Best Bridal Makeup in Bisrakh | नई दुल्हन के लिए मोटिवेशन By “पद्मजा मिश्रा” (Pam’s Unisex Salon)

सुंदरता आत्मा का गुण है. व्यक्ति चहरे से सुंदर हो, लेकिन मन काला है तो सब व्यर्थ है. लेकिन दुनियादारी भी निभानी है, जहाँ लोग सम्मान देने से पहले आपका रंगरूप और रौब देखते हैं, Status देखते हैं, उसके बाद तय करते हैं कि, “कितनी Respect देनी है”. निष्कर्ष ये है कि, हम अपने मन से कितने भी अच्छे और सच्चे हों, बाहरी सजावट मायने रखती है. यकीन मानिए, Pam’s Unisex Salon का यह प्रण है कि Beauty Services को बेहद सस्ते दाम मुहैया कराया जाए, ताकि हर एक तपके के लोग अपने Budget के अंदर रह कर, अपनी रंगत निखार सके. इस लेख का केंद्र Best Bridal Makeup in Bisrakh है तो, आज हम दुल्हन की सुंदरता और मैरिज के समय उसकी मानसिकता से जुड़े प्रश्नों पर बात करेंगे. अगर आप एक युवा लड़की हैं जो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, या नई नई शादी हुई है तो इस Post को अंत तक पढ़ें, आपको अवश्य लाभ होगा. तो चलिए शुरू करते हैं…(Best Bridal Makeup in Bisrakh | नई दुल्हन के लिए मोटिवेशन By “पद्मजा मिश्रा”)
क्या Marrage एक बोझा या मुसीबत है !
युवा वर्ग में आजकल शादी को ले कर उदासीनता देखी जाती है, लोग आजकल रिश्तों को दूसरी पायदान पर रखते हैं, जब की करियर और पैसा उनके लिए प्रायोरिटी बन चूका है, इस बात में संदेह नहीं, की आत्मनिर्भर होना जरुरी है, लेकिन कई बार पार्टनर के नसीब मिलने से भी अच्छा होने लगता है, इस लिए हमेशा ऐसी सोच ना रखें कि Marrige हो गई तो करियर और पैसा नहीं बनेगा.
मुसबित में साथ होगा, जीवन सरल बनेगा
घर परिवार में आपके माता-पिता या भाई-बहन तकलीफ का सहारा हो सकते हैं, लेकिन शादी के बाद एक की जगह दो परिवार आपकी सुरक्षा और मदद को तैयार हो सकते हैं, बस आप में यह कुशलता होनी चाहिए की कैसे लोगों से बना कर रख पाते हैं, वो कहते हैं ना की, एक लाठी आसानी से टूट सकती है, लेकिन लाठी की गठरी तोडना मुश्किल होगा.
जानकारी और सहकार
कुछ भी Business करना है या नौकरी, कहीं अंजान लोगों से मदद लेने जाओ, तब… या तो ठग लिए जाओगे, या सर्विस / हेल्प देने के नाम पर तगड़ा चार्ज लिया जाएगा, लेकिन कहीं रिश्तेदारी निकल आई तो, कहेंगे हमारी भाभी है, जेठानी है, चाची है पैसा मत लेना, या कम पैसे लेना, तो इस तरह… परिवार बढ़ने से कहीं न कहीं लाभ भी हो सकता है, वैसे ही, कहीं नौकरी है या कुछ सस्ता सामान मिल रहा है तो रिलेटिव्स जानकारी दे देते हैं, बशर्ते आप सब से अच्छा व्यवहार रखें.
दुखड़ा रोने को कन्धा चाहिए तो “पार्टनर”

जिंदगी में कुछ दुःख ऐसे होते हैं, जो परिवार से share नहीं कर सकते, उसके लिए क्लोज फ्रेंड या लाइफ पार्टनर चाहिए, इसके अलावा भगवान् न करे, कोई ऐसी बीमारी या अकस्मात् हो गया तो हर उम्र में भाई बहन या माँ-बाप के सहारे नहीं रह सकते, ऐसे में कोई अपना सा चाहिए, तो जो भी Young लड़कियां शादी से भाग रहीं है, वो इस पॉइंट पर जरूर विचार करे.
अकेलापन सताएगा, पछतावा भी होगा
देखिये, अगर किसी इन्सान का Mind-set ही लोनली है, उसकी बात अलग है, लेकिन जो लोग समाज में उठना-बैठना पसंद करते हैं, उन्हें चाहिए की समय देख् कर कहीं रिश्ता जोड़ ले, क्यों की ऐसे लोगों को बढ़ती उम्र में अकेलापन खाने को दौड़ेगा, फिर सहेलियों और पड़ौस में रहनेवाली लड़कियों के बच्चे, लाइफ पार्टनर, उनके फंक्शन और वेकेशंस फोटोज़ देख् कर जलन नहीं होगी, लेकिन पछतावा जरूर होगा, की काश थोड़ा सा “लेट गॉ” कर के सेट हो जाते, तो शादी से 4 कदम दूर रहने वाली लड़कियां ये बात भी सोचें.
ज्यादा मोल-भाव ना करें
आजकल देखा जाता है, की कई लड़कियां बहुत सारी शर्तें रखती है, मैं शॉर्ट्स पहनूँगी, साड़ी नहीं, कॉल सेंटर जाऊंगी, बिज़नेस करुँगी, रोटी नहीं पकाउंगी, इन्ही सब मॉडर्नगिरी के चक्कर में अच्छे रिश्ते निकल जाते हैं, शर्त सीधी और साफ़ रहनी चाइये, परिवार संभालूँगी, काम नहीं छोडूंगी, बस इतना ही… बाकि छोटी-मोटी चीजें आपके बिहेवियर से एडजेएस्ट हो जाती है, इस लिए लार्जर पिक्चर पर ध्यान लगाएं, छोटी छोटी बातों का बतंगड़ बना कर अच्छे रिश्ते रिजेक्ट ना करें ( Note- शादी के बाद भी करियर तो बनाना ही है)
अंदर ही अंदर न घुटें, मन की बात करें
कुछ महिलाओं की आदत होती है, पहले सहती हैं, फिर ज्वालामुखी के जैसे फटती हैं, यह गलत तरीका है, इससे अच्छा है कि लड़का पसंद है ना पसंद है, जो मन में बात है किसी भी पॉइंट को ले कर, उसे अच्छे शब्दों के साथ पेश किया जाए, ताकि बाद में कहासुनी और बड़े जगड़ों से बचा जाए.
FOMO से बचें, बातें मन पर ना लें
शादी को ले कर गरीब-अमीर सभी तरह की लड़कियों पर प्रेशर होता ही है, ऐसे में घर में कुछ प्राणी दबाव बनाते रहते हैं, उम्र निकल जाएगी, कोई और नहीं मिलेगा, ये होगा, वो होगा, फलाना ढिमका… इस तरह के दबाव में नहीं आना है, अगर आपका मन नहीं मानता तो ना बोलने में या दूसरा विकल्प देखने में संकोच ना करें, क्यों की अंततः जीवन बिताना आपको है, बाकि लोगों को बस काम निपटाना होता है.
Self-Indipendent बनें, किसी पर आधारित न रहे…

Social Media पर कई महिलाएं Proud Home Maker का टैग ले कर इतराती रहती हैं, जो गलत मानसिकता है, यहाँ हम ये नहीं कहते की, घर सँभालने वाली महिलाओं का परिवार में योगदान कम होता है, लेकिन जरुरी है कि हर एक Woman, Girl अपना करियर भी बनाए, क्यूँ की कल का दिन कैसा उगेगा आप नहीं जानते, क्या पता आपके पिता आपकी शादी की जम्मेदारी ही न उठा पाए, क्या पता भैया भाभी प्रोपर्टी छीन ले, क्या पता आपके बच्चे आपकी आज़ादी हड़प ले, ऐसे में हर एक नारी को चाहीये की Home Making ले साथ साथ 4 पैसे कमाने का शौख भी रखे, आत्मनिर्भर बने, ताकि अपनी छोटी-छोटी Needs के लिए किसी के आगे हाथ फैलाना न पड़े, परमिशन लेनी न पड़े.
You are Special आप अनोखे और उत्तम हो…
सहेली ने अपनी शादी में 50 हजार का लहंगा पहना, 30 हजार का मैकअप कराया, मेरे पास शादी का बजट ही 25 हजार है,
तो क्या….हुआ! लोगों से कंपैर होना बंद करो, आपके पास करोड़ो अरबों रुपये होने के बाद भी आप उदास हो सकते हैं, या फिर झोपड़े में रह कर भी खुशहाल ज़िदगी जी सकते हो, तो आर्टिफिशल चीजों में खुशियां मत ढूंढो, जो है उसमें से best बनाने की कोशिश करो, और कम बजट में अच्छा ब्यूटी मैकअप चाहने वाली बहनों के लिए Best Bridal Makeup in Bisrakh आपका अपना pam’s unisex salon है ही, तो खुद पर आत्मविश्वास बनाए रखें, और आगे बढ़ें.
वर्तमान में जीएं, भविष्य प्लान करें भूतकाल को अलविदा कहें…
पहले मैं क्यूट थी, बचपन में हम अमीर थे, उसका रिश्ता कबूल किया होता तो अच्छा होता, अब सब ख़राब हो गया, ऐसी हिन् भावनाओं के दलदल से बाहर निकलो, वर्तमान ही सुंदर है, और भविष्य और अच्छा होगा, होना ही होगा, ऐसी सोच बनाओ, तभी जा कर प्रेजन्ट ममेंट का आनंद ले पाओगे, दुखी आत्मा बन कर मैरिज कर भी लिया तो क्या लाभ! ये ज्ञान पाने के बाद भी उदासी ना हटे तो उन लोगों के बारे में सोचो जिनके लिए आपकी प्रेजन्ट लाइफस्टाइल एक सपना है, जो शायद कभी पूरा न हो, और अगर घमंड हावी हो जाए तो उन लोगों की तरफ देख् लो जो आपसे 100 गुना बेहतर जी रहे हैं और फिर भी लोगों से विनम्रता से पेश आते हैं, कहानी का लब्बेलुआब इतना ही है कि खुद को मोटिवेट करें, पॉजिटिव बने रहें और अहम् से दूर रहें. खुल कर जिएं, वर्तमान को एक्सेप्ट करें.
खुद को लोगों की नज़रों से देखना बंद करें

दुल्हन मैं हूँ लेकिन, मेरी सहेली ज्यादा अच्छी दिख रही है, काश मैंने उनकी बात मानी होती, काश वो किया होता, ये किया होता, ऐसी दुविधाओं से बाहर आ जाएं, योजना बनी, काम हुआ, बात खत्म, फिर जो भी है उसे कबूल करना सीखो, कोई परफेक्ट नहीं होता, हर काम को 100% करने के पीछे मत भागो, कुछ मामले अपने आप fit होते जाते हैं, moment को एन्जॉय करना सीखो. अगर लोग आपके फंक्शन में आए हैं और आपकी चुगली कर रहे हैं तो ये उनके संस्कार है, आपने तो अपना Best देने का प्रयास किया, वो ही काफी होना चाहिए.
Share Goodnees, दूसरों की Help करें
कितना भी करें, कुछ न कुछ छूट जाता है, ऐसे में जरुरी है कि अपने वक्त में जो तैयारियां अधूरी रही, किसी और के फंक्शन में न रहे, ऐसा प्रयास करें, सहेली, पड़ौसन या कोई अजनबी, किसी का भी मैरिज सेरेमनी हो, अपने इनपुट्स जरूर दें, ताकी उनका भला हो, और आपकी गुडविल बने, क्यूँ की आप नहीं जानते, कब कैसे और कहाँ कौनसा आपका अच्छा काम, Reward दे जाए, इस लिये हमेशा मददगार बनें. यह आदत हमें अंदर से अच्छा महसूस कराती है, इसका निखार और नूर चहरे पर भी आने लगता है.
आशा है नई दुल्हनों और हाल ही में रिश्ते में बंधी बहनों को हमारी सीख काम आएगी, जो भी विचार व्यक्त किए हैं अपनी समझ और अनुभव पर आधारित है, कृपया कोई त्रुटि दिखे तो पहले से Sorry, बाकि Best Bridal Makeup in Bisrakh आप खोज रहे हैं तो Pam’s Unisex Salon के द्वार पर स्वागत है, हमारे Work और Staff की Skills से रिलेटेड कोई प्रश्न है तो Google Business Profile पर हमारे Happy & Satisfied Clients के रिव्यूज आप पढ़ सकते हैं, और ब्राइडल मैकअप तथा parlor services के लिए नीचे बताई डिटेल्स पर संपर्क करें.
📞 आज ही अपॉइंटमेंट बुक करें
Owner: Padmja Mishra
Appointment: +91 8860956551
📍 पता :
Shop No. 5, Pam’s Salon & Academy,
Sunrise Plaza, Greater Noida West Road,
Nav Devi Durga Mandir के सामने,
Sector 2, Greater Noida,
Uttar Pradesh – 201306
padmaja_12
Read Also :
Did you like “Best Bridal Makeup in Bisrakh | नई दुल्हन के लिए मोटिवेशन By “पद्मजा मिश्रा” (Pam’s Unisex Salon)” यह पोस्ट आपको कैसा लगा ? Please share your comments.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: achhikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks

Join the Discussion!