एक बार एक जोकर सर्कस मे लोगो को एक चुटकुला सुना रहा था। चुटकुला सुनकर लोग खूब जोर-जोर से हंसने लगे । कुछ देर बाद जोकर ने वही चुटकुला दुबारा सुनाया । अबकी बार कम लोग हंसे । थोडा और समय बीतेने के बाद तीसरी बार भी जोकर ने वही चुटकुला सुनाना शुरू किया ।

पर इससे पहले कि वो अपनी बात ख़त्म करता बीच में ही एक दर्शक बोला, ” अरे ! कितनी बार एक ही चुटकुला सुनाओगे…. कुछ और सुनाओ अब इस पर हंसी नहीं आती। “
जोकर थोड़ा गंभीर होते हुए बोला , ” धन्यवाद भाई साहब , यही तो मैं भी कहना चाहता हूँ…. जब ख़ुशी के एक कारण की वजह से आप लोग बार- बार खुश नहीं हो सकते तो दुःख के एक कारण से बार-बार दुखी क्यों होते हो , भाइयों हमारे जीवन में अधिक दुःख और कम ख़ुशी का यही कारण है…हम ख़ुशी को आसानी से छोड़ देते हैं पर दुःख को पकड़ कर बैठे रहते हैं … “
मित्रो इस बात का आशय यह है कि जीवन मे सुख-दुःख का आना-जाना लगा रहता है ।पर जिस तरह एक ही खुशी को हम बार बार नही महसूस करना चाहते उसी तरह हमें एक ही दु:ख से बार-बार दुखी नहीं महसूस करना चाहिए । जीवन मे सफलता तभी मिलती है जब हम दु:खो को भूलकर आगे बढने का परयत्न करते है ।

Rahul Singhaniya
Rahul Singhaniya
Bhiwani , Haryana
Rahul is a Science graduate and is currently preparing for IAS exams.
————-
We are grateful to Mr. Rahul Singhaniya for sharing this inspirational story with AKC. We wish him all the very best for his bright future.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.

Very Nice Story………..
My wishes are always with you for preparing of IAS Exam………..
GOOD THINKING
बहुत खूब, एक कड़वा सत्य है जिसे कोई नकार नहीं सकता है, धन्यवाद राहुलजी.
इस सत्य के साक्षात्कार से किसी शायर की ये पंक्तियां याद आ गई :
गम न कर पक्की सड़क गर है नहीं तो क्या
धूल मिट्टी से सना ही सही रस्ता तो है
बस एक बार मुस्कुराइये ******************
एक रोचक कहानी |
“जीवन मे सफलता तभी मिलती है जब हम दु:खो को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयत्न करते है |”
प्रशंसनीय एवं मार्गदर्शक संदेश |
आभार
रजनी सडाना
thank you so much Gopal sir..aapne meri story ko AKC par post kiya…aur thank you so much all of you…
Dear Rahul,
Thanks Mr. Rahul Singhaniya
Realy nice story short story but Knowledge ful.
Very inspiring n true.Thanks n keep it up Rahul.
Thanks Mr. Rahul Singhaniya
बहुत ही अच्छा धन्यवाद…….
बहुत अच्छा लेख है । आपको सधन्यवाद