प्रिय मित्रों,
आज (१४ सितम्बर) “हिंदी दिवस” है। आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं।
हर साल इस दिन मैं हिंदी भाषा से जुड़ी कोई रोचक सामग्री आपके साथ साझा करता हूँ। और इसी कड़ी में मैं आज आपसे हिंदी फिल्म उद्योग यानी बॉलीवुड से जुड़ी एक बेहद रोचक पहेली पूछ रहा हूँ।

बॉलीवुड के दो दिग्गज – गुलज़ार साहब और जावेद अख्तर जी
बॉलीवुड इसलिए क्योंकि हिंदी भाषा को हिंदी भाषी क्षेत्रों से निकाल कर अन्य राज्यों व पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम जितने अच्छे ढंग से बॉलीवुड ने किया है उतना किसी सरकारी योजना या अन्य प्रयासों ने भी नहीं किया है.
- पढ़ें: हिंदी भाषा से जुड़े 15 रोचक तथ्य जो शायद आप नहीं जानते!
- हिंदी दिवस पर भाषण: हिंदी को हमारी ज़रुरत नहीं, हमें हिंदी की ज़रुरत है!
आज की ये पहेली उन महान हिंदी लेखकों को समर्पित है जिन्होंने अपनी लेखनी से ऐसे-ऐसे संवाद लिखे जिनका जादू आज भी सिर चढ़ कर बोलता है. तो आइये देखते हैं यह पहेली।
हिंदी दिवस पर बॉलीवुड से जुड़ी रोचक पहेली
मुंगेरी लाल जी को फिल्मों का बड़ा शौक था। एक बार उन्होंने सोचा कि क्यों न हिंदी फिल्मों के 10 प्रसिद्द डायलॉग और उनके लेखकों की सूचि तैयार की जाए। फिर क्या था मुंगेरी लाल जी ने कलम उठायी और अपनी लिस्ट बनाने बैठ गए। पर बेचारे आदत से मजबूर थे।
डायलॉग लिखने के बाद वे अपने हसीन सपनों में खो गए और एक उल्टी-सीधी लिस्ट बना डाली जिसमे उन्होंने डायलॉग कुछ लिया तो राइटर का नाम कुछ और। अब आपको उनको सपनो की दुनिया से निकाल कर हकीकत की दुनिया में वापस लाना है और उनकी सही-सही लिस्ट तैयार करानी है और कमेंट के माध्यम से हमें अपना उत्तर बताना है।
तो ये रही मुंगेरीलाल जी की लिस्ट जिसे आपको ठीक करना है
डायलॉग (कॉलम A) | लेखक (कॉलम B) |
1. मूछें हों तो नत्थूलाल जैसी हों वरना ना हों। | a. नासिर हुसैन |
2. एक मच्छर साला आदमी को हिजड़ा बना देता है । | b. नीरज पाण्डेय |
3. बाबू मोशाय ज़िन्दगी बड़ी होनी चाहिए लम्बी नहीं। | c. जावेद अख्तर |
4. इंसान नाम में मजहब ढूंढ लेता है। | d. जावेद सिद्दीकी |
5. आज मेरे पास पैसा है, बंगला है ,गाड़ी है…. | e. इन्दर राज आनंद |
6. तारीख पे तारीख…तारीख पे तारीख… | f. हृदय लानी |
7. बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी बातें होती रहती हैं। | g. जावेद अख्तर |
8. कुत्ते-कमीने मैं तेरा खून पी जाऊँगा। | h. दिलीप शुक्ला |
9. रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं नाम है शहंशाह। | i. कादर खान |
10. मोगाम्बो खुश हुआ। | j. गुलज़ार |
विजेता कौन होगा?
➡ जो सबसे पहले सही लिस्ट तैयार करेगा वही विजेता होगा और अगले दिन यानी 15 सितम्बर को मैं इस पोस्ट के अंत में विजेता का नाम व फोटो (यदि उपलब्ध हो पायी तो) प्रकाशित कर दूंगा।
विजेता के अलावा भी जिन लोगों ने सही उत्तर दिया उनके नाम भी पोस्ट के अंत में प्रकाशित किये जायेंग।
उत्तर कैसे देना है?
इस पोस्ट के अंत में आपको एक कमेंट बॉक्स दिखेगा जिसमे आप अपना उत्तर लिख कर सबमिट कर सकते हैं। कृपया अपनी ईमेल आईडी भी उपलब्ध कराएं ताकि विजेता होने पर मैं आपसे संपर्क कर सकूँ।
उदाहरण के लिए अगर आपको लगता है पहला डायलॉग दसवें नम्बर के लेखक ने लिखा है ( जोकि सही उत्तर नहीं है 😉 ) तो या तो आप पूरा-पूरा डायलॉग और लेखक का नाम लिख सकते हैं-
मूछें हों तो नत्थूलाल जैसी हों वरना ना हों। – गुलज़ार
या
आप 1-j
लिखकर अपना उत्तर दे सकते हैं।
➡ नोट: कमेंट करने के तुरंत बाद वो आपको दिखाई नहीं देगा। अप्प्रूव होने के बाद ही कमेंट इस पोस्ट के अंत में दिखायी देगा।
उत्तर कब तक दे सकते हैं?
आज रात 12 बजे तक आप अपने उत्तर कमेंट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
तो हो जाइए तैयार और दिखा दीजिये कि अगर बात हिंदी फिल्मों की हो तो आप ही हैं हीरो नंबर १
—–
सही उत्तर – 15/09/18 को अपडेटेड
सही उत्तर है –
1 – i
2 – f
3 – j
4 – b
5 – c
6 – h
7 – d
8 – a
9 – e
10 – g
यानी-
डायलॉग (कॉलम A) | लेखक (कॉलम B) |
1. मूछें हों तो नत्थूलाल जैसी हों वरना ना हों। | कादर खान |
2. एक मच्छर साला आदमी को हिजड़ा बना देता है । | हृदय लानी |
3. बाबू मोशाय ज़िन्दगी बड़ी होनी चाहिए लम्बी नहीं। | गुलज़ार |
4. इंसान नाम में मजहब ढूंढ लेता है। | नीरज पाण्डेय |
5. आज मेरे पास पैसा है, बंगला है ,गाड़ी है…. | जावेद अख्तर |
6. तारीख पे तारीख…तारीख पे तारीख… | दिलीप शुक्ला |
7. बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी बातें होती रहती हैं। | जावेद सिद्दीकी |
8. कुत्ते-कमीने मैं तेरा खून पी जाऊँगा। | नासिर हुसैन |
9. रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं नाम है शहंशाह। | इन्दर राज आनंद |
10. मोगाम्बो खुश हुआ। | जावेद अख्तर |
और सबसे पहले सही उत्तर देने वाले विजेता हैं
मुकेश पटेल
मुकेश जी हिल सिटी डुंगरपुर के रहने वाले हैं और actualpost.com नाम का ब्लॉग संचालित करते हैं। इस पहेली का विजेता बनने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई।
इसके अलावा तूलिका रस्तोगी जी ने भी सही उत्तर दिया है। उन्हें भी बधाई व शुभकामनाएं।
—
💡 इस पहेली को तैयार करने में मेरी मदद करने के लिए मैं अपकमिंग एक्टर अक्षत पाण्डेय जी का आभारी हूँ.।
Aapki nayi pahal bollywood quiz bahut hi ahhi kosish hai. Aise hi nayi aur aakarshak cheezen readers ko pradan karte rehen.
सर आपको फिल्मों और एक्टर्स के नाम पूछने चाहिए थे..
Javed Akhtar sahab ka koi jawab nahi.. ek se badhkar ek dialogues likhe hain unhone..
1i 2b 3j 4h 5c 6f 7d 8a 9e 10g
1 – i
2 – f
3 – j
4 – b
5 – c
6 – h
7 – d
8 – a
9 – e
10 – g
Thank you Sir… It is very interesting
1 – i
2 – h
3 – j
4 – a
5 – c
6 – f
7 – d
8 – b
9 – e
10 – g
Very difficult Gopal ji
1 – i
2 – f
3 – j
4 – b
5 – c
6 – h
7 – d
8 – a
9 – e
10 – g
बढ़िया प्रयास
1.(i )
2.(b)
3.(J)
4.(h)
5.(g)
6.(f)
7.(d)
8.(A)
9.(E)
10.(c)
अच्छी कोशिश
1.(i )
2.(b)
3.(J)
4.(e)
5.(g)
6.(f)
7.(d)
8.(A)
9.(h)
10.(c)
क्या ये सही है?
अच्छा प्रयास
It is interesting but writer’s name guess karna mushkil hai.