किसी गाँव में दो साधू रहते थे. वे दिन भर भीख मांगते और मंदिर में पूजा करते थे। एक दिन गाँव में आंधी आ गयी और बहुत जोरों की बारिश होने लगी; दोनों साधू गाँव की सीमा से लगी एक झोपडी में निवास करते थे, शाम को जब दोनों वापस पहुंचे तो देखा कि आंधी-तूफ़ान के कारण उनकी आधी झोपडी टूट गई है। यह देखकर पहला साधू क्रोधित हो उठता है और बुदबुदाने लगता है ,” भगवान तू मेरे साथ हमेशा ही गलत करता है… में दिन भर तेरा नाम लेता हूँ , मंदिर में तेरी पूजा करता हूँ फिर भी तूने मेरी झोपडी तोड़ दी… गाँव में चोर – लुटेरे झूठे लोगो के तो मकानों को कुछ नहीं हुआ , बिचारे हम साधुओं की झोपडी ही तूने तोड़ दी ये तेरा ही काम है …हम तेरा नाम जपते हैं पर तू हमसे प्रेम नहीं करता….”
तभी दूसरा साधू आता है और झोपडी को देखकर खुश हो जाता है नाचने लगता है और कहता है भगवान् आज विश्वास हो गया तू हमसे कितना प्रेम करता है ये हमारी आधी झोपडी तूने ही बचाई होगी वर्ना इतनी तेज आंधी – तूफ़ान में तो पूरी झोपडी ही उड़ जाती ये तेरी ही कृपा है कि अभी भी हमारे पास सर ढंकने को जगह है…. निश्चित ही ये मेरी पूजा का फल है , कल से मैं तेरी और पूजा करूँगा , मेरा तुझपर विश्वास अब और भी बढ़ गया है… तेरी जय हो !
मित्रों एक ही घटना को एक ही जैसे दो लोगों ने कितने अलग-अलग ढंग से देखा … हमारी सोच हमारा भविष्य तय करती है , हमारी दुनिया तभी बदलेगी जब हमारी सोच बदलेगी। यदि हमारी सोच पहले वाले साधू की तरह होगी तो हमें हर चीज में कमी ही नजर आएगी और अगर दूसरे साधू की तरह होगी तो हमे हर चीज में अच्छाई दिखेगी ….अतः हमें दूसरे साधू की तरह विकट से विकट परिस्थिति में भी अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखनी चाहिए।
Sanjay Tiwari
Founder JMK SMART COMPUTER EDUCATION
Lalitpur (www.lalitpurcity.blogspot.in )
Email: sanjaytiwarilalitpur@gmail.com
Please click here to know more about him.
————————
I am grateful to Mr. Sanjay Tiwari for sharing this inspirational story with AKC. Thank you.
Note: The Hindi story shared here is a part of Osho’s literature.

बहुत अच्छी कहानी ।
इसीलिए कहते है कि धन से धनी व्यक्ति को सुख की अनुभति तब तक नहीं हो पाती जब तक जब तक वह विचारो का धनी न हो जाये,दूसरे साधु की यही सोच थी तभी तो वह प्रभु के चरणो में सुख की तलाश करने लगा
Bahut hi sikshaprad kahani thi.
it is a great positive story
THODE ME HI SANTOS KARNA CHAHIYE – RAJ KUMAR YADAV RANKI SANGIPUR PBH UP 9005266807
अच्छी सोच हमेशा इन्सान को भगवान के करीब लाती है!
sahi kaha.hai bhai ji .ek sachi asatha lagn hamara jivan safal kr deti hai .jabki krodh prem asatha ka dushman hota hai.aur vo prem khatm karke nafrat ko janm deta hai.hamen viptiynon se darna nahi chahiye.balki aur dhard hokar samna karna chahiye.ek agadh prem hi to sukh shanti ko janm deta hai. Nice story
बहूत अच्छा
really thats very nice thought
Nice story
see every moment with positive attitude.
Man Ke Hare har hai man ke jite jeet
बहुत ही अच्छी कहानी है. यदि हमारे पास सकारात्मक सोच है तो झोपडी में भी रहकर भी
महल का आनंद लिया जा सकता है वरना महल में रहकर भी हम हमेशा अपने आपको
बेघर , निराश्रय ही समझते रहेंगे और हमेशा दुखी रहेंगे.
कोटिश धन्यवाद,
Nice point kishor bhai