Kids Stories in Hindi छोटे बच्चों के लिए नयी कहानियाँ दोस्तों, आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं 6 छोटी-छोटी कहानियां जो बच्चों को बहुत पसंद आती हैं. आप इन कहानियों को अपने नन्हे-मुन्नों को सोते वक़्त सुना सकते हैं और इनसे मिलने वाली सीख के बारे में उनसे प्रश्न कर सकते हैं. तो आइये देखते हैं इन short kids stories in Hindi को. Kids Stories in Hindi #1: साधू की झोपड़ी एक गाँव के पास दो साधू अपनी अपनी झोपड़ियाँ बना कर रहते थे। दिन के वक्त वह दोनों गाँव जा कर भिक्षा मांगते और उसके बाद पूरा … [Read more...]
प्रभु यीशु के जन्म की कहानी Jesus Christ Birth Story in Hindi
Jesus Christ Birth Story in Hindi प्रभु यीशु के जन्म की कहानी आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज ही के शुभ दिन जीसस क्राइस्ट ने इस धरती पर जन्म लिया था. आइये, आज हम उनके जन्म की पूरी कहानी जानते हैं. लगभग 2000 साल पहले जब यहूदिया (Judea), जो अब इजराइल का हिस्सा है; में राजा हेरोदेस (King Herod) का शासन था, तब परमेश्वर ने गेब्रियल (Gabriel) नाम के एक फ़रिश्ते को नासरत (Nazareth) में रहने वाली एक युवा महिला के पास भेजा. उसका नाम मरियम (Mary) था और उसकी शादी युसुफ (Joseph) नाम के एक … [Read more...]
ये लूँ कि वो? | Hindi Story on Taking A Decision
Hindi Story on Taking A Decision निर्णय लेने पर कहानी एक पांच साल का लड़का अपने पापा के साथ दिल्ली की एक सुपरमार्केट में घूमने गया. जब शॉपिंग करते-करते वे टॉयज सेक्शन के करीब पहुंचे तो वहन मौजूद रंग-बिरंगे खिलौनों को देखकर उसका जी मचल गया. "पापा-पापा... मुझे ये कार लेना है...प्लीज न पापा", लड़के ने पापा का हाथ खींचते हुए कहा. पापा अपने बेटे को बहुत मानते थे और उसकी ये रिक्वेस्ट ठुकरा नहीं पाए. "ठीक है बेटा तुम ये कार ले लो!", पापा ने बेटे को पुचकारते हुए कहा. बच्चे ने झट से कार … [Read more...]
बाज और पेंगुइन | Hindi Story on Using Your Strengths
Hindi Story on Using Your Strengths समुद्र के किनारे खड़े एक पेंगुइन ने जब ऊँचे आसमान में उड़ते बाज को देखा तो सोचने लगा- "बाज भी क्या पक्षी है...कितने शान से खुले आकाश में घूमता है...और एक मैं हूँ जो चाहे जितना भी पंख फड़-फड़ा लूँ ज़मीन से एक इंच ऊपर भी नहीं उठ पाता..." और ऐसा सोच कर वह कुछ उदास हो गया. ठीक इसी पल बाज ने भी पेंगुइन को नीचे समुद्र में तैरते हुए देखा...और सोचने लगा, "ये पेंगुइन भी क्या कमाल का पक्षी है... जो धरती की सैर भी करता है और समुद्र की गहराइयों में गोता भी लगाता है... और … [Read more...]
कैसे हुई भगवान विष्णु के चक्र की उतपत्ति | भगवान विष्णु की कहानी
भगवान विष्णु की कहानी एक बार नारायण; जिन्हें हम भगवान विष्णु भी कहते हैं; ने सोचा कि वो अपने इष्ट देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें एक हजार कमल के पुष्प अर्पित करेंगे. पूजा की सारी सामग्री एकत्रित करने के बाद उन्होंने अपना आसान ग्रहण किया. और आँखे बंद कर के संकल्प को दोहराया. और अनुष्ठान शुरू किया. यथार्थ में शिव जी के इष्ट नारायण है, और नारायण के इष्ट शिव जी है. किन्तु आज इस क्षण भगवान शंकर भगवान की भूमिका में थे और भगवान नारायण भक्त की. भगवान शिव शंकर को एक ठिठोली सूझी. … [Read more...]
अकबर बीरबल की 5 मजेदार कहानियां
अकबर बीरबल की कहानियां अकबर-बीरबल के किस्से कहानियां सदियों से हमारा मनोरंजन करते आ रहे हैं। आज ऐसी ही असंख्य किस्सों में से हम आपके साथ 5 बेहद मनोरंजक कहानियां साझा कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: अकबर बीरबल के 3 मजेदार किस्से कहानी #1: तोते की मौत एक बार बादशाह अकबर किसी व्यापारी के पास से तोता खरीद कर लाये। वह तोता देखने में अत्यंत सुंदर था और उसकी बोली भी बड़ी मीठी थी। अकबर ने उस तोते की रखवाली के लिए एक सेवक को नियुक्त कर दिया, और उसे साफ़ हिदायत दे दी कि - अगर तोता मरा तो … [Read more...]
मुट्ठी भर लोग! Inspirational Hindi Story on Courage
Hindi Story on Courage साहस पर कहानी हर साल गर्मी की छुट्टियों में नितिन अपने दोस्तों के साथ किसी पहाड़ी इलाके में माउंटेनियरिंग के लिए जाता था. इस साल भी वे इसी मकसद से ऋषिकेश पहुंचे. गाइड उन्हें एक फेमस माउंटेनियरिंग स्पॉट पर ले गया. नितिन और उसके दोस्तों ने सोचा नहीं था कि यहाँ इतनी भीड़ होगी. हर तरफ लोग ही लोग नज़र आ रहे थे. एक दोस्त बोला, " यार यहाँ तो शहर जैसी भीड़ है...यहाँ चढ़ाई करने में क्या मजा??" Related: जुड़वा भाई Hindi Story on Taking Risk "क्या कर सकते हैं... अब आ … [Read more...]
तेनालीराम की 3 चतुराई भरी कहानियाँ
तेनालीराम की चतुराई भरी कहानियाँ सोलहवीं सदी (1509 से 1529 ) में विजयनगर की सत्ता महाराज कृष्णदेव राय के हाथों में थी। उनके दरबार में एक से बढ़कर एक दरबारी हुआ करते थे, और उन्हें में से एक थे महाचतुर तेनालीराम। अक्सर महाराज किसी अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए तेनालीराम की मदद लिया करते थे। कालांतर में तेनालीराम एक प्रसिद्द किरदार बन गए और अकबर-बीरबल की तरह उनके जीवन से भी कई चतुराई भरे किस्से जोड़ दिए गए। इस तरह तेनालीराम की चतुराई भरी कहानियां प्रसिद्द होती गयीं और बच्चों के साथ-साथ बड़ों की … [Read more...]
चलते रहने की ज़िद! Hindi Story on Perseverance
Hindi Story on Perseverance दृढ़ रहने पर प्रेरणादायक कहानी अजय पिछले चार-पांच सालों से अपने शहर में होने वाली मैराथन में हिस्सा लेता था...लेकिन कभी भी उसने रेस पूरी नहीं की थी. पर इस बार वह बहुत एक्साइटेड था. क्योंकि पिछले कई महीनों से वह रोज सुबह उठकर दौड़ने की प्रैक्टिस कर रहा था और उसे पूरा भरोसा था कि वह इस साल की मैराथन रेस ज़रूर पूरी कर लेगा. देखते-देखते मैराथन का दिन भी आ गया और धायं की आवाज़ के साथ रेस शुरू हुई. बाकी धावकों की तरह अजय ने भी दौड़ना शुरू किया. वह जोश से भरा हुआ था, और … [Read more...]
ईमानदारी का फल | Hindi Story Teaching Honesty
ईमानदारी का फल ( Imandari ka phal story in Hindi ) बहुत समय पहले की बात है, प्रतापगढ़ के राजा को कोई संतान नहीं थी. राजा ने फैसला किया कि वह अपने राज्य के किसी बच्चे को ही अपना उत्तराधिकारी चुनेगा. इसी इरादे से एक दिन सभी बच्चों को बुलाया गया. राजा ने घोषणा की कि वह वह वहां मौजूद बच्चों में से ही किसी को अपना उत्तराधिकारी चुनेगा. उसके बाद उसने सभी बच्चों के बीच एक छोटी सी थैली बंटवा दी.... और बोला, "प्यारे बच्चों, आप सभी को जो थैली दी गयी है उसमे अलग-अलग पौधों के बीज हैं. हर बच्चे को सिर्फ … [Read more...]
- « Previous Page
- 1
- …
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- …
- 36
- Next Page »










