Kho Kho Rules in Hindi & How to Play Kho Kho
खो-खो नियम और खेलने का तरीका

खो-खो का इतिहास / History of Kho Kho in Hindi
खो-खो भारत का लोकप्रिय खेल है प्राचीन समय में यह खेल महाराष्ट्र में रथ (Chariot) पर खेला जाता था, जिस कारण इसको ‘रथेडा’ के नाम से जाना जाता था। खो-खो खेल के नियम बीसवीं शताब्दी के आरंभ में बनाए गए थे। भारत में खो – खो की प्रथम स्पर्धा सन 1914 में आयोजित की गई थी।
भारत में खो – खो को नियंत्रित करने वाली संस्था ‘खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया’ है।
खो – खो के महत्वपूर्ण बिंदु

- खो – खो के मैदान का आकार = आयताकार
- खो – खो के मैदान की लंबाई = 29 मीटर
- खो – खो के मैदान की चौड़ाई = 16 मीटर
- खो – खो टीम के खिलाड़ियों की संख्या = 9+3 आरक्षित
- खो खो के मैदान में पारियां = 2 पारियां (4 बार)
- वर्गों की संख्या = 8
- वर्गों में बैठने वाले खिलाड़ी = अनुधावक
- पकड़ने वाला खिलाड़ी = सक्रिय अनुधावक
- मैच का समय = (9-5-9) 9 (9-5-9) मिनट
- मध्यांतर का समय = 5 मिनट
खो-खो के मैदान की लंबाई 29 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर होती है। मैदान के अंत में 16 मीटर × 2.75 मीटर के दो आयताकार होते हैं। मैदान के बीच में 23.50 मीटर लंबी और 30 सेंटीमीटर चौड़ी पट्टी होती है पार्टी के प्रत्येक सिरे पर लकड़ी का पोल होता है इसमें 30 C.M. × 30 C.M. के 8 वर्ग होते हैं।
स्तंभ या पोस्ट
मध्य रेखा के अंत में दो स्तंभ गाड़े जाते है। इनकी जमीन से ऊंचाई 1.20 मीटर होती है। स्तंभ का घेरा नीचे से 40 सेंटीमीटर ओर ऊपर की ओर कम होकर 30 सेंटीमीटर रह जाता है।
क्रॉस – लेन / Cross-Lane
प्रत्येक आयताकार की लंबाई 16 मीटर चौड़ाई 30 सेंटीमीटर होती है। यह केंद्र रेखा को समकोण अथार्त 90 डिग्री पर काटती है। यह स्वंय भी दो अध्दर्क में बंटा होता है। क्रॉस – लेन के काटने पर बने 30 सेंटीमीटर × 30 सेंटीमीटर के क्षेत्र को वर्ग कहा जाता है।
अनुधावक या चेजर / Chaser
वर्गों में बैठे खिलाड़ी अनुधावक या चेजर कहलाते हैं। विरोधी खिलाड़ियों को छूने के लिए दौड़ने वाले को Active Chaser कहा जाता है।
रनर / Runner
चेजर के विरोधी खिलाड़ी को रनर कहा जाता है।
खो देना / To Give Kho
अच्छी ‘खो’ देने के लिए एक्टिव चेजर को बैठे हुए चेजर को पीछे से हाथ से छूकर ‘खो’ शब्द ऊँची आवाज में कहना चाहिए। हाथ लगाने और ‘खो’ कहने का काम एक साथ होना चाहिए।
- पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के 10 सबक
फाउल / Foul
यदि बैठा हुआ चेजर अथवा एक्टिव चेजर किसी तरह का उल्लंघन करते हैं तो यह फाउल होता है।
दिशा ग्रहण करना / Taking Direction
जब एक्टिव चेजर एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट तक जाता है तो इसे दिशा ग्रहण कहते हैं।
मुंह मोड़ना / To Turn the Face
यदि एक्टिव चेजर एक विशेष दिशा की ओर जाते हुए अपने कंधे की रेखा 90 डिग्री के कोण से अधिक दिशा में मोड़ लेता है तो इसे मुंह मोड़ना कहते हैं यह फाउल है। Для игры на реальные денежные средства обязательным есть пополнение счета в казино ПинАп Украина. Для этого есть целый ряд платежных систем. Найти их игроки смогут в разделе «КАССА» личного кабинета после регистрации. Пополнение счета на официальном сайте онлайн казино ПинАп в Украине возможно в нескольких валютах, а сама транзакция происходит в течении 5 минут. Наиболее распространенной валютой при пополнении основного баланса в клубе есть американский доллар, евро, гривна и российский рубль. В случае возникновения трудностей с депозитом игрок всегда может обратиться в техподдержку клиентов.
पाँव-बाहर / Foot-Out
यदि रनर के दोनों पाँव सीमा रेखा से बाहर छू जाए तो उसे पाँव-बाहर माना जाता है, उसे आउट माना जाता है।
लोना / Lona
जब सभी रनर 9 मिनट में आउट हो जाए तो chasers द्वारा runners के विरुद्ध लोना अंकित किया जाता है, परंतु लोना का कोई अंक नहीं होता है।
अधिकारी / Officials
मैच के प्रबंध के लिए निम्न अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं।
- दो अंपायर
- एक रेफ़री
- एक टाइम – कीपर
- एक स्कोरर
खो-खो के नियम / Kho Kho Rules in Hindi
- एक्टिव चेजर के शरीर का कोई भी भाग केंद्र पट्टी को लगना चाहिए।
- अगर चेजर रनर को हाथ से छू लेता है तो रन आउट हो जाता है।
- चेजर अथवा रनर बनने का फैसला Toss द्वारा किया जाता है।
- बैठे हुए चेजर को Active चेजर पीछे से ही खो दे सकता है।
- जब तक बैठे हुए चेजर को खो नहीं दी जाती, वह अपनी जगह से नहीं उठ सकता।
- एक्टिव चेजर द्वारा खो देने पर ही वह चेजर के स्थान पर बैठेगा।
- एक्टिव चेजर का मुँह है उसके दौड़ने की दिशा में होना चाहिए।
- खो मिलने के बाद चेजर उस दिशा में ही जाएगा जो दिशा उसने वर्ग से उठने के बाद केंद्र – पट्टी को पार करके अपनाई हो। एक्टिव चेजर यदि खो न देता तो वह केंद्र – पट्टी के दूसरी तरफ पोल के ऊपर से घूम कर आ सकता है।
- चेजर अपने वर्ग में इस तरह बैठेगा कि रनर के मार्ग में कोई रुकावट ना आए। यदि उसकी रुकावट से रनर आउट हो जाता है तो उसे आउट नहीं माना जाता।
- एक्टिव चेजर के लिए पोल-लाइन को पार करना जरूरी है।
- एक्टिव चेजर बैठे हुए चेजर को पीछे से को देने के लिए, हाथ और को देने का एक्शन एक साथ करेगा।
- एक्टिव चेजर के अतिरिक्त बाकी चेंज अपने वर्ग में इस प्रकार बैठेगे कि उनके मुंह एक तरफ ना हो।
धन्यवाद
Vijay Chandora
Website: helpbookk. com
We are grateful to Mr. Vijay Chandora for sharing this useful post on Kho Kho Rules in Hindi. We wish him all the very best for his website and other endeavors.
——–
इन लेखों को भी पढ़ें:
- विराट कोहली की प्रशंसा में कहे गए 20 शानदार कथन
- सचिन तेंदुलकर की प्रशंसा में कहे 20 कथन
- एम.एस धोनी की प्रशंसा में कहे गए 20 शानदार कथन
- नवजोत सिंह सिद्धू फेमस 1 लाइनर्स
Hindi Essays & Biographies की लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
Did you like this post on Kho Kho Rules in Hindi? / खो-खो के नियमों पर यह पोस्ट आपको कैसी लगी? कृपया कमेन्ट के माध्यम से अपने विचार शेयर करें.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, story, essay या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
——

Bahut badiya post likha hai bhai aapne
nice article keep it up well work
Thanks for sharing this excellent article
Great Article. Nice Work
Thanks for sharing
thanks very impotent rulls
Bahut Hi Badhiya Jankari Di Aapne, Khel to Sabhi Khelte Lekin Rules Bahut Kam Logo Ko Pata Hote Hain. Is Article Ki Vajah Se Bachpan Ki Yaaden Taji Ho Gayi.
Dhanyvad..
Bachapan ki yaade
Thanks bro
Very well you told about all rules of this game impressive.
Awesome Info That You Share sir
Thanks Nishant JI
Thanks bhai
Nyc post