सुंदरता ख़त्म करने वाली आदतें और उसके उपाय | Top 20 Beauty Destroying Habits and Solutions

लोग कहते हैं, अगर आप अपनी उम्र से कम दीखते हो तो भाग्यशाली हो. लेकिन अगर आप कम उम्र में उम्रदराज़ दिखने लगे हैं तो Karma का तो पता नहीं, पर आप अपने शरीर के साथ जरूर कुछ बुरा कर रहे हैं. दिखावे का जमाना है, सुंदरता का अपना महत्त्व है, इसके लिए Salon और Parlor है, लेकिन सौंदर्य प्रसाधन और ब्यूटी ट्रीटमेंट की भी एक सीमा होती है, एक हद के बाद Looks को निखारना, सुधारना मुश्किल होगा, तो आइए आज Top 20 Beauty Destroying Habits की लिस्ट बता देते हैं, ताकि आप अपनी कुदरती सुंदरता जतन कर सकें. इस पोस्ट में Beauty Issues के साथ साथ कुछ Solutions भी बताए जाएंगे तो ज्ञानवर्धन के लिए “संपूर्ण” पोस्ट पढ़ें. (Pam’s Unisex Salon, Greater Noida West ☎️ +91 88609 56551)
Skin Problems (त्वचा की समस्याएं)

1. Dehydrated skin (रूखी-सुखी त्वचा) : पौधे को खाद और पानी ना मिला तो क्या होगा? मुर्जा जाएगा ! ठीक वैसे ही हमारी त्वचा को निरोगी और रोग-मुक्त रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी चाहिए, लोशन और कवरिंग ठीक है, लेकिन अंदरूनी नमी के लिए भरूपर मात्रा में पानी पीते रहें.
2. Acne from dirty face (मुंहासे, कील) : किशोर अवस्था में यह आम है, लेकिन त्वचा की सफाई ना रहने पर, शरीर में अंदरूनी गर्मी पनपने पर ये प्रॉब्लम हो सकती है, इससे इम्प्रेशन ख़राब होता है, आत्मविश्वास घटता है. चेहरे को दिन में 2-3 बार मीठे साफ़ पानी से धोना चाहिए, तीखा, तला, गर्म और खारा भोजन कम लेना चाहिए, पेट साफ रहे यह सुनिश्चित करना चाहिए.
3. Dull skin (मुरजाई त्वचा) : विषम परिस्थिति में अधिक देर रहना, बार बार प्रदुषण में आना-जाना त्वचा को फ़िकी बनाता है, जब तक skin के पास प्रोटेक्शन है तब तक वो फाइट करेगी, उसके बाद dull दिखने लगेगी, इसे सुधारने के लिए, आहार में विटामिन और नाश्ते में फ्रूट्स की मात्रा बढ़ाएं, और तेज वातावरण से बचने का प्रयास करें.
4. Sun tanning (सूर्य किरणों से त्वचा पर धब्बे) : इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए त्वचा निष्णात (SPF 30+) sunscreen का सुझाव देते हैं, लेकिन इसके अलावा बाहर जाते समय अपनी Skin Cover करना और शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी जरुरी होता है, चर्म रोग से पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह के बाद ही sunscreen यूज करना चाहिए.
5. Clogged pores (बंद रोमछिद्रों) : इस मुसीबत से छुटकारा चाहिए तो सप्ताह में 1-2 बार एक्सफोलिएशन उपयोगी रहेगा. ऐसा करने पर मृत त्वचा और चमड़ी के भीतर की गंदगी नाश होगी. इलाज में कठोर स्क्रब से बचें. सेलिसिलिक (BHA) या ग्लाइकोलिक (AHA) वाले केमिकल एक्सफोलिएटर इसमें use होते हैं. (एक्स्पर्ट्स की सलाह के बाद यूज करें)
6. Breakouts from touching face (हाथों की गर्मी से पीम्पल्स) : दिन भर में हम पचास चीजों को छूते हैं, इसके अलावा शरीर की गर्मी भी होती है, नतीजा पीम्पल्स आने लगते हैं, फिर जब उसे बार बार छुआ जाता है तो उसमें और गंदगी तथा बैक्टीरिया बढ़ते हैं. उपाय है, स्वच्छता रखें और बार बार वहां हाथ न लगाएं.
7. Pimples scars (मुंहासों के दाग) : समय बीतने के साथ साथ मुंहासे तो ठीक हो जाते हैं, लेकिन काले भद्दे दाग छोड़ जाते हैं, इस समस्या का सामना नहीं करना है तो ऊँगली और अंगूठे से पिम्पल फोड़ना छोड़ दीजिए. ईसके लिए कोई क्रीम लगाएं या उसे अपने आप नष्ट होने दें, ताकि चेहरे पर दाग-धब्बे ना छुटे.
8. Rough skin (रूखी त्वचा) : हमारे देश में एक बहुत बड़ी समस्या है, छोटे-मोटे रोग और तकलीफ को नेचर पर छोड़ने की सलाह दी जाती है, (अपने आप ठीक होगा). लेकिन हर बार ये अच्छा नहीं होता, कई बार बड़े रोग आने से पहले सिग्नल देते हैं, उदहारण के तौरपर… छाती में हल्का दर्द, आधा सिर दुखना, पेट साफ न होना, चमड़ी का रंग बदलना, त्वचा सुख जाना, वगैरह… तो point यह है कि, जब भी शरीर में असामान्य गतिविधि नजर आए, उसका इलाज शुरू कर दो, ये आदत बड़ी बीमारी से बचाएगी.
Diet & Lifestyle Problems (खानपान और जीवनशैली से जुड़ी समस्याएं)

1. Oily & acne skin (तैली त्वचा, मुंहासे) : अगर स्किन चिपचिपी रहेगी तो look बहुत छपरी जैसा बन जाता है, ऊपर से कचरा और बैक्टेरिया त्वचा पर अड्डा जमा लेंगे. इस समस्या को दूर भगाने के लिए फास्टफूड और कोल्ड्रिंक से दूरी बनाएं, ध्यान, योग करें, एंगर इशू है तो उसे दूर करें ताकि बैक्टेरिया वाले मुंहासे न हों.
2. Premature aging (समय से पहले बुढ़ापा) : धूम्रपान ना करें, अगर आसपास कोई धूम्रपान करे तो उससे दुरी बनाएं. मन को प्रफुल्लित रखें, अधिक चिंता से बचें. यह आदत एजिंग को धीमा करेगी.
3. Puffy face (फूला हुआ चेहरा) : व्यायाम करें, तनाव से दूरी बनाएं, दारू पीते हैं तो संभल जाएं. अनशन खाने से बचें, प्रोपर डायट जरुरी है. इसके साथ “फेस मसल” एक्ससाइज से लाभ होगा.
4. Dark circles (आखों के नीचे काले धब्बे) : इस समस्या के कारण व्यक्ति का look बीमार या भूतिया सा लगने लगता है, रात में अधिक देर जागने से यह प्रॉब्लम आती है, इसके अलावा समतोल आहार की कमी के कारण भी चेहरा निस्तेज हो सकता है.
5. Weak & Dry Skin (फ़िकी और रूखी त्वचा) : हरी सब्जियां खाएं, ओरिजनल फ्रूट सस्ता है तो भरपूर खाएं, साथ में पानी की बोतल रखें, घूंट-घूंट पीते रहें. त्यौहार और फंक्शन पर parlor जाने का मन है तो किसी trusted salon में ही जाएँ…
अगर आप (Greater Noida West में ब्यूटी पार्लर खोज रहे हैं तो Pam’s Unisex Salon पर विजिट कर सकते हैं, Appointment के लिए ☎️ +91 88609 56551 उपलब्ध है और अधिक जानकारी के लिए
Instagram: padmaja_12 पर Follow करें.
6. Low energy face (सुस्त और बीमार सा चेहरा) : लाइफ में एक्टिव रहें, बोरी के जैसे एक जगह पड़े ना रहें. ज्यूस, पानी और फल आदि ग्रहण करें, कोई शौख पालें, लोगो से मेलजोल बढ़ाएं. जिंदादिली से निखार आता है.
7. Sudden weight loss (अचानक वजन घटाना) : अच्छा दिखने के चक्कर में भूखे ना रहें, कोई भी टेंशन इतनी बड़ी नहीं की, उसे हेल्थ पर हावी होने दें. समतोल आहार लीजिए, किसी भी process को समय दीजिये.
Daily Routine Problems (दिनचर्या से जुड़ी दिक्कतें)
1. Body odor (तन की बदबू) : साफ़ सफाई का ध्यान रखें, लोगों से कपड़ो की अदला-बदली ना करें, कपड़े धुप में सुखाएं, धोने के लिए अच्छा साबुन पावडर चुनें, पसीना सूखे उसके पहले पोछना जरुरी, धूल मिट्टी शरीर पर लगी हो तो तुरंत नहाएं, गीले कपड़ों में ज्यादा देर ना रहें.
2. Skin infections (त्वचा संक्रमण): गलत खानपान के अलावा यह प्रॉब्लम लोगों से भी फैलती है, घर में एक व्यक्ति इस तकलीफ से परेशान है तो, ठीक होने तक उसके कपड़े और तौलिया अलग रखें, साफ़-सफाई का विषेश ध्यान दें.
3. Wrinkles (जुर्रियां) : चेहरे पर जुर्रियां कोई नहीं चाहता, यह इन्सान को बदसूरत और बूढ़ा दिखाने लगती हैं, इससे बचना है तो तनाव (Stress) कम करें, हंसमुख रहें, जिम ज्वाइन करें या फिर प्राणायाम और योगा का सहारा भी लें.
4. Eye strain (आँखों की सूझन और लाली) : लेट नाइट जागना बंद करें, मोबाइल-कंप्यूटर कम चलाएं. बाईक राइड या खुले वाहन की सवारी हो तब धूल मिट्टी हवा धुप से आँखों को रक्षण दें. (चश्मा पहन सकते हैं)
5. Any Skin damage (चमड़ी को नुकसान) हमारी मरी हुई त्वचा हर महीने अपने आप सही होती है, लेकिन लगातार त्वचा पर अत्याचार होने से यह सिस्टम ख़राब होगा, बाहर फिर दाग धब्बे और अंदर पस जमा होगा, तो किसी भी तरह के Skin damage से बचना है तो स्किन केयर रूटीन follow करें, अधिक जानकारी के लिए Pam’s Unisex Salon पर विजिट करें.
Hair Problems और उसके उपाय

बहुत ज्यादा heat लेने से Split ends बढ़ेगा. Hair Cooling ज्यादा लेंगे तो बाल सूखे बनेंगे. बालों को अत्याधिक बांधना जारी रखा तो Hair Fall होगा, बालों की झडें कमजोर है तो तेल लगाएं, डेंड्रफ बढ़ता है तो साफ़ सफाई पे ध्यान दें. बाल टूट रहे हैं तो कंघी और शेम्पू बदलें. सूखे ड्राय बाल ना बनाएं,
बाल पतले हैं तो एकाद बार “हेड शेव” या “हेयर ट्रिम” कराएं. बाल सख्त और अजीब से आड़े-टेढ़े बन गए हैं तो कैमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तमाल से बचें. बाल का ग्रोथ नहीं है, पतले हैं या कोई भी अन्य समस्या है तो स्कैल्प की हेल्थ चेक करवाएं.
महीने में एकाद बार पार्लर या सैलून जा कर हेयर कंडीशनिंग व ट्रीटमेंट कराएं, ऐसा करने से एक्सपर्ट ओपिनियन मिलेगा और समस्या से जल्द राहत मिलेगी.
Mental & Inner Beauty Problems
लाइफ बहुत सिंपल है, उसे ज्यादा सोच कर जटिल ना बनाएं. नकारात्मक सोच शरीर पर भी नेगिटिव असर ही डालेगी. तो हर समय सकारात्मकता पर ध्यान लगाएं. किसी भी काम को मन लगा कर जरूर करें, लेकिन Break लेने का भी अपना महत्त्व है. इससे एनर्जी बढ़ती है, क्रिएटिविटी आती है.
अगला कितना कमाता है, कैसा दीखता है ये ध्यान ना लगाएं, अपने आप पर फोकस करें. अपनी हेल्थ को बिगेस्ट वेल्थ समझें.
जब भी आईने में खुद को बीमार या मुर्जाए हुए पाएं, तो प्यार से अपने ही चेहरे पर हाथ फिराएं. कोई भरोसा ना करें तब खुद से बात करें, किसी भी काम में, अपने आप पर और अपने काम पर विश्वास दिखाएं. यह सब करने से आपकी अंदरूनी खूबसूरती निखर् कर बाहर आएगी. स्वस्थ रहें, बिंदास्त रहें – गुड-लक 💐
यह पोस्ट pam’s unisex salon द्वारा स्पॉन्सर्ड है, अगर जानकारी उपयोगी लगे तो कमेंन्ट में बताएं. और अगर आप Greater Noida West में best salon services की खोज में हैं तो… Pam’s Unisex Salon, में पधारें, अपॉइंटमेंट के लिए ☎️ +91 88609 56551 नंबर डायल करें.
Read Also :
- मैं बताता हूँ कैसे करें कपड़ों का बिजनेस!
- कम लागत में कैसे शुरू करें साड़ियों का बिजनेस
- करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये…….
- कैसे बनें एक सफल प्रॉपर्टी डीलर? 5 Tips
- कैसे शुरू करें मेडिसिन मार्केटिंग का बिजनेस?
- कैसे शुरू करें एक रेस्टोरेंट?
- कैसे शुरू करें एक restaurant?
- Zero investment और 10000 कमाई वाला बिजेनस
Did you like “सुंदरता ख़त्म करने वाली आदतें और उसके उपाय | Top 20 Beauty Destroying Habits and Solutions” (Pam’s Unisex Salon)” यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!