टीमवर्क पर उत्तम सुविचार | Team Work Quotes In Hindi
जीवन में Team-Work का बड़ा महत्त्व है, किसी भी विपत्ति से से पार पाना हो, कोई भी लक्ष्य भेदना हो तो दलबल में काम करना, एकल संघर्ष से उत्तम होता है। एक बेहतरीन Team Building के लिए क्या करना चाहिए, सहकर्मी / साथी टीम मेट्स को कैसे बर्ताव करना चाहिए, आदानप्रदान में क्या क्या सुधार संभव है इसी बात पर गौर किया गया है, साथ ही जीवन में अलगथलग रह कर आगे बढ़ने पर क्या कठिनाइयां उपस्थित होंगी यह समझेंगे। तो आइए (Team Work Quotes In Hindi) विषय पर उत्तम सुविचार जान लेते हैं।
Quote 1 : काम का Credit किसे मिलता है, इसकी परवाह जिस Team में न हो, उसकी सफलता कोई रोक नहीं सकता।
Quote 2 : सपना Team का हो, तो हर मुश्किल आसान लगती है

Quote 3 : जीतना है तो Team को साथ लेकर चलना है।
Quote 4 : चहु-और से जब भय का राक्षस घेरने लगे तो चुप्पी तोड़ कर समूह से समस्या की चर्चा करनी चाहिए।
Quote 5 : Dream Work करना है तो Team-Work करना है।
Quote 6 : जब हाथ बढ़ाने वाले बहुत सारे होते हैं, तो लक्ष्य बहुत सरल बन जाता है।
Quote 7 : हम कम हैं, पर कम में दम है।
Quote 8 : कोई एक “दल” कुछ एक लोगों का समूह ही नहीं होता, यह आदानप्रदान की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया भी है।
Quote 9 : केवल Game जीतना है तो योजना में अकेले चल सकते हो, लेकिन पूरी प्रतियोगिता जीतने की मंशा है तो “समूह में खेलना” सीखना पड़ेगा।
Quote 10 : मतभेद और आपसी घर्षण वाली पलटन छेद वाली नाव के समान है, इनके सफल होने का तो सवाल ही नहीं, लेकिन देर-सवेर डूबना / हारना तय होता है।
Quote 11 : Team-Work वह ताक़त है, जो असंभव को भी संभव बना देती है।

Quote 12 : किसी को कम ज्ञान, कोई विद्वान्, “जब” सब मिले तो… “सारे हो गए गुणवान”, इसी लिए समूह और एकता का बड़ा महत्त्व है।
Quote 13 : जो आप कर सकते हैं, वो मैं नहीं, जो मैं कर पाऊंगा वो शायद आप से न हो पाए, तो बेहतर है की एक दूसरे के “पूरक” बन कर, कुछ अद्भुत निर्माण करें।
Quote 14 : एकजुटता हर मुश्किल चुनौती को सुनहरा अवसर बना देती है।
Quote 15 : अकेले लड़ोगे तो ज़रूर एक लहर उत्पन्न कर सकते हो, लेकिन साथ मिल गए, तो सागर की शक्ति पा लोगे।
Quote 16 : Team-Work सिर्फ काम नहीं, यह विश्वास और सहयोग की ताक़त है। Team Work Quotes

Quote 17 : लोगों को साथ ले कर चलने वाले व्यक्ति हार का स्वाद चखने से बच जाते है।
Quote 18 : धन-दौलत-शोहरत कितनी भी जमा कर लो, लेकिन, इस माटी के शरीर के अंतिम संस्कार के लिए भी, 4 लोगों की जरूरत्त तो होगी ही।
Quote 19 : एक दूसरे को सहारा देना, सराहना और ऊपर उठाना, यही Team की सच्ची परिभाषा है।
Quote 20 : विशाल वृक्ष पाने की मंशा है तो मिलझुल कर बीज बोना चाहिए, ताकि सिंचन सहज बना रहे।
Quote 21 : जीवन में गारंटी तो किसी चीज की नहीं होती है, लेकिन दल-बल मजबूत है तो विजयी होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
Quote 22 : Team-Work से काम तेज़ होता है और परिणाम भी बेहतर मिलते हैं।

Quote 23 : बिज़नेस में कहीं अटक जाओ तो लक्ष्य नहीं त्यागना चाहिए, Team बना कर Task विभाजित कर देने चाहिए।
Quote 24 : देश, वस्तु या इन्सान अकेला देर-सवेर टूट ही जाता है, लेकिन “समूह” हमेशा मुश्किल चुनौती होता है, इसे तोड़ना आसान नहीं।
Quote 25 : Team-Work का मतलब : साथ मिलकर बढ़ना, सीखना और जीतना।

Quote 26 : टुकड़ों में बटोगे तो समाप्त होने की संभावना बढ़ जाती है, समूह में रहोगे तो सुरक्षा और प्रगति की गारंटी बन जाती है।
Quote 27 : साथ आ गए, तो लक्ष्य की नींव डल गई, भागीदारी की योजना बनी, तो बुलंद ढांचा बन गया, समूह में काम शुरू हो गया, तो सफलता की ईमारत बनना निश्चित हो गया।
Quote 28 : साथ मिल कर रहना और कार्य करना सीखना होगा, या फिर मूर्खों की तरह जगड़ना या अकेले संघर्ष करते रहना पड़ेगा।
Quote 29 : अगर कोई निर्बल, कही, किसी भी तरह शक्ति प्रदर्शन करता दिखे, तो उससे सावधान हो जाना, उसके पीछे अवश्य “समूह का बल” हो सकता है।
Quote 30 : जब आपके समूह में, आपका कोई शत्रु नहीं होगा, तो कोई दुश्मन आपको भयभीत नहीं कर सकेगा।
Quote 31 : प्रश्नों से भागने से प्रबल Team नहीं बनेगी, उनका सामना करना होगा।
Quote 32 : एक Best Team क्या होती है ?
बहुत सारे दिमाग, एक ही लक्ष्य।
Quote 33 : एक Team तब सफल होती है, जब हर सदस्य ‘मैं’ की जगह ‘हम’ सोचता है।

Quote 34 : परिवार और सगे-संबंधी आप खुद नहीं चुन सकते, लेकिन कामकाज और जीवन बिताने के लिए जिस तरह के समूह से आप जुड़ते हैं, उसी से आपका भविष्य तय होता है।
Quote 35 : बुरा मान कर अलग हो जाने से अच्छा है, माफ़ कर के साथ बने रहो, इस उत्तम व्यव्हार का भव्य नतीजा काम के Results में दिखेगा।
Quote 36 : अलग अलग स्वभाव के लोगों का एक साथ जुड़ कर मेहनत से काम करना ऐसा है जैसे की… छोटी छोटी नाव से आना और एक विशाल बोट में सवार हो जाना, और आपको पता ही है, बोट बड़े बड़े सफर तय कर सकती है।
Quote 37 : हम सब इन्सान हैं, गलतियां करना हमारा स्वभाव है, इस लिए सटीकता और उत्साह के साथ छोटे छोटे कार्य करने चाहिए, जो मिल कर कुछ Wonderful बना दे। #teamwork
Quote 38 : Team-Work से बोझ हल्का और उपलब्धियाँ बड़ी हो जाती हैं।

Quote 39 : जब जल्दी से ऊपर चढ़ना हो तो भार हल्का किया जाता है, लेकिन दूर तलक जाना हो तो अकेले नहीं, साथ चलने की सलाह दी जाती है, ताकि जोश और उत्साह बना रहे।
Quote 40 : कोई बेहद गुणी व्यक्ति जब असफल होता दिखे तो पता कर लेना, उसमें Team-Work ना कर पाने की त्रुटि अवश्य होगी।
Quote 41 : दलबल में काम करने का एक बड़ा लाभ यह है कि वो लोग भी आपके साथ हो जाते हैं जो अकेले काम करने पर आपके प्रतिस्पर्धी होने वाले थे।
Quote 42 : सूर्य यह नहीं देखता के फूल, धरती पर पौधे से जुड़ा है, मैं क्यूँ किरणें दूँ ! वह बस प्रक्रिया में निस्वार्थ अपना रोल निभाता है। Team-Work में आपका भी ऐसा ही भाव होना चाहिए।
Quote 43 : Strong-Team ही बड़ी ऊँचाइयों तक पहुँचती है।

Quote 44 : यह बात सनातन सत्य है कि त्वरित और भव्य विजय के लिए एकजुट होना पड़ता है।
Quote 45 : “समूह कार्य पद्धति” वो रहस्य है जो निम्न प्रयास के साथ भी, सामान्य लोगों को, असामान्य परिणाम दिला सकता है।
Quote 46 : हकीकत में Self Made Man या Self Made Woman जैसा कुछ नहीं होता, कहीं न कहीं ऐसे सफल इंसानों के पीछे बहुत से अज्ञात (अनसंग) लोगों का योगदान होता ही है।
Quote 47 : Team का हर सदस्य महत्वपूर्ण है, जैसे शरीर के हर अंग का महत्व होता है।

Quote 48 : हम में से कोई उतना स्मार्ट नहीं हो सकता जितनी हमारी Team होगी, इस लिए अकेले संघर्ष करने से अच्छा है किसी दल के साथ जुड़ जाएं।
Quote 49 : ऊँची उड़ान भरने का शौख है तो गिरतों को संभालना शुरू कर दो, क्यूँ की मजबूत Team ऐसे वफादार लोगों से ही बनेगी, जिनके बुरे वक्त में आपने साथ दिया होगा।
Quote 50 : वो दल बिखर जाता है जिसका लीडर प्रेरणा देने वाला और अनुयायी सुनने वाले नहीं होते, इस लिए अपने Group के अच्छे Follower और मजबूत Leader बनें।
Quote 51 : एक लकड़ी टूट जाएगी पर लकड़ी की गठरी तोड़ना मुश्किल होगा। एक विचारधारा वाले समूह को रोकना हराना या तोड़ना मुश्किल होगा।
Read More :
Did you like the टीमवर्क पर उत्तम सुविचार | Team Work Quotes In Hindi आपको कैसे लगे ? Please share your comments. यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com .पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

This is really an informative post that you have shared on your blog.
Good Morning message bhejne ke liye bahut achhi post hai.
Very Nice…
मेरा मानना है कि Team-Work किसी भी सफलता की असली कुंजी है। जब अलग-अलग विचार, प्रतिभा और मेहनत एक साथ मिलते हैं, तो बड़ी से बड़ी चुनौतियाँ भी काफी Easy लगती हैं।
टीम वर्क हमें यह सिखाता है कि अकेले हम जो कर सकते हैं, उससे कहीं ज्यादा हम मिलकर प्राप्त सकते हैं। यह सिर्फ काम को बाँटने का नाम नहीं है, बल्कि एक-दूसरे की ताकतों को पहचानकर उन्हें सही दिशा में इस्तेमाल करने की Skill यानि कला है। याद रहे की एक टीम के हर सदस्य की भूमिका उतनी ही जरुरी होती है जितनी एक मशीन के हर उपयोगी पुर्ज़े की।