दोस्तों, पिछले महीने मुझे कोलकाता के सन्मार्ग फाउंडेशन की तरफ से एक मेल आयी जिसका Subject था –
“Invitation for 11th Ram Awatar Gupt Pratibha Puraskar 2017”

सब्जेक्ट पढ़कर लगा शायद मुझे कोई अवार्ड मिलने वाला है… मैं थोड़ा excited होकर मेल पढ़ने लगा….पर अन्दर बात कुछ और ही थी… मुझे सम्मान लेने के लिए नहीं देने के लिए as a Guest of Honor and Keynote Speaker इनवाईट किया जा रहा था.
अब ये मेरे लिए कुछ अजीब था…मतलब आपको कभी इस तरह का कोई सम्मान मिला ना हो और आप सीधा सम्मान देने पहुँच जाएं! ये बात digest करने में कुछ समय लगा…पर 4-5 बार मेल पढ़ने के बाद यकीन हो गया कि मेल गलती से नहीं आई थी और फाउंडेशन ने AchhiKhabar.Com (AKC) के माध्यम से हिंदी में किये गए मेरे काम की वजह से ये निमन्त्रण भेजा था.
यहाँ एक बात साफ़ करना चाहूँगा, बहुत से लोग जब हिंदी में कुछ करते हैं तो उन्हें लगता है कि वे हिंदी के लिए कुछ कर रहे हैं… हिंदी का सहारा बन रहे हैं…पर मेरा मानना है कि ऐसा बिलकुल भी नहीं है…अपनी ही बात करूँ तो मैंने AKC बना करा हिंदी पर कोई उपकार नहीं किया है….बल्कि हिंदी ने मुझे अभिव्यक्ति का इतना सशक्त माध्यम प्रदान करके मेरे ऊपर उपकार किया है. आज हिंदी की वजह से ही मैं समाज, समृद्धि, संतुष्टि तीनो मोर्चों पर खुद को स्थापित कर पा रहा हूँ…मुझे गर्व है कि हिंदी मेरी मातृ-भाषा है.
सन्मार्ग क्या है?
शायद आपमें से कुछ लोग “सन्मार्ग” को जानते होंगे, but for those who don’t know, सन्मार्ग हिंदी का एक अखबार है जो कोलकाता, पटना, रांची , भुवनेश्वर, आदि शहरों में काफी प्रसिद्द है. और सन्मार्ग फाउंडेशन के तत्वाधान में यह हर साल “राम अवतार गुप्त प्रतिभा पुरस्कार” का आयोजन करता है. यह पुरस्कार हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जाता है जिसमे मुख्य रूप से हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में हिंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है. इन स्कूल स्टूडेट्स के अलावा कॉलेज लेवल पे भी हिंदी में अच्छा करने वाले विद्यार्थी व शिक्षक भी सम्मानित होते हैं.
इस साल यह आयोजन कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में 18 जून को किया गया, जिसमे हज़ार से ऊपर लोग मौजूद थे. मैं भी समारोह में हिस्सा लेने के लिए 17 जून को गोरखपुर से कोलकाता पहुंच गया. मैं आयोजकों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहूँगा कि उन्होंने मेरे आने-जाने और ठहरने की best possible arrangements की.
दोस्तों, चूँकि मुझे वहां एक भाषण भी देना था, इसलिए मैंने पहले से ही तैयारी कर रखी थी और भगवान् की दया से इवेंट के दिन मैं एक धाराप्रवाह भाषण दे पाया, जिसकी काफी प्रशंसा भी हुई. 🙂
➡ भाषण यहाँ पढ़ें
सन्मार्ग में कवरेज
पिछले रविवार, 25 जून के अखबार में सन्मार्ग ने राम अवतार गुप्त प्रतिभा पुरस्कार की डिटेल्ड कवरेज पब्लिश की थी. यहाँ मैं अखबार में छपी खबर और कुछ pics शेयर कर रहा हूँ:

स्टेज पर मेरा स्वागत!

सन्मार्ग अखबार – 25 जून का अंक
मेरे द्वारा दिए भाषण का कुछ अंश, हालांकि यहाँ छपी कुछ बातें मेरे भाषण का हिस्सा नहीं थीं:

सन्मार्ग अखबार में छपी खबर

मैं भाषण देते हुए

बच्चों को सम्मानित करते हुए…
आभार
मैं AKC के सभी पाठकों और contributors का ह्रदय से धन्यवाद देता हूँ, जिनकी वजह से ये ब्लॉग दुनिया के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले हिंदी ब्लॉग्स में से एक बन पाया. आपके प्रोत्साहन और word of mouth के बिना ये कभी संभव नहीं हो पाता.
मैं आभारी हूँ सन्मार्ग फाउंडेशन का जिन्होंने इतने विशाल मंच पर मुझे, यानि एक हिंदी ब्लॉगर को बतौर गेस्ट ऑफ़ ऑनर और कीनोट स्पीकर आमंत्रित किया. यह अच्छीख़बर.कॉम, उसके लाखों पाठकों और मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है. साथ ही ये सम्मान है उन सभी ब्लॉगर्स का जिन्होंने blogging करने के लिए हिंदी भाषा का चुनाव किया.
अंत में इतना ही कहना चाहूँगा कि –
ज्योति है, उर्जा है, ज्ञान का श्रृंगार है
हिंदी वो भाषा है जिससे हम सबको प्यार है
जय हिंद जय हिंदी
मेरी ब्लॉगिंग जर्नी के बारे में आप यहाँ पढ़ सकते हैं.

वाह! बहुत अच्छा लगा ये जानकर.. बहुत बधाई आपको!
misraji aapko bahut bahut badai…….
ishvar apko aur adhik safalta de…..
Sir,बधाई हो आपको ।
यह एक बहुत बड़ा achhivement है हर हिंदी ब्लॉगर के लिए ।
आप जो कार्य कर रहे हो वह वाकई में काबिले तारीफ है ,हर कोई ऐसा काम नहीं कर सकता सर ।
मातृभाषा हिंदी को आगे बढ़ाने में AKC बहुत योगदान है ये हरकोई जानता है ।
Wow that’s great keep spreading more and more achhikhabars
Badhai ho Gopal sir, AKC ese hi safalta ki seediyan chadte jaye aur hame lagataar prerna deta rahe…….
बधाई हो गोपाल जी, ईश्वर करे आप सदा ऐसे ही प्रगति पथ पर आगे बढ़ें,आप खुद की उन्नति करने के सर्वक्षेष्ठ उदाहरण हैं।
बड़े हर्ष की बात हैं. की सन्मार्ग अखबार द्वारा आयोजित राम अवतार गुप्त प्रतिभा पुरस्कार में आप को सम्मान मिला ये सम्मान आप ही का नहीं उन सभी छोटे बड़े हिंदी ब्लॉगर का हैं जिन्होंने हिंदी को इटरनेट की दुनिया में स्थान दिलाया.
आप ने सत्य कहा गुरु जी
बारिश की बुँदे भले ही कितनी छोटी हो
लेकिन उनका लगातार बरसना बड़ी नदियों का बहाव बन जाता हैं.
सन्मार्ग अखबार द्वारा आयोजित राम अवतार गुप्त प्रतिभा पुरस्कार में आप को सम्मान मिला इस सम्मान से हम सभी को को अत्यंत ख़ुशी हैं और हम सब ईश्वर से प्राथना करते हैं की हम सभी की प्रेरणा रूपी यह AKC ब्लॉग आज नहीं तो कल अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा जाए. एक सफल हिंदी ब्लॉग के रूप में.
धन्यवाद मनोज जी.
Very very congratulation for Ram Awatar Gupt Prativa Puraskar 2017…Sir
I am a daily reader of your AKC.
I like the most hindi stories,poems and quotes..I am very proud of our hindi language ..Jai hind.
बहुत से लोग जब हिंदी में कुछ करते हैं तो उन्हें लगता है कि वे हिंदी के लिए कुछ कर रहे हैं… हिंदी का सहारा बन रहे हैं…पर मेरा मानना है कि ऐसा बिलकुल भी नहीं है…अपनी ही बात करूँ तो मैंने AKC बना करा हिंदी पर कोई उपकार नहीं किया है….बल्कि हिंदी ने मुझे अभिव्यक्ति का इतना सशक्त माध्यम प्रदान करके मेरे ऊपर उपकार किया है. आज हिंदी की वजह से ही मैं समाज, समृद्धि, संतुष्टि तीनो मोर्चों पर खुद को स्थापित कर पा रहा हूँ…मुझे गर्व है कि हिंदी मेरी मातृ-भाषा हैl
आपने बिलकुल सही कहा गोपाल जी l
इस श्रेष्ठ सम्मान के लिए आपको बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं l
हिन्दी भाषा के लिए आपके द्वारा किये गए प्रयास बहुत ही सराहनीय हैं l
साथ ही बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं सन्मार्ग फाउंडेशन को जो हिंदी भाषा के लिए यह महती कार्य कर रहे हैं l
धन्यवाद मनोज जी, AKC पर पब्लिश्ड आपके हेल्थ आर्टिकल्स का भी इसमें बहुत बड़ा योगदान है. आपको भी बधाई व धन्यवाद.
Nice