How To Reduce Weight (Hindi)?
Or
How To Lose Weight Fast(Hindi)?
कैसे तेजी से घटाएं अपना वज़न ?
Weight Lose या Reduce करना एक ऐसा topic है जिसपे जितने मुंह उतनी बातें सुनने को

जो ज़रुरत से ज्यादा खायेगा वो समय से पहले जाएगा…
मिलती हैं. लोग एक से बढ़कर एक tips या diet-plan बताते हैं, जिसके हिसाब से Weight Reduce करना मानो बच्चों का खेल हो. पर हकीकत तो आप जानते ही हैं कि ये असल में कितना challenging काम है. इसीलिए मैं आज आपके साथ How to reduce weight, Hindi में share कर रहा हूँ. मेरी कोशिश होगी की यह लेख Hindi में इस विषय पर लिखे गए सबसे अच्छे लेखों में से एक हो.
Weight बढ़ने का विज्ञान बड़ा सीधा-साधा है. यदि आप खाने-पीने के रूप में जितनी Calories ले रहे हैं उतनी burn नहीं करेंगे तो आपका weight बढ़ना तय है. दरअसल बची हुई Calorie ही हमारे शरीर में fat के रूप में इकठ्ठा हो जाती है और हमारा वज़न बढ़ जाता है.
वज़न कम करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको ये जानना चाहिए कि आपका present weight सही है या नहीं. इसके लिए आप कृपया इस लेख को पढ़ें कैसे जानें आपका वज़न सही है या नहीं ? यहाँ से आप अपना Body Mass Index जान पायेंगे. BMI एक बहुत ही simple tool है जो आपके वज़न और लम्बाई के हिसाब से आपकी body में कितना fat है बताता है. आपका BMI ये बताता है कि आप किस weight category में आते हैं:
- 18.5 से कम – Underweight
- 18.5 से 25 – Normal Weight
- 25 से 29.9 – Overweight
- 30 से ज्यादा – Obese (अत्यधिक वज़नी)
- खान–पान : Weight बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण होता है हमारा खान-पान. यदि हमारे खाने में कैलोरी की मात्र अधिक होगी तो वज़न बढ़ने के chances ज्यादा हो जाते हैं. अधिक तला-भुना , fast-food, देशी घी, cold-drink आदि पीने से शरीर में ज़रुरत से ज्यादा calories इकठ्ठा हो जाती हैं जिसे हम बिना extra effort के burn नहीं कर पाते और नतीजा हमारे बढे हुए वज़न के रूप में दिखाई देता है. यदि आप इस बात की जानकारी रखें कि आपके शरीर को हर दिन कितने कैलोरी की आवश्यकता है और उतना ही consume करें तो आपका weight नहीं बढेगा.
- Inactive होना : अगर आपकी दिनचर्या ऐसी है कि आपको ज्यादा हाथ-पाँव नहीं हिलाने पड़ते तो आपका weight बढ़ना लगभग तय है. ख़ास तौर पर जो लोग घर में ही रहते हैं या दिन भर कुर्सी पर बैठ कर ही काम करते हैं उन्हें जान-बूझ कर अपनी daily-life में कुछ physical activity involve करनी चाहिए. जैसे कि आप lift की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें, अपने interest का कोई खेल खेलें , जैसे कि badminton, table-tennis, इत्यादि. यदि आप एक treadmill या एक gym cycle afford कर सकें और उसे नियमित रूप से प्रयोग करें तो काफी लाभदायक होगा. वैसे सबसे सस्ता और सरल उपाय है कि आप रोज़ कुछ देर टहलने की आदत डाल लें.
पर इसके अलावा भी कई कारणों से आपका वज़न बढ़ सकता है .अन्य कारणों को आप यहाँ देख सकते हैं: वज़न बढ़ने के 10 प्रमुख कारण
अब जब आप weight बढ़ने का कारण जान गए हैं तो इसे lose या reduce करना आपकी इच्छाशक्ति और जानकारी पर निर्भर करता है. यहाँ मैं Weight Lose करने की ऐसी ही कुछ TIPS HINDI में share कर रहा हूँ.उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आएगी.
TIPS TO LOSE WEIGHT IN HINDI
1. सब्र रखें : याद रखिये की आज जो आपका weight है वो कोई दो -दिन या दो महीने की देन नहीं है . ये तो बहुत समय से चली आ रही आपकी life-style का नतीजा है. और यदि आपको weight loss करना है तो निश्चित रूप से आपको सब्र रखना होगा. बेंजामिन फ्रैंकलिन का ये कथन -” जिसके पास धैर्य है वह जो चाहे वो पा सकता है.” हमेशा मुझे प्रेरित करता है. तो आप भी तैयार रहिये कि इस काम में वक़्त लगेगा. हो सकता है शुरू के एक-दो हफ्ते आपको अपने वज़न में कोई अंतर ना नज़र आये पर येही वो वक़्त है जहाँ आपको मजबूत बने रहना है, धैर्य रखना है, हिम्मत रखना है.
2.अपने efforts में यकीन रखिये : किसी भी और चीज से ज्यादा ज़रूरी है कि आप weight loss के लिए जो efforts कर रहे हैं उसमे आपका यकीन होना. यदि आप एक तरफ daily gym जा रहे हैं और दूसरी तरफ दोस्तों से ये कहते फिर रहे हैं कि जिम-विम जाने का कोई फायदा नहीं है तो आपका subconscious mind भी इसी बात को मानेगा, और सच-मुच आपको अपने एफ्फोर्ट्स का कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा. खुद से positive-talk करना बहुत ज़रूरी है. आप खुद से कहिये कि, ” मैं फिट हो रहा हूँ”, ” मुझे results मिल रहे हैं” , आदि.
3.Visualize करिए : आप जैसा दिखना चाहते हैं वैसे ही खुद के बारे में सोचिये. यकीन जानिये ये आपको weight lose करने में मदद करेगा.आप चाहें तो आप अपने कमरे की दीवार, या कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ वैसी ही फोटो लगा सकते हैं जैसा कि आप दिखना चाहते हैं. रोज़ खुद को वैसा देखना उस चीज को और भी संभव बनाएगा.
4.नाश्ते के बाद , पानी को अपना main drink बनाएं : नाश्ते के वक़्त orange juice, चाय , दूध इत्यादि ज़रूर लें लेकिन उसके बाद पुरे दिन पानी को ही पीने के लिए इस्तेमाल करें. कोल्ड-ड्रिंक को तो छुए भी नहीं और चाय-कॉफ़ी पर भी पूरा control रखें .इस तरह आप हर रोज़ करीब 200-250 Calories कम consume करेंगे.
5.Pedometer का प्रयोग करें: ये एक ऐसी device है जो आप के हर कदम को count करता है. इसे अपने बेल्ट में लगा लें और कोशिश करें की हर रोज़ 1000 Steps extra चला जाये. जिनका weight अधिक होता है वो आम तौर पर दिन भर में बस दो से तीन हज़ार कदम ही चलते हैं. यदि आप इसमें 2000 कदम और जोड़ दें तो आपका current weight बना रहेगा और उससे ज्यादा चलने पर वज़न कम होगा.एक standard pedometer की कीमत 1000 से 1500 रुपये तक होती है.
6.अपने साथ एक छोटी सी diary रखें : आप जो कुछ भी खाएं उसे इसमें लिखें. Research में पाया गया है कि जो लोग ऐसा करते हैं वो औरों से 15% कम calories consume करते हैं.
7.जानें आप कितनी calories लेते हैं, और उसमे 10% add कर दें: यदि आपको लगता है कि आप हर रोज़ 1800 कैलोरी लेते हैं और फिर भी आपका वज़न control नहीं हो रहा है तो शायद आप अपनी calorie intake का गलत अनुमान लगा रहे हैं. आम तौर पर यदि आप अपने अनुमान में 10% और जोड़ दें तो आपका अनुमान ज्यादा accurate हो जायेगा. For Example: 1800 की जगह 1800 + 180 = 1980 Calorie.
8.तीन time खाने की बजाये 5-6 बार थोडा-थोडा खाएं: South Africa में हुई एक research में ये पाया गया की यदि व्यक्ति सुबह, दोपहर, शाम खाने की बजाये दिन भर में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा खाए तो वो 30% कम कैलोरी consume करता है. और यदि वह उतनी ही कैलोरी ले रहा है जितना की वो तीन बार खाने में लेता है तो भी ऐसा करने से body कम insulin release करती है , जो की आपके blood sugar को सही रखता है और आपको भूख भी कम लगती है.
9.रोज़ 45 मिनट टहलिए : रोज़ 30 मिनट टहलना आपका weight बढ़ने नहीं देगा लेकिन यदि आप अपना weight घटाना चाहते हैं तो कम से कम 45 मिनट रोज़ टहलना चाहिए. अगर आप रोज़ ऐसा कर लेते हैं तो बिना अपना खान – पान बदले भी आप साल भर में 15Kg वज़न कम कर सकते हैं. और यदि आप ये काम सुबह सुबह ताज़ी हवा में करें तो बात ही कुछ और है. पर इसके लिए आपको डालनी होगी सुबह जल्दी उठने की आदत .
10.नीले रंग का अधिक प्रयोग करें: नीला रंग भूख को कम करता है. यही वजह है कि अधिकतर restaurants इस रंग का प्रयोग कम करते हैं. तो आप खाने में blue plates use करें , नीले कपडे पहने, और टेबल पर नीला tablecloth डालें.इसके opposite red,yellow, और orange color खाते वक़्त avoid करें, ये भूख बढाते हैं.
11.अपने पुराने कपड़ों को दान कर दें : एक बार जब आप सही weight पा चुके हैं तो अपने पुराने कपडे, जो अब आपको loose होंगे, उन्हें किसी को दान कर दें. ऐसा करने से दो फायदे होंगे. एक तो आपको कुछ दान कर के ख़ुशी होगी और दूसरा आपके दिमाग में एक बात रहेगी कि यदि आप फिर से मोटे हुए तो वापस इतने कपडे खरीदने होंगे. ये बात आपको अपना weight सही रखने के लिए encourage करेगी.
12.खाने के लिए छोटी plate का प्रयोग करें: अद्ध्यनो से पता चला है कि चाहे आपको जितनी भी भूख लगी हो; यदि आपके सामने कम खाना होगा तो आप कम खायेंगे, और यदि ज्यादा खाना रखा है तो आप ज्यादा खायेंगे. तो अच्छा होगा कि आप थोड़ी छोटी थाली उसे करें जिसमे कम खाना आये. इसी तरह चाय -कॉफ़ी के लिए भी छोटे cups प्रयोग करें.बार बार खाना लेना आपका calorie intake बढाता है इसलिए आपको जितना खाना है उसी हिसाब से एक ही बार में उतना खाना ले लें.
13.जहां खाना खाते हों वहाँ सामने एक शीशा लगा लें: एक study में ये पाया गया कि शीशे के सामने बैठ कर खाने वाले लोग कम खाते हैं. शायद खुद को out of shape देखकर उन्हें ये याद दिलाता हो कि weight कम करना उनके लिए बेहद ज़रूरी है.
14.Water-rich food खाएं: Pennsylvania State University की एक research में पाया गया है कि water-rich food , जैसे कि टमाटर,लौकी, खीरा, आदि खाने से आपका overall calorie consumption कम होता है.इसलिए इनका अधिक से अधिक प्रयोग करें.
15.Low-fat milk का प्रयोग करें: चाय , कॉफ़ी बनाने में, या सिर्फ दूध पीने के लिए भी skim milk use करें, जिसमे calcium ज्यादा होता है और calories कम.
16.90% खाना घर पर ही खाएं: अधिक से अधिक घर पर ही खाना खाएं, और यदि आप बाहर भी घर का बना खाना ले जा सकते हों तो ले जायें. बाहर के खाने में ज्यादातर high-fat और high-calorie होती हैं.इनसे बचें.
17.धीरे-धीरे खाएं: धीरे खाने से आपका ब्रेन पेट भर जाने का सिग्नल पहले ही दे देगा और आप कम खायेंगे.
18.तभी खायें जब सचमुच भूख लगी हो: कई बार हम बस यूँहीं खाने लगते हैं. कई लोग आदत, boredom, या nervousness की वज़ह से भी खाने लगते हैं. अगली बार तभी खाएं जब आपको वाकई में भूख सहन ना हो. यदि आप कोई specific चीज खाने के लिए खोज रहे हैं तो ये भूख नही बस स्वाद बदलने की बात है, जब सच में भूख लगेगी तो आपको जो कुछ भी खाने को मिलेगा आप खाना पसंद करेंगे.
19.जूस पीने की बजाये फल खाएं: जूस पीने की बजाये फल खाएं, उससे आपको वही लाभ होंगे, और जूस की अपेक्षा फल आपकी भूख को भी कम करेगा, जिससे overall आप कम खायेंगे.
20.ज्यादा से ज्यादा चलें: आप जितना ज्यादा चलेंगे आपकी calories उतना ही अधिक burn होंगी. लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना, आस-पास पैदल जाना आपके लिए मददगार साबित होगा. घर में भी आप दिन भर में एक-दो बार अपनी छत का चक्कर लगाने की कोशिश करें. छोटे-छोटे efforts बड़ा result देंगे.
21.हफ्ते में एक दिन कोई भारी काम करें: हर हफ्ते कोई एक भारी काम या activity करें. जैसे की आप अपनी bike या car धोने का सोच सकते हैं, बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का plan कर सकते हैं, या अपने spouse की हेल्प करने के लिए घर की सफाई कर सकते हैं.
22.ज्यादातर कैलोरीज़ दोपहर से पहले कंस्यूम कर लें: Studies से पता चला है कि जितना अधिक आप दिन के वक़्त खा लेंगे रात में आप उतना ही कम खायेंगे.और दिन में जो calories आपने consume की है उसके रात तक burn हो जाने के chances अधिक हैं .
23.डांस करें: जब कभी आपको वक़्त मिले तो बढ़िया music लगा कर dance करें. ऐसा करने से आपका मनोरंजन भी होगा और अच्छी-खासी calories भी burn हो जाएँगी. यदि आप इसको routine में ला पाएं तो बात ही क्या है.
24. नींबू और शहद का प्रयोग करें : रोज सुबह हल्के गुनगुने पानी के साथ नीबू और शहद का सेवन करें.ऐसा करने से आपका वज़न कम होगा. यह उपाय हमारे पाठक Mr. V D Sharma जी ने अपने अनुभव के मुताबिक बताया है. ऐसा करके उन्होंने अपना वज़न १० किलो तक कम किया है.उम्मीद है यह आपके लिए भी कारगर होगा. इस पोस्ट में मोटापा कम करने के और भी बहुत से आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय दिए गए हैं.
25. दोपहर में खाने से पहले 3 ग्लास पानी पीयें : ऐसा करने से आपको भूख कुछ कम लगेगी, और यदि आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो भूख से थोडा कम खाना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
याद रखिये कि weight reduce करने के लिए आपको सब्र रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप इस काम को तेजी से कर पायेंगे. और इस दौरान आप जो कर रहे हैं उस पर यकीन करना बहुत ज़रूरी है.Hope these tips will help you to reduce weight fast. All the best. 🙂
Watch 25 Tips To Lose Weight in Hindi on YouTube
Also Read:
- मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय
- मोटापा कम करने के 7 योगासन
- वजन कम करना है तो खाएं ये 11 चीजें
- कैसे तेजी से बढ़ाएं अपना वज़न ? Excellent Tips
- फिट रहने के लिए हर दिन कितनी कैलोरी लें ?
- वज़न बढ़ने के 10 प्रमुख कारण
- कैसे जानें आपका वज़न सही है या नहीं ?
- कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत
- फैटी लीवर : लक्षण कारण बचाव व उपचार
Health Related Posts की list देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
Note : In case you have some better points to add to ” How To Lose /Reduce Weight Fast” in Hindi please add it to through your comments.
Additional Tags : Wajan Ghatane Ke Tarike , Weight Kam Karne Ka Tarika , Wajan Ghatane ke Tips in Hindi.
निवेदन : यदि यह लेख आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया कृपया comment के माध्यम से मुझे ज़रूर बताएं.और इसे अपने Facebook friends के साथ ज़रूर share करें .
यदि आपके पास Hindi में कोई article, story, essay या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!



Maine 1 month m 12 kg weight lose kia….
मै भी अपना wait 15 kg एक महीने मे कम करना चहता हूँ कैसे करूँ.
Dosto mujhe koi aisi tips bataiye plz ke mera wait kam ho jaye plz main bahot pareshan hoon koi aiysi tips jo 100% kaam kare plz mera wait 98 h aur meri age 27 h jo bhi batayega main uska zindagi bhar ahshanmand rahunga Mera email h sayyedusman1986@gmail.com plz plz plz
mjhe apki tips s bht acha rslt mila h..maine 2 mnths m…15 kg weight loss kiya h…thnqq vryy much…
tell me how did you do this ?
mera wait 87 h aur meri age 27 h
mujhe bhi 20 kg kam karna h
Hi m to lunch or dinner he krti hun.kam b itna krti hun.ghr ka phr b weigh reduce bni hota.best tarika to yahe hay ki jyada se jyada walk kre.mere accordingly to yahi hay
Early morning lemon water with hunny is good for lose weight
Meina 2 months mein apna 22 kg weight loss kiya h apna tips sa
plz aap mujhe bataiye aap ne 2 months me 22 kg kaise kem kiye ye maira no he aap mujhe plz coll.keriye ya miss coll kareye 8358939707
Ap plzz mujhe v batay ki apne 2 month me22 kg kaise kum kiya
plzzzz….. mujhko bhi bata dijgye…..aapne 2 month mein 22 kg kaise burn kiya……
GARM PANI OR NIBOO PINE SE FACE KA GLOW CHLA JATA H…..TO PLZ AAP YE BTAYEGE KI YE SAHI H
fat kam karne ka sabse accha tarika yeh hai ki jab bhi aap khana khaye to uske bad pani na piye .kyonki jab hum khana kha lete hai to hamare pet me jddar agni paida hoti hai jo hamare khane ko pachane me help karti or pani pine par vah kam dheere karti hai jisse adhik fat hamare pet me ikdda ho jati hai. or dusri bat khana khane ke bad hamesa kuch der( vajar asan ) me baithna chahiye yeh sabse faidemand hota hai…… tisri bat hame hamesa kabhi bhi pani khade hokar nahi pina chahiye hume hamesha pani badhkar pina chahiye ghut ghut karke yeh sabse tezi se hamari fat ko ghata hai………… ek bar in batoon par amal kar ke dekho phir aap agla sawal yahi karoge ki ha mujhe acche results mile…………… Thank you !
Sir/ Madam, mera naam Aftar Hussain hai aur main Assam se hu, main ek accident patient hu, main 2 stick ki madad se din me 2 or 3 times 10 to 15 minutes chalta hu. baki pura din main baitha rehta hu ya to soya rehta hu jiske karan mera weight 90 kg k par ho gaya hai par mera age 28 years hai aur mera height 5″4′ hai, mera pet v bohot badh raha hai. plz Sir/ Madam, mujhe kuch accha aur effective diet plan dijiya jise main maithe baithe he apni weight lose aur pet kam kar saku. Mera mobile No hai- +919508369944 / +919678151313, Mera mail ID hai- aafu1986@gmail.com
Mere paas koi diet plan to nahi , par aap ek kaam kar sakte hain….insaan ke 32 daant hote hain aap jab bhi koi solid cheej khaien to use 32 times chabaaein . Bahut se research me prove ho chuka hai ki aisa karne se aapka weight control ho skata hai. Is baare me Google par aur bhi search kar ke padh sakte hain.
thanx every 1 can u tell me hot water is working