
आयुर्वेदिक उपाय
सर दर्द ,रुसी और बदहजमी दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय
सर दर्द से राहत के लिए
१. तेज़ पत्ती की काली चाय में निम्बू का रस निचोड़ कर पीने से सर दर्द में अत्यधिक लाभ होता है.
२ .नारियल पानी में या चावल धुले पानी में सौंठ पावडर का लेप बनाकर उसे सर पर लेप करने भी सर दर्द में आराम पहुंचेगा.
३. सफ़ेद चन्दन पावडर को चावल धुले पानी में घिसकर उसका लेप लगाने से भी फायेदा होगा.
४. सफ़ेद सूती का कपडा पानी में भिगोकर माथे पर रखने से भी आराम मिलता है.
५. लहसुन पानी में पीसकर उसका लेप भी सर दर्द में आरामदायक होता है.
६. लाल तुलसी के पत्तों को कुचल कर उसका रस दिन में माथे पर २ , ३ बार लगाने से भी दर्द में राहत देगा.
७. चावल धुले पानी में जायेफल घिसकर उसका लेप लगाने से भी सर दर्द में आराम देगा.
८. हरा धनिया कुचलकर उसका लेप लगाने से भी बहुत आराम मिलेगा.
९ .सफ़ेद सूती कपडे को सिरके में भिगोकर माथे पर रखने से भी दर्द में राहत मिलेगी.
बालों की रूसी दूर करने के लिए
१. नारियल के तेल में निम्बू का रस पकाकर रोजाना सर की मालिश करें.
२. पानी में भीगी मूंग को पीसकर नहाते समय शेम्पू की जगह प्रयोग करें.
३. मूंग पावडर में दही मिक्स करके सर पर एक घंटा लगाकर धो दें.
४ रीठा पानी में मसलकर उससे सर धोएं.
५. मछली, मीट अर्थात nonveg त्यागकर केवल पूर्ण शाकाहारी भोजन का प्रयोग भी आपकी सर की रूसी दूर करने में सहायक होगा.
गैस व् बदहजमी दूर करने के लिए
१. भोजन हमेशा समय पर करें.
२. प्रतिदिन सुबह देसी शहद में निम्बू रस मिलाकर चाट लें.
३. हींग, लहसुन, चद गुप्पा ये तीनो बूटियाँ पीसकर गोली बनाकर छाँव में सुखा लें, व् प्रतिदिन एक गोली खाएं.
४. भोजन के समय सादे पानी के बजाये अजवायन का उबला पानी प्रयोग करें.
५. लहसुन, जीरा १० ग्राम घी में भुनकर भोजन से पहले खाएं.
६. सौंठ पावडर शहद ये गर्म पानी से खाएं.
७. लौंग का उबला पानी रोजाना पियें.
८. जीरा, सौंफ, अजवायन इनको सुखाकर पावडर बना लें,शहद के साथ भोजन से पहले प्रयोग करें.
———————
Related Posts :
- स्वस्थ रहने के आयुर्वेदिक उपाय
- स्वस्थ शरीर है सबसे बड़ा खजाना !
- सर्दियों में स्वस्थ रहने के घरेलू उपाय
- कैसे तेजी से घटाएं अपना वज़न ? 25 Tips
- कैसे तेजी से बढ़ाएं अपना वज़न ? Excellent Tips
- कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत
- मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय
- लम्बाई बढाने के 7 तरीके
- सर्दी-जुकाम, कफ & कोल्ड का आयुर्वेदिक इलाज कैसे करें?
स्वास्थ्य से सम्बंधित पोस्ट्स की सूचि देखने के लिए यहाँ क्लिक करें.
I am grateful to Ms. Horain Fayyz for sharing these Ayurvedic Tips in Hindi with AKC. Thanks a lot ! हूरैन फ़य्याज़ जी के बारे में और अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, story, essay या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

muze dhatu rog hai… jab sandas karne jaata hu to toilet se viry niklta hai koi acssa sa upay batao pls
sir mujhe kisi bhi haal me mota hona hai plese help me
Sir, mere sine me left end aur right end dono kandho me sardi ki vajah se dard hota hai.
Sir mera hight bahut kam hai kaise badega hight sir.plz.tips
Dear Sir, Mujhe Tobacco kane ki adat padgai hai, ushe chhudane ke lia kacha chawal khane lage. Ab kacha chawal khane ki adat pad gaya hai, ishashe koi nuksan to nahi hoga upay batay.
Sir mere hath 2 saal phele jal gaya tha jis pr mane bhout sari eng dawaiyo ka upyog kiya parntu koi fayda nhi hua ap hi koi dava batey
sir mere Baal bahut jharte hair please koi upay batayie
Sir mujhe purani khansi hai aur tejaab banta hai. Kripa achhi si ayurdic medicine yaan desi nuskha btayen dhanyabad
Mere ball samay se pahle safed ho gaye hai
sir mere galo p pimples hai and spots hai please help me
Sir,मेरा उम्र 18 वर्ष है मेरे मुह के होठो मे दोनो किनारो से सफेद हल्का रंग का दाग हो गया है ये दाग 3-4 वर्ष से है और मेरे बाल सफेद होते जा रहे है। कितने जगह ईलाज कराया लेकिन कोई लाभ नही मिला। सर, कोई उपार बताये