सिर्फ Skill नहीं, एक Strong Career Opportunity | Pam’s Salon Academy Admission Open Noida

जीवन में हर एक व्यक्ति को चाहिए की अपना बेहतर भविष्य बनाए. ऐसा नहीं करोगे तो प्रकृति “अपनी मर्जी अनुसार” आपका भविष्य तय करेगी “जो शायद आपको अच्छा न लगे”. नौकरी करो, बिज़नेस करो या सेवा करो, लेकिन कुछ तो जरूर करो. कुछ न कुछ करते रहना आपको आत्मविशवास देता है, आपका तनाव कम करता है, आर्थिक उन्नति देता है, समाज में इज्जत दिलाता है.
मैं होम मैकर हूँ, मैं रिटायर हूँ, फैमिली की ख़ुशी मेरी सैलेरी, ये सब किस्सो कहानियों और सोशल प्रोफाइल पर अच्छा लगता है, रियल लाइफ में जब आपको 10 रुपये की पानीपुरी खाने का मन हो, और लाइफ पार्टनर मुह बना कर बोल दे… की “बाद में”, या आज नहीं…बस क्यूँ की उसका मुड़ ख़राब है…
तब एहसास होगा की गले में नौलखा हार, घर पे लग्जरी कार और 3 माले का मकान होने के बाद भी आपकी मरजी की वैल्यू “0” है.
ये हालात ना उत्पन्न हो, इस लिए आज ही Proffesional बनो. दिन का 5 रूपया कमाओ लेकिन कमाओ, किसी पे भी 100% आधारित ना रहो, न माँ-बाप पे, न बच्चों पे न परिवार पे न समाज पे, और पति या पत्नी पे तो कतय नहीं. (Pam’s Salon Academy Admission Open Noida)
Salon art की चुनिंदा Catagores
1. Hair Art / Hair Styling
2. Makeup Art
3. Nail Art
4. Skin Care / Facial Art
5. Bridal & Grooming Art
6. Salon Management & Client Handling
Note : उपर जनरल कैटेगिरी बताई गईं है, प्रति एक विभाग में और डिटेल वर्क होता है… जैसे की उदहारण के तौरपर Hair Art / Hair Styling की बात करें तो Hair Cut बेसिक फिर एडवांस, स्टायलिंग, हेयर कलरिंग, हेयर स्पा, ट्रीटमेंट, स्मूदिंग और केराटिन etc… इस तरह हर कैटेगरी में अलग अलग सर्विसिज़ होती है.
ये सब शुरआत में, शायद अटपटा लगे, लेकिन ट्रेनिंग के 2-3 दिन के अंदर ही आपको abcd जैसा साधारण लगने लगेगा, क्यूँ की pam’s salon academy के एक्सपर्ट्स अपने हर स्टूडेंट को फैमिली मेंबर जैसे समझ कर, इस फील्ड में काम करने के लिए तैयार करते हैं.
Why pam’s unisex salon ? “ट्रेनिंग के लिए”

इस फील्ड में हमारा दशकों का अनुभव है. Salon art सीखना एक बात है, business करना “सीखना” अलग स्किल है, हम स्टूडेंट्स को दोनों चीजों के लिए गाइड कर देते हैं, ताकि उनकी आगे की जर्नी आसान बने.
हमारा संपर्क डिटेल Save कर लीजिए, उसके बाद Salon Business और parlor work से जुड़ी अहम् जानकारी पर बात करते हैं.
Location & Contact Details
Owner : Padmaja Mishra
Address: Shop No. 5, Sunrise Plaza, Greater Noida W Rd, Nav Devi Durga Mandir के सामने, Sector 2
Appointment: +91 88609 56551
Instagram: padmaja_12
Salon Art फिल्ड में Opportunities
इस क्षेत्र में बहुत सारी चीजें होती है. मान लीजिए, अगर कोई Hair cutting art में अच्छा नहीं है, तो Nail Art, Make-up या कोई और इससे जुड़ी सर्विस पर काम कर सकता है,
अगर किसी को कुछ भी नहीं आता, फिर भी सैलून अकेडमी खोल कर Experts को काम पर रख कर या साझेदार बना कर काम शुरू कर सकते हैं.
Freelancing + Home Service का मौका

जरुरी नहीं है कि आपके पास बड़ी दुकान या महंगा सैलून हो, आप चाहें तो pam’s salon academy से काम सीख कर अपने घर से Freelancing + Home Service देना शुरू कर सकते हैं.
Salon art सीखने के बाद, काम शुरू करने पर, क्या क्या tools लगेंगे, कैसे clients को अप्रोच करना है, जॉब पर जाओ तब meetings में क्या क्या ध्यान देना है, ये सब skills set आपको ट्रेनिंग पर सीखा दिया जाएगा.
Degree नहीं, Skill कमाओ – Income खुद आएगी
दुनियां का असूल बड़ा Simple है. आपकी योग्यता जो भी हो, आप प्रॉब्लम सॉल्व कर सकते हैं? या नहीं. अगर Skill है तो Digree की जरुरत नहीं.
Beauty Industry = Lifetime Income Source
जन्म दिन, सैल सपाटा, शादी ब्याह, स्पेशल ओकेशन ये सब कभी बंद नहीं होगा, महामारी, लड़ाई या मंदी के समय इन मौकों पर लोग कम खर्च करेंगे या आंशिक रोक रहेगी, लेकिन ये काम पूरी बंद नहीं होगा, तो मतलब साफ है, लोग सजना-संवरना नहीं छोड़ेंगे. ना ही इस काम में ऐसा कोई rule है कि लाइसेंस एक्सपायर हो जाएगा, मतलब की salon art एक बार सीखो, जीवनभर कमाओ. ऊपर से काम भी डिग्निटी वाला.
क्या आप करते हो Time Waste?
बाज़ार में जब आप जाओगे तो 2 तरह के दुकानदार देखोगे. एक ऐसे जो टेबल पर बैठ कर मक्खियां मार रहे होंगे. दूसरे वो जो हाथ-पैर मार कर कस्टमर्स को अपनी दुकान की और खींचने की मेहनत कर रहे होंगे.
अब आप क्या काम करते हो इससे फर्क नहीं पड़ता, आप ग्राहक खोजने में एक्टिव हो या नहीं, ये ही पॉइंट तय करेगा की अगले 10 साल बाद आपका Business जिंदा बाचेंगा या दुकान / ऑफिस पर ताला लटकेगा.
पॉइंट बड़ा सिंपल है घर हो या दुकान या ऑफिस, बैठे रहने से कुछ नहीं होगा, अगर आप on duty हो तो आपके ज़हन में बस यही धुन रहे की Clients कैसे बढाउँ या और Business कहाँ से लाऊं !
Business में थोड़ी बेशर्मी भी जरुरी

आप बाज़ार में उतरे हैं, आपका igo इतना बड़ा है कि ग्राहक को बुला भी नहीं सकते, तो फिर नौकरी ही कर लो,
मान लो की आपने salon art सीखा है, आप 4 लोगों को बताएंगे नहीं, की मैं Hair Art जानती हूँ, मुझे Make-up का नॉलेज है, मैं Expert Nail artist हूँ, तो लोगों को सपना थोड़ी आएगा?
Business करना है तो Client approch जरुरी है. साथ ही शुरुआत में free service भी देने में मत हिंचकना. अरे ऐसे ही गर्ल्स स्कूल या किसी महिला पार्क में चले जाओ, आसपास के मोहल्ले की महिलाओं से मिलो….
सोल्जरी या लक्की ड्रॉ कर के 10 में से 2 लड़कियों का free आई-ब्रो या हल्का सा टचअप कर दो,
सब का नंबर ले कर या अपने विजिट कार्ड दे कर आ जाओ. बड़ा बनना है तो छोटे से शुरुआत कर दो,
बाकि बहाने तो दुनियां के 99% लोग बनाते ही है, की इसकी वजह से मैं ये नहीं कर पाई, उसने ऐसा किया तो मेरे साथ वैसा हुआ, इन सब फ़िजूल बातों से ऊपर उठ जाओ.
Perfect तो कोई नहीं होता, “सीखो और शुरू करो”
काम करते रहने से Skill Sharp होगी. सब चीजों में 100% सीखने के बाद… काम शुरू करने का माइंडसेट है तो “हो लिया काम”.
अब इसका मतलब ये नहीं है कि उस्तरा कैंची ले कर आड़ी-टेढ़ी कटाई छटाई कर दो, या किसी का भी अनशन मैकअप कर दो,
point ये है कि थोड़ी हिम्मत दिखाओ, काम सीखो, और किसी अनुभवी salon owner की छत्रछाया में काम शुरू कर दो,
अगर 10 क्लाइंट्स से पाला पड़ेगा तो 3-4 नाराज होंगे, 1-2 आपके… काम के fan बन जाएंगे. बाकि के 3-4 बिना कोई ओपिनियन दिए चले जाएंगे.
ये सब आपको स्वीकार करना है और की हुई छोटी बड़ी गलतियों को, “सुधार कर” आगे बढ़िया काम करना है. ये माइंडसेट रहा तो success 100% आपकी है.
Oversmart मत बनो, Respect Experts

जमाना इंटरनेट का है, हर तरह के Skill Online सीखने को मिल जाते हैं, ऐसे में कुछ लोग पैसा बचाने के चक्कर में जल्दीबाज़ी कर बैठते हैं. फिर हताश बैठ जाते हैं.
free gyaan बुरा नहीं है, लेकिन real clients से पाला पड़ने पर कैसे डिल किया जाता है, ये आपको online सीखने नहीं मिलेगा, ये तो किसी असली सैलून में जोब या ट्रेनिंग से ही पल्ले पड़ेगा.
Industry में क्या चल रहा है, कैसे safe रह कर business करना है, किन चीजों से परहेज करना है, ये सब डिस्कस करने के लिए भी आपको एक प्रॉफेशनल सर्कल चाहिए.
तो salon art सीखने के लिए मामूली फीस देना घाटे का सौदा नहीं है, कईं बार बड़े सैलून busy होने पर अपने students को क्लाइंट्स और बिज़नेस भी देते हैं, इस लिए real academy trening का महत्त्व समझें.
Confidence नहीं आता “बड़ा कारण”
साफ़ सुथरे कपड़े और शरीर की अच्छी स्मेल का महत्त्व समझें. यह आपको आत्मविश्वास देगा. ज़रूरी नहीं है कि महंगे कपड़े, जूते और गहने पहनें, बस ठीकठाक स्वच्छ कपड़े, हाथ पर घड़ी और साथ में बढ़िया सा पर्स और पैरों में धूल रहित जूते, और चेहरे पर अच्छी सी ओरिजनल मुस्कान. इतना कर लिया तो भी सामने वाला 99% अच्छे से ही जवाब देगा.
अधिकतर लोगों की समस्या ये होती है कि वो सामने वाले व्यक्ति का रुतबा, पैसा और पावर देख् कर खुद को इतना कमजोर और गया-गुज़रा “लूज़र” समझ लेते हैं कि उनके माथे पे पसीने ही आ जाते हैं धड़कनें बढ़ जाती है और शब्द लड़खड़ा जाते हैं.
आप जिन परिस्थितियों से पार हो कर जी रहे हैं, अगले को उसका 10% भी झेलना पड़ा तो मोह माया त्याग देगा, इस लिए खुद के मौजूदा हालात को कभी कोसें नहीं, अपनी स्ट्रग्ल और नॉलेज का हमेशा सम्मान करें.
आप जहाँ हैं, जैसे हैं, जो भी प्रयास कर रहे हैं, बहुत उत्तम है, आगे आपके साथ जो होगा अच्छा होगा, ऐसी मानिसकता विकसति करें. फिर देखिए कमाल, सभी पासे सही पड़ने लगेंगे. दुनियां आप पर विश्वास करे, उससे पहले “आपको खुद को” अपने आप पर यकीन होना चाहिए, की मैं ख़ास हूँ, मैं अच्छा कर सकता हूँ.
Parlor फील्ड में Opportunity Unlimited
भारत के मेट्रो सीटी में फीमेल हो या मेल, salon में हफ्ते के 500-1000 आराम से खर्च कर देते हैं, अगर आपने 15-20 रेगुलर क्लाइंट बना लिए तो अपना घर-खर्च और EMI उठा लोगे.
इसके अलावा अगर आप विदेश जा कर काम करना चाहते हैं, तो दुबई और अमेरिका जैसे विकसित देशों में salon art जॉब्स आसानी से मिल जाते हैं, ऊपर से करंसी डिफरेंस के कारण कमाई भी बम्पर होगी.
देश की आबादी दिन-महीने नहीं, मिनट-घंटे बढ़ रही है, टीन एजर्स और युवा वर्ग कमाने के जरिए खोजते रहते हैं, अगर आप salon art में एक्सपर्ट हो गए हैं तो अपनी खुद की parlor trening academy भी शुरू कर सकते हैं. इस काम में कोई प्राइम लोकेशन जरुरी भी नहीं, अपने घर के किसी खाली कमरे में tools और लाइटिंग लगा कर काम शुरू कर सकते हो.
Our offer for you
भगवान् भी उन्ही की मदद करेगा, जो लोग खुद की मदद करते हैं. अगर आप skill बनाना चाहते हैं, अपनी family को support करना चाहते हैं, तो हम आपकी help करने को तैयार हैं, आपकी रुचि और काबिलियत अनुसार salon art आपको suggest किया जाएगा,
fees क्या है, काम सीखने में कितना time लगेगा, या salon business को ले कर आपके मन में कोई भी सवाल है तो पूरी contenct details नीचे दी गई है, आप मुफ्त में सलाह ले सकते हैं, (we are happy to help you)
अभी संपर्क करें….
Location & Contact Details
Owner : Padmaja Mishra
📍 Address: Shop No. 5, Sunrise Plaza, Greater Noida W Rd, Nav Devi Durga Mandir के सामने, Sector 2
📞 Appointment: +91 88609 56551
📱 Instagram: padmaja_12
Read also :
- Greater Noida West में Best Unisex Salon
- करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये…….
- Entrepreneur बनने के लिए क्या ज़रूरी है क्या नहीं ?
- कैसे पाएं सफलता? तीन ज़रूरी बातें!
- कैसे शुरू करें अपना खुद का रेस्टोरेंट?
“Did you like “सिर्फ Skill नहीं, एक Strong Career Opportunity | Pam’s Salon Academy Admission Open Noida“
यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!