Hindi Story on Counting Your Blessings
ज़िन्दगी में अच्छी बातों पर ध्यान देने की सीख देती हिंदी कहानी
एक दिन एक प्रोफ़ेसर अपनी क्लास में आते ही बोला, “चलिए, surprise test के लिए तैयार हो जाइये।
सभी स्टूडेंट्स घबरा गए…कुछ किताबों के पन्ने पलटने लगे तो कुछ सर के दिए नोट्स जल्दी-जल्दी पढने लगे।
“ये सब कुछ काम नहीं आएगा….”, प्रोफेसर मुस्कुराते हुए बोले, “ मैं question paper आप सबके सामने रख रहा हूँ, जब सारे पेपर बट जाएं तभी आप उसे पलट कर देखिएगा।”
पेपर बाँट दिए गए।
“ठीक है! अब आप पेपर देख सकते हैं!”, प्रोफेसर ने निर्देश दिया।
अगले ही क्षण सभी question paper को निहार रहे थे, पर ये क्या इसमें तो कोई प्रश्न ही नहीं था! था तो सिर्फ वाइट पेपर पर एक ब्लैक स्पॉट!
ये क्या सर, इसमें तो कोई question ही नहीं है?, एक छात्र खड़ा होकर बोला।
प्रोफ़ेसर बोले, “जो कुछ भी है आपके सामने है, आपको बस इसी को एक्सप्लेन करना है… और इस काम के लिए आपके पास सिर्फ 10 मिनट हैं…चलिए शुरू हो जाइए…”
स्टूडेंट्स के पास कोई चारा नहीं था…वे अपने-अपने answers लिखने लगे।
समय ख़त्म हुआ, प्रोफेसर ने answer sheets collect कीं और बारी-बारी से उन्हें पढने लगे।
लगभग सभी ने ब्लैक स्पॉट को अपनी-अपनी तरह से समझाने की कोशिश की थी लेकिन किसी ने भी उस स्पॉट के चारों ओर मौजूद white space के बारे में बात नहीं की थी।
प्रोफ़ेसर गंभीर होते हुए बोले, “इस टेस्ट का आपके academics से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही मैं इसके कोई मार्क्स देने वाला हूँ…. इस टेस्ट के पीछे मेरा एक ही मकसद है….मैं आपको जीवन की एक अद्भुत सच्चाई बताना चाहता हूँ…
देखिये…इस पूरे पेपर का 99% हिस्सा सफ़ेद है…लेकिन आप में से किसी ने भी इसके बारे में नहीं लिखा और अपना 100% answer सिर्फ उस एक चीज को explain करने में लगा दिया जो मात्र 1% है… और यही बात हमारे life में भी देखने को मिलती है… समस्याएं हमारे जीवन का एक छोटा सा हिस्सा होती हैं, लेकिन हम अपना पूरा ध्यान इन्ही पर लगा देते हैं…कोई दिन रात अपने looks को लेकर परेशान रहता है तो कोई अपने करियर को लेकर चिंता में डूबा रहता है तो कोई और बस पैसों का रोना रोता रहता है।
क्यों नहीं हम अपनी blessings को count करेक खुश होते हैं… क्यों नहीं हम पेट भर खाने के लिए भगवान को थैंक्स कहते हैं…क्यों नहीं हम अपनी प्यारी सी फॅमिली के लिए शुक्रगुजार होते हैं….क्यों नहीं हम लाइफ की उन 99% चीजों की तरफ ध्यान देते हैं जो सचमुच हमारे जीवन को अच्छा बनाती हैं।
चलिए आज से हम life की problems को ज़रुरत से ज्यादा seriously लेना छोडें और जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को enjoy करना सीखें ….तभी हम ज़िन्दगी को सही मायने में जी पायेंगे!”
Other Related Stories in Hindi:
- ज़िन्दगी के पत्थर, कंकड़ और रेत
- ग्लास को नीचे रख दीजिये
- मकड़ी, चीँटी और जाला
- सौ ऊंट
- तीन प्रसिद्द ज़ेन कथाएँ
250+ प्रेरणादायक कहानियों का विशाल संग्रह
Did you like the Short Hindi Story on Counting Your Blessings? ये कहानी आपको कैसे लगी? कृपया कमेन्ट के माध्यम से बताएं.
Note: This story is inspired from the story: INSPIRATIONAL SHORT STORY WITH MORAL : THE BLACK SPOT
यदि आपके पास Hindi में कोई article, story, business idea या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

jivan ko kya kah sakte ?
ham aksar vah black spot yaad rakhate,jo hota nahi
aur khushiyoka amber white infinite ki taraf sochate nahi
yahi chamtkaar hai !
khani yahi deeha me jaa rahi
ruko nahi hanso !ki vah black spot ,white amber ban jaye
reality ke bahut kareeb.
aise hi achche aur upyogi lekh likhte rahiyega.
kabhi kabhi choti choti baate bahut bada kuch sikha jati hai jisse jivan ko dekhne ka najriya hi badal jaata hai …..very positive
Wonderful story,hum jane anjaane problems se ghire rehte he or khush hona hi bhul jaate he,hume aisa n kar jivan ke sirf 1 pehlu ko n dekh sabhi pehlu ko dekhna chahiye.
Thank you everybody for your comments.
Bahut achhi kahani hai. stress lene se koi samsya ka samadhaan nahi milta balki apne soch ko badal ke problem ke solution ki taraf dhyaan dena chahiye. share karne ke liye thanks!
sukriya gopal ji…apake es story ne tension ko dur bhaga diya…
Thanks Gopal ji for sharing this story.I like this story very much. It gives the perspective for looking at our life in true sense.
This is very nice story…….
Awesome
Really!
Very Inspirational story…
Thank You! Gopal JI
Bahut Achchi story, ham hamesha hi apni choti choti problem ka jyada tension lete hain, balki tension lene se vo problem solve nahi hoti aur bhi badh jati hain. aapki ye story padhakar shayad logo ka tension ki taraf dekhane ka najariya badal jayenga.