Khan Sir Quotes in Hindi
खान सर के अनमोल विचार
जीवन को संवारने के लिए अभ्यास अनिवार्य है और ज्ञान अमृत समान है, कहा जाता है कि गुरु बिना ज्ञान नहीं आता, लेकिन आज प्रतिस्पर्धा के दौर में शिक्षा का क्षेत्र बस पैसे बटोरने का एक बढ़िया सा साधन बन कर रह गया है, लेकिन यकीन मानिए हमारे देश में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने गुरु के कर्त्तव्य को पैसों से ऊपर माना है, ऐसे ही असामान्य टीचर्स में से एक Khan Sir उर्फ फैज़ल खान के कथन प्रस्तुत करने जा रहे हैं.
Internet पर Khan Sir Patna सर्च करें या YouTube पर Khan Sir GS Research Center, आप को इस व्यक्ति द्वारा प्रसारित इतना सारा Quality Content मिल जाएगा कि आप को किसी और Online Teacher या Education Mentor की जरूरत नहीं रहेगी, आइए Khan Sir Motivational Quotes पर एक नजर डालें।

परिचय – Introduction
नाम : फैज़ल खान (खान सर)
जन्म : वर्ष 1993 (गोरखपुर, UP)
निवास : पटना, बिहार (भारत)
डिग्री : बी.एस. सी. & एम्. एस. सी
कॉलेज : इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
कार्यक्षेत्र : अध्यापक
पिता : पूर्व नौसेना अधिकारी
माता : गृहिणी
प्रसिद्धि : YouTube
आय का साधन : ऑफलाइन & ऑनलाइन कोचिंग
लक्ष्य : ज्ञान का प्रसार करना और अखंड भारत देखना
Khan Sir Thoughts || Khan Sir Patna Motivational Quotes in Hindi
Quote 1: हम तुम्हे पढ़ा रहे हैं, दम है तो भूल कर दिखाओ “याद कर के नहीं”।
Khan Sir खान सर
Quote 2: ज्ञान के बदले फीस लेना तो हमारा कल्चर ही नहीं है, गुरु दक्षिणा हमारा कल्चर है।
Khan Sir खान सर
Quote 3: मैं इतना सुनिश्चित करना चाहता हूँ की, पैसों की किल्लत की वजह से कोई विद्यार्थी मेरे दर से न लौटे।
Khan Sir खान सर
Quote 4: एक शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पढ़ा देने से अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो जाता है, वह (विद्यार्थी) क्या समझा, उसने क्या क्या स्मरण किया है, यह देखना भी टीचर का फर्ज बनता है।
Khan Sir खान सर
Quote 5: भीड़ में अपना प्रश्न पूछने से हिचकने वाले अंतर्मुखी विद्यार्थियों से कहना चाहूंगा की, जब तुम्हारा डाउट (प्रश्न) बचेंगा तब ही ना सवाल पूछोगे।
Khan Sir खान सर
Quote 6: विवादों से मैं कतराता नहीं हूँ, बचपन में फौज में जाने का सपना था, और एक फौजी की वृति (आदत) रहती है, जो करना है वह कर देता है।
Khan Sir खान सर
Quote 7: जिस दिन मेरे इंस्टिट्यूट पर बम गिरे, और फटे नहीं, तो लगा जैसे की “बम” को भी पता है कि एक शिक्षक की इज्जत करनी चाहिए।
Khan Sir खान सर
Quote 8: हथियार तो इक्का, दुक्का व्यक्ति की जान लेगा, लेकिन शिक्षा एक ऐसा सटीक अस्त्र है जो अन्याय और कुरीति को जड़ से उखाड़ सकता है।
Khan Sir खान सर

Quote 9: जब बात ज्ञान देने की आती है तो मेरी और से 100% दूंगा, लेकिन शिक्षा प्राप्ति के अभियान में अनुसाशन भी महत्वपूर्ण है, इसी लिए मेरे क्लास में लंबा चौड़ा डंडा हमेशा मौजूद रहता है, शिक्षा प्राप्ति में डर का भी अपन महत्त्व है।
Khan Sir खान सर
Quote 10: कई बार मुझसे पूछा जाता है कि मुझे डर लगता है क्या ?, अब इन्हें क्या बताऊँ, प्रोफेशन से टीचर हूँ, पर मन से तो एक फौजी ही हूँ।
Khan Sir खान सर
Quote 11: निर्णय लेने से पहले स्वयं द्वारा अभ्यास करना महत्वपूर्ण है, जिंदगी हो या गाड़ी, जीतेगा वही जो समय रहते गियर चैंज कर लेता है।
Khan Sir खान सर
Quote 12: इन्सान के दिमाग की फितरत है आराम खोजना, लेकिन आप का कर्त्तव्य है उसे कार्यशील बने रहने के लिए मोटिवेट करना, “जब माइंड कहे आराम के बाद काम, तब आप कहो, पहले काम फिर मिलेगा आराम”।
Khan Sir खान सर

Quote 13: आलसी और कर्मठ लोगों की अलग अलग खासियत है, आराम पसंद व्यक्ति काम खत्म होने की राह देखेगा, प्रवृतिशील व्यक्ति को हमेशा नया कार्य आरंभ करने की ललक रहती है।
Khan Sir खान सर
Quote 14: खुद की और दूसरों की क्षमता में बड़ा अंतर होता है, जरुरी नहीं है की, जो कार्य अगला व्यक्ति निरंतर कर सके वह आप भी कर लेंगे, अपनी क्षमता को पहचानो और उसी के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करो, यह आदत निराशा और तनाव से दूर रखेगी।
Khan Sir खान सर
Quote 15: “कंगारू को देख कर हाथी छलांग मारेगा तो, पैर तुड़वा बैठेगा”
Khan Sir खान सर
Quote 16: घर जाने के लिए 90 रूपये चाहिए थे, जेब में 40 ही बचे थे, पीछे जाने का रास्ता ही नहीं था, और घबरा जाने से क्या होता, और कभी कभी गुच्छे की आखरी चाबी से भी तो ताला खुल जाता है, इसी यकीन के साथ डटा रहा।
Khan Sir खान सर
Quote 17: जितना महेंताना लेता हूँ उस से दोगुना या चार गुना मोल देने की नीयत रखता हूं, आज जो कुछ भी हासिल किया है, शायद इसी का नतीजा है।
Khan Sir खान सर
Quote 18: इन्सान को हमेशा खुद पर बड़ा निवेश करना चाहिए, जो इस बात की अहमियत समझ गया, उसकी प्रगति को कोई रोक नहीं सकता है।
Khan Sir खान सर
” जो अपने ऊपर खर्च करते है, उसी को लोग भविष्य में गूगल पर सर्च करते हैं”
Quote 19: जिंदगी की भागदौड़ में हर कोई पैसा बटोरने में लगा है, खाली हाथ जाने के लिए, चाहता हूँ की लोग मुझे एक दिन याद करे, “और कहे” की था कोई इन्सान, जो शिक्षा को रूपियों में नहीं तोलता था।
Khan Sir खान सर
Quote 20: राजा बनने का शौक है तो गुलामों के जैसे मेहनत करनी होगी।
Khan Sir खान सर
Khan Sir Quotes in Hindi
Quote 21: यह दुःख यह दर्द सब तेरे अंदर है, तू बनाए अपने इस पिंजरे से बाहर निकल, तू अपने आप में एक “सिकंदर” है।
Khan Sir खान सर
Quote 22: कुछ दोस्त तो जिंदगी में ऐसे बना लो…, जैसे डॉक्टर की लिखावट मेडिकल स्टोर वाला फटाक से समझ लेता है।
Khan Sir खान सर
Quote 23: इन्सान बोलना तो सालभर में सिख जाता है, लेकिन कुछ लोगों को “कहाँ पर क्या बोलना है” यह सिखने में पूरी उम गुजर जाती है।
Khan Sir खान सर
Quote 24: दुनियां का असूल है, पूछते खैरियत हैं लेकिन, इरादा तो बस आप की हैसियत जानने का होता है।
Khan Sir खान सर
Quote 25: छत का गुरुर तभी तक है जब तक एक और मंजिल न बन जाए। अर्श को फर्श बनने में इतना ही समय लगता है।
Khan Sir खान सर
Quote 26: शिक्षक और सड़क में बड़ी समानता है, खुद भले ही एक जगह पर रह जाएं लेकिन दूसरों को मंजिल तक पहुंचा देते हैं।
Khan Sir खान सर
Quote 27: पहचान से मिला काम शायद ज्यादा टिकेगा नहीं, लेकिन काम से मिली पहचान कभी मिटेगी नहीं।
Khan Sir खान सर
Quote 28: 24 घंटे तो सब के पास है, कोई किसी का पति बनने का सपना पालेगा, और कोई महेनत कर के करोड़पति बनने का ख्वाब सजाएगा।
Khan Sir खान सर
Quote 29: आज किताबों के दीवाने बन जाओ, कल दुनियां आप की दीवानी होगी, इस तथ्य का गवाह इतिहास है।
Khan Sir खान सर
Quote 30: दूसरों की समस्या से केवल साहस लेना संभव है, उनका तरीका अपना लेना मुश्किल होगा।
Khan Sir खान सर
Quote 31: जिंदगी बड़ी अजीब है, तेज भागे तो अपनों का साथ छूटेगा, धीरे चलेंगे तो अपने ही साथ छोड़ आगे निकल जाएंगे, इस लिए रफ्तार का संतुलन बनाए रखें।
Khan Sir खान सर

Quote 32: 97% लोग एक पॉइंट पर आ कर हार मान लेते हैं और बाकि बचे 3% लोगों के लिए काम करते हैं, यह 3% वह हैं जो कभी हार नहीं मानते। अब अपनी राह आपको खुद चुननी है।
Khan Sir खान सर
Quote 33: पहाड़ों से निकलने वाली नदी समुंदर की दुरी का प्रलाप नहीं करती, तो हम मुश्किलों से हार क्यों मान लें।
Khan Sir खान सर
“सब को अपने अपने कर्मों का पता होता ही है, यूंही गंगा किनारे इतनी भीड़ नहीं लगी रहती”
Quote 34: जिंदगी जीने के लिए जैसे प्राण वायु (ऑक्सीजन) अनिवार्य है, वैसे ही एज्युकेशन भी बेहद जरुरी है।
Khan Sir खान सर
Quote 35: एक ज़माने में भारत विश्व गुरु माना जाता था, हमें शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति हासिल कर के एक दिन वही मुकाम फिर हासिल करना है। पढ़े लिखों की एक ऐसी सेना तैयार करनी है जो, तलवार से नहीं कलम से लड़ने में माहीर हो।
Khan Sir खान सर
Quote 36: शिक्षा देने का कार्य उन्ही को करना चाहिए जो इस कार्य को ईमानदारी से निभाने के लिए दृढ हैं, एज्युकेश जॉब को पैसे कमाने के अवसर की तरह नहीं देखा जाना चाहिए।
Khan Sir खान सर
Quote 37: टीचर का कमिटमेंट ऐसा हो, की जो चीज (विद्या) जानते हैं, उसे धड़ल्ले से फैंक दे अपने स्टूडेंट के सामने, गुरु के तौर पर ऐसा समर्पण होना चाहिए।
Khan Sir खान सर
Quote 38: समय के पास भी उतना समय नहीं की आप को दोबारा समय दे सके, निर्णय लेने में वक्त न लगाओ, वर्ना वक्त आप के लिए फैसला ले लेगा।
Khan Sir खान सर
Quote 39: लोग पूछते हैं, की फीस के नाम पर इतना कम पैसा क्यों लेते हैं ? अब बच्चों का प्यार ही इतना ज्यादा है कि, कम पैसा भी कभी कभी ज्यादा लगने लगता है।
Khan Sir खान सर
Khan Sir Quotes in Hindi
Quote 40: “लड़कियों के चक्कर में पड़ोगे तो बहुत पिटोगे, मुस्कुराना तो लड़कियों की अदा है, और इसको जो प्यार समझा वह तो बिलकुल गधा है”
Khan Sir खान सर
Quote 41: एक टीचर को पढ़ाने से ज्यादा समझाने पर ध्यान देना चाहिए, हरेक छात्र की ग्रहणशक्ति एक सी कहाँ होती है, सब को साथ ले कर चले वही असली गुरु, बाकी तेजस्वी छात्र तो खुद भी पढ़ लेंगे।
Khan Sir खान सर
Quote 42: खुद के लिए और परिवार के लिए तो सब सोचते हैं, इस से आगे बढ़ कर देश के लिए सोचना चाहिए, आप के कार्यों से समूचे मानव समाज को लाभ होने चाहिए।
Khan Sir खान सर
Quote 43: हमारे यहाँ पढाई और पिटाई जम कर ही होती है, क्यों की आज कोई छात्र बिना ज्ञान लिए लौट गया तो वह 10 लोगों के लिए गलत उदहारण पेश करेगा।
Khan Sir खान सर

Quote 44: अपने हाथ पर 2200 से ज्यादा राखी बंधवाई थीं, लड़कियों को छेड़ने वाले मनचलों को छोड़ नहीं सकता, सही रास्ते चलने वालों का साथी हूँ, गलत काम करने वालों से न तो डरता हूँ, और ना ही उन्हें बख्शता हूँ।
Khan Sir खान सर
Quote 45: खान सर कौन है ? इसका एक ही जवाब दूंगा, मेरी जाती और धर्म मेरा निजी मामला है, मेरी एक ही पहचान उजागर करूँगा, की “मैं एक हिंदुस्तानी हूँ”।
Khan Sir खान सर
Quote 46: कुछ भी हो जाए, लक्ष्य से हटूं नहीं, भावुक हो जाता हूँ, अच्छाई के लिए जूठ बोलने से भी कतराता नहीं हूँ।
Khan Sir खान सर
Quote 47: शायद ही कोई ऐसा डिपार्टमेंट होगा जहाँ, मेरे कोई न कोई स्टूडेंट्स की नौकरी बहाली न हुई हो, इस बात का गर्व है।
Khan Sir खान सर
Quote 48: जिंदगी में एक सपना देखा है, अखंड भारत देखना चाहता हूँ, POK और अक्साई चीन हमारे थे, है और वह दोनों भारत में ही फिर मिल जानें चाहिए।
Khan Sir खान सर
Quote 49: विद्यार्थी सिखने नहीं आया और फेल हो गया, तो उसकी गलती, लेकिन क्लास में आ गया फिर भी फेल हो गया तो 100% टीचर की गलती है।
Khan Sir खान सर
Quote 50: मैंने 107 करोड़ देने वाली कंपनी को मना केवल इसी लिए कर दिया था ताकी, 200 रूपया वाली फीस 2000 तक न पहुंचे।
Khan Sir खान सर
Quote 51: गरीब से गरीब, दूर दराज इलाकों में बसे बच्चों तक भी अच्छी शिक्षा पहुंचाने की मंशा रखता हूँ, इसके लिए लेना पड़ा तो निवेश भी लूंगा, लेकिन शिक्षण को व्यापार नहीं बनने दूंगा।
Khan Sir खान सर
Read Also :
- सूरत के कामयाब औंट्राप्रेंयोर अजय अजमेरा के 31 प्रेरक कथन
- इन विचारों ने बनाया मुझे चट्टान जैसा मजबूत – ड्वेन “दी रॉक” जॉनसन
- फुटबॉल पर कहे गए 25 प्रसिद्ध कथन
- नरेंद्र मोदी के 101 प्रेरक कथन | अनमोल विचारों का संग्रह
- अर्नाल्ड श्वाज़नेगर के 40 बेस्ट इंस्पायरिंग थॉट्स
- लियो टॉलस्टॉय के 51 वाइज थॉट्स
Did you like the Khan Sir Quotes in Hindi ? / खान सर द्वारा कहे गए कथन आपको कैसे लगे ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

KHAN SIR IS KHAAN OF KNOWLEDGE
GOOD POST
Great Post. Thanks For Sharing Such Post
Khan Sir Zindabad
khan sir youth ke liye inspiration h. apne unke bare me kafi kuch share kiya h thanks gopal ji
Hi Sir, I have read all quotes of your presentation of data is really best step by step each is described. I find really great stuff I have seen that are really true and Thank you very much 🙂
Very motivating quotes.
Thanks for sharing, keep it up.
He is great. Salute
Love from Pakistan
Khan sir is the best. And thanks bro for sharing his highly impressive thoughts. I am feeling good.
Wednesday, 9:00am 🙂
Satender