Diabetes / डाईबीटीज Facts and Tips
Diabetes (मधुमेह) एक बहुत ही आम और खतरनाक बिमारी है. भारत में हर पांच में से एक व्यक्ति को diabetes है.आज हम इसी बीमारी के बारें में detail में जानने की कोशिश करेंगे.
क्या होता है मधुमेह ?

Symbol for Diabetes – A blue circle
मधुमेह एक ऐसी बीमारी हैं जिसमें रोगी के खून में ग्लूकोज़ की मात्रा (blood sugar level) आवश्यकता से अधिक हो जाती है.ऐसा दो वजहों से हो सकता है : या तो आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में insulin नहीं produce कर रहा है या फिर आपके cells produce हो रही इंसुलिन पर प्रतिक्रिया नहीं कर रहे. इंसुलिन एक हारमोन है जो आपके शरीर में carbohydrate और fat के metabolism को कण्ट्रोल करता है.मेटाबोलिज्म से अर्थ है उस प्रक्रिया से जिसमे शरीर खाने को पचाता है ताकि शरीर को उर्जा मिल सके और उसका विकास हो सके.
हम जो खाना खाते हैं वो पेट में जाकर energy में बदलता है जिसे glucose कहते हैं. अब काम होता है इस energy/glucose को हमारे body में मौजूद लाखों cells के अन्दर पहुचाना, और ये काम तभी संभव है जब हमारे pancreas (अग्न्याशय) पर्याप्त मात्रा में insulin produce करें. बिना इंसुलिन के glucose cells में प्रवेश नहीं कर सकता. और तब हमारे cells ग्लूकोज़ को जला कर शरीर को उर्जा पहुंचाते हैं. जब यह प्रक्रिया सामान्य रूप से नहीं हो पाती तो व्यक्ति मधुमेह से ग्रस्त हो जाता है.
सामान्य स्वस्थ व्यक्ति में खाने के पहले blood में glucose का level 70 से 100 mg./dl रहता है। खाने के बाद यह level 120-140 mg/dl हो जाता है और फिर धीरे-धीरे कम होता चला जाता है। पर मधुमेह हो जाने पर यह level सामन्य नहीं हो पाता और extreme cases में 500 mg/dl से भी उपार चला जाता है.
ज़रूर पढ़ें: डायबिटीज के 10 प्रमुख लक्षण और उनकी वजहें
मधुमेह के प्रकार:
- Type 1 diabetes: यह तब होता है जब आपकी body insulin बनाना बंद कर देती है. ऐसे में मरीज को बाहर से इंसुलिन देनी पड़ती है . इसे insulin-dependent diabetes mellitus, IDDM भी कहते हैं
- Type 2 diabetes: यह तब होता है जब आपके cells produce हो रही इंसुलिन पर प्रतिक्रिया नहीं करते. इसे non-insulin-dependent diabetes mellitus, NIDDM भी कहते हैं
- Gestational diabetes:ये ऐसी महिलाओं को होता है जो गर्भवती हों और उन्हें पहले कभी diabetes ना हुआ हो.ऐसा pregnancy के दौरान खून में ग्लूकोज़ की मात्रा (blood sugar level) आवश्यकता से अधिक हो जाने के कारण होता h is when pregnant women, who have never had diabetes before, have a high blood glucose level during pregnancy. It may precede development of type 2 DM.
Diabetes से सम्बंधित कुछ facts:
- Type 2 Diabetes से ग्रस्त लोग स्वस्थ्य लोगों की अपेक्षा 5 – 10 साल पहले मर जाते हैं.
- Type 2 Diabetes सबसे common form of Diabetes है.
- Diabetes किसी भी age group के लोगों को हो सकता है, बच्चों को भी.
- भारत में,इलाज ना करा पाने के कारण हर साल करीब 27000 बच्चे मधुमेह की वजह से मर जाते हैं.
- भारत में 5 में से 1 व्यक्ति diabetes से प्रभावित है.
- अगर इसे control ना किया जाये तो ये heart-attack,blindness, stroke (आघात), या kidney failure में result कर सकता है.
- स्वस्थ खा कर और physical activity को बढ़ा कर टाइप २ मधुमेह को 80 % तक रोका जा सकता है.
- यह एक अनुवांशिक बिमारी है. यानि यदि परिवार में पहले किसी को ये बिमारी रही हो तो आपको भी हो सकती है.
Diabetes हो जाने पर क्या करें:
- नियमित रूप से blood sugar की जांच कराते रहे.
- परहेज करना बहुत ही आवशयक है, असावधानी बाद में घातक हो सकती है. बाद में blindness, amputation या dialysis का सामना करने से कहीं आसान होगा परहेज करना.
- दवाओं के सेवन को हलके में ना लें , और डॉक्टर के बताये हुए समय पर दावा अवश्य लें.
- स्वस्थ खाएं और active रहे. व्यायाम करके इस काफी हद तक control किया जा सकता है.
- संभव हो तो खाना खाने के लिए अपने जैसा ही साथी चुने, इससे अपने जीभ को control करना आसान होगा.
- पर्याप्त मात्रा में नीद लें.
- सुबह या शाम को टहलने की आदत डालें.
Diabetes के Symptoms
- अधिक प्यास या भूख लगना
- अचानक वज़न का घट जाना
- लगातार कमजोरी और थकावट महसूस करना
- घाव भरने में ज्यादा वक़्त लगना
- बार-बार पेशाब होना
- चीजों का धुंधला नज़र आना
- त्वचा में संक्रमण होना और खुजली होना
Diabetes में किन खाने-पीने की चीजों को avoid करें :
धूम्रपान,चीनी, मिठाई,ग्लूकोज, मुरब्बा, गुड़, आइसक्रीम, केक, पेस्ट्री, मीठा बिस्कुट,चॉकलेट, शीतल पेय, गाढ़ा दूध, क्रीम,तला हुआ भोजन,मक्खन, घी, और हाइड्रोजनीकृत वनस्पति तेल, सफेद आटा,जंक फूड,कुकीज़, डिब्बा बंद और संरक्षित खाद्य पदार्थ, इत्यादि.
Diabetes में किन खाने-पीने की चीजों का सेवन कम करें :
नमक , मीट, मछली ,अंडा ,अल्कोहल, चाय,कॉफी, शहद , नारियल, अन्य नट, unsweetened जूस ,sea food ,इत्यादि.
Diabetes में किन खाने-पीने की चीजों का सेवन करें :
खूब पानी पीएं ,अंगूर,अनार का रस, भारतीय ब्लैकबेरी, केला,सेब, अंजीर, काली बेरी, कीवी फल, खट्टे,फल,ककड़ी, सलाद पत्ता, प्याज, लहसुन ,मूली,टमाटर, गाजर, पत्तियों, पालक शलजम, गोभी और रंगीन सब्जियों, बिना शक्कर फलों के रस, कच्चा केला,कच्ची मूंगफली, टमाटर, केले,खरबूजे, सूखे मटर, आलू, सेब साइडर सिरका, स्किम्ड दूधपाउडर, गेहूं,दलिया, बादाम, मटर, अनाज,छोला, बंगाल चना , काला चना,दाल , मकई , सोया अंकुरित फलियां, रोटी,गेहूं की भूसी, whole grain bread,मट्ठा, दही, इत्यादि.
Must read: कैसे करें डायबिटीज कंट्रोल ?
Other helpful Articles:
What to Eat in Diabetes
November 14 को को World Diabetes Day के रूप में मनाया जाता है. आज ही के दिन Fredrick Banting का जन्म हुआ था जिन्होंने Charles Best के साथ मिलकर सन 1922 में insulin की खोज की थी.
———–
Note : In case you have some better points to add to this Hindi Article on Diabetes then please add it to through your comments.
निवेदन : यदि यह लेख आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया कृपया comment के माध्यम से मुझे ज़रूर बताएं.और इसे अपने Facebook friends के साथ ज़रूर share करें .

Isme ek topic diya gaya hai , jisme insulin pump ka jikar hai , kya wo ek tarha ka injection hai , or sui to skin ke andar le jani hi hogi to ye painless kaise hua , jwab jaroor de , aapka ye lekh bahut benificial hai ,balki mujhe to ye sugar walo ke liye ek vardan se kam nahi
Diabetes ke bare mai thody jankari to mili kya sarir mai vapas se pencriaz ban sakta hai Jo diabetes ke patient hai vo vapas normal life ji sakenge pls javab dena
Very useful note. Thanks
J.S.Rathore
i like this, because i m a sugar patient really nice thx alot
aap ki jankari se diabetes valo ko faida ho ga aap good work kar rahhi hi dhanyavad
mre papa ki blood sugar phle chk kari to khali pet 123 thi lakin rewari se desi dava li or 3km daily morning me tej kdmo se chle to ghtkar 3month me 105 ho gai
gopal ji ,
i am very immpresed you. lavania
hi, mera name Bikram singh hai. Meri age 32year hai. Muje three year se suger hai. Meri suger 200 se 350 rehti hai. Muje suger k ware me kush nhi pata tha.meine aapki website dekhi & suger k ware me sab kush pata chal geya, thks aapka……
Very nice and useful information given by this post..
Thanks
very informative and useful
thanks a lot
मधुमेह में पके केला का सेवन नहीं करना चाहिए. साथ ही चावल और आलू का भी प्रयोग न करें. आलू का प्रयोग करना हो तो आलू को boil करके फिर उसकी सब्जी बनाकर खाएं.