
कोई प्रश्न ?
“चलिए, कुछ बिजनेस हो जाए !” शायद मेरी पहली ऐसी पोस्ट है जिसपर फेसबुक लाइक्स से अधिक कमेंट्स आये। और साथ इस पोस्ट के लिए मेरे पास सबसे अधिक emails भी आये।
इसका ये मतलब हुआ कि इस नयी कटेगरी – ‘बिजनेस’ को लेकर बहुत से लोग काफी excited हैं और इसमें seriously interested हैं।
इसी बात को ध्यान में रखकर मैं चाहता हूँ कि आप मेरी थोड़ी मदद करें, आप बताएं कि मुझे किसी entrepreneur या बिजनेस ओनर से जाकर क्या बात करनी चाहिए, मुझे कौन-कौन से सवाल करने चाहियें जिससे हम उस बिजनेस का “know-how” अच्छे से जान सकें।
मेरे दिमाग में कुछ प्रश्न हैं जो मैं यहाँ mention कर रहा हूँ, इसके आलावा कुछ और प्रश्न जो आपको लगता है कि मुझे पूछने चाहिएं कृपया कमेंट्स के माध्यम से या achhikhabar@gmail.com पर मुझे ईमेल कर के बताएँ।
नोट: ज़रूरी नहीं कि हर एक बिजनेस ओनर से ये सारे प्रश्न किये जाएं, बस हमे प्रश्नों की एक exhaustive list तैयार करनी है और जब मैं किसी औंट्राप्रेन्योर से मिलूँगा तो ज्यादातर questions इसी लिस्ट में से पूछे जायेंगे।
So, let’s prepare our list of questions for बिजनेस ओनर ( not in any specific order):
- Introduction
- कृपया अपने बिजनेस के बारे में हमें बताएं ?
- आप ये काम कब से कर रहे हैं ?
- आपके साथ कितने लोग हैं ? पार्टनर, एम्प्लाइज वगैरह।
- इस काम को आप रोज कितना समय देते हैं ?
- क्या आप हफ्ते में कोई छुट्टी या बंदी भी रखते हैं ?
- क्या इस बिजनेस के लिए कोई ख़ास तरह का मार्केट या जगह फायदेमंद है ?
- क्या ये बिजनेस सीजन पर depend करता है ?
- क्या आप इसके अलावा कोई और भी काम या बिजनेस करते हैं ?
- इस बिजनेस में क्या-क्या रिस्क involved हैं?
- इस बिजनेस को रन करने के लिए आपको हर महीने कितना पैसा लगाना पड़ता है? किराया, raw material, salary, etc सब ले-दे कर।
- और आप औसतन महीने में कितना प्रॉफिट कमा लेते हैं ?
- अगर कोई इस बिजनेस को शुरू करता है तो उसे सफलता मिलने की कितनी सम्भावना है ?
- इस बिजनेस को शुरू करने के लिए किसी को क्या-क्या करना चाहिए ? कृपया स्टेप-वाइज बताएँ।
- आपने जो-जो स्टेप्स बताए उसमे हर एक में लगभग कितनी लागत आ जाएगी?
- आप रोज कितने की बिक्री कर लेते हैं?
- इस बिजनेस में no profit – no loss की स्थिति में आने में आपको कितना समय लगा था।
- इस बिजनेस के मेजर चैलेंजेस क्या-क्या हैं?
- इस बिजनेस में कम्पटीशन कितना है ?
- क्या ऐसा भी पॉसिबल है कि कम्पटीशन की वजह से आपका बिजनेस एकदम से ठप हो जाए ?
- अगर कोई ये काम शुरू करना चाहता है तो उसे क्या-क्या आना चाहिए ? मतलब उसमे कौन सी स्किल्स होनी चाहियें ?
- इस field में आने वाले नए लोगों को आप क्या सलाह देंगे ?
- कृपया इस बिजनेस से जुडी कुछ ख़ास बातें यानि “tricks of the trade” हमें बताएं ?
- इस बिजनेस में जो सबसे बड़ी गलती आपसे हुई हो उसके बारे में हमें बताएं ?
- क्या इस बिजनेस के लिए किसी ख़ास तरह की पढाई ज़रूरी है या फायदेमंद है ?
- इस बिजनेस से सम्बंधित कौन सी government policies या legal requirements का ध्यान रखना चाहिए ?
- इस बिजनेस से होने वाली इनकम पर टैक्स कैसे लगता है ?
- अपने अनुभव के आधार पर इस बिजनेस में super successful होने के लिए आप क्या सलाह देंगे ?
Friends, एक और बात मैं फिर से emphasize करना चाहूँगा। इस ब्लॉग को ज्यादातर मिडिल क्लास लोग पढ़ते हैं और बहुत अधिक चांस है कि आप भी मिडल क्लास से हों। ऐसे में आप मुझसे कुछ ख़ास तरीके के बिजनेस के बारे में knowledge sharing expect कर सकते हैं पर मैं बताना चाहूँगा कि मैं अपनी पोस्ट्स में very small scale entrepreneurship यानि बहुत छोटे-छोटे काम-धंधों के बारे में भी बात करूँगा।
ऐसा करना शायद उन लोगों की मदद कर पाए जो bottom of the pyramid* पे हैं। Of
course, over a period of time हम हर तरह के छोटे-बड़े बिजनेस के बारे में बात करेंगे, so please आप probable questions की लिस्ट बनाने में मेरी मदद करिए, थोडा सोचिये और अपने questions हमसे शेयर करिए। आपके valid questions को हम इस लिस्ट में शामिल कर लेंगे।
Thank You !
—— बिजनेस से सम्बंधित पोस्ट्स पढने के लिए यहाँ क्लिक करें ——-
* The bottom of the pyramid is the largest, but poorest socio-economic group. In global terms, this is the 3 billion people who live on less than US$2.50 per day.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, business idea, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Sir tutor business ke bare me ek post likhiea plz
सर आपका यह प्रयास काबिलेतारीफ है में स्वयं किराना retail business कर रहा हूँ और काफी दिनों से business related post खोज रहा था ।जैसा की मैंने अपनी परिस्थितियों से जुड़ा एक वीडियो लिंक आपको mail किया था।इन पारिवारिक परिस्थितियों के साथ business को कैसे manage करूँ यह जानने की इच्छा थी जो शायद आपकी posts से पूरी हो जायेगी ।आजकल मैंने भी अपना ब्लॉग “samanvichar.blogspot.in” पर लिखना शुरू किया है।
बिजनेस में सिस्टम कितना मायने रखता है और ये सिस्टम आप कहा से और कैसे अप्लाय करते है।
आपके बिजनेस का टीजी यानि टारगेट ग्रुप है और वह कौनसा वर्ग।
क्या कोई प्रोडक्ट महंगा होना या सस्ता होना कोई मायने रखता है।
बिजनेस में कहा आपने कहा या किस मोड पर मात खाई और उससे आप क्या सीखे और कैसे फिर से उठे।
कभी अपको लगता है कि आप का काम उस तरीके से नहीं चल रहा जैसे कि आप चाहते हो तो उस समय आप क्या सोचते हो ऐसे में अगर आप का मन काम में न लगे तब अपने आप को किस तरह से समझाते हो।
sir wise mere age ab 21 sal hai or mai kuch alg karana cahta hu but mere pass kuch socane ki liye tarka nahi tha ya koi esa nahi tha jo bata sake ki mai kis field mai jau.. but jab se aapka ye blog dekha or padha hai kuch aas jarur aai hai..so thanx
sir my name is parmila from rewari Haryana. Excellent post.
thanks.
आपकी यह पोस्ट बहुत ही अच्छी है सर.आपका यह प्रयास लाखो लोगो को फायदा पहुँचायेगा.
किसी भी बिजनेस को रन करने के लिए एक अच्छी टीम की जरूरत होती है, आप अपने टीम को कैसे मैनेज करते हैं। कृपया अपने टीम मैनेजमेंट की क्वालिटी के बारे में बताएं।
Sir! I am big fan of you. I am belong from maharajganj(distt.) and i want to know that, can i earning by free blog on WordPress. Sir! Please reply me because i want to become a great blogger in coming future. That’s all thank you so much.
You can earn but before that work on creating quality content and increasing your traffic.
very excellent sir