Surya Kumar Yadav Biography in Hindi। सूर्यकुमार यादव की जीवनी
Suryakumar Yadav (Cricketer) Biography। Age, Wife, Parents, Family Friends States, Address, Team, Information। Surya Yadav Net Worth, Lifestyle, Education. Likes Dislikes। SK Yadav Endowments, Essay, Home Town, Coach, Jersey Number, Nick Name

| नाम ( Name) | सूर्यकुमार यादव |
| उपनाम | SKY |
| पिता (Father’s Name) | अशोक कुमार यादव |
| माता (Mother’s Name) | स्वप्ना यादव |
| पत्नी (Rishi Sunak Wife) | देविशा शेट्टी |
| नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
| जन्म तारीख (Date of birth) | 14 सितम्बर, 1990 |
| जन्मस्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्रा, भारत |
| उम्र (Age) | 32 वर्ष (Year 2022) |
| शिक्षा (Education) | स्नातक (वाणिज्य) |
| पसंदीदा राजनैतिक पार्टी (Politics Parties) | BJP Party |
| पेशा (Profession) | क्रिकेटर |
| धर्म (Religion) | हिंदू (Hindu) |
| जाति (Caste) | अहीर |
| राशि (Zodiac) | कन्या |
| आंखों का रंग (Eyes Color) | काला (Dark Black) |
| कद (Height) | 5.11” Feet (पांच फीट ग्यारह इंच) |
| नेटवर्थ (Net worth) | 50 Crore + |
| फेवरिट क्रिकेटर | सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वसीम अकरम |
| फेवरिट एक्टर | शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण |
भारत का राष्ट्रीय खेल भले ही क्रिकेट नहीं है लेकिन यह इंडिया का सब से पसंदीदा खेल है। विश्वभर में फुटबॉल खेलने वाले देशों की संख्या अधिक है, परंतु क्रिकेट फैन्स दुनियां के कोने कोने में मौजूद है। जब कोई खेल आकर्षण का केंद्र होगा तब उसके खिलाड़ी भी चर्चा का विषय रहेंगे, यह बड़ी स्वाभाविक बात है। उदहारण के तौर पर-
- पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के भगवान तक कहा गया।
- सुनील गावस्कर को लिटल मास्टर की उपाधि मिली थी,
- और ठीक वैसे ही Surya Kumar Yadav को modern Mr. 360 Degree Player कहा जाता है।
वैसे यह उपनाम South Africa के पूर्व क्रिकेटर ए बी डिविलयर्स का रहा है, लेकिन वतर्मान में वह क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, और सूर्या यादव आज के समय में अपने Prime Form में है, ICC की बल्लेबाजों की Ranking में भी उन्होंने हाल ही में महम्मद रिजवान को पछाड़ कर No.1 का स्थान हासिल किया है। और फरवरी 2023 में उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में भी पदार्पण कर लिया।
Surya Kumar Yadav अपने छोटे से करियर में बड़ा नाम हासिल कर चुके हैं। आज यह असाधारण बल्लेबाज भारतीय मिडल आर्डर की रीढ़ की हड्डी समान है, अगर क्रीज पर सूर्या कुछ समय के लिए टिक जाते हैं तो विरोधी टीम से मैच इतना दूर ले कर निकल जाते हैं कि मैच में उनके लिए वापसी मुश्किल हो जाती है।

परिचय और अभ्यास
भारत के धुआंदार मध्यम क्रम के बल्लेबाज सूर्या का पूरा नाम सूर्यकुमार अशोक यादव है। इनका जन्म 14 सितम्बर 1990 के दिन हुआ था और वह मुंबई, महाराष्ट्रा भारत में जन्में हैं। उन्हें SKY के उपनाम से भी बुलाया जाता है। माता का नाम स्वप्ना यादव (गृहिणी) और पिता का नाम अशोक कुमार यादव वह (BARC में अभियंता) इंजिनियर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट की शिक्षा विनोद यादव, चंद्रकांत पंडित और एच एस कामथ से ली है। इनका पसंदीदा शॉट (Sweep Shot) है। मैदान पर सूर्या यादव की बल्लेबाजी शैली अधिकतर आक्रामक रहती है।
सूर्य कुमार यादव की प्राथमिक शिक्षा परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय, मुंबई से संपन्न हुई है। इसके आगे की पढ़ाई उन्होंने परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज से की है। उसके बाद पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स & साइंस मुंबई में उन्होंने डिग्री की पढ़ाई की है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वह वाणिज्य विषय में स्नातक ( Graduate) हैं ! अगर क्रिकेट में सूर्या करियर न बनाते तो उन्हें पायलेट बनने की इच्छा थी। सूर्यकुमार यादव को अंग्रेजी गाने बिलकुल पसंद नहीं आते हैं।
Surya Kumar Yadav Biography in Hindi
सूर्या और देविशा की लव लाइफ
सूर्यकुमार यादव वर्ष 2012 में दक्षिण भारतीय युवती से मिले जिनका नाम देविशा था। उन दोनों की मुलाकात मुंबई के पोद्दार कॉलेज में हुई, तब Surya की उम्र केवल 22 वर्ष रही होगी और देविशा शेट्टी उनसे करीब 3 साल छोटी थीं। SKY को वह पहली नजर में ही पसंद आ गई थीं और वह उनके डांस के भी Fan हो गए थे। धीरे धीरे बात आगे बढ़ी तो दोनों पहले अच्छे दोस्त बने, और जल्द ही सूर्य कुमार यादव ने अपने प्यार का इजहार कर दिया।
आनेवाले समय में यह कपल करीब 3 से 4 साल तक रिलेशन में रहा फिर इन्होने शादी कर ली। इन दोनों का विवाह दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज के साथ हुआ, सूर्य कुमार यादव की पत्नी एक डांसर के साथ साथ सोशल वर्क भी करती हैं, और वह खुद भी SK Yadav की बल्लेबाजी की बड़ी FAN हैं।
करियर हाईलाइट्स (सूर्यकुमार यादव)
10 साल की उम्र से ही सूर्या को क्रिकेट में गहरी रूचि आ गई थी। उन्होंने अपने स्कूल से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके अंकल ने सूर्यकुमार यादव की प्रतिभा को जाना और वही उनके प्रथम कोच भी बने, दिल्ली के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू 89 गेंदों पर 73 रन बनाए। वर्ष 2010 में विजय हज़ारे ट्रॉफी खेलने का मौका मिला, तब गुजरात के खिलाफ 37 गेंदों पर 41 रन बनाए !# वर्ष 2010 में ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू हुआ, और उसी साल अंडर 22 इंडिया टीम में जगह बनाई, जहाँ उन्होंने 1000 से अधिक रन बना डाले।
वर्ष 2011 में सूर्या को रणजी ट्राफी के लिए सिलेक्ट कर लिया गया, इस सीजन में सूर्या यादव ने सेंच्युरी लगा दी। इस सीजन में उन्होंने 9 मैच खेले और 754 रन बना दिए। डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते सूर्या यादव IPL फ्रेंचाइजी की नज़र में आए, और Mumbai Indians टीम ने उन पर दांव लगाया। लेकिन IPL में उनके जौहर KKR के दल में जाने के बाद ज़्यादा नज़र आए।

घरेलु क्रिकेट की बात करें तो वह मुंबई की तरफ से खेलते हैं, IPL में सूर्या Mumbai Indians और KKR की तरफ से खेल चुके हैं, आज 2022 में वह भारतीय T20 टीम के प्रमुख बल्लेबाज बन चुके हैं। 14 मार्च, 2021 के दिन Surya Kumar Yadav को भारत की टी20 टीम में जगह मिली थी, उन्हें यह अवसर इंग्लैंड के विरुद्ध मिला था। 18 जुलाई, 2021 के दिन सूर्या को भारत की एक दिवसीय टीम में जगह मिली, उन्हें श्रीलंका के विरुद्ध यह अवसर मिला था, वह भारत के 236वें एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर बने।
इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते समय सूर्य कुमार यादव अधिकतर 63 नंबर की जर्सी में नजर आते हैं बल्लेबाजी के अलावा सूर्या राइट आर्म मीडियम पेस बोलिंग भी कर लेते हैं, लेकिन International Matches में उन्हें गेंदबाजी करते बहुत कम देखा गया है।
ताना मारते थे लोग
माता पिता को भगवान मानते हैं सूर्यकुमार यादव, इसी लिए हाथ पर उनका टैटू बनवा लिया। सूर्या के माता-पिता को पड़ौसी व् रिश्तेदार ताने मारते थे और कहते थे की बेटे को क्रिकेट में डाल कर उसकी लाइफ बर्बाद कर रहे हो, लेकिन अब सब के मुह बंद हो गए हैं ! वैसे भी सूर्या पढाई में ज़्यादा रूचि नहीं रखते थे और वह अभ्यास में प्रवीण विद्यार्थी भी नहीं थे, इसी लिए Sports में करियर बनाने के लिए परिवार ने भी पूरा सपोर्ट किया। 200 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ करिश्माई बल्लेबाजी करने वाले सूर्य कुमार यादव दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं, क्रिकेटिंग वर्ल्ड में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो उनका फैन नहीं होगा।

क्रिकेट के नए मिस्टर 360 डिग्री प्लेयर का टैग रखने वाले सूर्या यादव (Surya Kumar Yadav) गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने की तरह खेल दिखाते हैं, जो पल भर में अच्छे अच्छे बोलरों की लाइन लेंथ की धज्जियां उड़ा देते हैं। प्रेशर में बल्लेबाज संभल कर खेलते हैं, लेकिन यह बंदा किसी अलग ही प्लैनेट से आया महसूस होता है, दबाव में सूर्या डबल स्पीड से अटैक करने लगते हैं, और टीम को बड़ी तेजी से मुसीबत से दूर ले जाते हैं।
आज के समय में टी20 क्रिकेट में सूर्य कुमार यादव एक महंगे ब्रांड की तरह है, उनका दूर दूर तक कोई मुकाबला नहीं है, ग्राउंड का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां पर स्ट्रोक खेलने में उन्हें दिक्कत होती हो। Surya Kumar Yadav मैच से पहले अपनी माता से बात कर के उनका आशीर्वाद ज़रूर लेते हैं, पिता से ज़्यादा वह अपनी माता के करीब हैं।
अच्छे प्रदर्शन के बाद मौके न मिलने पर डिप्रेशन
क्रिकेट एक मुश्किल खेल हैं। इस Game में स्पर्धा बहुत अधिक होती है। कई बार प्रतिभावान खिलाड़ी मौके न मिलने की वजह से निराश और हताश हो जाते हैं। दिन में घंटों तक प्रेक्टिस करना, परिवार से दूर रहना, फिजिकल ट्रेनिंग और कोचिंग पर पैसा खर्च करना, करियर को दांव पर लगाना और कई तरह के बलिदान देना, एक क्रिकेटर के जीवन का वह कडवा सच है जो बहुत कम लोग जानते हैं। कड़ी मेहनत और त्याग के बावजूद कई बार सूर्यकुमार यादव को इग्नोर किया गया, इस समय पर SKY तनाव में रहते थे, लेकिन उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी।
IPL में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी 2020 में ऑस्ट्रेलिया टूर पर सिलेक्शन न होने पर उदास हो गए थे सूर्या, लेकिन असाधारण प्रतिभा के धनी सूर्या यादव (SKY) को सिलेक्टर्स ज्यादा दिनों तक इग्नोर नहीं कर पाए, और आज यह इन्सान इंडियन टी20 टीम का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर है, यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
व्यक्तिगत जानकारी और पसंद
वैसे तो सूर्यकुमार यादव राजनीती में कम ही इंटरेस्ट लेते हैं, लेकिन वह BJP Party को Follow करते हैं। उन्हें संगीत का अच्छा शौख है, वह गिटार बजाते हैं, वीडियो गेम खेलते हैं, बुक्स पढ़ते हैं और क्रिकेट के अलावा, गोल्फ, तैराकी और फुटबॉल खेलने में भी रूचि रखते हैं। उन्होंने अपने दाहिने कंधे पर एक जनजातीय और अपने माता-पिता का टैटू बनवा कर रक्खा है।
SKY के नाम से मशहूर सूर्या यादव की आँखों का रंग काला और बालों का रंग भी काला है। सूर्यकुमार यादव का कद 5 फीट 11 इंच है, उनका वजन 75 किलो के आसपास रहता है। वह अनुष्क्ति नगर, चेंबूर, मुंबई (भारत) में निवास करते हैं। भारत देश के यह प्रतिभावान खिलाड़ी धुम्रपान से दूर रहना पसंद करते हैं और रेगुलर जिम करने के साथ साथ समतोल आहार (healthy Diet) लेते हैं।
- ड्वेन “दी रॉक” जॉनसन के अनमोल कथन
बाइक & कार कलेक्शन
- स्कोडा सुपर्ब : कीमत 36 लाख रूपये
- ऑडी A6 : कीमत 60 लाख रूपये
- रेंज रोवर : कीमत 60 लाख रूपये
- बी एम् डब्ल्यू 5सीरिज, 530डी : कीमत 70 लाख रूपये
- टोयोटा फॉर्च्यूनर : कीमत 35 लाख रूपये
- BMW S1000 : कीमत 20 लाख रूपये (बाइक)
- सुजुकी हायाबुसा : कीमत 14 लाख रूपये (बाइक)
- हार्ली डेविडसन : कीमत 10 लाख रूपये (बाइक)
FAQs
Q – सूर्यकुमार यादव शाकाहारी हैं या मांसाहारी ?
A – वह मांसाहारी हैं।
Q – सूर्या यादव के पसंदीदा बल्लेबाज कौन हैं ?
A – बल्लेबाजी में वह गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को पसंद करते हैं।
Q – सूर्या (SKY) किन बोलर्स के प्रसंशक हैं ?
A – वह जाहिर खान (भारत) और वासिम अकरम(पाकिस्तान) के बड़े फैन हैं।
Q – सूर्यकुमार यादव को क्या भोजन प्रिय है ?
A – उन्हें खाने में चीनी व्यंजन और बिरयानी बहुत ज्यादा पसंद है।
Q – Surya Yadav Bollywood में किसे पसंद करते हैं ?
A – फिल्मजगत में वह शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण के काम को ज़्यादा पसंद करते हैं।
Q – स्काई की पसंदीदा फिल्म्स कौनसी हैं ?
A – उनको अंदाज अपना अपना, बाजीराव मस्तानी, गोलमाल, हेराफेरी और ओम शांति ओम
फिल्म बहुत पसंद है।
Q – सूर्या किस हास्य कलाकार के फैन हैं ?
A – वह सुनील ग्रोवर (गुत्थी) की कॉमेडी को पसंद करते हैं।
Q – Surya Kumar Yadav की पत्नी का नाम और पेशा क्या है, इन दोनों का विवाह कब हुआ ?
A – वह एक नृत्यांगना है और उनका नाम देविशा (देविशाखा) है ! सूर्या से उनकी शादी
7 नवम्बर 2016 के दिन हुई।
Q – सूर्यकुमार का फैमिली बैकग्राउंड क्या है ?
A – उनके पिता इंजीनियर थे, और वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं।
Q – सूर्यकुमार यादव के मुख्य शौख और आदतें क्या है ?
A – उन्हें पशुओं से बेहद लगाव है, वह संगीत सुनना, गिटार बजाना और वीडियो गेम्स
खेलना अधिक पसंद करते हैं।
Read Also
- वी वी वी एस लक्ष्मण की प्रशंसा में कहे गए प्रसिद्द कथन
- राहुल द्रविड़ की प्रशंसा में कहे गए प्रसिद्द कथन
- सौरव गांगुली की प्रशंसा में कहे गए 28 प्रसिद्द कथन
- वीरेन्द्र सहवाग की प्रशंसा में कहे गए 25 शानदार कथन
- क्रिस गेल की प्रशंसा में कहे गए 20 प्रसिद्द कथन
Did you like the Surya Kumar Yadav Biography in Hindi? / सूर्यकुमार यादव जीवनी को दर्शाता यह लेख आप को कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Essay, Story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com .पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!


Awesome thanks for sharing.
Rohit and SKY are my favorite
Nice blog
SKY is my favorite player.
Nice post. I loved the post.
Nice Post. Thanks for sharing.
Indian Players are very good like Pakistani Players.
Surya Kumar yadav is my favorite player…thanks for sharing his biography!
Good Wok Share more……
We are Energy Broker for top 16 UK Energy Suppliers and Authorised Dealers for top USA and Canada Telecom Companies.
nice