अंधा घोड़ा
शहर के नज़दीक बने एक farm house में दो घोड़े रहते थे. दूर से देखने पर वो दोनों बिलकुल एक जैसे दीखते थे , पर पास जाने पर पता चलता था कि उनमे से एक घोड़ा अँधा है. पर अंधे होने के बावजूद farm के मालिक ने उसे वहां से निकाला नहीं था बल्कि उसे और भी अधिक सुरक्षा और आराम के साथ रखा था. अगर कोई थोडा और ध्यान देता तो उसे ये भी पता चलता कि मालिक ने दूसरे घोड़े के गले में एक घंटी बाँध रखी थी, जिसकी आवाज़ सुनकर अँधा घोड़ा उसके पास पहुंच जाता और उसके पीछे-पीछे बाड़े में घूमता. घंटी वाला घोड़ा भी अपने अंधे मित्र की परेशानी समझता, वह बीच-बीच में पीछे मुड़कर देखता और इस बात को सुनिश्चित करता कि कहीं वो रास्ते से भटक ना जाए. वह ये भी सुनिश्चित करता कि उसका मित्र सुरक्षित; वापस अपने स्थान पर पहुच जाए, और उसके बाद ही वो अपनी जगह की ओर बढ़ता.

दोस्तों, बाड़े के मालिक की तरह ही भगवान हमें बस इसलिए नहीं छोड़ देते कि हमारे अन्दर कोई दोष या कमियां हैं. वो हमारा ख्याल रखते हैं और हमें जब भी ज़रुरत होती है तो किसी ना किसी को हमारी मदद के लिए भेज देते हैं. कभी-कभी हम वो अंधे घोड़े होते हैं, जो भगवान द्वारा बांधी गयी घंटी की मदद से अपनी परेशानियों से पार पाते हैं तो कभी हम अपने गले में बंधी घंटी द्वारा दूसरों को रास्ता दिखाने के काम आते हैं.
————————————————
इन कहानियों को भी ज़रूर पढ़ें:
Note: The inspirational story shared here is not my original creation, I have read it before and I am just providing the Hindi version of the same.

apki story bht achi h thanx
aapki sari story mujhe bahut achhi lagti hai. aapki sari kahanio se hame bahut kuchh sikhane ko bhi mila jiske liye achhikhabar ki team ko salam
Apki sabhi stories mujhe bhut pasand aai aur inse sach main bhut inspire hui hun main sir. Thanx.
aap bhi hum jaise “AANDHE GHODO” ke liye apki inspirational or motivational kahaniyo wali “GHANTI” hme raassta dekhti hai. THANK YOU SIR.
aapki artikal hme bhut pasand h. THANKS
Namste sir
Aapne jo khabar diye hai uske liye dnwad. kyoki hamara aankh ki patti bandhha hua kul gaya hai. aur bhi aise aise khabar bhejate raho
श्रीमान जी ,
आप के द्वारा प्रकाशित ये लेख बहुत ही शिक्षाप्रद है इसके लिए आप का धन्यवाद्
jab man udas ho to is tarh ke stories he hme nya way dikhate hee.
from- govinda sinduriya….
Ap ki web Site Ek bahut acha kam kar rahi hai aj ki lifestyle me humari life m kai negative bate hoti hai jisse insan har jata hai but ap ki web site m jo story hai wo Encourage karti hai ki Ownesty Sacchai hamesha kam ati hai bhale log galat ho par hum khud s to shuruvat kar sakte hai Achhai ki I LIKE YOUR WEB SITE STORY.
Sachmuch aisi kahanian dil ko chhu jati hai nd jindgi me yek tajgi ka deti hai aur sab kam achha lagne lagta hai