Bite-Bite खेलते हैं, और अगर विरोधी जानवर ने जवाब में प्रहार कर दिया तो वो गया काम से, Honey Badger उसे तब तक काट-कुट कर थकाता है, जब तक वो दौड़ लगा के भाग न जाए.
जंगल Honey Badger के लिए प्ले ग्राउंड जैसा…
ये मस्त मौला, किसी बड़ी छिपकली सा दीखता है, काफी कम हाइट वाला होने के कारण बड़े जानवरों के पैर पर आसानी से काट लेता है, और तेजी इतनी के पलक झपकते ही, दाएं से बाएं दौड़ जाता है.
इसे फर्क नहीं पड़ता, अगला जानवर गुस्से में है, थका हुआ है, आ रहा है, जा रहा है, Honey Badger को Attack करना है तो वो करेगा. फिर ये छुटकू डंख खाए, कुचला जाए या फुटबॉल के जैसे उछाल दिया जाए, परवाह नहीं करता.
Honey Badger की यह आदत, हम इंसानों को अपने लक्ष्य की तरफ पक्का इरादा रखने और सही बात पर ज़िद्दी बनने की प्रेरणा देता है. हालात जैसे भी रहे, हमें जीवन में हर एक परिस्थति को Enjoy करना चाहिए, जैसे ये “छोटा दानव” करता है.
क्या है उसके शरीर की बनावट…कैसे उस से प्रेरणा लें ?

यह ज़िद्दी जानवर आकार में छोटा पर बेहद ताकतवर होता है, वजन 9 से 16 किलो होता है लेकिन अपने से 10 गुना भारी या 100 गुना ज़हरीले जानवर की नाक में दम कर देता है.
पैर छोटे, पंजे मजबूत, लंबे तेज मुड़े हुए नाख़ून, सिर चपटा और चौड़ा, आँखें छोटी, गर्दन छोटी मगर मोटी, इस लिए इसे दबोचना मुश्किल, जबड़े पावरफुल और दांत तीखे, नीचे का शरीर काला, पूंछ मोटी मगर लंबाई कम, इसका शरीर जमीन से बेहद करीब रहता है.
और बर्दाश्त करने की क्षमता ऐसी के वार करने वाला मार मार कर, खुद ही थक जाए.
वैसे बनावट तो कुदरत की देन होती है, लेकिन Honey Badger को देख् कर हम इन्सान इस बात की प्रेरणा ले सकते हैं कि हर परिस्थिति में विजयी बनना है तो हमारे शरीर के किन किन हिस्सों पर काम कर के, उसे तगड़ा बनाना चाहिए.
Honey Badger पे जहर क्यूँ है बेअसर !
क्यों की… ये महाशय बेहद मोटी चमड़ी के होते हैं, इनकी त्वचा लचीली होती है. कई बार तो, सांप के डंख इसे भेद ही नहीं पाते. लेकिन अगर दंश लग भी गया, जहर शरीर में चला भी गया तो, तो 2 घंटे नशे में रहने के बाद Honey Badger फिर से Form में आ जाता है.
मतलब जो वेनम हम लोगों के लिए जानलेवा है, इस जानवर के लिए वॉर्मअप है, ऐसा इस लिए है क्यूँ की, इसके शरीर का Venom Resistance और मेटाबॉलिज़्म इतना पावरफुल है कि, इसे कुछ नहीं होता.
अब Honey Badger की देखादेखी हम जंगल में जा कर सांप से कटवा तो नहीं सकते, यह जानलेवा साबित होगा.
लेकिन हमारे जीवन में, आसपास साँप-बिच्छु जैसे जहरीले लोग जरूर होते हैं, जो समय समय पर, अपने शब्दों से और अपनी कुलीन हरकतों से हमें दंश देते हैं.
हमें इनसे विचलित नहीं होना चाहिए, मानसिक तौरपर खुद को इतना मोटी खाल वाला समझ लेना चाहिए की, Troll करने वाले कुछ भी बोलते रहें, हमें कोई फर्क ना पड़े.
क्या हुआ जब Honey Badger शहद चाटने गया…
उधम मचाने के बाद कुछ मीठा तो बनता ही है, इससे थकान दूर होगी और स्ट्रेस आसपास भटकेगा भी नहीं.
इसी माइंडसेट के साथ, ये “नन्हा सा जानवर” अपना मुह मधुमक्खी के छत्ते में घुसेड़ देता है, फिर क्या… गुस्सैल मधुमखियां, एक के बाद एक दंश देने लगती है.
लेकिन हन्नी बेजर नहीं रुकता, जब तक शहद का कतरा-कतरा न चाट ले… ये अपने काम पे लगा रहता है.
हम इंसानों को वैसे तो हर काम सोच समझ कर करना चाहिए, ताकी किसी मुसीबत में न फंस जाएँ.

लेकिन जिंदगी में कुछ मौके ऐसे आते हैं कि, हिम्मत दिखानी पड़ती है, दर्द सह कर आगे बढ़ना पड़ता है, मीठा शहद पाने के लिए जैसे “बेजर” ब्रेवरी दिखाता है, हम इंसानों को भी Risk Capacity के अनुसार अपनी लिमिट्स को Test कर के आगे बढ़ते रहना चाहिए.
Honey Badger जब कोब्रा से भिड़ा
आपने आस्तीन के सांप तो सुने होंगे, नहीं पता?, अरे वैसे वाले… जो पोलिटिकल वर्ल्ड में, विदेशों में जा कर, अपने ही देश के लीडर्स और सिस्टम को नीचा दिखाते हैं.
खैर इनका इलाज नहीं है, लेकिन…
जंगल वाले साँप की बात करते हैं, जो की अधिकतर बिना जहर के होते हैं, लेकिन जो Snake पॉइजन वाले हैं, वो किसी भी इन्सान को 1 घंटे में निपटा सकते हैं, लेकिन “Hero Honey Badger” के आगे सांप का जहर भी Fail है.
कहा जाता है कि जब बेजर बोर होता है, उसे भूख नहीं लगी होती, तो ये… ऐसे ही सांप से खुद को कटवाने चला जाता है, ये बिलकुल Venom का नशा करने जैसी हरकत है, जैसे Human हाई होने के लिए सिगारेट, विस्की, गुठका लेते हैं, ये सांप की Visit लेता है.

अब इस बात से Lession ये मिलता है कि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्यों की Smoke, Drink और Tobbaco “एडिक्ट” लोगों की हालत, एंड में क्या होती है ये, हम सब जानते हैं.
जो लोग नहीं जानते वो किसी अस्पताल में 3rd या 4th स्टैज कैसर पेशंट के पास बैठ कर 4 घंटे बिता ले, पता चल जाएगा. तो ये Point प्रेरणा लेने से विपरीत, सावधानी बरतने पर है.
अगर आप Honey Badger Life Motivation Hindi “आर्टिकल” एन्जॉय कर रहे हैं तो ब्लॉग को Email से सब्स्क्राइब ज़रूर करें, ताकि नए Post का नोटिफिकेशन आपको मिलता रहे. और पोस्ट अपने Friends और Family के साथ शेयर भी कर दें.
जंगली कुत्ते या लकड़बग्घे भी इस “गुंडे” का कुछ नहीं बिगाड़ पाए
अगर जंगल में आप भटक जाओ, आपका एंड आ गया है, तो उपरवाले से दुआ करना की… शेर, हाथी, गेंडा या और कोई बड़ा जानवर मिले, लेकिन जंगली कुत्ते या लकड़बघे ना मिले.
धरती पर इनसे बेहरम शिकारी और कोई नहीं, लेकिन अपना हनी बेजर तो All-Rounder है, उसने जंगल के सारे ही जानवरों से “पार होने का” जैसे क्रेश-कोर्स कर रखा है.
आप देखेंगे, की लकड़बग्घे, इसका पीछा करते हैं, इसे अपने जबड़ों में दबोच कर इसके हाथ-टांग खींचते रहते हैं, फिर भी मजाल है, के इसे कुछ हो जाए, अंत में पूरा झुण्ड मुह झटक कर आगे निकल जाता हैं.
हम इन्सान बेजर की इस कंडीशन से सीख ले सकते हैं कि हालात हर कदम पर, जंगली कूत्तों और लकड़बग्घों
के जैसे हमें तोड़ने फाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, हमें बस इस बहादुर जानवर के जैसे खुद को जोड़े रखना है, अपने आप को अंदर से टूटने नहीं देना है,
यकीन मानिए, जब समय बदलेगा तो आज की मुसीबतें बस, “एक रोमांचक कहानी” का हिस्सा बन कर रह जाएंगी.
कद्दावर हाथी भी Honey Badger से तंग आ गया
गजराज जब पगला जाता है तो गाड़ी, टेम्पो, रिक्शा या जो भी सामने आए, वो उसे उछाल देता है, यहाँ तक की जंगल का शेर भी हद से ज्यादा भूखा होगा तो ही, झुंड में हाथी से भिड़ने की हिम्मत करेगा.
लेकिन Honey Badger ठहरा लॉन वॉरियर, वो एक तो हाथी के सूंड की पहुँच से बाहर, ऊपर से गजब फुर्तीला, तो यहाँ वहां गोल गोल घूम कर उसे पैरों में काटता रहता है.

अब इससे हाथी का कुछ बिगड़ने से रहा, लेकिन इरिटेशन तो होती है ना… फिर कई बार तो ये जानवर हाथी के पैरों तले दब भी जाता है. लेकिन ये चिकना घड़ा, मरता नहीं है, अधिकतर मामलों में इसके अंदरूनी अंग सुरक्षित रह जाते हैं. अंत में हाथी चिंघाड़-दहाड़ कर पैर पटकता, आगे भग लेता है.
हमारे जीवन में कई Powerful लोगों से हमारा सामना होता है, जिनके शारीरक ढांचे, सामाजिक पद या रसूख के आगे हम खुद को कमजोर या अकेला महसूस कर बैठते हैं.
हमें इस अवस्था से बचना चाहिए और Honey Badger के जैसे निडरता दिखानी चाहिए, याद रहे, इस प्रोसेस में समझदारी और सुरक्षा के साथ बहादुरी दिखानी है.
किसी की कैद में नहीं रहता ये “छुटकू”
अगर किसी कैद से इन्सान भाग सकता है, तो Honey Badger भी ये पराक्रम कर सकता है. डिस्कवरी पर ऐसे कई Videos मौजूद है, जहाँ ये जानवर खुद से बाड़ा फांद कर या दरवाजे की कुंडी खोल कर निकल जाता है.
मतलबकी Life में अपनी मर्जी के मालिक रहो, किसी भी आदत या इन्सान के बस में मत रहा करो. क्यूँ की दुनियां का असूल है, अगर आप अपने इरादों पर या लाइफ गोल्स पर काम नहीं करोगे तो लोग आपकी जिंदगी कंट्रोल करने लगेंगे.
इस लिए हनी बेजर की तरह, बंधन तोड़ने के लिए प्रयत्न करते रहना चाहिए, ताकि मन मर्जी की मंज़िल पा सकें.
Honey Badger Motivation Points
- आपका कद तय नहीं करता, आप कमज़ोर हो या ताकतवर.
- दर्द बर्दाश्त करने की आदत डालो. इससे मनोबल बढ़ेगा.
कायर की कोई ज़मीन नहीं होती, बहादुर का कोई दुश्मन नहीं होता. - कुछ पाना है तो जोखिम उठाना है. सभी तरह के शत्रु से पार पाया जा सकता है, बस तरीका सही हो.
- झुण्ड में रहने वाले ही शक्तिशाली नहीं होते, जिनका माइंडसेट आक्रामक और नेचर ब्रेव होगा, वो अकेले भी भारी पड़ जाते हैं.
- प्रकृति ने अगर कुछ शक्तियां दी है, तो उसका इस्तमाल करें, Life को Enjoy करें.
- एक्टिव बनें, अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान दें, शोर-शराबे से विचलित ना हो जाएं, मन के जाले तोड़ें.
- शत्रु तभी तक विषैला है जब तक आप उसके शब्दों को अपने मन पर लेते हैं, तो मन से मोटी चमड़ी के बनें.
- जीवन में लोगों को आप बदल नहीं सकते, लेकिन खुद को Strong और Successful बना कर, उन्हें उनकी जगह ज़रूर दिखा सकते हैं.
Read Also :
- जेम्स कैमरून की जीवनी (अवतार फिल्म के निर्देशक)
- धुरंधर” के रहमान डकैत की असल कहानी
- IndiGo Airline Crisis 2025 : क्या है पूरी सच्चाई?
- नंबी नारायणन की जीवनी
- निखिल कामथ की जीवनी
- नितीश कुमार की जीवनी
- अलख पांडे (फिजिक्स वाला) की जीवनी
Did you like “Honey Badger Life Motivation Hindi | जंगल का “गुंडा” “हनी बेजर” विषय पर यह “मोटिवेशन पोस्ट” आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!