
हिंदी दिवस – १४ सितम्बर
हिंदी दिवस के अवसर पर एक रोचक पहेली
” कल मैं अपने धर्म-गुरु की आज्ञा से जंगल से लकड़िया लाने गया| रास्ते में मुझे कुछ ठग मिले जो मुझे घी का लड्डू खाने का लालच दे रहे थे, और कह रहे थे कि ये महात्मा जी का प्रसाद है और इसे खाकर मुझे निर्वाण प्राप्त हो जायेगा | पर मैं उनकी चाल में नहीं फंसा और अपनी मस्ती में चलता हुआ जंगल के बीचो बीच पहुंच गया| अभी मैंने कुछ ही लकड़ियाँ चुनी थीं की अचानक एक चीता मेरे सामने आ गया, मैं उसे देखकर घबरा गया और तेजी से भागने लगा, पर जल्दबाजी में मेरा पैजामा एक झाडी में फँस गया और मैं गिर पड़ा | अब मेरे सामने कोई चारा ना था, चीता मेरे निकट आ रहा था| मैंने भगवान को याद किया, कि तभी मुझे पंडित जी की बताई एक बात याद आ गयी कि- ऐसे संकट में बिना हिले-डुले पड़े रहो, मैंने वही किया और चीता थोड़ी देर में वहां से चला गया| मुझे लगा कि चलो बला टली पर तभी घोड़ों के टापों की आवाज़ सुनाई दी, डकैतों का एक झुण्ड कहीं से लूट-पाट कर वहां से गुजर रहा था, मैं जल्दी से पेड़ पर चढ़ गया , अब शाम भी ढल चुकी थी | मैंने रात वहीँ गुजारने का फैसला किया , अच्छा हुआ घर से चलते वक़्त माँ ने रोटी और चटनी जबरदस्ती थैले में रख दी थी,वही खा कर मैंने अपनी भूख शांत की, सुबह होते ही मैं घर के लिए वापस निकला और मन में पक्का फैसला किया कि अब कभी लकड़ियाँ लेने घने जंगल में नहीं जाऊँगा.”
अच्छा तो आपने कहानी पढ़ ली….पर इसमें तो कोई पहेली है ही नहीं …..बिलकुल सही …पहेली तो अब पूछुंगा–
आपको यह बताना है कि ऊपर दिए गए मनगढ़ंत किस्से में कितने और कौन-कौन से अंग्रेजी के शब्द हैं ????
.
.
.
.
क्या हुआ …एक भी नहीं दिखा ….अरे ध्यान से देखिये…
जंगल(Jungle) शब्द भी अब अंग्रेजी शब्दकोष में शामिल हो चुका है| हम्म…अब समझ में आया…तो चलिए लड़ाइए अपना दिमाग और अपने उत्तर कमेंट्स के ज़रिये मुझे बताईये|
मैं सारे कमेंट्स हिंदी दिवस के दिन यानि १४ सितम्बर को APPROVE करूँगा| सही उत्तर देने वाले पहले तीन पाठकों के नाम , मैं इसी पोस्ट के अंत में प्रकाशित करूँगा, इसलिए कमेन्ट डालते वक़्त अपना और अपने शहर का नाम ज़रूर बताएं|
All the best ! 🙂
सही उत्तर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें .
————-
हिंदी भाषा से जूडी कुछ रोचक पोस्ट्स
- मुहावरों और लोकोक्तियों की रोचक पहेली
- हिंदी के ऐसे शब्द खोजें जिन्हें अंग्रेजी में भी अपनाया गया है
- हिंदी दिवस पर परखें अपनी हिंदी – एक पहेली
- हिंदी दिवस पर बॉलीवुड की इस रोचक पहेली को बूझो तो जानें!

हिन्दी दिवस के अवसर पर काफ़ी अच्छी पोस्ट पढ़ने को मिली| अँग्रेज़ी का प्रचार प्रसार हमारी हिन्दी पर इतना हावी हो रहा है की अँग्रेज़ी और हिन्दी शब्दो मे अंतर करना टेढ़ी खीर बनता जा रहा है| कुछ दिन या समय के बाद अच्छी हिन्दी को जानने वाले इतने ही लोग बचेंगे जितने की आज संस्कृत को जानने वाले बचे है|
एक शब्द तो आपने बता दिया…और मुझे सिर्फ़ चार ही मिल पाए…
1. Cheetah (चीता),
2. Pyjama (पैजामा),
3. Dakoit (डकैत),
4. Ghee (घी)
हिन्दी दिवस की शूभकामनाओ के साथ….
वेंकटेश येमलवार
गोंदिया (महाराष्ट्रा)
मैंने ये पोस्ट कल रात 11-12 बजे के बीच डाली थी …अभी दोपहर का १ बज रहा है , अब तक मुझे 29 comments मिल चुके हैं पर अफ़सोस कोई भी सही उत्तर नहीं दे पाया है …..
मुझे इंतज़ार है उस ज्ञानी का जो सही जवाब दे सके .
और जो अपने answers को लेकर 100% confident है वो achhikhabar@gmail.com पर अपनी फोटो भी send कर सकता है …I would love to publish the WINNER’s pic. 🙂
isme pajama ye english word hai
Guru
Jungle
Ghee
Mahatma
Prasad
Nirvana
Cheetah
Pajama
Dacoit
Pucca
total word 4 hai
gungle
laddu
pajamas
pandit
cheetah is a word which is used in english as well as in hindi. But the appropriate word in hindi for cheetah is bagh.
jungle
payjama
decoits
These English words are 1. mahatma 2.Pajama 3.Pt.
आप की पहेली वास्तविक रोचक हैा
घी शब्द भी अग्रेंजी शब्दकोष में सम्मिलित किया गया हैा
Ghee, Mahatma, per, Cheetah, Paizama, Pandit, Docaits, Maa are english words.
CHEETAH
dakait, Laddo, Paajaama, Chatni, roti, pandit
Shamim Sharma
Hisar
9 words:
jungle
thug
guru
laddu
ghee
cheetah
mahatma
loot
chutney
paijama,chatni.
घी , पैजामा, टापों, जंगल, Nirvana, चीता
ghee, cheeta, pandit, daquait, roti, ghar, man, pajama these are hindi words in above story.