10 गलत आदतें जो Women की Business Success में बनती हैं रुकावट | 10 mistakes women make in business success

परिवार में उन महिलाओं का भी महत्त्व है जो करियर बलिदान कर के घर संभालती हैं. लेकिन कुछ ना कर पाने का यह “बहाना” नहीं होना चाहिए. “My Salary Is Love From My Family” ये (किताबी वाकया) पढ़ने में अच्छा लगता है, Real Life में “कामचोरी” या “आलस्य” जैसा साउंड करता है. ज़रा सोचें, पतिदेव भी घर-परिवार के प्रेम को पगार मान कर घर बैठ जाए तो? बिजली का बिल कौन भरेगा? घर में आटा-दाल कौन भरेगा? बच्चों की स्कूल फीस का क्या होगा? ये सब खर्चे पड़ौसी या रिश्तेदार तो नहीं उठाएंगे? रही बात अन्य खर्चों की, तो क्या आप बीमार होंगी तो Bill नहीं आएगा? कपड़े फट गए तो दुकानदार free में शॉपिंग करने देगा? खाने का खर्चा, घूमने फिरने का bill, मतलब जो एक्सपेंस परिवार के बाकी लोगों के रहेंगे, आपके भी होने हैं… तो फिर Home Maker, House Wife, Just Enjoying Life, Doing Nothing इन शब्दों का क्या मोल? कुछ कर नहीं सकते बात समझ आती है, कुछ आता नहीं तो सीख सकते हैं, लेकिन “मन ही नहीं” कुछ करने का, तो फिर लाइफ… 99% आगे चल के हार्ड होने वाली है. आइए ऐसे 10 पॉइंट्स पर बात करते हैं जो doing nothing women केलिए जानना बेहद जरुरी है. (10 mistakes women make in business success)
Pam’s unisex salon आपका स्वागत करता है. पार्लर स्किल सीखने और सैलून सर्विस पाने के लिए संपर्क करें.
📍 Address: Shop No. 5, Sunrise Plaza, Greater Noida W Rd, Nav Devi Durga Mandir के सामने, Sector 2
📞 Appointment: +91 88609 56551
📱 Instagram: padmaja_12
1. दुनियांभर के बहाने

अधिकतर घरों में बेटियों के मुकाबले बेटों को ज्यादा एहमियत दी जाती है, वो सिर्फ इस लिए नहीं की, कुल का नाम आगे बढ़ायेगा, इस लिए भी के, बेटे के पास होगा तो मांगने में आसानी रहेगी, अब ज़रूरतें पूरी करने को बेटी के ससुराल तो फोन लगा नहीं सकते.
तो बात साफ़ है, मानव के मश्तिष्क में स्वार्थ केंद्र स्थान पर है. अब बेटियां ससुराल जाना तो छोड़ नहीं सकती, रिवाज है, लेकिन उनके साथ हो रहे अन्याय रोकने का उपाय है, पैसा कमाओ, पैरों पे खड़ी हो जाओ, सुरक्षा और सम्मान के नाम पर घर पर मत बैठो, या कहें, खाली मत बैठो.
2. मानती ही नहीं के, 99% अवरोध दिमाग में होते हैं
करियर बनाना है, पैसा कमाना है, स्किल सीखना है, लेकीन पप्पा नहीं मानते, मम्मी जाने नहीं देगी, सेंटर घर से दूर है, पास में फीस नहीं है, फलाना ढिमका और नाजाने 100 तरह के बहाने.
“बात बड़ी सिंपल है, पानी अपनी आसान राह खोज लेता है, अगर उसे हद से ज्यादा रोका गया तो जमा हो कर एक दिन बांध तोड़ देता है, लेकिन कभी न कभी पानी अपनी पसंदीदा दिशा में बहता जरूर है.”
आप भी एक किशोरी, महिला या वृद्धा के तौरपर ये सोच बना सकती हैं, की करियर तो बनाना ही है, पैसे पैदा करने को शौख बनाना है, भले ही घर में दूध की नदियां बहती हो. आंगन में कैसर के पौधे लगे हों, या गार्डन के नीचे हीरे मोती गढ़े हों. खुद का पैसा बनाना, एक हो goal रहे.
3. Communication ही नहीं आता

एक बिज़नेस वुमन के तौरपर आप कब fail होती हैं? या काम शुरू ही नहीं कर पाती ! इसका बड़ा कारण है, weak talking skills.
अगला इन्सान भला इस बात में क्यूँ इंट्रेस्टेड होगा की, आपकी पड़ौसन ने इतना कमाया, उतना गवाया, आपका बच्चा ढंग से नहीं पढ़ता, आपके पति या भाई बहन आपको सपोर्ट नहीं करते… उसका तो intrest वैल्यू लेने में होगा ना ! या फिर कुछ एंटरटेन होने में.
तो जब आप सामने वाले की need और अपना goal भूल कर यहाँ वहां की “फोकट” की बातें करती रहती हैं, तो दोनों के लिये time waste है. इस लिए एक बिज़नेस वुमन को टाइम की वैल्यू और कम्युनिकेट करने की कला पहले सीखनी चाहिए.
Hello बोलो, ग्रीटिंगस करो, समय मांगो, पिच करो, प्रॉब्लम जानो, जवाब लो, अगर सामने वाला close हुआ तो पैसा अंदर, नहीं हुआ तो, बोलो कुछ काम है, फिर बात करती हूँ, इतना ही तो सीखना है. Chit-chat करनी है तो वो weekend पर कर लो, business time = money.
4.Weak Knowdlege और भोलापन
कुछ सनकी लोग मिलेंगे, उन्हें दाएं मुड़ने को कहो, बाएं मुड़ेंगे, दरवाजा ठोकने को ना बोलो, ठोकेंगे और भागेंगे भी नहीं. पैसा बचा कर शॉपिंग करने को बोलो, पैसा उड़ा के आएँगे plus कुछ उधारी भी कर आएँगे,
लेकिन इसके उलट कुछ भोले-भंडारी जैसे लोग होते हैं, ये कहा मानते हैं, उलंघन नहीं करते, क्यूँ की ये लोग मिली हुई सलाह पर शक किए बिना भरोसा करते हैं.
Business में ऐसे लोग 10 में से 9 बार ठग लिए जाते हैं. तो ऐसे में fact चेकिंग सीखना जरुरी, रिसर्च करना आना चाहिए और सही लोगों की पहचान करना सीखना चाहिए.
महिला उद्यमी के तौरपर आपको smart बनना है तो बहुत सी ह्यूमन साइकोलॉजी की किताबें पढ़ें, या फिर सोशल मीडिया पर लोगों के बिहेवियर पेटर्न पढ़ने की ट्रिक्स बताते वीडियो देखें.
5. Wrong Focus और जलन

परुषों के स्वभाव में igo भरा हो सकता है, महिलाओं के स्वभाव में जलन हो सकती है, ये fact नहीं पर धारणा है. आपकी फ्रेंड टीचर है और ट्यूशन से महीना 1 लाख कमाती है, अब आप सोचेंगी की स्कूल-कॉलेज में मैं इस से ज्यादा तेज थी, मैं 2 लाख कमा सकती हूँ, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता.
कारण… आपका motivation पैसा था, teaching नहीं. जब तक जोश था, आपने ज़ोर लगाया, कुछ अवरोध आए की हवा निकल गई.
ठीक इसी तरह जलन के मारे भी लोग स्पर्धा कर बैठते हैं, फिर निरंतर मेहनत नहीं कर पाते, क्यूँ की जल्दी ही ऊब जाते हैं.
तो महिला उद्यमी के तौरपर पैसों को ध्यान में रख कर job या proffesion नहीं चुनना है, demand और hobby के अनुसार काम खोजना चाहिए.
जब आप वर्क डेस्क पर हों और समय का भान न रहे, उस काम में सफलता मिलेगी, छुट्टी कब होगी, कब ये ख़त्म होगा, ऐसा महसूस हो, तो वो काम आज ही रोक दो, उसमें आपसे कुछ उखड़ेगा नहीं. “गारंटी”
6. Emotional Nature और ज़िद्दीपन
महिलाऐं मोलभाव में अच्छी होती हैं. 300 रुपए वाली चप्पल 70 रुपये में मांगने का जिगरा पुरुषों में नहीं होता, ये कला भगवान् ने शायद औरतों को ही दी है.
लेकिन उनमें एक ख़ामी भी होती है, बुरा लग जाता है, अगर job place पर सीनियर ने या… business में, क्लाइंट ने कुछ बोल दिया तो नाराज़ हो जाती हैं, इस बिहेवियर को बदलना चाहिए.
अगर आप सही हैं और अगला गलत साबित करता है, तो fact पेश करें, “सम्मान के साथ”, अगर आपकी भूल है तो 100% sorry बोल कर अपने में सुधार करें.
ये ना समझें कि अगला आपको हर्ट कर रहा है, भले ही वो कर रहा हो… आप ये सोचें कि, यूनिवर्स ने आपके growth के लिए एक machine भेजी है जो, आपको करेक्ट करने आई है. “Simple”
7. न आज़ादी की respect ना काम की Value

शादी के बाद अगर आप Business कर रही हैं, या job पर हैं तो खुद को भाग्यशाली समझें. हमारे देश में कईं ऐसी families भी है जहाँ महिलाओं को खरीददारी करने जाना हो, या पड़ौस में 5 मिनट बैठने जाना हो, तो भी अपने घर वालों को मनाना पड़ता है, time का हिसाब देना होता है.
ऐसे में अगर आपके परिवार ने proffesion जारी रखने की छूट दी है, तो grow करना तो बनता ही है.
स्किल सीखने में पैसा लगाया है, shop लगाईं है या job के लिए डिग्री ली ही, तो ये सवाल लिट्रेली आपको काटना चाहिए की, job पर मेरा प्रोमोशन क्यों नहीं हो रहा? मेरे showroom पे क्लाइंट की भीड़ क्यों नहीं है… new clients मुझे अप्रोच क्यूँ नहीं कर रहे?
ऐसी बातों में अगर दिमाग चॉक हो जाए, तब same field में सफल लोगों पर रिसर्च करो, अपने ग्राहकों से फीडबैक लो, यहाँ तक की अपने स्टाफ की सलाह भी लो, क्या पता कौनसी एडवाइस वर्क कर जाए.
8. दूसरों पर आस और बदलाव से दिक्कत
स्वर्ग जाना है तो खुद मरना पड़ता है. खुद का business या करियर आगे बढ़ाना है तो आपको ही lead करना पड़ेगा. समय रुकता नहीं, टेक्नोलॉजी हर दिन बदलती है. ऐसे में आज जो चलन है कल इतिहास बन जाएगा.
तो सीखना और नई चीजें अपनाना अनिवार्य है, तभी स्पर्धा में टिकना संभव होगा, स्ट्रग्ल किया है, आपके पास अनुभव है तो वो gold है, लेकिन नई जनरेशन के पास तकनिकी होगी, गति होगी, लेटेस्ट नॉलेज होगा, अब आप पर है कि उन्हें दुश्मन जान कर ignore और hate करें या अपने फायदे के लिए उनका use करना सीखें.
Computer मेरे पति देखते हैं, banking और lodgistic तो मेरा देवर करता है, graphics में तो बेटा एक्सपर्ट है, महिला उद्यमी के तौरपर ये पैटर्न किसी भी समय आपके business को डूबा सकता है.
family को trust करना बुरा नहीं है, लेकिन किसी भी business में मालकिन को पूरा work cycle आना चाहिए, सीखने में interest नहीं तो… उस काम के 3-4 ऑप्शन जूगाड़ करना आना चाहिए, ताकि कोई भी आपका काम stop ना करा पाए.
9. Web बुनने की कला कम होना

यहाँ बात सिर्फ इंटरनेट की नहीं हो रही, ये सीख बहुत गहरी है, एक महिला के तौरपर ही नहीं, सब को समूह बनाने और उस समूह में अपनी बात रखने की कला आनी जरुरी है.
परिवार में बहुत सारे लोग होते हैं, समाज में उससे ज्यादा, देश दुनियां में उससे भी बड़े समूह होंगे, आप जितने ज्यादा लोगों को address करने की कला विकसित कर पाते हैं, उतने ही ज्यादा सफल होंने के चांस बढ़ेंगे.
Web आपको सुरक्षा भी देता है, अकेले दुकेले से कोई भी उलझ जाएगा, लेकिन जब पता चलेगा कि इसके पीछे बहुत से लोग हैं, तो सामने वाला कितना भी बड़ा तुर्रम खां हो, भिड़ने से पहले 10 बार सोचेगा.
कॉन्टेक्ट्स बनाने से काम आसान होंगे, इनकम बढ़ेगी, मुसीबतें कम होंगी और ज्ञान भी बढ़ता है. तो घर के मेंढक ना बने रहें, business को आगे बढ़ाना हो और safe life जीनी हो तो अच्छे लोगों से मेलजोल बढ़ाएं.
10. खुद को कोसना, दूसरों की नज़र से rate करना
यकीन मानिए, आज जो लोग आपके ठोकर खाने पर रो देते हैं, गुज़र जाने के बाद साल भर में हंसने लगेंगे, जिनके लिये आप ख़ास हो, वो 6 महीने में बदल सकते हैं, जो लोग आज आपसे भाईचारे और परवाह की बातें करते हैं, कल शायद आपकी तरफ मुड़ कर देखना भी पसंद ना करें.
यही दुनियां है, यही लोगों की प्रकृति है. तो फिर किस बोझ में आप दबे हैं? आपको लगता है कि पूरा मोहल्ला, समाज और परिवार आपकी life नॉटिस कर रहा, जब की 10 में से 8 व्यक्ति अपनी चिंता और मौज मस्ती में busy होंगे, लोगों को अपनी success अपनी growth की चिंता पहले होती है, बाकि सब secondry होता है, ये बात समझ गए तो अपनी इमेज की फालतू चिंता करना आज ही छोड़ दोगे.
लोगों को भरोसा दिलाने चले हो, तो पहले खुद पे करो, दुनियां से इज़्ज़त चाहिए लेकिन खुदको ही कोसते हो, ऐसे तो बात नहीं बनेगी.
ज़रा गौर करो…
कम बात करो – घमंडी कहेंगे.
ज्यादा समय दो – वेल्ला बेकार कहेंगे.
रोड़ पर कसरत करो – बेशर्म कहेंगे.
शान से रहो – उड़ाऊ कहेंगे.
पैसा बचाओ – मक्खीचूस कहेंगे.
गुस्सा करो – जगड़ालु कहेंगे.
शांत रहो – डरपोक कहेंगे.
प्रतिकार करो – असहिष्णु कहेंगे.
मतलब कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना और राय बनाना. ऐसी भीड़ की क्या ही परवाह करना,
जब आपको लगे, की ये कार्य मेरे हित में है, तो बेशर्म बन कर शुरू हो जाओ, आज जो लोग दूर खड़े आप पर खी-खी करते हैं, कल आपके Fan बन जाएंगे.
अगर आप भी एक महिला हैं या किशोरी जो Skill सीखना चाहती हैं, करियर बनाना चाहती हैं तो pam’s unisex salon आपकी मदद को तैयार है. हेयर स्टायलिंग, मैकअप, नेल आर्ट और कम्प्लीट पार्लर कोर्स के लिए संपर्क करें.
Location & Contact Details
Owner : Padmaja Mishra
📍 Address: Shop No. 5, Sunrise Plaza, Greater Noida W Rd, Nav Devi Durga Mandir के सामने, Sector 2
📞 Appointment: +91 88609 56551
📱 Instagram: padmaja_12
Read Also :
- कैसे शुरू करें मेडिसिन मार्केटिंग का बिजनेस?
- मैं बताता हूँ कैसे करें कपड़ों का बिजनेस!
- कम लागत में कैसे शुरू करें साड़ियों का बिजनेस
- Business सफल बनाने के 10 Golden Rules
- करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये…….
- ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 20 बिजनेस आइडियाज
Did you like “10 गलत आदतें जो Women की Business Success में बनती हैं रुकावट | 10 mistakes women make in business” success यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!