फिट रहने के लिए हर दिन कितनी कैलोरी लें ?
आप को दिन भर में कितनी Calorie consume करनी चाहिए ये 4 चीजों पर निर्भर करता है:
1) आपका Weight
2) आपकी Age
3) आपका Activity Level
4) आपका Gender (Male/Female)
जिंदा रहने के लिए हमें उर्जा की ज़रुरत होती है जो हमें Calories के form में खाने-पीने की चीजों से मिलती है. यदि हम दिन भर सोते भी रहे तो भी body को energy की आवश्यकता पड़ती है ताकि हामारे अंग सही तरह से काम करते रहे. इसी को हम BMR कहते हैं.
Basal Metabolic Rate (BMR)
BMR कैलोरी की वो मात्रा है जो हमें basic body function जैसे कि सांस लेना, पाचन क्रिया, इत्यादि ,चलाने के लिए चाहिए होती है. किसी भी व्यक्ति को हर रोज़ कम से कम इतनी calorie लेनी ही चाहिए. BMR हर किसी के लिए अलग अलग होती है . पर on an average पुरुषों के लिए यह 1600-1800 Calorie और महिलाओं के लिए 1300-1500 Calorie per day होती है.
यहाँ मैं आपके साथ कुछ charts share कर रहा हूँ जो आपको आपके sex, weight और age group के हिसाब से आपको हर रोज़ कितनी Calorie लेनी चाहिए बताएँगे, ज़ाहिर है कि आपकी actual calorie needs आपके activity level के हिसाब से vary करेगी. पर यहाँ से आपको एक ठीक-ठाक अनुमान मिल सकता है:
Daily Calorie Requirement For Women
| Weight | Age 18 to 35 | Age 36 to 55 | Age over 55 |
| 45 kg | 1760 cals | 1570 cals | 1430 cals |
| 50 kg | 1860 | 1660 | 1500 |
| 55 kg | 1950 | 1760 | 1550 |
| 60 kg | 2050 | 1860 | 1600 |
| 65 kg | 2150 | 1960 | 1630 |
| 70 kg | 2250 | 2050 | 1660 |
| 75 kg – (and above) |
2400 | 2150 | 1720 |
Daily Calorie Requirement For Men
| Weight | Age 18 to 35 | Age 36 to 55 | Age over 55 |
| 60 kg | 2480 | 2300 | 1900 |
| 65 kg | 2620 | 2400 | 2000 |
| 70 kg | 2760 | 2480 | 2100 |
| 75 kg | 2900 | 2560 | 2200 |
| 80 kg | 3050 | 2670 | 2300 |
| 85 kg | 3200 | 2760 | 2400 |
| 90 kg (and above) |
3500 | 3000 | 2600 |
आपको अपनी age,weight,sex, और, activity level के हिसाब से exactly हर रोज़ कितनी कलोरी लेनी चाहिए उसे जानने के लिए यहाँ click करें.
अब जबकि आपको अपनी Calorie Requirements का ठीक-ठाक अनुमान हो गया है तो अब ये जानना चाहिए कि हमें किस food-item से कितनी Calorie मिलती है:
Calorie Count for Common Indian Food Items:
- Maggi (100gm) : 402 Cal. ( 10 रुपये वाली मैगी 80gm की होती है , यानि 321 Calorie)
- 1 समोसा : 156 Cal.
- 1 रोटी -60 Cal.
- चावल -260 Cal per 75gm
- जैम -290 per 100 gm
- पालक पनीर – 240 per 310 gm
- कोल्ड-ड्रिंक – 41 Cal per 100 ml
विभिन्न खाने-पीने की चीजों में Calorie Count के बारे में और अधिक जानकारी के लिए यहाँ click करें.
यदि आप अपनी Calorie needs को सही से समझ चुके हैं और उसी के हिसाब से अपना खान-पान करते हैं तो निश्चित ही आप अपने weight को control में रख सकते हैं. बस इतना ध्यान रखना है कि ज़रुरत भर की ही Calories लें और थोडा active रह कर अपनी extra calories को burn करते रहे. 🙂
Weight Management से सम्बंधित इन लेखों को अवश्य पढ़ें :
- कैसे जानें आपका वज़न सही है या नहीं ?
- कैसे तेजी से बढ़ाएं अपना वज़न ? Excellent Tips
- वज़न बढ़ने के 10 प्रमुख कारण
- कैसे तेजी से घटाएं अपना वज़न ? 25 Tips
- मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय
- वजन कम करना है तो खाएं ये 11 चीजें
- मोटापा कम करने के 7 योगासन
स्वास्थ्य सम्बन्धित लेखों की सूचि देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
Note: कई food-items पर Kcal लिखा होता है, दरअसल Calorie or Kcal एक ही चीज हैं. जब calorie को capital “C” से लिखते हैं तो उसका मतलब Kcal या Kilo calorie ही होता है.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, story, essay या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!


plz sr tel me i am working job now in private sector. m sara din bedhe rhti hu chair per din me khana khane ka b tm nhi milta mujhe guide kre ki khin mere motape ka karab bedhna or sham ko khakr so jana to nhi h. m fat burn kaise kru mujhe shi trika btaye plz.
daily walk kre
daily morning mai honey or nibhu mila kr gun gune pani m le
khana khane se phle pani pi le 3 glass
Jada khana na khayie Jo khaiye khub chaba kr khaye fir toda hil dul le
Jada se jada saalad khaye jaise tmatar khirra etc..
khana tb khaye jb kaffi bukh ho tb bi limit se khaye
khana khate hi mth latna ya bathna toda walk kr lena Jo khana adjust ho jaye
good luck ye daily kr lena 100% lose hoga or boly fit rahegi
how many calories for following food
1.chapati –
2. Mutton fry-
3. chicken fry-
4. vada-pav-
5. sheera-
6. upama-
thanks for your tips
Thanks for Calorie Count for Common Indian Food Items
superlike this chart
muje aapke yeh chart bahut he achce lage
Thank you for sharing this info !
आप के द्वारा दी गयी जानकारी मुझे बहुत अछि लगती है .
great health article
अब तो खाने में ध्यान रखना पड़ेगा।