कोई महान काम करने की शुरुआत कहाँ से होती है?
I think, ये इस सोच के साथ शुरू होती है कि – वो सबसे बड़ी चीज क्या है जो मैं कर सकता हूँ?

दोस्तों, हमारी ज़िन्दगी वो है जो हमने इसे अपनी choices से बनाया है. किसी भी समय में हमारे पास बहुत सी choices होती हैं…बहुत से विकल्प होते हैं… हम कौन सा विकल्प चुनते हैं यही हमारी ज़िन्दगी को define करता है. जो लोग सचमुच महान काम करते हैं… वो सिर्फ एक ही विकल्प चुनते हैं….और वो होता है उस काम का चुनाव करना जिसे करना वे सचमुच बड़ा मानते हैं…. ये वो सबसे बड़ी चीज होती है जो वो अपनी मौजूद परिस्थिति, स्किल्स और टैलेंट के दम पर कर सकते हैं.
महात्मा गांधी चाहते तो साउथ अफ्रीका में आराम से वकालत कर अपनी ज़िन्दगी काट सकते थे… लेकिन उनके सामने जो सबसे बड़ी चीज वो कर सकते थे वो थी भारत की आज़ादी के लिए काम करना.
महेंद्र सिंह धोनी रेलवे की नौकरी कर अपनी लाइफ आराम से बिता सकते थे….लेकिन उनके सामने जो सबसे बड़ी चीज वो कर सकते थे वो था भारत की और से खेलना.
मैं भी अपनी IT job में ग्रो कर सकता था….लेकिन मेरे सामने जो सबसे बड़ी चीज मैं कर सकता था वो थी AchhiKhabar.Com (AKC) के माध्यम से positivity spread करना… सकारात्मकता फैलाना.
हो सकता है आप जिस बड़ी चीज के पीछे भागें उसमे असफल हो जाएं…लेकिन याद रखिये-
वे जो अपने सपनो का पीछा करते हुए असफल हो जाते हैं वे दूसरों के सपनो को सच करने में सफल होने वालों से बेहतर होते हैं.
आपका सपना क्या है? आपके सामने वो सबसे बड़ी चीज क्या है जो आप कर सकते हैं?
यहाँ मैं तीन बातें साफ़ करना चाहूँगा-
पहली,
मैं यहाँ fantasy की बात नहीं कर रहा… आपको सचमुच उस चीज के बारे में सोचना है जो आप कर सकते हैं…. जिसे कर ले जाने की आपके अन्दर से belief है. यानी, आपको दुनिया में कौन-कौन सी बड़ी चीजें हो सकती हैं इस बारे में नहीं सोचना है, आपको बस ये सोचना है कि वो कौन सा बड़ा काम है जो आप कर सकते हैं.
दूसरी,
वो बड़ी चीज जो आप कर सकते हैं, समय के साथ बदल सकती है. और बदलने के कई कारण हो सकते हैं-
- आपने जो सोचा था कर लिया और अब आप कुछ और बड़ा करना चाहते हैं.
- आप realize करते हैं कि आप जो करना चाहते थे उसे करना आपके लिए संभव नहीं है (and it is absolutely fine…), और फिर आप next big thing करने का निश्चय करते हैं.
- etc.
तीसरी,
वो बड़ी चीज कुछ भी हो सकती है. ज़रूरी नहीं कि वो ऐसी ही हो जिससे करोड़ों लोगों की लाइफ बदल जाए …ये सिर्फ इतनी सी भी हो सकती है कि आपकी लाइफ बदल जाए. ज़रूरी नहीं कि ये कोई non-materialistic thing हो, ये पैसा कमाने और शहर का सबसे रईस आदमी बनना भी हो सकता है.
“बड़ी चीज” हर इंसान के लिए अलग हो सकती है. किसी के लिए भूखों को खाना खिलाना बड़ी चीज है तो किसी के लिए सबसे बड़ा डांसर बनना बड़ी चीज है…. इसलिए याद रखिये आपको सिर्फ इससे मतलब होना चाहिए कि आपकी अपनी नज़र में वो सबसे बड़ी चीज क्या है जो आप कर सकते हैं!
क्या आप उस “बड़ी चीज” को कर रहे हैं? या कम से कम जानते हैं कि वो क्या है? अगर कर रहे हैं तो बहुत अच्छी बात है, अगर जानते हैं तो भी कुछ बेहतर है….लेकिन अगर आपको पता ही नहीं कि वो क्या है तो आपको उसे पता करना चाहिए… और फिर हर संभव कोशिश करनी चाहिए उसे हकीकत बनाने की!
पर जानते हैं इसमें सबसे बड़ी दिक्कत क्या है?
दिक्कत ये है कि हम छोटी-छोटी चीजों में इतना उलझे रहते हैं की सोचते ही नहीं कि- Life’s Great सिर्फ एक style statement नहीं हमारी हकीकत बन सकता है….ये ज़िन्दगी सचमुच महान बन सकती है… और ये महान बनने के लिए ही है….अगर मैं इसे महान नहीं बना पा रहा तो ये मेरी गलती है….अगर आप इसे महान नहीं बना पा रहे तो ये आपकी गलती है…
चलिए बंद करते हैं इस गलती को….और बनाते हैं महान इस जीवन को!
All the best!
Must read self-improvement articles:
- सफल होना है तो Time Table नहीं To Do List बनाएँ!
- कैसे बनता है कोई extraordinary?
- कैसे पाएं सफलता? ३ ज़रूरी बातें!
- लम्बा कूदना है तो पीछे हटने से मत डरो !
- जेल से निकलना है तो सुरंग बनाइये !
यह लेख (The Biggest Thing That You Can Do in Hindi) आपको कैसा लगा? क्या आप भी वो कर रहे हैं या करने जा रहे हैं जिसे आप सबसे बड़ा काम समझते हैं जो आप कर सकते हैं? कृपया कमेन्ट के माध्यम से अपने विचार शेयर करें.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, business idea, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

बहुत बढिया ये तो सही है कि कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती है अगर आप एक बार फैल हो गए तो क्या हुआ एक ओवर मे छ बाल होती हैं पता नही कोण सी बाल पर हिट लग जाए इसलिए असफलताओं से डरकर नहीं रहना चाहिए बल्कि उनसे सीखना होता है कि मैंने जो गलतियां पिछली बार की थी इस बार उसमें सुधार हो
Gopal ji aapne bahut achhe tarike se yaha par bataya hai ki kon si cheez hum kar sakte hain or kaise kar sakte hain. Thanks
Nice Post Gopal Sir………..Aapke post ka mai hamesha intjar karti rahati hu…..
Thanks you sir
Nice Article Gopal Sir…!
Gopal Ji,bahut hi preranadayak lekh.
सचमुच आप द्वारा प्रस्तुत लेख बहुत ही रोचक है और ये नवयुवको के लिये अतिमहत्वपूर्ण और प्रेरणा दायक है आप को नई दिशा देने के लिये सादर धन्यबाद
Very nice post, Sach me hum chhoti chhoti cheezon me ulajh se gaye hain,, thanks for this post
गोपाल जी आपने बिल्कुल सही कहा बड़ा कार्य करने का मतलब सिर्फ ढेर सारे पैसे कमाकर बड़ा बनाना नहीं है | इंसान बड़ा बनता है अपने किए गए अच्छे कार्यों से | इस संसार में जो कुछ है वह सब अपना है बस जरुरत है तो उसमें से अपने पसंद के कार्य का चयन कर आगे बढ़ने का, कुछ बड़ा करने का | धन्यवाद गोपाल जी इस motivational लेख को share करने के लिए |
Great sir motivate us like this
gopal जी , मुझे आपकी पोस्ट्स में जो आप लोगो का उधाहरण प्रस्तुत करते हैं ये मुझे बहुत पसंद आता है , आप ऐसी ही अच्छी जानकरी हमे देते रहेंगे |
जय हिन्द !!