सरदार पटेल पर कविता | The Iron Man: Sardar Patel Par Ek Shandar Kavita

नड़ियाल के लाल,
बारडोली के सरदार,
शत् शत् नमन तुम्हे है ।
सबल बने भारत इस जग में,
कीर्ति बढे अतुलित इस नभ में,
एकीकरण के स्वपन को किया साकार.
भारत के सरदार देश के लाल,
शत् शत् नमन तुम्हे है ।
जयघोष जिसका हो रहा,
रग -रग अनुभूति कर रहा,
पग पग में नव घोष का,
जागरण सृजित सा हो रहा,
ऐसे मनुज की कीर्ति का,
यशज्ञान हम सब गा रहे ।
भारत के सरदार
नड़ियाल के लाल,
शत् शत् नमन तुम्हे है ।
निष्ठा थी अखंड भारत पर,
रियायतों मे खंडित था जो,
मतभेदों से रंजित था जो,
शह और मात से आच्छादित,
छल और कपट से भंजित था जो,
भारत के सरदार देश के लाल,
शत् शत् नमन तुम्हे है ।
We thank Mr. [Pankaj Kumar Gautam]

Name : डॉ. पंकज कुमार गौतम
Occupation : रसायनशास्त्र विभाग में HOD
Institute : शासकीयकन्या महाविद्यालय
Place : सतना मध्यप्रदेश (भारत)
Hobby : लेखन और कविता
धन्यवाद
Read Also :
- अयोध्या राम मंदिर का सम्पूर्ण इतिहास
- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जीवनी
- अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जीवनी
- मोलाना अबुल कलाम आजाद की जीवनी
- ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की जीवनी
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन के 11 प्रेरक प्रसंग
- भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जीवनी
Did you like सरदार पटेल पर कविता | The Iron Man: Sardar Patel Par Ek Shandar Kavita
यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Ek saath 500+ princely states ko jodna koi aasan kaam nahi tha, Iron Man of India ne sach me Bharat ko ek banaya Salute hai