Tarot Card Reading Information In Hindi | टैरो कार्ड रीडिंग की संपूर्ण जानकारी

सोशल मीडिया पर Tarot Card Reading के Reels और Shorts की भरमार है. लोग इस प्रकार के कंटेंट को बहुत पसंद करते हैं. भले ही इस थ्योरी को वैज्ञानिक मान्यता प्राप्त नहीं हो, लेकिन इससे जीवन में “उम्मीद, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच” ज़रूर उत्पन्न की जा सकती है. कोई भी रिश्ता हो या व्यव्हार भरोसे पे चलता है, साथ ही सकारात्मक सोच अनिवार्य है, इस खेल में भी शायद यही नियम काम करते हैं. Tarot Card का आधार “मान्यता और विश्वास” है. जैसे किसी को शिवलिंग में केवल पत्थर दीखता है तो किसी को अपने आराध्य पूज्य महादेव. दुनियां में लोग आस्तिक भी होते हैं, नास्तिक भी होते हैं. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या Tarot Card Reading भरोसे के लायक है? या किसी के दिमाग का फितूर? यूनिवर्स, एनर्जी, सब कॉन्शियस माइंड, मेनिफेस्ट, टेलीपैथी और ब्रह्मांड की अदृश्य एनर्जी की बातें बताता यह प्रोफेशन आजकल काफी डिमांड में है, तो पोस्ट अंत तक पढियेगा, क्या पता इसमें आपको एक बेहतरीन करियर ऑप्शन ही मिल जाए. (Tarot Card Reading Information In Hindi)
Tarot Card का महत्वपूर्ण Fact
टैरो सिर्फ भविष्य नहीं, ये हमें उम्मीद भी दिखाता है… बहुत से लोगों का मानना है कि टैरो कार्ड रीडिंग उन्हें कठिन समय में नई दिशा और सकारात्मक सोच देती है. यह कोई चमत्कार हो या नहीं, लेकिन पॉजिटिव एनर्जी का वो सोर्स है जो Darkness से Lightning की और ले जा सकता है.
हर कार्ड एक संदेश लेकर आता है…

पृथ्वी पर उपस्थित हर एक इन्सान की अनोखी पहचान है, आप जो हैं जहाँ हैं, आपको कोई रिप्लेस नहीं कर सकता, आप अपने आप में बैस्ट और यूनिक हैं, वैसे ही टैरो के हर कार्ड का अपना एक प्रतीकात्मक अर्थ होता है, एक्स्पर्ट्स के अनुसार कुछ कार्ड नई शुरुआत का संकेत देते हैं, कुछ धैर्य रखने की उपयोगी सीख देते हैं, तो कुछ बदलाव को स्वीकार करने का जरुरी संदेश देते हैं, अब यह व्यक्ति की प्रकृति पर निर्भर करेगा की वो सकारात्मक सीख लेता है या नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है.
बुरे कार्ड हमेशा बुरा नहीं बताते…
पवित्र धर्म ग्रन्थ कहते हैं तेरा क्या था जो तूने खो दिया, तू अकेला आया था, अकेले ही जाना है. जब एक जिव का “अंतिम सत्य” मृत्यु है तो जीवन की कठिनाइयों से क्या डरना ! टैरो में ‘Death’ या ‘Tower’ जैसे कार्ड अक्सर मनुष्य में डर पैदा करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं सोचना चाहिए, यह पुराने अध्याय के अंत और नई शुरुआत का प्रतीक भी तो हो सकता है. इस क्षेत्र के कुछ एक्स्पर्ट्स की भी यही राय है.
टैरो रीडिंग “कब” उपयोगी…
(जब रास्ता समझ न आए…) माना जाता है कि कई लोग जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से पहले टैरो रीडिंग करवाते हैं. उनका मानना है कि इससे वे अपनी भावनाओं और विकल्पों पर शांत मन से विचार कर पाते हैं और सही निर्णय ले पाते हैं.
टैरो और आत्मविश्वास…
रामायण देखी हों तो पता होगा, एक समय बजरंगबली को उनकी भूली हुई शक्तियां याद दिलाई जाती हैं, फिर वो रावण की लंका की बैंड बजा देते हैं, वैसे ही हम सब में कुछ न कुछ असामान्य प्रतिभाएं छिपी होती हैं, बस हम उनसे अंजान होते हैं. अब आजकल लोगों के पास इतना समय नहीं है की हमें उनका भान कराए. तो ऐसे कोई इन्सान अपनी ताकत पहचानने और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए “टैरो रीडिंग” का सहारा ले तो कुछ गलत नहीं है.
भविष्य पत्थर पर लिखा नहीं होता…

पुरानी कहावत है, पंडित शादी करा देगा, घर नहीं चला के देगा. वैसे ही Tarot Card Reading संभावनाएँ दिखाएगा, लेकिन अंतिम परिणाम सही मार्ग पर अथक प्रयास और अच्छे कर्म पर निर्भर होगा. बहुत से असफल प्रयास से उदास होना जरुरी नहीं, क्या पता ऊपरवाला आपको किसी ख़ास Master Stork के लिए तैयार कर रहा हो ! संक्षिप्त में कहें तो किसी अंधश्रद्धा में ना फंसे, बस प्रेरणा लें और कर्म करें.
सकारात्मक सोच की ओर एक कदम…
निराश होने पर हमें सहारा चाहिए. किसी उदास व्यक्ति को एक सकारात्मक सोच भी खड़ा कर सकती है. चलो एक पल के लिये मान लो, Tarot Reading Fraud है, लेकिन उसे जानने के बाद अगर एक व्यक्ति आशाओं से भर गया, प्रयास करने लगा, और “बाय-चांस” उसकी लाइफ में सब अच्छा होने लगा, तो ये तो बढ़िया हुआ ना? अब आप समझ गए होंगे की ज्ञान, उम्मीद और विश्वास क्या चीज है, टैरो यही तो देता है.
टैरो और आध्यात्मिक जुड़ाव…
डर सब को लगता है, यह बात युनवर्सल है, भले ही लोग इसे कबूल करें या ना करें. इसी लिए कोई न कोई आस्था ज़रूरी है, किसी ऐसी शक्ति में मानना, जिससे आपको ढाढस मिले, सुरक्षित होने का भरोसा मिले. कहा जाता है कि टैरो केवल कार्ड नहीं, बल्कि स्वयं से जुड़ने और अपने भीतर की आवाज़ सुनने का एक तरीका बेहतरीन तरीका है. इसे यूनिवर्स का साइन मान कर आगे बढ़ना हितकारी हो सकता है.
हर अंत, एक नई शुरुआत…

कुछ लोग हताशा में आ कर कहते हैं, सब कुछ ख़तम हो गया, जब आत्मा मृत्यु के बाद भी जीवित रहती है, तो यह कैसे संभव है कि कुछ नहीं बचा! टैरो की सबसे बड़ी सीख यही मानी जाती है कि जीवन में बदलाव स्वाभाविक हैं, और हर कठिन दौर के बाद नए अवसर आ सकते हैं, जिन्हें खुले हाथों से स्वीकारना चाहिए. जो बीत गया उसे भूल नहीं सकते तो, अतीत से अच्छी यादें साथ ले कर वर्तमान में ऐसा कार्य करो, की सुनहरा भविष्य बने.
उम्मीद कभी मत छोड़िए…
ये फिर से बताने की जरुरत नहीं, की उम्मीद पर दुनियां कायम है, टैरो रीडिंग कहता है, परिस्थितियाँ कैसी भी हों, धैर्य धारण करो, प्रयास करो, हार मत मानो.
मान लो की आपने सामने एक ताला है, और हाथ में चाभी का गुच्छा… एक-एक चाभी से ताला खोलने का प्रयास करते रहो.
या फिर सोचो, आप एक अँधेरी जगह में कैद हो, और बहुत से दरवाज़े खटखटा रहे हो, आपको मालूम नहीं है कि किस्मत का दरवाज़ा कौनसा है? कब खुलेगा,
लेकिन आप लगातार उसे पिट रहे हो, क्या पता एक दिन चमत्कार हो भी जाए ! दरवाज़ा खुले और अँधेरा समाप्त हो जाए. क्यूँ की समय के गर्भ में क्या छिपा यह तो कोई जानता ही नहीं.
और मान लो, की आप नाकाम ही रह गए, तो भी अफ़सोस नहीं होगा की जम कर प्रयास नहीं किया.
Tarot Card Reading एक उत्तम करियर ऑप्शन
YouTube, Instagram Reels और Facebook वीडियो के लिए टैरो कंटेंट बहुत सही है, लोग हमेशा जानना चाहते हैं कि उनके फ्यूचर में क्या है? वो जिस इन्सान के बारे में सोचते हैं वो उनके बारे में क्या राय रखता है, रिश्ते, करियर, दोस्ती, हैल्थ, प्रमोशन और ना जाने कितने ऐसे पहलु है, जिनके बारे में लगभग हर एक इन्सान जानना चाहता है, तो फिर जहाँ डिमांड है, वहिं सप्लाय देने में बुद्धिमानी है, Learn Tarot Card Reading & Start a New Carrer Journey.
“समझ लीजिए… रहस्य, आध्यात्मिकता और प्रेरणा—तीनों का संतुलन है “Tarot Card Reading”
QNA (Tarot Card Reading)
Q- टैरो कार्ड रीडिंग क्या है?
A – 78 विशेष कार्डों का एक सिस्टम, हर कार्ड का अपना प्रतीकात्मक अर्थ, उद्देश्य भविष्य बताना, वर्तमान परिस्थिति से अवगत कराना, संभावित रास्तों का मार्गदर्शन देना.
Q – टैरो की शुरुआत कहाँ से हुई?
A – कहते हैं कि 15वीं शताब्दी में यूरोप में टैरो कार्ड रीडिंग की शुरुआत हुई. आगे चलकर लोग आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आत्मविश्लेषण के लिए इस तकनीक से जुड़े. आज दुनिया के कई देशों में लाखों लोग टैरो रीडिंग को व्यक्तिगत विकास का एक माध्यम मानते हैं.
Q – टैरो में 78 कार्डों का रहस्य क्या ही?
A – एक पारंपरिक टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं. जिसमें से “22 मेजर आर्काना” जो जीवन की बड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण सीख का प्रतीक बताए गए हैं.
उसके बाद, 56 माइनर आर्काना जो इन्सान के दैनिक जीवन, रिश्तों, काम, भावनाओं और चुनौतियों से जुड़े संकेतों का प्रतिक कहे गए हैं.
Q – क्या टैरो हमारा भविष्य बदल सकता है?
A – टैरो को मानने वाले लोगों का विश्वास है कि कार्ड निश्चित भविष्य नहीं बताते हैं, बल्कि वर्तमान ऊर्जा और संभावित दिशाओं का मिलता-झुलता संकेत देते हैं. हमारे कर्म, निर्णय और प्रयास फयूचर बदल सकते हैं. इस लिए ऐसी भविष्यवाणी को अंतिम सत्य न मानते हुए मार्गदर्शन के जैसे लेना चाहिए.
Q – क्या ‘डेथ कार्ड’ डरने की निशानी है?
A – यह एक Myth है, टैरो परंपराओं में ‘डेथ’ कार्ड का अर्थ किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं होता है. इसे पुराने दौर की समाप्ति, बदलाव का स्वीकार और नई परंपरा का प्रतिक बताया गया है.
Q – जीवन में लोग टैरो रीडिंग क्यों करवाते हैं?
A – कई लोग करियर, प्रेम, विवाह, परिवार, आर्थिक स्थिति या जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर मार्गदर्शन पाने के उद्देश्य से यह काम करवाते हैं. यकीन मानिए मानसिक स्पष्टता पाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का यह best तरीका है.
Q – क्या टैरो वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है?
A – वर्तमान समय में ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है जो यह साबित करे कि टैरो भविष्य की सटीक भविष्यवाणी करने में सक्षम है. इसलिए इसे आध्यात्मिक या व्यक्तिगत विश्वास की श्रेणी में देखा जाता है.
Q – टैरो हमें क्या सिखाता है?
A – टैरो का सबसे सकारात्मक संदेश यही माना जाता है कि हर मुश्किल समय के बाद नई शुरुआत संभव है. इसे स्वयं को पहचाने की यात्रा के जैसे देखना चाहिए.
Tarot Card के सभी 78 कार्ड्स के अर्थ
Major Arcana (22)
The Fool – नई शुरुआत और असीम संभावनाएँ.
The Magician – अपनी शक्ति से सपनों को साकार करना.
The High Priestess – अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें.
The Empress – प्रेम, समृद्धि और सृजन.
The Emperor – अनुशासन और स्थिर नेतृत्व.
The Hierophant – परंपरा और सही मार्गदर्शन.
The Lovers – प्रेम और महत्वपूर्ण निर्णय.
The Chariot – दृढ़ संकल्प से विजय.
Strength – धैर्य और आंतरिक शक्ति.
The Hermit – आत्म-ज्ञान की खोज.
Wheel of Fortune – भाग्य का नया मोड़.
Justice – कर्म और न्याय.
The Hanged Man – नया दृष्टिकोण अपनाएँ.
Death – परिवर्तन और नई शुरुआत.
Temperance – संतुलन और संयम.
The Devil – बंधनों से मुक्त होने का समय.
The Tower – अचानक बदलाव से नई राह.
The Star – आशा और उपचार.
The Moon – भ्रम के बीच सच्चाई खोजें.
The Sun – सफलता, खुशी और ऊर्जा.
Judgement – आत्म-जागृति और नया अवसर.
The World – सफलता और पूर्णता.
Minor Arcana – Wands (14)
Ace of Wands – नया जोश और अवसर.
Two of Wands – भविष्य की योजना.
Three of Wands – प्रगति और विस्तार.
Four of Wands – उत्सव और स्थिरता.
Five of Wands – प्रतिस्पर्धा और चुनौती.
Six of Wands – सम्मान और जीत.
Seven of Wands – अपने पक्ष पर डटे रहें.
Eight of Wands – तेज़ प्रगति.
Nine of Wands – हार न मानें.
Ten of Wands – जिम्मेदारियों का बोझ.
Page of Wands – नई प्रेरणा.
Knight of Wands – साहसी कदम उठाएँ.
Queen of Wands – आत्मविश्वास और आकर्षण.
King of Wands – दूरदर्शी नेतृत्व.
Cups (14)
Ace of Cups – प्रेम और भावनात्मक शुरुआत.
Two of Cups – मजबूत रिश्ता.
Three of Cups – खुशी और मित्रता.
Four of Cups – अवसर को पहचानें.
Five of Cups – निराशा के बाद उम्मीद.
Six of Cups – मीठी यादें.
Seven of Cups – सही चुनाव करें.
Eight of Cups – आगे बढ़ने का समय.
Nine of Cups – इच्छाएँ पूरी होना.
Ten of Cups – पारिवारिक सुख.
Page of Cups – शुभ समाचार.
Knight of Cups – प्रेमपूर्ण प्रस्ताव.
Queen of Cups – संवेदनशीलता और करुणा.
King of Cups – भावनात्मक संतुलन.
Swords (14)
Ace of Swords – सत्य और स्पष्टता.
Two of Swords – कठिन निर्णय.
Three of Swords – दिल का दर्द, सीख के साथ.
Four of Swords – विश्राम आवश्यक है.
Five of Swords – अनावश्यक विवाद से बचें.
Six of Swords – बेहतर भविष्य की ओर बढ़ें.
Seven of Swords – सावधानी और रणनीति.
Eight of Swords – सीमाएँ केवल मन में हैं.
Nine of Swords – चिंता छोड़ें.
Ten of Swords – एक अध्याय समाप्त.
Page of Swords – जिज्ञासा और सतर्कता.
Knight of Swords – तेज़ कार्रवाई.
Queen of Swords – स्पष्ट सोच.
King of Swords – बुद्धिमानी से निर्णय.
Pentacles (14)
Ace of Pentacles – धन और नया अवसर.
Two of Pentacles – संतुलन बनाए रखें.
Three of Pentacles – टीमवर्क से सफलता.
Four of Pentacles – संसाधनों की सुरक्षा.
Five of Pentacles – कठिन समय अस्थायी है.
Six of Pentacles – देना और पाना.
Seven of Pentacles – धैर्य का फल मिलेगा.
Eight of Pentacles – मेहनत से महारत.
Nine of Pentacles – आत्मनिर्भर सफलता.
Ten of Pentacles – स्थायी समृद्धि.
Page of Pentacles – सीखने का नया अवसर.
Knight of Pentacles – लगातार मेहनत.
Queen of Pentacles – देखभाल और समृद्धि.
King of Pentacles – धन, स्थिरता और सफलता.
निष्कर्ष
Tarot Card Reading कोई जादू नहीं, ना ही इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण है, ये एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है, कई लोग इससे लाखों रुपये कमाते हैं. बात सिर्फ इतनी है कि आपको इसमें आस्था है या नहीं, जानकारी हासिल करने में या सीखने में कोई बुराई नहीं है, अगर लाभ होता है तो मार्गदर्शन के लिए इसका Use करें, अगर Tarot Reading से आप सहमत नहीं होते हैं, तो इसे Follow करना कोई लाज़मी नहीं है.
Read Also :
- बेन स्टोक्स पर कहे गए 54 अनमोल कथन
- शेखरसुमन की कहानी: बेटे की मौत के दर्द से टीवी के सुपरस्टार बनने तक
- टीनएजसेंसेशन लामिन यामाल की जीवनी
- पापाके लिए 44 Emotional & Heart Touching Lines
- IPLके 45 रोचक तथ्य | इतिहास, विवाद, रिकॉर्ड, वर्तमान
- गामा पहलवान : अभ्यास में ही 40 पहलवानों को पटक देता था “रुस्तम ए हिन्द”
Did you like “Tarot Card Reading Information In Hindi | टैरो कार्ड रीडिंग की संपूर्ण जानकारी” यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!