भारत में दो तरह के खेल हैं पहला क्रिकेट दूसरा बाकी सभी। इस देश में क्रिकेट एक ऐसा धर्म है जिसे बाकी सभी धर्मों के लोग फॉलो करते हैं। और आज इस पोस्ट में हम आपको क्रिकेट से जुडी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ व इस खेल के नियम ( cricket rules in Hindi) बताने जा रहे हैं।
Cricket Rules in Hindi
क्रिकेट खलने के नियम
क्रिकेट की शुरुआत कहां हुई, इस बारे में कोई निश्चित प्रमाण प्राप्त नहीं है। अधिकांश इतिहासकार मानते हैं कि क्रिकेट की उत्पत्ति इंग्लैंड में हुई।
‘विजडन’ जिसे ‘क्रिकेट की बाइबिल’ माना जाता है, के अनुसार क्रिकेट का सर्वप्रथम उल्लेख सन 1300 में हुआ। सन 1760 में इंग्लैंड में पहला क्रिकेट क्लब (हैम्बल्डन क्लब) स्थापित किया गया। सन 1873 में इंग्लैंड में क्रिकेट की ऑफिशियल काउंटी चैंपियनशिप शुरू हुई जो कि बाद में अंतराष्ट्रीय खेल बन गया।
- क्रिकेट भारत का लोकप्रिय खेल है।सन 1792 में कोलकाता में क्रिकेट क्लब की स्थापना की गई।
- भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच सन 1932 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के विरुद्ध खेला।
- सन 1934 में भारत में पहली राष्ट्रीय चैंपियनशिप (रणजी ट्रॉफी) की शुरुआत हुई।
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सन 1975 में विश्व कप की शुरुआत की।
पढ़ें: क्रिकेट के भगवान् सचिन तेंदुलकर के 10 सबक
क्रिकेट के महत्वपूर्ण बिंदु
- क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों की संख्या = 11+5 आरक्षित
- मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या = 11
- क्रिकेट बल्ले की लंबाई (हैंडल सहित) = 36 इंच
- विकेट की एक स्टम्प से दुसरे स्टंप तक की दूरी 22 गज
- क्रिकेट बल्ले का सबसे चौड़ा भाग = 4¼ इंच
- क्रिकेट बॉल का घेरा = 13/16 से 9 इंच
- क्रिकेट बॉल का वजन = 5½ से 5¾ ओंस
- विकेट की जमीन से ऊंचाई = 28 इंच
क्रिकेट का मैदान / Size of Cricket Ground
क्रिकेट का मैदान अंडाकार तथा वृत्ताकार होता है। इसकी बाउंड्री लाइन 75 गंज की होती है। विकेट को जोड़ने वाली रेखा दोनों ओर से 5 फुट तक होती है।
क्रिकेट किट / Cricket Kit
क्रिकेट के खिलाड़ी के लिए किट पहनना जरूरी है। 5 दिवसीय मैच में सफ़ेद और एक दिवसीय मैच में भी रंगदार किट पहन सकते हैं।
इसके अतिरिक्त बूट, जुराबें, पैड, दस्ताने और बैट किट के भाग हैं।
बॉल व बेट / Ball and Bat
बाल का रंग लाल व सफेद होता है। इसका भार 5½ ओंस से कम और 5¾ ओंस से अधिक नहीं होना चाहिए।
बाल का घेरा 13/16 से 9 इंच तक हो सकता है। बेट की लंबाई हैंडल सहित 36 इंच होती है। इसकी चौड़ाई 4¼ से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विकेट / Wicket
22 गज की दूरी पर समांतर रूप से विकेट एक स्टंप से दूसरे स्टम्प के सामने लगाए जाते हैं। दोनों ओर की विकेट की चौड़ाई 9 इंच होती है। इसकी 3 स्टम्प और दो गिल्लियां (Bails) होती हैं।
गिलियो की लंबाई 4¾ से 4 इंच और स्टम्प की ज़मीन से ऊँचाई 28 इंच होती है।
बाउलिंग क्रीज़ ओर पॉपिंग क्रीज़ / Bowling Crease and Popping Crease
बाउलिंग क्रीज़ के के मध्य से में स्टंप होते हैं बाउलिंग क्रीज़ 8 फुट 8 इंच चौड़ी होती है। बाउलिंग क्रीज़ के समांतर 4 फुट की दूरी पर पॉपिंग क्रीज विकेटों के पीछे दोनों और लगाई जाती है।
अम्पायर / Umpire
- पहला umpire बॉलर की साइड स्टंप्स के पीछे होता है, उस एरिया को end pitch भी कहा जाता है
- दूसरा बैट्समेन से थोड़ी दूरी पर leg साइड पर होता है, जिसे leg umpire कहते है और
- तीसरा umpire मैदान से बाहर video की मदद से अपनी भूमिका निभाता है
एक ओवर / One Over
- क्रिकेट का मैच 20, 50 या एक दिन में 90 over ( टेस्ट मैच में) का खेला जाता है।
- एक ओवर में 6 वैलिड गेंदें फेंकी जाती हैं।
- बहुत पहेल क्रिकेट के एक ओवर में आठ गेंदें फेंकी जाती थीं।
क्रिकेट के सामान्य नियम / General Cricket Rules in Hindi
(For One – Day and Test Cricket Matches, T20 has Additional Rules)
बाउंड्री व छक्का / Boundary and Sixes
- जब बैट्समैन बॉल को स्ट्रोक मारता है और बाल मैदान को छूकर रेखा से पार चली जाती है तो उसे बाउंडरी या फोर (Four) कहते हैं।
- बाउंड्री के 4 रन मिलते हैं, परंतु यदि बाल मैदान को छुए बिना सीमा रेखा पार कर जाए तो इसे ‘छक्का’ (Sixer) कहा जाता है इसके 6 रन मिलते हैं।
नो – बॉल / No-Ball
- यदी बोलिंग करते समय बालर का अगला पैर, बालिग क्रीज को पार कर जाए तो नो – बॉल कहलाता है।
- यदि बैट्समैन द्वारा नो – बॉल पर कोई स्कोर न बनाया जाए, तो स्कोर में 1 रन जोड़ दिया जाता है।
- नो बॉल पर बैट्समैन कैच आउट या बोल्ड नहीं हो सकता, लेकिन रन आउट हो सकता है।
- इस बॉल के बदले में बॉलर को एक सही बॉल फेंकनी होती है।
➡ क्या आप क्रिकेट के अलावा रमी के गेम में दिलचस्पी रखते हैं, यदि हाँ तो Rummy ares पर जाएं और इस गेम का आनंद लें.
वाइड – बाल / Wide Ball
- जब बॉलर बाल को इतनी ऊंचाई अथवा चौड़ाई से फेंके और अंपायर समझे की यह बाल बैट्समैन की पहुंच से बाहर है, तो इसे Wide – Ball घोषित किया जाता है और Score में 1 रन जोड़ दिया जाता है।
- इस बॉल के बदले में बॉलर को एक सही बॉल फेंकनी होती है।
बाई व लेग बाई / Bye and Leg Bye
- जब बॉल, बैट्समैन के bat अथवा शरीर को छुए बगैर पास से गुजर जाए और कोई रन बन जाए तो उसे बाई (Bye) कहा जाता है,
- परंतु यदि बॉल बैट्समैन के शरीर के किसी भाग को छूकर चली जाए और स्कोर बन जाए तो उसे लेग बाई (Leg Bye) कहते हैं।
Filed Positions in Cricket in Hindi
- long on
- long off
- gully और
- mid on
लॉन्ग ऑन / Long on
लॉन्ग ऑफ / Long off
गली / Gully
मिड ऑन / Mid on
धन्यवाद
Vijay Chandora
Website: helpbookk. com
We are grateful to Mr. Vijay Chandora for sharing this very informative post on Cricket Rules in Hindi. We wish him all the very best for his website and other endeavors.
——–
इन लेखों को भी पढ़ें:
- सचिन तेंदुलकर की प्रशंसा में कहे 20 कथन
- एम.एस धोनी की प्रशंसा में कहे गए 20 शानदार कथन
- नवजोत सिंह सिद्धू फेमस 1 लाइनर्स
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 32 बेस्ट इंस्पायरिंग थॉट्स
- फ़ुटबाल के जादूगर पेले के बेस्ट थॉट्स
Hindi Essays & Biographies की लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
Did you like this post on Cricket Rules in Hindi? / क्रिकेट खेलने के नियमों पर यह पोस्ट आपको कैसी लगी? कृपया कमेन्ट के माध्यम से अपने विचार शेयर करें.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, story, essay या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: [email protected].पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
——
В каталоге известного казино Pin Up в России представлен отличный выбор игр. Они выпущены проверенными провайдерами, который предлагают только сертифицированные развлечения. Игроки российского ПинАп казино могут запускать стандартные автоматы, более современные слоты с 3D графикой, различные настольные и карточные игры. Большинство развлечений доступно в демонстрационном режиме. Исключение составляют только настольные игры в Live формате, которые представлены с живым дилером. Бесплатная версия игр в казино Пин Ап в России запускается на виртуальные деньги и используется для тестирования.
Rahul jain says
Thanks for sharing information sir
Khaskhabr says
Nice