सफलता का रहस्य / Secret of Success in Hindi
एक बार एक नौजवान लड़के ने सुकरात से पूछा कि सफलता का रहस्य क्या है?

सुकरात ने उस लड़के से कहा कि तुम कल मुझे नदी के किनारे मिलो. वो मिले. फिर सुकरात ने नौजवान से उनके साथ नदी की तरफ बढ़ने को कहा.और जब आगे बढ़ते-बढ़ते पानी गले तक पहुँच गया, तभी अचानक सुकरात ने उस लड़के का सर पकड़ के पानी में डुबो दिया.
लड़का बाहर निकलने के लिए संघर्ष करने लगा , लेकिन सुकरात ताकतवर थे और उसे तब तक डुबोये रखे जब तक की वो नीला नहीं पड़ने लगा. फिर सुकरात ने उसका सर पानी से बाहर निकाल दिया और बाहर निकलते ही जो चीज उस लड़के ने सबसे पहले की वो थी हाँफते-हाँफते तेजी से सांस लेना.
सुकरात ने पूछा ,” जब तुम वहाँ थे तो तुम सबसे ज्यादा क्या चाहते थे?”
लड़के ने उत्तर दिया,”सांस लेना”
सुकरात ने कहा,” यही सफलता का रहस्य है. जब तुम सफलता को उतनी ही बुरी तरह से चाहोगे जितना की तुम सांस लेना चाहते थे तो वो तुम्हे मिल जाएगी” इसके आलावा और कोई रहस्य नहीं है.
दोस्तों, जब आप सिर्फ और सिर्फ एक चीज चाहते हैं तो more often than not…वो चीज आपको मिल जाती है. जैसे छोटे बच्चों को देख लीजिये वे न past में जीते हैं न future में, वे हमेशा present में जीते हैं…और जब उन्हें खेलने के लिए कोई खिलौना चाहिए होता है या खाने के लिए कोई टॉफ़ी चाहिए होती है…तो उनका पूरा ध्यान, उनकी पूरी शक्ति बस उसी एक चीज को पाने में लग जाती है and as a result वे उस चीज को पा लेते हैं.
इसलिए सफलता पाने के लिए FOCUS बहुत ज़रूरी है, सफलता को पाने की जो चाहता है उसमे intensity होना बहुत ज़रूरी है..और जब आप वो फोकस और वो इंटेंसिटी पा लेते हैं तो सफलता आपको मिल ही जाती है.
फोकस के महत्त्व को समझने के लिए इस पोस्ट को ज़रूर पढ़ें: सफलता के लिए ज़रूरी है Focus
Watch it on You Tube
इन कहानियों को भी ज़रूर पढ़ें :
- ग्लास को नीचे रख दीजिये
- ज़िन्दगी के पत्थर, कंकड़ और रेत
- जीवन की डोर
- कृष्ण, बलराम और राक्षस
- कछुआ और खरगोश – वो कहानी जो आपने नहीं सुनी!
- तीन ज्ञानवर्धक प्रेरक प्रसंग
— पढ़ें प्रेरणादायक कहानियों का विशाल संग्रह —
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

बहुत अज़छा लगा इस कहानी को पढकर
Thanks
after reading your article I feel changing in my life ..
Thank you
kiran sagar
corbett tiger reserve.
uttrakhand
Thanks Acchi Khabar.. wakai me yah naam suit krta hai !!!!
जब आप सही चीज़ करने का सही समय पर निर्णय ले सकते हे तभी आप कुछ कर सकते हे आपके निर्णय और उन्हें पूरा करने के लिए किये गए नियमित प्रयास ही आपकी सफलता तय करते हे
sir jo baat aapne batai hai uska koi mol nahi h lagta h jindagi ki kafi gehrai ko aap jaan chuke ho. awesome
इस कहानी का सन्देश हमें एक बार फिर से यह याद दिलाता है कि सफल होने का रहस्य इतना भी गूढ़ नहीं कि उसे समझा ही न जा सके |जीवन में कौन सफलता नहीं चाहता ?हर कोई चाहता है कि उसे उसकी मंजिल ज़रूर मिले |लेकिन मात्र चाहने से तो बात बनने से रही |लक्ष्य की जानकारी, उसका निर्धारण यानि कि स्वयं को पहचानना कि मुझे चाहिए क्या ,तत्पश्चात् observation के द्वारा उचित साधनों का चयन,अपने से अनुभवी तथा विश्वसनीय व्यक्ति की राय ,एकाग्र और शांत मन [ऐसा मन जिसमें शत्रु के लिए भी मित्रभाव हो ]एवं अथक प्रयास तथा अद्वितीय उत्साह -ये कुछ ऐसे उपकरण हैं जो हमें हमारी मंजिल तक ज़रूर पहुँचायेंगे |यही विशवास ”सफलता का रहस्य ” है |
आभार
रजनी सडाना
Thanks Rajni ji
बस ऐसी ही तड़प हो…
बहोत अच्छा लगा यह जानकर कि सफ़लता का रहस्य क्या है ?
दुसरी बात यह कि मै Proud फ़िल करता हुं क्यो की आपके जैसे अच्छे विचारों कि व्यकी की साईट मै रोजाना पढता हुं गोपाल जी ।
i like it
bahut khoob. thnx, for achhikhabar.
Wonderful!! 🙂
Thanks
Chandan
Thank u so much sir ,ur website is so gud