तेरहवीं सदी में महाराष्ट्र में एक प्रसिद्द संत हुए संत नामदेव। कहा जाता है कि जब वे बहुत छोटे थे तभी से भगवान की भक्ति में डूबे रहते थे। बाल -काल में ही एक बार उनकी माता ने उन्हें भगवान विठोबा को प्रसाद चढाने के लिए दिया तो वे उसे लेकर मंदिर पहुंचे और उनके हठ के आगे भगवान को स्वयं प्रसाद ग्रहण करने आना पड़ा। आज हम उसी महान संत से सम्बंधित एक प्रेरक प्रसंग आपसे साझा कर रहे हैं। एक बार संत नामदेव अपने शिष्यों को ज्ञान -भक्ति का प्रवचन दे रहे थे। तभी श्रोताओं में बैठे किसी शिष्य ने एक प्रश्न … [Read more...]
Archives for 2015
महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के 47 अनमोल विचार Stephen Hawking Quotes in Hindi
Stephen Hawking Quotes in Hindi महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के अनमोल विचार स्टीफन हॉकिंग इस समय के सबसे प्रसिद्द वैज्ञानिकों में से एक हैं. विकलांग होने के बावजूद उन्होंने अन्तरिक्ष के कुछ ऐसे रहस्यों से पर्दा उठाया है जिस पर दुनिया आश्चर्य करती है. उनकी किताब " A brief history of time" अपने तरह की सबसे फमेस बुक्स में गिनी जाती है. आइये आज हम उनके कुछ बेहद प्रेरक और कुछ डरा देने वाले विचारों को जानते हैं: Name Stephen William Hawking / स्टीफन हॉकिंग Born 8 January 1942 … [Read more...]
आप भी कर सकते हैं ज़िंदगियाँ रौशन !
आपने "Joy of Giving" के बारे में ज़रूर सुना होगा. "जॉय ऑफ़ गिविंग" यानि औरों के लिए निःस्वार्थ भाव से की गयी सेवा, जिसके कई रूप हो सकते हैं, जैसे - किसी गरीब छात्र की फीस जमा करना, old age home में वक़्त बीताना, किसी slum में जाकर पढ़ना etc. दोस्तों, ईश्वर ने हमें कुछ ऐसा बनाया है कि हमारी आत्मा को सबसे ज्यादा सुख -संतुष्टि तभी मिलती है जब हम बिना किसी अपेक्षा के औरों की मदद करते हैं . और हममें से लगभग हर कोई ऐसा करना चाहता है …पर unfortunately कर नहीं पाता . लेकिन आज मैं आपके साथ एक ऐसी … [Read more...]
समय सब कुछ बदल देता है !
अपने आस -पास देखिये , जिन मुहल्लों की गलियों में आप बड़े हुए हैं , उन्हें जरा मुड़कर देखिये … कई रोचक कहानियां मिल जाएँगी , और आज मैं भी अपनी गलियों से निकली ऐसी ही 3 कहानियां आपसे share करना चाहता हूँ . मैं गोरखपुर में पला -बढ़ा , 12th तक की schooling भी वहीँ हुई . वहीँ के कुछ आम लोगों के बारे में बताना चाहूंगा जिनसे शायद आपको भी कुछ प्रेरणा मिले . सबसे पहले एक लड़की की कहानी , नाम छोड़िये ; पढ़ने में बिलकुल सामान्य , UP board की पढ़ाई ; पता नहीं की उसने कभी first division marks लाये हों , पर … [Read more...]
राजा भोज और सत्य
एक दिन राजा भोज गहरी निद्रा में सोये हुए थे। उन्हें उनके स्वप्न में एक अत्यंत तेजस्वी वृद्ध पुरुष के दर्शन हुए। राजन ने उनसे पुछा- “महात्मन! आप कौन हैं?” वृद्ध ने कहा- “राजन मैं सत्य हूँ और तुझे तेरे कार्यों का वास्तविक रूप दिखाने आया हूँ। मेरे पीछे-पीछे चल आ और अपने कार्यों की वास्तविकता को देख!” राजा भोज उस वृद्ध के पीछे-पीछे चल दिए। राजा भोज बहुत दान, पुण्य, यज्ञ, व्रत, तीर्थ, कथा-कीर्तन करते थे, उन्होंने अनेक तालाब, मंदिर, कुँए, बगीचे आदि भी बनवाए थे। राजा के मन में इन कार्यों के कारण … [Read more...]
महान वैज्ञानिक मैडम मैरी क्युरी का प्रेरणादायी जीवन
भारत में एवं विश्व के अनेक देशो में अनगिनत महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों से अपने देश का नाम रौशन किया है। कुछ महिलाएं अपने कार्य तथा अपनी सोच के कारण हर किसी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जनहित और राष्ट्र कल्याण के लिए अपने प्राणों की भी परवाह न करने वाली मैडम क्युरी समस्त विश्व के लिए एक आर्दश उदाहरण हैं। लिंग और सिमाओं से परे हर किसी के लिए मैरी क्युरी प्रेरणा स्रोत हैं। मैडम क्युरी एक रशियन महिला थीं। उनका जन्म वारसा (पोलैंड) में 7 नवंबर 1867 को हुआ था। माता पिता सुयोग्य अध्यापक थे। माँ … [Read more...]
खंडहरों का शहर
एक बार बुरी आत्माओं ने भगवान से शिकायत की कि उनके साथ इतना बुरा व्यवहार क्यों किया जाता है, अच्छी आत्माएं इतने शानदार महल में रहती हैं और हम सब खंडहरों में, आखिर ये भेदभाव क्यों है, जबकि हम सब आप ही की संतान हैं। भगवान ने उन्हें समझाया, " मैंने तो सभी को एक जैसा ही बनाया पर तुम ही अपने कर्मो से बुरी आत्माएं बन गयीं। पर भगवान के समझाने पर भी बुरी आत्माएं भेदभाव किये जाने की शिकायत करतीं रहीं। इसपर भगवान ने कुछ देर सोचा और सभी अच्छी-बुरी आत्माओं को बुलाया और बोले, “ बुरी आत्माओं के अनुरोध … [Read more...]
स्वाइन फ्लू से बचने के आयुर्वेदिक उपाय
Swine Flu Ayurvedic Treatment in Hindi स्वाइन फ्लू से बचने के आयुर्वेदिक उपाय स्वाइन फ्लू श्वसन प्रणाली (रेस्पिरेटरी सिस्टम ) से सम्बंधित वायरस से फ़ैलाने वाली एक गंभीर बीमारी है। इसके वायरस का नाम h१n१ है। आज सम्पूर्ण मानव जाति इससे त्रस्त है। इस बीमारी से बचना ही सबसे बेहतर उपाय है। रोग का प्रचार - जब कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके मुहं से कफ के छोटे छोटे कण निकलते हैं इन्ही कफ के कणों में वायरस छिपे रहते हैं जब कोई स्वस्थ व्यक्ति इन कफ की बूंदो के संपर्क में आता है तो वह इन वायरस … [Read more...]
दो शब्द
बहुत समय पहले की बात है , एक प्रसिद्द गुरु अपने मठ में शिक्षा दिया करते थे। पर यहाँ शिक्षा देना का तरीका कुछ अलग था , गुरु का मानना था कि सच्चा ज्ञान मौन रह कर ही आ सकता है; और इसीलिए मठ में मौन रहने का नियम था । लेकिन इस नियम का भी एक अपवाद था , दस साल पूरा होने पर कोई शिष्य गुरु से दो शब्द बोल सकता था। पहला दस साल बिताने के बाद एक शिष्य गुरु के पास पहुंचा , गुरु जानते थे की आज उसके दस साल पूरे हो गए हैं ; उन्होंने शिष्य को दो उँगलियाँ दिखाकर अपने दो शब्द बोलने का इशारा किया। शिष्य बोला , " … [Read more...]
सबसे बड़ा धनुर्धर
बहुत सी तीरंदाजी प्रतियोगिताएँ जीतने के बाद एक नौजवान तीरंदाज खुद को सबसे बड़ा धनुर्धर मानने लगा । वह जहाँ भी जाता लोगों को उससे मुकाबला करने की चुनौती देता, और उन्हें हरा कर उनका मज़ाक उड़ाता । एक बार उसने एक प्रसिद्द ज़ेन मास्टर को चुनौती देने का फैसला किया और सुबह -सुबह पहाड़ों के बीच स्थित उनके मठ जा पहुंचा । "मास्टर मैं आपको तीरंदाजी मुकाबले के लिए चुनौती देता हूँ । ", नवयुवक बोला । मास्टर ने नवयुवक की चुनौती स्वीकार कर ली । मुक़ाबला शुरू हुआ । नवयुवक ने अपने पहले प्रयास में ही दूर रखे … [Read more...]










