Entrepreneur बनने के लिए क्या ज़रूरी है क्या नहीं ?
मुझे ऐसे कई लोग मिलते हैं जो अकसर कुछ अपना करने की बात करते हैं, औंट्राप्रेन्योर (उद्यमी ) बनने की बात करते हैं,कोई business setup करने की बात करते हैं….ये अच्छी बात है! पर दिक्कत ये है कि वो ये बात कई महीनो या सालों से करते आ रहे हैं पर reality में इस दिशा में उन्होंने कोई भी step नहीं लिया है.
जब मैं उनसे पूछता हूँ कि भाई तुम क्या करने की planning कर रहे हो और उसे कबसे शुरू करने वाले हो? तो मुझे कुछ ऐसे जवाब मिलते हैं :
- अभी decide नहीं किया है , बैठ कर सोचते हैं इस पर….
- सोच रहे हैं एक school डाल दें , या फिर पापड़- अचार का काम किया जाये….या…
- एक काम सोचे तो हैं पर कोई partner नहीं मिल रहा है…
- तुम्ही बताओ यार क्या किया जाये…
अधिकतर लोग उस काम को ही लेकर clear नहीं होते कि वो करना क्या चाहते हैं, तो कब से शुरू करने का प्रश्न ही नहीं उठता.
ऐसा क्यों होता है कि कई लोग entrepreneur या उद्यमी बनने के बारे में बात तो करते हैं पर इस सोच को implement नहीं कर पाते:
- Entrepreneur बनने की बात को लेकर वो serious नहीं होते…शायद ऐसा कहना कि “मैं एक entrepreneur बनना चाहता हूँ” वो बस एक fashion statement की तरह use करते हैं और असल में उनके मन में ऐसा करने की कोई इच्छा नहीं होती.
- वो ऐसा सोचते हैं कि मैं अभी इस काम के लिए तैयार नहीं हूँ , ” मुझे experience नहीं है”, “मेरे पास अभी उतने पैसे नहीं हैं”
- Failure का डर. “कहीं मेरा plan fail हो गया तो…..” जब Failure का डर Success की ख़ुशी से अधिक होता है तो entrepreneur बन पाना मुश्किल है.
- मौजूदा स्थिति का सही होना. यदि job में ही ठीक-ठाक पैसे मिल रहे हैं तो व्यक्ति सोच सकता है कि risk उठाने का क्या फायदा, और वो उसी में रमा रहता है.मैं job करने को बुरा नहीं मानता, यदि आप उसमे संतुष्ट हैं तो आपके लिए वही सही है.
Successful Entrepreneur बनने के लिए क्या जरूरी है:
- कुछ अपना करने की इच्छा होना.
- क्या करना है इस बात को लेकर mind में clarity होना.
- अपनी idea में पूर्ण विश्वास होना. आप जो भी करने जा रहे हैं अगर उसको लेकर आपके मन में बहुत सारे doubts हैं तो आपका सफल होना मुश्किल है.
- Failure के लिए तैयार रहना. हो सकता है आपका आईडिया क्लिक ना करे, ऐसे में इस सिर्फ एक सबक के रूप में लें, और नयी आईडि या के साथ जुट जाएँ.
- Backup Plan ready रखना. हम सभी कि एक risk appetite होती है, जिसके आगे हम रिस्क नहीं उठा सकते. तो यदि आपका venture fail हो जाता है तो ऐसे में आप कैसे bounce back करेंगे , इसके लिए एक plan होना जरूरी है. मेरे विचार से यदि आप किसी जॉब में हैं और साथ ही आपके पास एक business idea है जिसमे आप desperately interested हैं तो job से resign करके अपना काम शुरू करने से बेहतर होगा कि आप इस side-business के रूप में शुरू करें या आप एक लम्बी छुट्टी लेकर इस आईडिया का pilot run करें.
- Perseverance : अपने काम को लेकर दृढ रहे. बीच में कई बार ऐसा लग सकता है कि आप सफल नहीं हो पायेंगे, लेकिन ऐसे मौकों पर आपको खुद से positive talk करनी होगी, ज्यादातर entrepreneurs इसी qualityके ना होने की वजह से सफल नहीं हो पाते. वो कभी ये जान ही नहीं पाते कि अगर वो कुछ देर और हिम्मत नहीं हारते और टिक कर काम करते तो वो एक सफल व्यवसाई होते.
- थोडा सा luck. पहले मैं luck को उतना importance नहीं देता था, पर मेरे कुछ ऐसे experience रहे हैं कि मुझे लगता है कि ये भी एक important factor है.
Entrepreneurship से सम्बंधित कुछ myths :
- Entrepreneurs पैदा होते हैं बनाये नहीं जा सकते: ऐसा नहीं है. कोई भी कभी भी एक उद्यमी बन सकता है.
- Entrepreneur बनने के लिए किसी innovative idea का होना जरूरी है: ऐसा बिलकुल नहीं है ,आप औरों द्वारा successfully implement किये गए ideas को उठा कर दुबारा अपने तरीके से implement करके भी एक सफल उद्यमी बन सकते हैं.
- उद्यमी बनने के लिए experience का होना ज़रूरी है: ऐसा भी आवश्यक नहीं है. Suhas Gopinath, जिनकी success story मैंने इस ब्लॉग पर आपके साथ share की हुई है, इसका एक जीता जागता उदाहरण हैं कि छोटी सी उम्र में भी multi million dollar company खड़ी की जा सकती है.
- Entrepreneur बनने के लिए किसी चीज को लेकर passionate होना जरूरी है: मेरे हिसाब से ऐसा जरूरी नहीं है, पर ऐसा जरूर है कि यदि आप passionate होंगे तो आपके business के successful होने के chances कई गुना बढ़ जायेंगे. for example हम सब जानते हैं कि Kapil Dev का passion cricket है पर वो एक सफल उद्यमी भी हैं, चंडीगढ़ में उनका hotel business है. जरूरत है अपने business में interest लेने की और उसमे efforts लगाने की ,पर यदि आप passionate भी हैं तो ये सोने पे सुहागा होने वाली बात है. Entrepreneur बनना एक logical decision है, जितना effort आप अपनी नौकरी में लगाते हैं उतना अगर अपने business में लगाएं तो शायद कहीं ज्यादा earn कर सकते हैं.
- Entrepreneur बनने के लिए किसी तरह की पढाई-लिखाई या training होना आवश्यक है: ये भी आवश्यक नहीं है है. Shri Mahila Griha Udyog Lijjat Papad की स्थापना कुछ अनपढ़ महिलाओं द्वारा ही की गयी थी , और आज इसका turnover 650 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.
- अपना business शुरू करने से पहले सब कुछ perfectly planned होना चाहिए: ये भी एक मिथक है. कई लोग इसी चक्कर में on field कुछ करने के से पहले अपना सारा time on paper discussion करने में ही लगा देते हैं. जरूरत है कि कुछ आगे की planning करके अपना काम शुरू करने की, बाद में खुद बखुद रास्ते बनते जाते हैं.
- Business करके रातों रात करोडपति बना जा सकता है: बिलकुल गलत. किसी व्यवसाय में सबसे पहले आपको value create करनी होती है.और फिर उसे sell करना होता है.और ये सब करने में कई साल भी लग सकते हैं. Business अमीर बनने का रास्ता है पर shortcut नहीं.
यदि आप भी एक entrepreneur बनना चाहते हैं या कभी भविष्य में ऐसा करने की इच्छा रखते हैं तो उम्मीद है ये लेख आप के लिए कुछ मददगार होगा.इस ब्लॉग पर पहले share किया गया लेख करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये……. भी आपके लिए helpful हो सकता है.
मैं आगे भी entrepreneurship से सम्बंधित Hindi Articles लिखने की कोशिश करूँगा,और यदि आप अपनी तरफ से कुछ contribute करना चाहते हैं तो achhikhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं. Thanks.
निवेदन: यदि आपके पास भी entrepreneurship से सम्बंधित कुछ अच्छी बातें हैं तो comment के ज़रिये ज़रूर share करें.


ek samanya adami ped ko sirf ped dekhata h
lekin ek entrepreneur uske fal aur fal se wah kitne ped bana sakta h yah dekta h.
Sir, recently i have started my own business. I very impress & motivated from your tips. Thank Youso much.
mujhe ek bat samajh nai ai pahle to ap kahte hai ki bal pakne se pahle carorpati banna hai to busines acha hai . or phir last line me yah bhi kahte hai ki safal hone me kai sal bhi lag sakte hai
please repley me…
Of course safal hone me time to lagega hii , koi bhi buisness jamana itna aasaan nahi hai. Aapko ise kaafi samay dena padta hai. Par as compared to a job it will take much lesser time.
Hello sir,
I’m kamal joshi, from haldwani, nainital.
& I’m a graphic designer.
Sir, I want to start a design studio in the city bt I don’t know how to start it in design field here, & I’ m very confuse about it,
Can u please help me too by posting an article on designing field.
sir whatever you have told its reality & I also feel like what you have said but after read this post I am so great full & thanks for guiding us
If you want to start your own business and you don’t know how to start and from where to start and what are the paper’s requirement or any such type of questions ..if u have then visit this site http://www.smallb.in [Hindi & English].
Good Luck Guys!
मिश्रा जी नमस्कार वास्तब में ही जब आपके ब्लाग पर आते हैं तो एक अनौखी प्रेरणा पाते हैं इसमें कहीं कोई झूठी बात है ही नही औऱ में तो प्रत्येक मित्र को आपके इस महत्वपूर्ण ब्लाग के बारे में बताता हूँ क्योंकि प्रेरणा प्रद कहानियों का यहाँ खजाना आपने भरा हुआ है।मैने विद्यार्थियों के लिए एक नये ब्लाग को शुरु किया है आपके पाठकों व आपसे अनुरोध है कि द लाइट आफ आयुर्वेद के साथ साथ अब इस नये ब्लाग http://gyankusum.blogspot.in/ पर भी जाकर हमें प्रेरणाप्रद टिप्पणी करें जिससे हम भी ज्यादा से ज्यादा नया व प्रेरणाप्रद लिख सकें जो समाज के काम आवे ।
Thank u sir … this is very helpfull
mai ek b tec civil ka student hu mai bhi business shuru karna chahta hu pr confuse hu samaj me nhi aata ki kya shuru kare aur kaise sir pls suggest me
Mr. Mohd Haroon Khan
First you go for job and observe how the things are being done. Do this for a few years and after some years start your own business. This way you will be more assured and successful.
You may fly airplane for many hours in the video game but will not be able to fly the airplane in reality. But if you have flown the airplane for a few hours and the compulsion occurs, your mind will immediately recapture but you have actually learnt while flying the air plane though for few hours.
Doing B.Tech in civil is like playing video game. So go for some experience, I suggest.
For any other query or mentoring, feel free to contact me on mympi98@gmail.com.
Wish you all success,
Prof P.K.Keshap
very helpful lines for a new comer or beginer. googs sorce of enery for build up our confidence…..
thanks a lot…….
Very helpfull..
i like this post i also want to become Enterpreneur .this post helps me lot thanks for this post