
यदि आपको इसका सही उत्तर पता है तो बड़ी अच्छी बात है क्योंकि भले ही ये प्रश्न एक बड़ा ही सीधा साधा प्रश्न है पर जब कभी मैंने इसे किसी group से पूछा है तो बमुश्किल 10-15% लोगों को ही सही उत्तर पता होता है. आज भी जब मैंने कुछ Engineering College के फ्रेशेर्स की training के दौरान ये question पूछा तो वही पुराना ज़वाब आया. एक महानुभाव ने Public Ltd कंपनी को सरकारी कंपनी बताया और बाकियों को private बतलाया. ज्यादातार लोग शायद यही सोचते है, पर देवियों और सज्जनो ये गलत ज़वाब है . सही जवाब बड़ा सीधा साधा सा है.
Public limited या private limited में जो अंतर है वो शेयरों की वजह से होता है. अगर बड़े ही simple way में समझना हो तो ये बात गाँठ बंद लीजिए की जो भी कंपनी किसी Stock Exchange, जैसे BSE या NSE पे listed है, वह एक Public Limited Company ही होगी.
ध्यान देने की बात है अगर वह listed ना भी हो तो भी वह एक public limited कंपनी हो सकती है. जैसे कि Coal India Ltd पहले से ही एक पब्लिक लिमिटे कंपनी है पर वह अभी हाल ही में stock exchange पर list हुई है.
Private Ltd. कंपनी के सभी शेयर कुछ गिने चुने लोगों के पास ही होते हैं. जो generally उस कंपनी के प्रमोटर होते हैं. जबकि public limited company के शेयर कोई भी ले सकता है.और एक बात ध्यान देने कि ये है कि पब्लिक लिमिटे कंपनी सरकारी भी हो सकती है, जैसे ONGC,Indian Oil. और प्राइवेट भी, जैसे Reliance, Infosys.
|
Public Limited Company
|
Private Limited Company
|
|
|
शेयरों का स्वामित्त्व
|
किसी के भी पास हो सकता है
|
कुछ गिने-चुने लोगों के पास ही हो सकता है
|
|
Minimum Shareholders
|
7
|
2
|
|
Maximum Shareholders
|
कितने भी हो सकते हैं
|
50
|
|
Stock Exchange लिस्टिंग
|
संभव है
|
असंभव है
|
|
उदाहरण
|
Dabur India Ltd, GAIL,etc
|
Google India Pvt Ltd. ,MakeMyTrip,etc
|
- प्रोफ़ेसर की सीख
- आज के परिपेक्ष में शिक्षक दिवस का महत्व
- कैसे डालें कोई अच्छी आदत? 4 Ideas
- कुछ करने का सबसे अच्छा समय कब है ?
- सपने ऐसे देखो, जो सोने न दें
निवेदन: यहाँ दी गयी जानकारी आपको कैसे लगी? आप के सुझाव हमारे लिए बहुमूल्य हैं. कृपया comments के माध्यम से हमें बताने का कष्ट करें.Thanks!

i m a accountant in dlf..it right nd useful information………….
ये बहुत अच्छा आर्टिकल है, उम्मीद है ऐसे ही और भी अच्छे-अच्छे लेख पढ़ने को मिलेंगे
I M REALY REALY IMPRESED
exactly
kya aap jante he aap apne gher jo 0 watt lamp jalate he who 15 watt hota hai.aap ko who hi roshni chahiye to LED lamp 2 watt ka laye or bijli bachye.
Good
i like website
aap-network-se-judi-hui-real-estate-company-ke-bare-me-jankari-dijiye.pacl.ltd,sai,prasad,property,ltd.ke-bare-me
सही जानकारी देने के लिए धन्यवाद|
क्या बात है शुक्रिया